Sunday, 20 Sep 2026 | 06:04 AM

Trending :

EXCLUSIVE

फ्रिज में रख रहे हैं दूध, सब्जी, फल और खाना तो जान लें ये जरूरी नियम, वरना सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

authorimg

फरीदाबाद: गर्मियों का मौसम आते ही घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला उपकरण फ्रिज बन जाता है. लोग मानते हैं कि खाने-पीने की हर चीज फ्रिज में रखने से सुरक्षित रहती है और जल्दी खराब नहीं होती. दूध, सब्जी या कटे हुए फल सब कुछ फ्रिज में रखना आम आदत बन चुकी है. लेकिन क्या हर चीज को फ्रिज में रखना सही है, या गलत तरीके से स्टोरेज हमारी सेहत पर भारी पड़ सकता है?

Local18 से बातचीत में फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल की सीनियर डाइटिशियन और न्यूट्रिशन कंसल्टेंट डॉ. रितिका शर्मा बताती हैं कि फ्रिज में रखने से कोई चीज जहर नहीं बनती, लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब हम स्टोरेज सही तरीके से नहीं करते. चाहे फ्रिज हो या बाहर, अगर तापमान और स्टोरेज का ध्यान न रखा जाए तो खाने में बैक्टीरिया और फंगस तेजी से बढ़ने लगते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं.

गर्म खाना सीधे फ्रिज में न रखें

डॉ. रितिका के अनुसार, कई लोग गर्म-गर्म खाना सीधे फ्रिज में रख देते हैं, जो बिल्कुल गलत है. इससे खाने का स्वाद और टेक्सचर दोनों खराब हो जाते हैं. उदाहरण के तौर पर, अगर आपने दूध उबालकर लंबे समय तक बाहर रखा और फिर फ्रिज में रख दिया, तो उसमें पहले ही बैक्टीरिया विकसित हो चुके होते हैं. यदि फ्रिज का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक है, तो बैक्टीरिया और तेजी से बढ़ते हैं, जिससे दूध जल्दी खराब हो जाता है.

कटे हुए फलों को लेकर भी सावधानी जरूरी

कटे हुए फलों को लेकर भी लोग अक्सर गलती करते हैं. फ्रिज में रखने के बाद फल ऑक्सीडाइज होने लगते हैं, जिससे उन पर काली परत दिखाई देने लगती है. इसके अलावा, फल सूखने लगते हैं और उनका स्वाद भी बदल जाता है. अगर इन्हें एयरटाइट कंटेनर में रखा जाए, तो वे एक दिन तक ठीक रह सकते हैं, लेकिन खुले में रखने पर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाते हैं.

बची हुई सब्जियों को सही तरीके से रखें

गर्मियों में बची हुई सब्जियों को बाहर रखना मुश्किल होता है, इसलिए लोग उन्हें फ्रिज में रख देते हैं, जो सही है—लेकिन सही तरीके से. डॉ. रितिका बताती हैं कि कभी भी गर्म सब्जी सीधे फ्रिज में नहीं रखनी चाहिए. पहले उसे थोड़ा ठंडा होने दें. अगर गर्म ही रख देंगे, तो उसमें मौजूद तेल जमकर क्रिस्टल जैसा बन सकता है, जिससे खाने की गुणवत्ता प्रभावित होती है.

क्या हैं सही टिप्स

डॉ. रितिका के अनुसार, फ्रिज आपका खाना सुरक्षित रख सकता है, लेकिन तभी जब आप उसका सही उपयोग करें. हमेशा तापमान सही रखें, गर्म चीजों को सीधे फ्रिज में न रखें और खाने को ढककर या एयरटाइट कंटेनर में ही स्टोर करें. तभी आपकी सेहत सुरक्षित रह सकती है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
AMMK Dinakaran Meets Amit Shah

March 22, 2026/
7:01 am

कोलकाता/चेन्नई/गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम1 घंटे पहले कॉपी लिंक तस्वीर 11 मार्च की है, जब अमित शाह ने चेन्नई में तमिलनाडु के NDA दलों...

दो बाइक की टक्कर, तीन घायल:एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता, दो युवक सर्राठे मलाजखंड की ओर से बालाघाट आ रहे थे

April 12, 2026/
10:49 pm

बालाघाट के बैहर रोड पर रविवार देर शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टेकाड़ी और पिपरटोला के बीच...

US Secretary of State Marco Rubio stressed that Quad cooperation continues beyond formal meetings.

May 26, 2026/
1:25 pm

आखरी अपडेट:26 मई, 2026, 13:25 IST कर्नाटक में लंबे समय से चल रहे सत्ता संघर्ष पर चर्चा के लिए पार्टी...

हिमाचल में आज और कल सताएगी गर्मी:3 शहरों का पारा 35°C पार, मैदानों के साथ ऊंचे पहाड़ भी तपने लगे, 25 अप्रैल को बारिश

April 23, 2026/
5:30 am

हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। राज्य में आज व कल गर्मी को प्रकोप...

Charlie Chauhan Weds Ramandeep Singh

August 9, 2026/
10:47 am

कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक टीवी एक्ट्रेस चार्ली चौहान ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के क्रिकेटर रमनदीप सिंह से...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

फ्रिज में रख रहे हैं दूध, सब्जी, फल और खाना तो जान लें ये जरूरी नियम, वरना सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

authorimg

फरीदाबाद: गर्मियों का मौसम आते ही घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला उपकरण फ्रिज बन जाता है. लोग मानते हैं कि खाने-पीने की हर चीज फ्रिज में रखने से सुरक्षित रहती है और जल्दी खराब नहीं होती. दूध, सब्जी या कटे हुए फल सब कुछ फ्रिज में रखना आम आदत बन चुकी है. लेकिन क्या हर चीज को फ्रिज में रखना सही है, या गलत तरीके से स्टोरेज हमारी सेहत पर भारी पड़ सकता है?

Local18 से बातचीत में फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल की सीनियर डाइटिशियन और न्यूट्रिशन कंसल्टेंट डॉ. रितिका शर्मा बताती हैं कि फ्रिज में रखने से कोई चीज जहर नहीं बनती, लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब हम स्टोरेज सही तरीके से नहीं करते. चाहे फ्रिज हो या बाहर, अगर तापमान और स्टोरेज का ध्यान न रखा जाए तो खाने में बैक्टीरिया और फंगस तेजी से बढ़ने लगते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं.

गर्म खाना सीधे फ्रिज में न रखें

डॉ. रितिका के अनुसार, कई लोग गर्म-गर्म खाना सीधे फ्रिज में रख देते हैं, जो बिल्कुल गलत है. इससे खाने का स्वाद और टेक्सचर दोनों खराब हो जाते हैं. उदाहरण के तौर पर, अगर आपने दूध उबालकर लंबे समय तक बाहर रखा और फिर फ्रिज में रख दिया, तो उसमें पहले ही बैक्टीरिया विकसित हो चुके होते हैं. यदि फ्रिज का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से अधिक है, तो बैक्टीरिया और तेजी से बढ़ते हैं, जिससे दूध जल्दी खराब हो जाता है.

कटे हुए फलों को लेकर भी सावधानी जरूरी

कटे हुए फलों को लेकर भी लोग अक्सर गलती करते हैं. फ्रिज में रखने के बाद फल ऑक्सीडाइज होने लगते हैं, जिससे उन पर काली परत दिखाई देने लगती है. इसके अलावा, फल सूखने लगते हैं और उनका स्वाद भी बदल जाता है. अगर इन्हें एयरटाइट कंटेनर में रखा जाए, तो वे एक दिन तक ठीक रह सकते हैं, लेकिन खुले में रखने पर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाते हैं.

बची हुई सब्जियों को सही तरीके से रखें

गर्मियों में बची हुई सब्जियों को बाहर रखना मुश्किल होता है, इसलिए लोग उन्हें फ्रिज में रख देते हैं, जो सही है—लेकिन सही तरीके से. डॉ. रितिका बताती हैं कि कभी भी गर्म सब्जी सीधे फ्रिज में नहीं रखनी चाहिए. पहले उसे थोड़ा ठंडा होने दें. अगर गर्म ही रख देंगे, तो उसमें मौजूद तेल जमकर क्रिस्टल जैसा बन सकता है, जिससे खाने की गुणवत्ता प्रभावित होती है.

क्या हैं सही टिप्स

डॉ. रितिका के अनुसार, फ्रिज आपका खाना सुरक्षित रख सकता है, लेकिन तभी जब आप उसका सही उपयोग करें. हमेशा तापमान सही रखें, गर्म चीजों को सीधे फ्रिज में न रखें और खाने को ढककर या एयरटाइट कंटेनर में ही स्टोर करें. तभी आपकी सेहत सुरक्षित रह सकती है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket