Thursday, 06 Aug 2026 | 05:32 AM

Trending :

गर्मी में डिहाइड्रेशन का हो गए हैं शिकार, ORS समेत इन 5 चीजों का करें सेवन, शरीर में वापस आएगी एनर्जी

authorimg

Last Updated:

Tips To Recover from Dehydration: गर्मी में डिहाइड्रेशन सबसे कॉमन समस्या है और इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. डॉक्टर्स की मानें तो डिहाइड्रेशन का शिकार होने पर लोगों को ORS, नारियल पानी और नींबू पानी पीना चाहिए. बैलेंस्ड डाइट अपनाकर भी इस समस्या से निजात मिल सकती है. बच्चों के लिए डिहाइड्रेशन ज्यादा खतरनाक है.

Zoom

गर्मी में डिहाइड्रेशन दूर करने के लिए ORS का सेवन करना चाहिए.

Dehydration Prevention Tips: देश के कई राज्यों में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है. कुछ जगहों पर तापमान 45 के पार हो गया है और तेज धूप से लोगों का बुरा हाल हो गया है. गर्मी का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है और तमाम लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं. जब हमारे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, तब इस कंडीशन को डिहाइड्रेशन कहा जाता है. यह एक कॉमन कंडीशन है, लेकिन वक्त रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो गंभीर समस्या बन सकती है. डिहाइड्रेशन से अत्यधिक थकान, चक्कर आना, सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचना जरूरी है. अगर आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाएं, तो वक्त रहते सही कदम उठाएं.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया डिहाइड्रेशन एक गंभीर समस्या है, जो बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक हो सकती है. सीवियर डिहाइड्रेशन के कारण किडनी फेलियर, ब्रेन डैमेज, हीटस्ट्रोक और बेहोशी जैसी परेशानियां हो सकती हैं. सही समय पर इलाज न मिलने पर यह कंडीशन जानलेवा भी हो सकती है. गर्मियों में डिहाइड्रेशन की चपेट में अधिकतर लोग आ जाते हैं. अगर किसी व्यक्ति को अत्यधिक प्यास लगे, मुंह सूखने लगे, सांस फूलने लगे, दिल की धड़कन तेज हो जाए और 8 घंटे से ज्यादा समय तक पेशाब न आए, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर इलाज कराना चाहिए. ये सभी डिहाइड्रेशन के वॉर्निंग साइन होते हैं.

डिहाइड्रेशन का शिकार होने पर क्या करें?

डॉक्टर ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को डिहाइड्रेशन के लक्षण महसूस हों, तो सबसे पहले उसे ठंडी जगह पर जाकर आराम करना चाहिए. तुरंत पानी पीना शुरू करें, लेकिन एकदम से बहुत ज्यादा पानी न पिएं, बल्कि थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार पानी लें. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने के लिए ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन यानी ORS पीना सबसे प्रभावी उपाय माना जाता है. ORS शरीर में पानी के साथ-साथ जरूरी साल्ट की पूर्ति करता है और जल्दी राहत देता है. बाजार में मिलने वाले WHO रिकमेंडेड फॉर्मूला वाले ORS पैकेट को पानी में घोलकर पीना एक सुरक्षित और आसान तरीका है.

ORS के अलावा किन चीजों से दूर होगी समस्या?

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आपके पास ORS न हो, तो प्राकृतिक तरीके से भी इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई की जा सकती है. नारियल पानी गर्मियों में सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक है, क्योंकि इसमें पोटैशियम, सोडियम और अन्य मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं. इसके अलावा नींबू पानी, छाछ और ताजा फलों के जूस भी शरीर को तरोताजा रखते हैं और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखते हैं. फल और सब्जियां भी डिहाइड्रेशन से बचाने में अहम भूमिका निभाती हैं. तरबूज, खरबूजा, खीरा, संतरा और पपीता जैसे फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है और ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं.

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए क्या करें?

डॉक्टर सोनिया रावत के अनुसार गर्मियों में डिहाइड्रेशन का खतरा ज्यादा होता है, लेकिन इससे बचाव किया जा सकता है. डिहाइड्रेशन से बचने के लिए धूप में बाहर न निकलें. अगर बाहर जाना पड़े, तो घर से निकलते समय पानी की बोतल अपने साथ रखें. हल्के और ढीले कपड़े पहनें और धूप में ज्यादा देर तक रहने से बचें. थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीते रहें, भले ही प्यास न लगे. सही खानपान और सतर्कता के साथ आप गर्मी के मौसम में खुद को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रख सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
इंदौर में गार्डन के पास खेल रहे दो बच्चे लापता:परिजनों ने जताया महिला पर शक, पुलिस ढूंढने में लगी

April 23, 2026/
11:30 pm

इंदौर के लालाराम नगर गार्डन से गुरुवार रात दो बच्चे लापता हो गए। परिजनों ने एक महिला पर ले जाने...

उत्तराखंड आइस हॉकी टीम की नई जर्सी लॉन्च:CM और खेल मंत्री ने किया विमोचन; रेखा आर्या बोलीं- युवाओं के सपनों का मंच है हिमाद्री आइस रिंक

May 5, 2026/
7:21 pm

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित ‘हिमाद्री आइस रिंक’ के जीर्णोद्धार का एक साल पूरा होने पर मंगलवार को एक कार्यक्रम...

चुनरी चुनरी गाने के रीमेक पर भड़के अभिजीत भट्टाचार्या:कहा- वरुण इस गाने से सलमान खान नहीं बन सकता, भजन बनाया, सलमान ने भी दिया रिएक्शन

May 27, 2026/
1:26 pm

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म है जवानी तो इश्क होना है से गाना चुनरी चुनरी रिलीज हो चुका है। ये...

विपक्षी बेंच से लेकर क्लिफ हाउस तक: केरल के नए सीएम वीडी सतीसन के बारे में सब कुछ

May 14, 2026/
5:48 pm

एक वकील जिन्होंने छात्र सक्रियता के माध्यम से राजनीति में प्रवेश किया: 31 मई, 1964 को कोच्चि के पास नेट्टूर...

Surbhi Jyoti Births Baby Girl

June 14, 2026/
7:33 pm

21 मिनट पहले कॉपी लिंक सीरियल ‘कुबूल है’ में जोया के नाम से फेमस हुईं टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और...

CTET Answer Key 2026 soon at ctet.nic.in. (Representative/Getty Images)

February 14, 2026/
5:29 am

आखरी अपडेट:14 फरवरी, 2026, 05:29 IST मंत्री ने जिसे उन्होंने ‘राहुल जी की जालसाजी’ कहा था, उसका जवाब देने के...

राजनीति

गर्मी में डिहाइड्रेशन का हो गए हैं शिकार, ORS समेत इन 5 चीजों का करें सेवन, शरीर में वापस आएगी एनर्जी

authorimg

Last Updated:

Tips To Recover from Dehydration: गर्मी में डिहाइड्रेशन सबसे कॉमन समस्या है और इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. डॉक्टर्स की मानें तो डिहाइड्रेशन का शिकार होने पर लोगों को ORS, नारियल पानी और नींबू पानी पीना चाहिए. बैलेंस्ड डाइट अपनाकर भी इस समस्या से निजात मिल सकती है. बच्चों के लिए डिहाइड्रेशन ज्यादा खतरनाक है.

Zoom

गर्मी में डिहाइड्रेशन दूर करने के लिए ORS का सेवन करना चाहिए.

Dehydration Prevention Tips: देश के कई राज्यों में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है. कुछ जगहों पर तापमान 45 के पार हो गया है और तेज धूप से लोगों का बुरा हाल हो गया है. गर्मी का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है और तमाम लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाते हैं. जब हमारे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है, तब इस कंडीशन को डिहाइड्रेशन कहा जाता है. यह एक कॉमन कंडीशन है, लेकिन वक्त रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो गंभीर समस्या बन सकती है. डिहाइड्रेशन से अत्यधिक थकान, चक्कर आना, सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचना जरूरी है. अगर आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाएं, तो वक्त रहते सही कदम उठाएं.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत ने News18 को बताया डिहाइड्रेशन एक गंभीर समस्या है, जो बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक हो सकती है. सीवियर डिहाइड्रेशन के कारण किडनी फेलियर, ब्रेन डैमेज, हीटस्ट्रोक और बेहोशी जैसी परेशानियां हो सकती हैं. सही समय पर इलाज न मिलने पर यह कंडीशन जानलेवा भी हो सकती है. गर्मियों में डिहाइड्रेशन की चपेट में अधिकतर लोग आ जाते हैं. अगर किसी व्यक्ति को अत्यधिक प्यास लगे, मुंह सूखने लगे, सांस फूलने लगे, दिल की धड़कन तेज हो जाए और 8 घंटे से ज्यादा समय तक पेशाब न आए, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर इलाज कराना चाहिए. ये सभी डिहाइड्रेशन के वॉर्निंग साइन होते हैं.

डिहाइड्रेशन का शिकार होने पर क्या करें?

डॉक्टर ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को डिहाइड्रेशन के लक्षण महसूस हों, तो सबसे पहले उसे ठंडी जगह पर जाकर आराम करना चाहिए. तुरंत पानी पीना शुरू करें, लेकिन एकदम से बहुत ज्यादा पानी न पिएं, बल्कि थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बार-बार पानी लें. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने के लिए ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन यानी ORS पीना सबसे प्रभावी उपाय माना जाता है. ORS शरीर में पानी के साथ-साथ जरूरी साल्ट की पूर्ति करता है और जल्दी राहत देता है. बाजार में मिलने वाले WHO रिकमेंडेड फॉर्मूला वाले ORS पैकेट को पानी में घोलकर पीना एक सुरक्षित और आसान तरीका है.

ORS के अलावा किन चीजों से दूर होगी समस्या?

एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आपके पास ORS न हो, तो प्राकृतिक तरीके से भी इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई की जा सकती है. नारियल पानी गर्मियों में सबसे बेहतरीन विकल्पों में से एक है, क्योंकि इसमें पोटैशियम, सोडियम और अन्य मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं. इसके अलावा नींबू पानी, छाछ और ताजा फलों के जूस भी शरीर को तरोताजा रखते हैं और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखते हैं. फल और सब्जियां भी डिहाइड्रेशन से बचाने में अहम भूमिका निभाती हैं. तरबूज, खरबूजा, खीरा, संतरा और पपीता जैसे फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है और ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं.

डिहाइड्रेशन से बचने के लिए क्या करें?

डॉक्टर सोनिया रावत के अनुसार गर्मियों में डिहाइड्रेशन का खतरा ज्यादा होता है, लेकिन इससे बचाव किया जा सकता है. डिहाइड्रेशन से बचने के लिए धूप में बाहर न निकलें. अगर बाहर जाना पड़े, तो घर से निकलते समय पानी की बोतल अपने साथ रखें. हल्के और ढीले कपड़े पहनें और धूप में ज्यादा देर तक रहने से बचें. थोड़ी-थोड़ी देर पर पानी पीते रहें, भले ही प्यास न लगे. सही खानपान और सतर्कता के साथ आप गर्मी के मौसम में खुद को स्वस्थ और हाइड्रेटेड रख सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket