Sunday, 21 Jun 2026 | 10:49 AM

Trending :

EXCLUSIVE

हेल्दी गट के लिए मॉर्निंग रूटीन में शामिल करें ये 5 बदलाव; पूरा दिन पेट रहेगा हल्का, शरीर में बनी रहेगी भरपूर एनर्जी!

authorimg

Healthy Gut Habits : क्या आप जानते हैं कि आपका पेट केवल खाना पचाने का काम नहीं करता, बल्कि यह आपके मूड, एनर्जी लेवल और इम्यून सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) का भी आधार है? आजकल ‘गट हेल्थ’ (Gut Health) यानी पेट के सेहत पर काफी चर्चा हो रही है. दरअसल, हमारे पेट में लाखों-करोड़ों छोटे जीव (microorganisms) रहते हैं, जिन्हें ‘गट माइक्रोबायोम’ कहा जाता है. इनमें अच्छे और बुरे दोनों तरह के बैक्टीरिया होते हैं.

जब ये अच्छे बैक्टीरिया बैलेंस में होते हैं, तो हमारा पाचन बेहतर होता है, सूजन कम होती है और दिमाग भी बेहतर काम करता है. लेकिन अगर पेट की सेहत बिगड़ जाए, तो इसका असर केवल पेट दर्द तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह डायबिटीज, हृदय रोग और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है.

अच्छी खबर यह है कि पेट को हेल्‍दी रखना मुश्किल नहीं है. आयोवा क्लिनिक की गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. मेहविश अहमद के अनुसार, आप अपनी जीवनशैली में 5 छोटे बदलाव करके एक स्वस्थ पाचन तंत्र पा सकते हैं.

पेट की सेहत बेहतर रखने के लिए अपनाएं ये आदत-

आप अपनी जीवनशैली में 5 छोटे बदलाव करके एक स्वस्थ पाचन तंत्र पा सकते हैं.

1. फाइबर को धीरे-धीरे अपनी डाइट में बढ़ाएं
फाइबर पेट का सबसे अच्छा दोस्त है. यह न केवल पाचन को सुचारू रखता है, बल्कि पेट के अच्छे बैक्टीरिया का भोजन भी है. फाइबर के लिए आप फल, सब्जियां, साबुत अनाज (ओट्स, ब्राउन राइस), दालें और नट्स का सेवन करें.

सलाह: “ज्यादातर लोग पर्याप्त फाइबर नहीं खाते. लेकिन ध्यान रहे, अचानक बहुत सारा फाइबर खाना शुरू न करें, वरना गैस और मरोड़ की समस्या हो सकती है. धीरे-धीरे इसकी मात्रा बढ़ाएं ताकि आपका शरीर तालमेल बिठा सके.”

2. खुद को हाइड्रेटेड रखें
पानी फाइबर को अपना काम करने में मदद करता है. यह आंतों की अंदरूनी परत को हेल्‍दी रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है. दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं. अगर आपको सादा पानी पसंद नहीं है, तो खीरा, तरबूज और अजवाइन जैसी पानी से भरपूर चीजों का सेवन करें. कैफीन और शराब से बचें, क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं.

3. संतुलित और वेरायटी आहार लें
आपका पेट एक बगीचे की तरह है, जिसमें जितनी ज्यादा वेरायटी होगी, वह उतना ही फलेगा-फूलेगा. इसके लिए ‘भूमध्यसागरीय आहार’ (Mediterranean diet) सबसे अच्छा माना जाता है.

क्या खाएं: रंग-बिरंगे फल, सब्जियां, मछली, दालें और बीज.
किससे बचें: अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड, पैकेट बंद स्नैक्स, ज्यादा चीनी वाले ड्रिंक्स और फास्ट फूड. ये चीजें पेट के बैक्टीरिया का बैलेंस बिगाड़कर सूजन (inflammation) बढ़ाती हैं.

4. तनाव को कम करें
क्या आपने कभी महसूस किया है कि तनाव होने पर पेट में अजीब सी हलचल होती है? ऐसा इसलिए क्योंकि हमारा दिमाग और पेट एक-दूसरे से सीधे जुड़े होते हैं. ज्यादा तनाव लेने से पाचन धीमा हो जाता है और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. तनाव कम करने के लिए ध्यान (Meditation), गहरी सांस लेने के व्यायाम और भरपूर नींद लें.

5. शरीर को एक्टिव रखें
व्यायाम केवल वजन घटाने के लिए नहीं, बल्कि पेट के लिए भी जरूरी है. फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाने से खाना पाचन तंत्र में आसानी से आगे बढ़ता है. एक्‍सपर्ट के मुताबिक, “जो मरीज एक्टिव रहते हैं, उन्हें पाचन संबंधी शिकायतें कम होती हैं.” रोजाना सिर्फ 30 मिनट की पैदल सैर भी आपके पेट के लिए जादू जैसा काम कर सकती है.

डॉक्टर से कब मिलें?
कभी-कभी अच्छी आदतों के बावजूद कुछ लक्षण गंभीर हो सकते हैं. अगर आपको नीचे दी गई समस्याएं महसूस हों, तो विशेषज्ञ (Gastroenterologist) से जरूर मिलें:

-लगातार पेट फूलना, गैस या दर्द रहना.
-मल त्याग की आदतों में बदलाव (जो हफ्तों तक बना रहे).
-मल में खून आना.
-बिना कारण वजन कम होना.
-लगातार सीने में जलन या एसिड रिफ्लक्स.

हेल्‍दी गट आपके खाने और लाइफ स्‍टाइल की आदतों पर निर्भर करता है. आज ही से इन 5 आदतों को अपनाएं और अपने शरीर में आने वाले सकारात्मक बदलावों को महसूस करें. याद रखिए, एक खुशहाल पेट ही एक खुशहाल जीवन की शुरुआत है!

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मैहर में 'आपकी पुलिस आपके द्वार' जन चौपाल:ग्रामीणों को कानून, सुरक्षा और साइबर अपराधों की जानकारी दी गई

April 28, 2026/
8:51 pm

मैहर जिले के ग्राम जीतनगर में मंगलवार शाम करीब 5 बजे पुलिस द्वारा ‘जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार’ कार्यक्रम...

UP Board 10th Result 2026 Toppers List LIVE Update; UPMSP

April 23, 2026/
10:46 am

प्रयागराज17 मिनट पहले कॉपी लिंक यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट गुरुवार शाम 4 बजे जारी हुआ। सीतापुर की कशिश वर्मा...

लड़कों संग खेली अनुष्का का टीम इंडिया में चयन:ग्वालियर की बेटी अब भारत की जर्सी पहनेगी; साउथ अफ्रीका में टी-20 सीरीज खेलेगी

March 24, 2026/
7:11 pm

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की बेटी अनुष्का शर्मा की एंट्री अब भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम में हो गई है।...

सेनेटरी स्टोर में दीवार तोड़कर 3.5 लाख की चोरी:CCTV में चोर हुए कैद, पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही

April 9, 2026/
11:19 pm

ग्वालियर के जीवाजी नगर में एक सेनेटरी स्टोर की दीवार तोड़कर चोरों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपए का सामान...

AAP के 7 सांसदों को BJP में विलय की मंजूरी:राज्यसभा में भाजपा सांसद 106 से बढ़कर 113 हुए, केजरीवाल की पार्टी 3 पर सिमटी

April 27, 2026/
11:22 am

राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के सात बागी सांसदों के भाजपा में विलय...

वॉलमार्ट का दांव- छोटे-बड़े हर ऑपरेशन में एआई तैनात:20 लाख कर्मचारियों वाला वॉलमार्ट एआई से रिटेल और शॉपिंग का तरीका बदल रहा

June 9, 2026/
1:19 pm

ग्लोबल रिटेल चेन वॉलमार्ट की सालाना मीटिंग में यह साफ हो गया है कि कंपनी बिजनेस की रफ्तार बढ़ाने के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

हेल्दी गट के लिए मॉर्निंग रूटीन में शामिल करें ये 5 बदलाव; पूरा दिन पेट रहेगा हल्का, शरीर में बनी रहेगी भरपूर एनर्जी!

authorimg

Healthy Gut Habits : क्या आप जानते हैं कि आपका पेट केवल खाना पचाने का काम नहीं करता, बल्कि यह आपके मूड, एनर्जी लेवल और इम्यून सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) का भी आधार है? आजकल ‘गट हेल्थ’ (Gut Health) यानी पेट के सेहत पर काफी चर्चा हो रही है. दरअसल, हमारे पेट में लाखों-करोड़ों छोटे जीव (microorganisms) रहते हैं, जिन्हें ‘गट माइक्रोबायोम’ कहा जाता है. इनमें अच्छे और बुरे दोनों तरह के बैक्टीरिया होते हैं.

जब ये अच्छे बैक्टीरिया बैलेंस में होते हैं, तो हमारा पाचन बेहतर होता है, सूजन कम होती है और दिमाग भी बेहतर काम करता है. लेकिन अगर पेट की सेहत बिगड़ जाए, तो इसका असर केवल पेट दर्द तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह डायबिटीज, हृदय रोग और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है.

अच्छी खबर यह है कि पेट को हेल्‍दी रखना मुश्किल नहीं है. आयोवा क्लिनिक की गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. मेहविश अहमद के अनुसार, आप अपनी जीवनशैली में 5 छोटे बदलाव करके एक स्वस्थ पाचन तंत्र पा सकते हैं.

पेट की सेहत बेहतर रखने के लिए अपनाएं ये आदत-

आप अपनी जीवनशैली में 5 छोटे बदलाव करके एक स्वस्थ पाचन तंत्र पा सकते हैं.

1. फाइबर को धीरे-धीरे अपनी डाइट में बढ़ाएं
फाइबर पेट का सबसे अच्छा दोस्त है. यह न केवल पाचन को सुचारू रखता है, बल्कि पेट के अच्छे बैक्टीरिया का भोजन भी है. फाइबर के लिए आप फल, सब्जियां, साबुत अनाज (ओट्स, ब्राउन राइस), दालें और नट्स का सेवन करें.

सलाह: “ज्यादातर लोग पर्याप्त फाइबर नहीं खाते. लेकिन ध्यान रहे, अचानक बहुत सारा फाइबर खाना शुरू न करें, वरना गैस और मरोड़ की समस्या हो सकती है. धीरे-धीरे इसकी मात्रा बढ़ाएं ताकि आपका शरीर तालमेल बिठा सके.”

2. खुद को हाइड्रेटेड रखें
पानी फाइबर को अपना काम करने में मदद करता है. यह आंतों की अंदरूनी परत को हेल्‍दी रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है. दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं. अगर आपको सादा पानी पसंद नहीं है, तो खीरा, तरबूज और अजवाइन जैसी पानी से भरपूर चीजों का सेवन करें. कैफीन और शराब से बचें, क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं.

3. संतुलित और वेरायटी आहार लें
आपका पेट एक बगीचे की तरह है, जिसमें जितनी ज्यादा वेरायटी होगी, वह उतना ही फलेगा-फूलेगा. इसके लिए ‘भूमध्यसागरीय आहार’ (Mediterranean diet) सबसे अच्छा माना जाता है.

क्या खाएं: रंग-बिरंगे फल, सब्जियां, मछली, दालें और बीज.
किससे बचें: अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड, पैकेट बंद स्नैक्स, ज्यादा चीनी वाले ड्रिंक्स और फास्ट फूड. ये चीजें पेट के बैक्टीरिया का बैलेंस बिगाड़कर सूजन (inflammation) बढ़ाती हैं.

4. तनाव को कम करें
क्या आपने कभी महसूस किया है कि तनाव होने पर पेट में अजीब सी हलचल होती है? ऐसा इसलिए क्योंकि हमारा दिमाग और पेट एक-दूसरे से सीधे जुड़े होते हैं. ज्यादा तनाव लेने से पाचन धीमा हो जाता है और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. तनाव कम करने के लिए ध्यान (Meditation), गहरी सांस लेने के व्यायाम और भरपूर नींद लें.

5. शरीर को एक्टिव रखें
व्यायाम केवल वजन घटाने के लिए नहीं, बल्कि पेट के लिए भी जरूरी है. फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाने से खाना पाचन तंत्र में आसानी से आगे बढ़ता है. एक्‍सपर्ट के मुताबिक, “जो मरीज एक्टिव रहते हैं, उन्हें पाचन संबंधी शिकायतें कम होती हैं.” रोजाना सिर्फ 30 मिनट की पैदल सैर भी आपके पेट के लिए जादू जैसा काम कर सकती है.

डॉक्टर से कब मिलें?
कभी-कभी अच्छी आदतों के बावजूद कुछ लक्षण गंभीर हो सकते हैं. अगर आपको नीचे दी गई समस्याएं महसूस हों, तो विशेषज्ञ (Gastroenterologist) से जरूर मिलें:

-लगातार पेट फूलना, गैस या दर्द रहना.
-मल त्याग की आदतों में बदलाव (जो हफ्तों तक बना रहे).
-मल में खून आना.
-बिना कारण वजन कम होना.
-लगातार सीने में जलन या एसिड रिफ्लक्स.

हेल्‍दी गट आपके खाने और लाइफ स्‍टाइल की आदतों पर निर्भर करता है. आज ही से इन 5 आदतों को अपनाएं और अपने शरीर में आने वाले सकारात्मक बदलावों को महसूस करें. याद रखिए, एक खुशहाल पेट ही एक खुशहाल जीवन की शुरुआत है!

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket