Sunday, 03 May 2026 | 11:27 PM

Trending :

केले की लस्सी रेसिपी: बच्चों के लिए चिलचिलाती गर्मी में बनाएं केले की लस्सी, स्वाद और सेहत दोनों का कहना; शरीर भी रहेगा ठंडा अगर तमिलनाडु चुनाव में टाई हुआ तो क्या होगा? यहाँ नियम क्या कहते हैं | चुनाव समाचार अनुष्का बनीं इंडिया-ए महिला T-20 टीम की कप्तान:इंग्लैंड-ए के खिलाफ 3 मैच खेलेंगी, सीनियर्स वनडे ट्रॉफी जिता चुकीं; बोलीं- बेस्ट देने की कोशिश करूंगी एक दिन में कितनी बार पेशाब जाते हैं आप? अगर बार-बार भाग रहे हैं वॉशरूम, तो इन 5 बीमारियों का संकेत लौकी की खीर रेसिपी: खाने के बाद कुछ पसंद का मन? उदाहरण के लिए बिना चीनी के बनी लोकी की खेड, गर्मी में पेट को रखेगी ठंडी; नोट करें सबसे आसान तरीका केरल चुनाव परिणाम 2026: एलडीएफ, यूडीएफ, एनडीए की लड़ाई का बड़ा दांव तय करने के लिए मतगणना कल | चुनाव समाचार
EXCLUSIVE

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर टिकी निवेशकों की नजर:निफ्टी के लिए 23,900 अहम सपोर्ट; इस हफ्ते 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

सोमवार 4 मई को जब बाजार खुलेगा तो निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता पर रहेगी। इसके अलावा टाटा टेक और बीएचईएल जैसी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री जैसे फैक्टर्स भी बाजार की चाल तय करेंगे। चलिए समझते हैं इस हफ्ते में बाजार में क्या हो सकता है… सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,936 | 23,870 | 23,820 | 23,466 | 23,335 | 22,858 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 24,140 | 24,380 | 24,450 | 24,480 | 24,535 | 24,646 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। अब 5 फैक्टर्स जो बाजार की दिशा तय कर सकते हैं… भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में 0.7% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के कारण बाजार बंद रहा, लेकिन इस दौरान वैश्विक स्तर पर कई बड़े घटनाक्रम हुए हैं। 1. शांति वार्ता पर ट्रम्प के रुख पर निर्भर होगा बाजार शनिवार को ईरान ने अमेरिका को एक नया शांति प्रस्ताव भेजा है, जिसमें 14 प्रमुख बिंदु शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे इस प्रस्ताव की खुद समीक्षा करेंगे। ट्रम्प ने ये भी कहा कि ईरान ने पिछले 47 वर्षों में मानवता और दुनिया के साथ जो किया है, उसकी उसने अब तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है। उनके इस बयान से संकेत मिलते हैं कि डील इतनी आसान नहीं होगी। 2. कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजें टाटा टेक्नोलॉजीज, टाटा केमिकल्स, बीएचईएल, गोदरेज प्रॉपर्टीज और एथर एनर्जी जैसी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे आएंगे। वहीं शनिवार को डी मार्ट और कोटक बैंक ने नतीजे घोषित किए थे। इन दोनों कंपनियों के शेयरों में सोमवार को हलचल देखने को मिल सकती है। 3. विदेशी निवेशकों की बिकवाली विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं। अप्रैल महीने में उन्होंने कुल 70,135 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। हालांकि, घरेलू निवेशक (DIIs) बाजार को सहारा देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 51,063 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। 4. डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के पार गुरुवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 95.33 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे रुपए पर दबाव बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भू-राजनीतिक तनाव कम होता है, तो रुपए को थोड़ी मजबूती मिल सकती है। फिलहाल 94.50 का स्तर एक सपोर्ट की तरह काम करेगा। 5. टेक्निकल नजरिया चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि प्राइस एक्शन को देखकर लगता है कि बाजार थोड़ा पॉजिटिव रुझान के साथ एक दायरे में रह सकता है। बाजार में ऊपर की तरफ 24,350 और 24,600 के लेवल पर रेजिस्टेंस यानी रुकावट दिख रही है। वहीं नीचे की तरफ 23,900 और 23,550 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर बाजार 23,500 के नीचे गिरता है, तो बिकवाली का दबाव और बढ़ सकता है। मौजूदा हालात में ट्रेडर्स को अनुशासन बनाए रखने के साथ स्टॉप-लॉस का सख्ती से पालन करना चाहिए। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर. के मुताबिक सेंसेक्स के लिए ऊपर की तरफ 77,500-78,000 का लेवल अभी भी एक बड़ी रुकावट बना हुआ है। वहीं, गिरावट आने पर 76,300–76,000 का लेवल तुरंत सपोर्ट देगा। कुल मिलाकर, इंडेक्स अभी वेट-एंड-वॉच वाली स्थिति में है। गुरुवार को सेंसेक्स 583 अंक गिरकर बंद हुआ था भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में 0.70% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के कारण बाजार बंद रहा।
डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। ऊपर दी गई राय और सलाह व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों की हैं, न कि दैनिक भास्कर की। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सिवनी में जेबकतरा गिरफ्तार:मंदिर से श्रद्धालु का उड़ाया था पर्स, 17 हजार लेकर हुआ था फरार

April 5, 2026/
7:16 am

सिवनी जिले में सक्रिय जेबकतरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात एक...

शिवपुरी में गर्लफ्रेंड को भगाने पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या:परिजनों ने घर में बंधक बनाकर रात भर मारा, आज होनी थी लड़की की सगाई

March 30, 2026/
6:20 pm

शिवपुरी के कोलारस कस्बे में अपनी गर्लफ्रेंड को घर से भगाकर ले जाने पहुंचे एक युवक की परिजनों ने पीट-पीटकर...

बैतूल में 7 नाबालिग निकले युवक की हत्या के आरोपी:मां से बात करने पर बेटों ने रची साजिश, चाकुओं से गोदा, लाश सड़क किनारे फेंकी

April 22, 2026/
8:35 pm

बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम धामोरी में हुए सनसनीखेज हत्याकांड ने नया और चौंकाने वाला मोड़ ले...

India Women vs South Africa Women Live Cricket Score, 1st T20I: Stay updated with IND-W vs SA-W Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Durban. (Picture Credit: X/@BCCIWomen)

April 17, 2026/
10:13 pm

आखरी अपडेट:17 अप्रैल, 2026, 22:13 IST यह कदम तत्काल कानून के बारे में कम और आगामी राज्य चुनावों और 2029...

खालिस्तानी बोले- PAK गई सरबजीत हमारी बुआ, VIDEO:पंजाबी महिला का मुस्लिम पति फुफ्फड़; हमारी फुल सपोर्ट, कोई कुछ कहे तो बताना

March 14, 2026/
5:00 am

सिख श्रद्धालुओं की आड़ में पाकिस्तान गई पंजाबी महिला सरबजीत खालिस्तान समर्थकों की बुआ बन गई है। खालिस्तान समर्थक सरबजीत...

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी:MP-राजस्थान, यूपी-बिहार में भी बारिश का अलर्ट; पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से तापमान गिरने के आसार

March 15, 2026/
5:30 am

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।...

प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ के सेट से फोटो लीक:मेकर्स ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी, बोले- शेयर करने वालों पर होगा लीगल एक्शन

April 5, 2026/
5:04 pm

प्रभास की आने वाली तेलुगू फिल्म ‘फौजी’ के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं, जो सोशल मीडिया पर...

सतना में परिवार ने खाया जहर, बेटे की मौत:पति-पत्नी और 3 साल का बेटा गंभीर, झगड़े के बाद खाने में मिलाया जहरीला पदार्थ

March 10, 2026/
2:21 pm

सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में सोमवार रात पत्नी ने पति से झगड़े के बाद खाने में जहर...

हिमाचल में प्रीमियम शराब ₹105 तक महंगी:वाइन के शौकीन टूरिस्ट के बजट पर पड़ेगा असर, MRP से अधिक रेट पर नहीं बिकेगी

April 2, 2026/
7:18 am

हिमाचल प्रदेश में शराब महंगी हो गई है। इसका असर लोकल लोगों के साथ देशभर से पहाड़ों पर घूमने आने...

हेल्थ & फिटनेस

राजनीति

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर टिकी निवेशकों की नजर:निफ्टी के लिए 23,900 अहम सपोर्ट; इस हफ्ते 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर टिकी निवेशकों की नजर:निफ्टी के लिए 23,900 अहम सपोर्ट; इस हफ्ते 5 फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

सोमवार 4 मई को जब बाजार खुलेगा तो निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता पर रहेगी। इसके अलावा टाटा टेक और बीएचईएल जैसी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजों से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री जैसे फैक्टर्स भी बाजार की चाल तय करेंगे। चलिए समझते हैं इस हफ्ते में बाजार में क्या हो सकता है… सपोर्ट और रेजिस्टेंस सपोर्ट जोन: 23,936 | 23,870 | 23,820 | 23,466 | 23,335 | 22,858 सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है। रेजिस्टेंस जोन: 24,140 | 24,380 | 24,450 | 24,480 | 24,535 | 24,646 रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है। नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है। अब 5 फैक्टर्स जो बाजार की दिशा तय कर सकते हैं… भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में 0.7% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के कारण बाजार बंद रहा, लेकिन इस दौरान वैश्विक स्तर पर कई बड़े घटनाक्रम हुए हैं। 1. शांति वार्ता पर ट्रम्प के रुख पर निर्भर होगा बाजार शनिवार को ईरान ने अमेरिका को एक नया शांति प्रस्ताव भेजा है, जिसमें 14 प्रमुख बिंदु शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे इस प्रस्ताव की खुद समीक्षा करेंगे। ट्रम्प ने ये भी कहा कि ईरान ने पिछले 47 वर्षों में मानवता और दुनिया के साथ जो किया है, उसकी उसने अब तक पर्याप्त कीमत नहीं चुकाई है। उनके इस बयान से संकेत मिलते हैं कि डील इतनी आसान नहीं होगी। 2. कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजें टाटा टेक्नोलॉजीज, टाटा केमिकल्स, बीएचईएल, गोदरेज प्रॉपर्टीज और एथर एनर्जी जैसी कंपनियों के चौथी तिमाही के नतीजे आएंगे। वहीं शनिवार को डी मार्ट और कोटक बैंक ने नतीजे घोषित किए थे। इन दोनों कंपनियों के शेयरों में सोमवार को हलचल देखने को मिल सकती है। 3. विदेशी निवेशकों की बिकवाली विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं। अप्रैल महीने में उन्होंने कुल 70,135 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। हालांकि, घरेलू निवेशक (DIIs) बाजार को सहारा देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 51,063 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। 4. डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के पार गुरुवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 95.33 पर पहुंच गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे रुपए पर दबाव बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भू-राजनीतिक तनाव कम होता है, तो रुपए को थोड़ी मजबूती मिल सकती है। फिलहाल 94.50 का स्तर एक सपोर्ट की तरह काम करेगा। 5. टेक्निकल नजरिया चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि प्राइस एक्शन को देखकर लगता है कि बाजार थोड़ा पॉजिटिव रुझान के साथ एक दायरे में रह सकता है। बाजार में ऊपर की तरफ 24,350 और 24,600 के लेवल पर रेजिस्टेंस यानी रुकावट दिख रही है। वहीं नीचे की तरफ 23,900 और 23,550 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। अगर बाजार 23,500 के नीचे गिरता है, तो बिकवाली का दबाव और बढ़ सकता है। मौजूदा हालात में ट्रेडर्स को अनुशासन बनाए रखने के साथ स्टॉप-लॉस का सख्ती से पालन करना चाहिए। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर. के मुताबिक सेंसेक्स के लिए ऊपर की तरफ 77,500-78,000 का लेवल अभी भी एक बड़ी रुकावट बना हुआ है। वहीं, गिरावट आने पर 76,300–76,000 का लेवल तुरंत सपोर्ट देगा। कुल मिलाकर, इंडेक्स अभी वेट-एंड-वॉच वाली स्थिति में है। गुरुवार को सेंसेक्स 583 अंक गिरकर बंद हुआ था भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता भारी उतार-चढ़ाव वाला रहा। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में 0.70% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के कारण बाजार बंद रहा।
डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। ऊपर दी गई राय और सलाह व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों की हैं, न कि दैनिक भास्कर की। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket