Wednesday, 28 Oct 2026 | 02:32 AM

Trending :

EXCLUSIVE

क्या नेल पॉलिश लगाना नाखूनों के लिए नुकसानदायक? इस्तेमाल करने से पहले जरूर जानें ये 5 फैक्ट

authorimg

Last Updated:

Nail Polish Side Effects: नेल पॉलिश लगाने से नाखून अट्रैक्टिव नजर आते हैं और अधिकतर महिलाएं इसका इस्तेमाल करती हैं. हालांकि नेल पॉलिश में कई केमिकल्स होते हैं, जो आपके नाखूनों को कमजोर बना सकते हैं. नेल पॉलिश का ज्यादा उपयोग नाखूनों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. कभी-कभार इसका यूज करने में कोई बुराई नहीं है.

Zoom

नेल पॉलिश का ज्यादा इस्तेमाल करने से नाखूनों को नुकसान हो सकता है.

Is Nail Polish Bad for Health: नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नेल पॉलिश का इस्तेमाल किया जाता है. अधिकतर महिलाएं किसी भी फंक्शन में जाने से पहले नेल पॉलिश का यूज करती हैं. ज्यादातर नेल पॉलिश जेल फॉर्म में आती हैं और नाखूनों पर लगाने के बाद कुछ मिनट में सेट हो जाती हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि यह चमकदार रंग आपके नाखूनों की सेहत पर क्या असर डालता है? हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बार-बार या लंबे समय तक नेल पॉलिश का उपयोग नाखूनों को नुकसान पहुंचा सकता है. अगर आप नियमित रूप से नेल पॉलिश लगाती हैं, तो सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.

क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतर नेल पॉलिश में कई केमिकल्स होते हैं, जो नाखूनों को कमजोर और बेजान बना सकते हैं. लगातार नेल पॉलिश लगाने से नाखूनों को प्राकृतिक रूप से मिलने वाली ऑक्सीजन और नमी बाधित हो जाती है. इससे केराटिन ग्रैनुलेशन नामक समस्या हो सकती है, जिसमें नाखूनों की सतह पर सफेद धब्बे दिखाई देने लगते हैं. खासकर गहरे रंगों जैसे लाल, मैरून या काले शेड्स में मौजूद पिगमेंट नाखूनों की ऊपरी परत में समा जाते हैं, जिससे उनका रंग पीला पड़ जाता है. समय के साथ नाखून अपनी प्राकृतिक चमक खो देते हैं, सूखे और कमजोर हो जाते हैं और आसानी से टूटने लगते हैं.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

नाखूनों को नुकसान केवल नेल पॉलिश से ही नहीं, बल्कि उसे हटाने वाले रिमूवर से भी होता है. अधिकांश रिमूवर में मौजूद एसीटोन एक तेज रसायन होता है, जो नाखूनों और क्यूटिकल्स से प्राकृतिक तेल और नमी को पूरी तरह खत्म कर देता है. इसके लगातार उपयोग से नाखून बेहद नाजुक, सूखे और कमजोर हो जाते हैं. साथ ही आसपास की त्वचा भी फटने लगती है. इसलिए बेहतर है कि आप एसीटोन-फ्री रिमूवर का उपयोग करें और रिमूवर के इस्तेमाल के बाद क्यूटिकल ऑयल या मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.

विशेषज्ञों का मानना है कि नाखूनों को समय-समय पर बिना किसी केमिकल के छोड़ना बेहद जरूरी है. लगातार नेल पॉलिश लगाने से नाखूनों की प्राकृतिक रिकवरी प्रक्रिया बाधित हो जाती है. इसलिए महीने में कम से कम 5 से 7 दिन नाखूनों को बिना पॉलिश के रखें. इस दौरान नारियल तेल, बादाम तेल या क्यूटिकल ऑयल से हल्की मालिश करें, जिससे नाखूनों में नमी बनी रहे और वे अंदर से मजबूत बनें. यह आदत नाखूनों की सेहत को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करती है.

अक्सर लोग सीधे नाखूनों पर नेल पॉलिश लगा लेते हैं, जो एक बड़ी गलती है. एक अच्छा बेस कोट नाखूनों और नेल पॉलिश के बीच एक सुरक्षात्मक परत का काम करता है. यह नाखूनों को दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और हानिकारक रसायनों से बचाता है. साथ ही यह नेल पॉलिश को लंबे समय तक टिकाने में भी मदद करता है और नाखूनों को अतिरिक्त मजबूती देता है. इसलिए हर बार नेल पॉलिश लगाने से पहले बेस कोट का इस्तेमाल जरूर करें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Supreme Court Live-in Relation Risk

April 27, 2026/
6:49 pm

नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए पूछा कि...

ट्रम्प का दावा- डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ समझौता हुआ:अमेरिका ग्रीनलैंड में सैन्य मौजूदगी बढ़ाएगा; डेनमार्क ने कहा- संप्रभुता हमारी रहेगी

September 19, 2026/
9:13 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के साथ एक समझौता किया है।...

Atif Aslam Statement on India Ban

August 12, 2026/
1:48 pm

8 मिनट पहले कॉपी लिंक आतिफ असलम का जन्म 12 मार्च 1983 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित वजीराबाद (गुजरानवाला)...

अमिताभ बच्चन को साउथ सिनेमा का पहला अवॉर्ड मिला:कल्कि के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर चुने गए, प्रभाष स्टारर इस फिल्म में अश्वस्थामा बने

February 22, 2026/
6:37 pm

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन शनिवार को केरल के कोच्चि स्थित एडलक्स कन्वेंशन सेंटर में हुआ। इस सेरेमनी में...

authorimg

April 11, 2026/
10:44 pm

Last Updated:April 11, 2026, 22:44 IST Parkinson Symptoms: पार्किंसन डिजीज एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जो धीरे-धीरे जानलेवा बनती है. हालांकि...

राजगढ़ खरीदी केंद्रों पर सैंपल के नाम पर ज्यादा कटौती:500 ग्राम नियम के बावजूद 800 ग्राम तक गेहूं निकाल रहे, बिना तौल प्रक्रिया पर सवाल

April 28, 2026/
9:06 pm

राजगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर चल रही गेहूं खरीदी के बीच अब सैंपल लेने की प्रक्रिया ही सवालों के...

बड़वानी में बजरंग दल ने 13 गोवंश को मुक्त कराया:तीन लोडिंग वाहनों से हो रही थी तस्करी, जुलवानिया थाने में केस दर्ज

April 16, 2026/
1:01 pm

बड़वानी जिले में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ले...

राजनीति

क्या नेल पॉलिश लगाना नाखूनों के लिए नुकसानदायक? इस्तेमाल करने से पहले जरूर जानें ये 5 फैक्ट

authorimg

Last Updated:

Nail Polish Side Effects: नेल पॉलिश लगाने से नाखून अट्रैक्टिव नजर आते हैं और अधिकतर महिलाएं इसका इस्तेमाल करती हैं. हालांकि नेल पॉलिश में कई केमिकल्स होते हैं, जो आपके नाखूनों को कमजोर बना सकते हैं. नेल पॉलिश का ज्यादा उपयोग नाखूनों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. कभी-कभार इसका यूज करने में कोई बुराई नहीं है.

Zoom

नेल पॉलिश का ज्यादा इस्तेमाल करने से नाखूनों को नुकसान हो सकता है.

Is Nail Polish Bad for Health: नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नेल पॉलिश का इस्तेमाल किया जाता है. अधिकतर महिलाएं किसी भी फंक्शन में जाने से पहले नेल पॉलिश का यूज करती हैं. ज्यादातर नेल पॉलिश जेल फॉर्म में आती हैं और नाखूनों पर लगाने के बाद कुछ मिनट में सेट हो जाती हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि यह चमकदार रंग आपके नाखूनों की सेहत पर क्या असर डालता है? हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बार-बार या लंबे समय तक नेल पॉलिश का उपयोग नाखूनों को नुकसान पहुंचा सकता है. अगर आप नियमित रूप से नेल पॉलिश लगाती हैं, तो सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.

क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतर नेल पॉलिश में कई केमिकल्स होते हैं, जो नाखूनों को कमजोर और बेजान बना सकते हैं. लगातार नेल पॉलिश लगाने से नाखूनों को प्राकृतिक रूप से मिलने वाली ऑक्सीजन और नमी बाधित हो जाती है. इससे केराटिन ग्रैनुलेशन नामक समस्या हो सकती है, जिसमें नाखूनों की सतह पर सफेद धब्बे दिखाई देने लगते हैं. खासकर गहरे रंगों जैसे लाल, मैरून या काले शेड्स में मौजूद पिगमेंट नाखूनों की ऊपरी परत में समा जाते हैं, जिससे उनका रंग पीला पड़ जाता है. समय के साथ नाखून अपनी प्राकृतिक चमक खो देते हैं, सूखे और कमजोर हो जाते हैं और आसानी से टूटने लगते हैं.
सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

नाखूनों को नुकसान केवल नेल पॉलिश से ही नहीं, बल्कि उसे हटाने वाले रिमूवर से भी होता है. अधिकांश रिमूवर में मौजूद एसीटोन एक तेज रसायन होता है, जो नाखूनों और क्यूटिकल्स से प्राकृतिक तेल और नमी को पूरी तरह खत्म कर देता है. इसके लगातार उपयोग से नाखून बेहद नाजुक, सूखे और कमजोर हो जाते हैं. साथ ही आसपास की त्वचा भी फटने लगती है. इसलिए बेहतर है कि आप एसीटोन-फ्री रिमूवर का उपयोग करें और रिमूवर के इस्तेमाल के बाद क्यूटिकल ऑयल या मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.

विशेषज्ञों का मानना है कि नाखूनों को समय-समय पर बिना किसी केमिकल के छोड़ना बेहद जरूरी है. लगातार नेल पॉलिश लगाने से नाखूनों की प्राकृतिक रिकवरी प्रक्रिया बाधित हो जाती है. इसलिए महीने में कम से कम 5 से 7 दिन नाखूनों को बिना पॉलिश के रखें. इस दौरान नारियल तेल, बादाम तेल या क्यूटिकल ऑयल से हल्की मालिश करें, जिससे नाखूनों में नमी बनी रहे और वे अंदर से मजबूत बनें. यह आदत नाखूनों की सेहत को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करती है.

अक्सर लोग सीधे नाखूनों पर नेल पॉलिश लगा लेते हैं, जो एक बड़ी गलती है. एक अच्छा बेस कोट नाखूनों और नेल पॉलिश के बीच एक सुरक्षात्मक परत का काम करता है. यह नाखूनों को दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और हानिकारक रसायनों से बचाता है. साथ ही यह नेल पॉलिश को लंबे समय तक टिकाने में भी मदद करता है और नाखूनों को अतिरिक्त मजबूती देता है. इसलिए हर बार नेल पॉलिश लगाने से पहले बेस कोट का इस्तेमाल जरूर करें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket