Saturday, 14 Nov 2026 | 06:04 AM

Trending :

Greg Abel Leads, Tim Cook Praised by Buffett in Sweater

  • Hindi News
  • Business
  • Berkshire Meeting: Greg Abel Leads, Tim Cook Praised By Buffett In Sweater

ओमाहा, अमेरिकी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बर्कशायर हैथवे की सालाना शेयरहोल्डर्स मीटिंग 1 मई को हुई। कंपनी के नए CEO ग्रेग एबेल पहली बार मीटिंग लीड किया। 93 साल के वॉरेन बफेट जो आमतौर पर सूट-बूट में दिखते हैं,इस बार स्वेटर में पहली रो में बैठे नजर आए।

रिटायरमेंट मोड में दिख रहे बफेट ने मीटिंग में एपल में किए गए अपने निवेश और CEO टिम कुक की कामयाबी की कहानी सुनाई। बफेट ने कहा कि टिम कुक ने स्टीव जॉब्स जैसे लेजेंड की जगह ली और खुद को साबित करके दिखाया।

बफेट ने हालांकि मैनेजमेंट से दूरी बना ली है, लेकिन एप्पल जैसे बड़े निवेश पर उनकी बातों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। बर्कशायर के पोर्टफोलियो में एपल आज भी सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखता है।

1 मई को ओमाहा, नेब्रास्का में बर्कशायर हैथवे की सालाना शेयरधारकों की बैठक से पहले, लोग कन्वेंशन हॉल में प्रवेश करते हुए।

10 साल पहले $35 बिलियन का जुआ खेला था

बफेट ने मीटिंग में याद दिलाया कि करीब एक दशक पहले बर्कशायर ने एपल पर एक बड़ा दांव खेला था। उस वक्त कंपनी ने अपने कुल संसाधनों का लगभग 10% यानी 35 बिलियन डॉलर (करीब 2.91 लाख करोड़ रुपए) एपल के शेयरों में लगा दिए थे।

बफेट ने कहा, ‘तब टिम कुक को औसत अमेरिकी निवेशक भी ठीक से नहीं जानता था। हमने इतनी बड़ी रकम एक ऐसे शख्स के हाथ में सौंप दी थी, जिसने एक लेजेंड (स्टीव जॉब्स) के बाद कमान संभाली थी।’

एप्पल के निवेश से बर्कशायर को 5 गुना से ज्यादा फायदा

बफेट ने बताया कि एपल में किया गया निवेश बर्कशायर के लिए जैकपॉट साबित हुआ है। 35 बिलियन डॉलर का वह शुरुआती निवेश आज बढ़कर 185 बिलियन डॉलर (करीब 15.42 लाख करोड़ रुपए) हो चुका है।

इसमें डिविडेंड और शेयरों की बढ़ी हुई कीमत दोनों शामिल हैं। अपने मजाकिया अंदाज में बफेट बोले, ‘इतना पैसा बनाने के लिए मुझे एक धेला भी काम नहीं करना पड़ा। हम बर्कशायर में दूसरों से काम कराने और पैसे बटोरने में काफी माहिर हैं।’

बफेट बोले- टिम कुक खड़े हों और तालियां स्वीकार करें

मीटिंग के दौरान बफेट ने दर्शकों के बीच बैठे टिम कुक को खड़े होने के लिए कहा। उन्होंने शेयरहोल्डर्स से कहा कि वे टिम कुक का शुक्रिया अदा करें। बफेट ने कहा, ‘स्टीव जॉब्स के जाने के बाद हर कोई सवाल कर रहा था कि एप्पल को कौन संभालेगा? स्टीव की मौत के बाद टिम ने जिम्मेदारी ली। स्टीव जॉब्स जैसे दिग्गज की जगह लेना और उनके रिकॉर्ड को पार करना अमेरिकी बिजनेस मैनेजमेंट के करिश्मों में से एक है।’

सितंबर में टिम कुक छोड़ेंगे अपना पद

यह मीटिंग इसलिए भी अहम थी क्योंकि टिम कुक इसी साल सितंबर में एप्पल के टॉप एग्जीक्यूटिव का पद छोड़ने वाले हैं। उनकी जगह जॉन टर्नस कंपनी की कमान संभालेंगे। बफेट ने टिम कुक के कार्यकाल को एप्पल के इतिहास का सबसे शानदार दौर बताया।

उन्होंने याद किया कि कैसे एप्पल एक गैराज से शुरू हुई, स्टीव जॉब्स को कंपनी से निकाला गया, फिर उनकी वापसी हुई और आईफोन जैसा प्रोडक्ट आया। लेकिन जॉब्स के बाद कंपनी को उस ऊंचाई पर बनाए रखना टिम कुक की ही काबिलियत थी।

ग्रेग एबेल के नेतृत्व में पहली मीटिंग

इस साल की मीटिंग इसलिए भी खास थी क्योंकि यह पहली बार था जब ग्रेग एबेल CEO के तौर पर मंच संभाल रहे थे। बफेट ने हालांकि मैनेजमेंट से दूरी बना ली है, लेकिन एप्पल जैसे बड़े निवेश पर उनकी बातों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। बर्कशायर के पोर्टफोलियो में एप्पल आज भी सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'सुशांत सिंह राजपूत के कातिल अब पकड़े जाएंगे':एक्टर के MLA भाई बोले-उद्धव सरकार ने सबूत मिटाए; दिशा सालियान केस में CBI ने की है FIR

September 16, 2026/
10:40 am

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में CBI ने सोमवार को FIR दर्ज...

149 दिन बाद आज होंगे भगवान बद्रीविशाल के दर्शन:तीन चाबियों से खुलेंगे कपाट; घी में लिपटा कंबल बताएगा कैसा रहेगा पूरा साल

April 23, 2026/
5:30 am

चारधाम यात्रा के पांचवें दिन आज चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खोले जाएंगे। सुबह 6 बजकर...

रबाडा ने गुलाटी मारकर सेलिब्रेट किया शेडगे का विकेट:सिराज ने पहले ओवर में लगातार बॉल पर विकेट झटके; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

May 4, 2026/
5:12 am

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 46वें मैच में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। मैच के पहले...

कास्टिंग स्कैम का शिकार हुई थीं श्रुति शर्मा:बोलीं- एक्ट्रेस बनने से पहले टीवी शो का झांसा देकर एक शख्स ने ₹15 हजार ठग लिए थे

June 6, 2026/
7:30 am

‘ऑफिस-ऑफिस’ के नए सीजन में मुसद्दी लाल की बेटी ‘अनोखी’ का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस श्रुति शर्मा ने अपने संघर्ष,...

India Can Buy Russian Crude Oil

March 7, 2026/
4:00 am

नई दिल्ली57 मिनट पहले कॉपी लिंक कल की बड़ी खबर गैस सिलेंडर से जुड़ी रही। केंद्र सरकार ने घरेलू गैस...

भारत सबसे ज्यादा 15वीं बार ICC फाइनल खेलेगा:कपिल से रोहित तक 7 ट्रॉफी की कहानी; ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरी सबसे सफल टीम

March 7, 2026/
4:30 am

भारतीय क्रिकेट टीम ICC टूर्नामेंट के इतिहास में रिकॉर्ड 15वीं बार फाइनल खेलने उतरेगी। 1983 में कपिल देव की कप्तानी...

बीमार महिला से धोखे से 12 विश्वा जमीन की रजिस्ट्री:ढाई विश्वा बेचने का सौदा था, अशिक्षित होने का फायदा उठाया, 50 हजार देकर जमीन हड़पी

March 16, 2026/
4:44 pm

शिवपुरी जिले में एक बीमार और अशिक्षित महिला से जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ढाई...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Greg Abel Leads, Tim Cook Praised by Buffett in Sweater

Greg Abel Leads, Tim Cook Praised by Buffett in Sweater
  • Hindi News
  • Business
  • Berkshire Meeting: Greg Abel Leads, Tim Cook Praised By Buffett In Sweater

ओमाहा, अमेरिकी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बर्कशायर हैथवे की सालाना शेयरहोल्डर्स मीटिंग 1 मई को हुई। कंपनी के नए CEO ग्रेग एबेल पहली बार मीटिंग लीड किया। 93 साल के वॉरेन बफेट जो आमतौर पर सूट-बूट में दिखते हैं,इस बार स्वेटर में पहली रो में बैठे नजर आए।

रिटायरमेंट मोड में दिख रहे बफेट ने मीटिंग में एपल में किए गए अपने निवेश और CEO टिम कुक की कामयाबी की कहानी सुनाई। बफेट ने कहा कि टिम कुक ने स्टीव जॉब्स जैसे लेजेंड की जगह ली और खुद को साबित करके दिखाया।

बफेट ने हालांकि मैनेजमेंट से दूरी बना ली है, लेकिन एप्पल जैसे बड़े निवेश पर उनकी बातों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। बर्कशायर के पोर्टफोलियो में एपल आज भी सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखता है।

1 मई को ओमाहा, नेब्रास्का में बर्कशायर हैथवे की सालाना शेयरधारकों की बैठक से पहले, लोग कन्वेंशन हॉल में प्रवेश करते हुए।

1 मई को ओमाहा, नेब्रास्का में बर्कशायर हैथवे की सालाना शेयरधारकों की बैठक से पहले, लोग कन्वेंशन हॉल में प्रवेश करते हुए।

10 साल पहले $35 बिलियन का जुआ खेला था

बफेट ने मीटिंग में याद दिलाया कि करीब एक दशक पहले बर्कशायर ने एपल पर एक बड़ा दांव खेला था। उस वक्त कंपनी ने अपने कुल संसाधनों का लगभग 10% यानी 35 बिलियन डॉलर (करीब 2.91 लाख करोड़ रुपए) एपल के शेयरों में लगा दिए थे।

बफेट ने कहा, ‘तब टिम कुक को औसत अमेरिकी निवेशक भी ठीक से नहीं जानता था। हमने इतनी बड़ी रकम एक ऐसे शख्स के हाथ में सौंप दी थी, जिसने एक लेजेंड (स्टीव जॉब्स) के बाद कमान संभाली थी।’

एप्पल के निवेश से बर्कशायर को 5 गुना से ज्यादा फायदा

बफेट ने बताया कि एपल में किया गया निवेश बर्कशायर के लिए जैकपॉट साबित हुआ है। 35 बिलियन डॉलर का वह शुरुआती निवेश आज बढ़कर 185 बिलियन डॉलर (करीब 15.42 लाख करोड़ रुपए) हो चुका है।

इसमें डिविडेंड और शेयरों की बढ़ी हुई कीमत दोनों शामिल हैं। अपने मजाकिया अंदाज में बफेट बोले, ‘इतना पैसा बनाने के लिए मुझे एक धेला भी काम नहीं करना पड़ा। हम बर्कशायर में दूसरों से काम कराने और पैसे बटोरने में काफी माहिर हैं।’

बफेट बोले- टिम कुक खड़े हों और तालियां स्वीकार करें

मीटिंग के दौरान बफेट ने दर्शकों के बीच बैठे टिम कुक को खड़े होने के लिए कहा। उन्होंने शेयरहोल्डर्स से कहा कि वे टिम कुक का शुक्रिया अदा करें। बफेट ने कहा, ‘स्टीव जॉब्स के जाने के बाद हर कोई सवाल कर रहा था कि एप्पल को कौन संभालेगा? स्टीव की मौत के बाद टिम ने जिम्मेदारी ली। स्टीव जॉब्स जैसे दिग्गज की जगह लेना और उनके रिकॉर्ड को पार करना अमेरिकी बिजनेस मैनेजमेंट के करिश्मों में से एक है।’

सितंबर में टिम कुक छोड़ेंगे अपना पद

यह मीटिंग इसलिए भी अहम थी क्योंकि टिम कुक इसी साल सितंबर में एप्पल के टॉप एग्जीक्यूटिव का पद छोड़ने वाले हैं। उनकी जगह जॉन टर्नस कंपनी की कमान संभालेंगे। बफेट ने टिम कुक के कार्यकाल को एप्पल के इतिहास का सबसे शानदार दौर बताया।

उन्होंने याद किया कि कैसे एप्पल एक गैराज से शुरू हुई, स्टीव जॉब्स को कंपनी से निकाला गया, फिर उनकी वापसी हुई और आईफोन जैसा प्रोडक्ट आया। लेकिन जॉब्स के बाद कंपनी को उस ऊंचाई पर बनाए रखना टिम कुक की ही काबिलियत थी।

ग्रेग एबेल के नेतृत्व में पहली मीटिंग

इस साल की मीटिंग इसलिए भी खास थी क्योंकि यह पहली बार था जब ग्रेग एबेल CEO के तौर पर मंच संभाल रहे थे। बफेट ने हालांकि मैनेजमेंट से दूरी बना ली है, लेकिन एप्पल जैसे बड़े निवेश पर उनकी बातों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया। बर्कशायर के पोर्टफोलियो में एप्पल आज भी सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket