Sunday, 13 Sep 2026 | 08:03 AM

Trending :

EXCLUSIVE

falaq naaz clarification after mocking rahul roy for his cringe reel

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल रॉय की कंटेंट क्रिएटर के साथ बनाई गई एक रील वायरल हो गई, जिसके चलते उनका जमकर मजाक बनाया जा रहा था। आलोचना होने पर राहुल रॉय ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें छोटे-मोटे काम करने पड़ रहे हैं। अब एक्ट्रेस फलक नाज ने भी राहुल के उस वीडियो का मजाक उड़ाने पर शर्मिंदगी जाहिर कर सफाई दी है।

फलक नाज ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो जारी की है, जिसमें उन्होंने कहा है, ‘कल मैंने एक रील डाली थी, जिसमें राहुल रॉय सर थे। पहले मुझे लगा कि उन्होंने बिना मर्जी ऐसा किया है। लेकिन शाम होते-होते मुझे पता चला कि वो जिंदगी में बहुत सी चीजों का सामना कर रहे हैं। वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्हें हेल्थ इशू हैं। जब मुझे ये पता चला, तो मैंने रात को ही अपनी रील हटा दी। सुबह राहुल सर का स्टेटमेंट आया कि वो ये कंटेंट इसलिए बनाते हैं, क्योंकि लीगल इशू हैं, उन्हें बिल भरना होता है।’

आगे फलक नाज ने कहा, ‘जब उन्होंने ये कहा कि अगर आपको चिंता है, तो मदद कर दीजिए। मेरे लिए अच्छा काम ढूंढ दीजिए। क्यों नहीं सर। बिल्कुल करेंगे। हम आपको देख कर बड़े हुए हैं। मुझे बहुत बुरा लगा ये स्टेटमेंट देखकर। क्योंकि ये वक्त किसी के भी ऊपर आ सकता है। एक इंसान के तौर पर मुझे अचानक झटका लगा कि जिस इंसान के गाने इतने चलते आए हैं, वो बिग बॉस का पहला विनर रहा है, तो ये सुनकर, देखकर मुझे बुरा लगा कि वो एक आर्टिस्ट के रूप में ऐसा कंटेंट बना रहे हैं, जो उन्हें सूट नहीं करता। लेकिन वो करना पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें कोई दूसरा काम ही नहीं मिल रहा।’

आखिर में फलक ने कहा, ‘मेरा ये वीडियो बनाने का मकसद ये है कि अगर इससे उन्हें थोड़ी भी मदद मिल सके। अगर में वो वीडियो बना सकती हूं, तो ये तो बिल्कुल बनाऊंगी, जिससे आपको काम मिलने में मदद हो सके। कुछ लोग हैं उस मुकाम पर जो उनकी हेल्प कर सकते हैं। जो उन्हें काम दे सकते हैं, प्लीज उनसे संपर्क करें। ये किसी के साथ भी हो सकता है।’

एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए लोगों से राहुल को काम देने की अपील की है। बता दें कि राहुल रॉय का एक महिला के साथ वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। इसके बाद आज राहुल ने सोशल मीडिया अकाउंट से मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ‘अगर आप सच में इतने चिंतित हैं, तो मेरी मदद करें कि मुझे कोई सच्चा और अच्छा काम मिल सके, ताकि मैं अपने बिल चुका सकूं और लीगल मामलों का पेमेंट कर सकूं। कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं और ब्रेन स्ट्रोक के बाद, मेरे लिए एक्टिव रहना जरूरी है। मैं जितने समय तक जीवित हूं, काम करना चाहता हूं। यह मेरे दिमाग को एक्टिव रखता है और मुझे उद्देश्य और जिम्मेदारी का एहसास कराता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं। हां, कभी-कभी थोड़ा दर्द हो सकता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वर्ल्ड अपडेट्स:फिलीपींस के स्कूल में गोलीबारी में 3 छात्रों की मौत, हिरासत में 2 संदिग्ध

June 22, 2026/
11:06 am

फिलीपींस के एक हाई स्कूल में सोमवार को हुई गोलीबारी में तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल...

बिना शर्त दोस्तों-रिश्तेदारों को दिए थे बीकाजी के शोरूम:शिवरतन अग्रवाल से लोगों ने कहा था-भुजिया कहां बेचोगे; शेल्फ लाइफ बढ़ाकर विदेशों तक पहुंचाया प्रोडक्ट

April 23, 2026/
5:32 pm

बीकाजी के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल (74) का गुरुवार सुबह चेन्नई में हार्ट अटैक से निधन हो गया। बीकानेर में उन्हें...

डेढ़ साल के मासूम को कुत्ते ने काटा:घर के आंगन में खेल रहा था, 11 साल का बच्चा भी घायल, दोनों मामले में केस दर्ज

March 16, 2026/
12:15 pm

शहर में पालतू कुत्तों के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चे घायल हो गए। दोनों ही मामलों में...

पीतांबरा पीठ में एटीएस प्रमुख बिट्टा ने किए दर्शन:बगलामुखी जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, वीआईपी मूवमेंट से सुरक्षा रही हाई अलर्ट

April 21, 2026/
9:57 pm

दतिया में मां बगलामुखी देवी की जयंती पर विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक पीठ श्री पीतांबरा पीठ मंदिर में मंगलवार को आस्था...

पंजाब विजिलेंस हेडक्वार्टर पर CBI की रेड:सीनियर ऑफिसर का रीडर-बिचौलिया हिरासत में; चंडीगढ़ के फाइव स्टार होटल में ₹20 लाख की डील पकड़ी

May 12, 2026/
6:59 am

पंजाब विजिलेंस हेडक्वार्टर पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की टीम ने रेड की। सोमवार देर रात छापा मारने के...

1500 Ships Stuck; Iran Reviews US Peace Proposal

May 8, 2026/
7:45 am

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसीकुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक अमेरिकी सेना ने ईरान पर फिर बमबारी की है। ईरान ने आरोप...

AI फोटो में घुटनों पर बैठे दिखाने पर भड़कीं उर्वशी:बोलीं- यह टॉक्सिसिटी बंद करें; फोटो में फीमेल एक्टर्स के आगे झुकते दिखाया गया

May 27, 2026/
8:00 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्रियों के बीच होने वाली तुलना और फैन वॉर पर नाराजगी जताई...

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में हजारों लोगों ने योग किया:इंडियन कॉन्सुलेट में कई देशों के राजनयिक शामिल हुए

June 23, 2026/
11:02 pm

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर में हजारों लोगों ने योग किया। दुनिया...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

falaq naaz clarification after mocking rahul roy for his cringe reel

falaq naaz clarification after mocking rahul roy for his cringe reel

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल रॉय की कंटेंट क्रिएटर के साथ बनाई गई एक रील वायरल हो गई, जिसके चलते उनका जमकर मजाक बनाया जा रहा था। आलोचना होने पर राहुल रॉय ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें छोटे-मोटे काम करने पड़ रहे हैं। अब एक्ट्रेस फलक नाज ने भी राहुल के उस वीडियो का मजाक उड़ाने पर शर्मिंदगी जाहिर कर सफाई दी है।

फलक नाज ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो जारी की है, जिसमें उन्होंने कहा है, ‘कल मैंने एक रील डाली थी, जिसमें राहुल रॉय सर थे। पहले मुझे लगा कि उन्होंने बिना मर्जी ऐसा किया है। लेकिन शाम होते-होते मुझे पता चला कि वो जिंदगी में बहुत सी चीजों का सामना कर रहे हैं। वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्हें हेल्थ इशू हैं। जब मुझे ये पता चला, तो मैंने रात को ही अपनी रील हटा दी। सुबह राहुल सर का स्टेटमेंट आया कि वो ये कंटेंट इसलिए बनाते हैं, क्योंकि लीगल इशू हैं, उन्हें बिल भरना होता है।’

आगे फलक नाज ने कहा, ‘जब उन्होंने ये कहा कि अगर आपको चिंता है, तो मदद कर दीजिए। मेरे लिए अच्छा काम ढूंढ दीजिए। क्यों नहीं सर। बिल्कुल करेंगे। हम आपको देख कर बड़े हुए हैं। मुझे बहुत बुरा लगा ये स्टेटमेंट देखकर। क्योंकि ये वक्त किसी के भी ऊपर आ सकता है। एक इंसान के तौर पर मुझे अचानक झटका लगा कि जिस इंसान के गाने इतने चलते आए हैं, वो बिग बॉस का पहला विनर रहा है, तो ये सुनकर, देखकर मुझे बुरा लगा कि वो एक आर्टिस्ट के रूप में ऐसा कंटेंट बना रहे हैं, जो उन्हें सूट नहीं करता। लेकिन वो करना पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें कोई दूसरा काम ही नहीं मिल रहा।’

आखिर में फलक ने कहा, ‘मेरा ये वीडियो बनाने का मकसद ये है कि अगर इससे उन्हें थोड़ी भी मदद मिल सके। अगर में वो वीडियो बना सकती हूं, तो ये तो बिल्कुल बनाऊंगी, जिससे आपको काम मिलने में मदद हो सके। कुछ लोग हैं उस मुकाम पर जो उनकी हेल्प कर सकते हैं। जो उन्हें काम दे सकते हैं, प्लीज उनसे संपर्क करें। ये किसी के साथ भी हो सकता है।’

एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए लोगों से राहुल को काम देने की अपील की है। बता दें कि राहुल रॉय का एक महिला के साथ वीडियो वायरल हो गया। जिसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। इसके बाद आज राहुल ने सोशल मीडिया अकाउंट से मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ‘अगर आप सच में इतने चिंतित हैं, तो मेरी मदद करें कि मुझे कोई सच्चा और अच्छा काम मिल सके, ताकि मैं अपने बिल चुका सकूं और लीगल मामलों का पेमेंट कर सकूं। कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं और ब्रेन स्ट्रोक के बाद, मेरे लिए एक्टिव रहना जरूरी है। मैं जितने समय तक जीवित हूं, काम करना चाहता हूं। यह मेरे दिमाग को एक्टिव रखता है और मुझे उद्देश्य और जिम्मेदारी का एहसास कराता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं। हां, कभी-कभी थोड़ा दर्द हो सकता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket