Tuesday, 10 Nov 2026 | 08:15 PM

Trending :

गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचाव

authorimg

Last Updated:

Summer Health Tips: गर्मी के मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए इम्यूनिटी को बूस्ट रखना बहुत जरूरी है. यदि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो आप बार-बार बीमार हो सकते हैं. ऐसे में बचाव के लिए यहां बताए गए ये 5 उपायों को करें.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और संक्रमण जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे समय में शरीर की इम्यूनिटी यानी रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत रखना बहुत जरूरी हो जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ आसान आदतों को अपनाकर इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाया जा सकता है और बीमार पड़ने का खतरा कम किया जा सकता है.

Ayush Department Chhattisgarh के अनुसार, मजबूत इम्यून सिस्टम शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखता है. विशेषज्ञों का कहना है कि दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय रोजमर्रा की दिनचर्या को सही करना ज्यादा फायदेमंद होता है. हालांकि, अगर किसी को कोई पुरानी बीमारी है, तो इन उपायों को अपनाने से पहले डॉक्टर या आयुष विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है.

पूरी और अच्छी नींद लें
इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लेना जरूरी है. नींद के दौरान शरीर खुद की मरम्मत करता है और इम्यून सिस्टम सक्रिय होता है. अगर नींद पूरी नहीं होती, तो शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो सकती है.

संतुलित आहार लें और चीनी कम करें
स्वस्थ खानपान इम्यून सिस्टम की नींव है. अपने भोजन में फल, सब्जियां, दालें, अनाज, नट्स और दही शामिल करें। ये सभी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. वहीं, ज्यादा चीनी और जंक फूड से दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि ये इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं.

नियमित व्यायाम करें
हर दिन 30 से 45 मिनट तक हल्का व्यायाम, योग, वॉक या एक्सरसाइज करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर में सूजन कम होती है.

तनाव को कम करें
ज्यादा तनाव लेने से इम्यून सिस्टम पर नकारात्मक असर पड़ता है. इसलिए ध्यान, प्राणायाम, संगीत सुनना या अपनी पसंद की गतिविधियों में समय बिताना फायदेमंद होता है. अच्छा मानसिक स्वास्थ्य शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है.

शरीर को हाइड्रेटेड रखें
पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है. दिनभर में सही मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ या हर्बल टी लेने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और कोशिकाएं बेहतर तरीके से काम करती हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तमिलनाडु विधानसभा का सबसे वायरल पल विजय नहीं, बल्कि उनके ड्राइवर का बेटा है

May 16, 2026/
10:00 am

वह क्षण जिसने इंटरनेट तोड़ दिया: 11 मई को तमिलनाडु के विधायक शपथ ग्रहण समारोह में सभी ऐतिहासिक क्षणों के...

बेटी के साथ दुबई में फंसीं लारा दत्ता भारत लौटीं:बोलीं- वीडियो इसलिए पोस्ट किया, क्योंकि वह मेरा आखिरी मैसेज हो सकता था

March 13, 2026/
1:14 pm

मध्य-पूर्व में चल रहे तनाव के बीच दुबई में फंसीं एक्ट्रेस लारा दत्ता और उनकी 14 साल की बेटी सुरक्षित...

एनगिडी की जान बचाने वाले ACP कोहली-गंभीर के साथ खेले:25 मिनट का रास्ता 11 मिनट में तय किया; 60 पुलिसकर्मियों ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया

April 27, 2026/
4:10 pm

दिल्ली में शनिवार को खेले गए IPL मुकाबले के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली कैपिटल्स के साउथ अफ्रीकी...

Anant Ambani birthday celebration in jamnagar

April 10, 2026/
12:40 pm

जामनगर11 मिनट पहले कॉपी लिंक जामनगर में आसपास के सभी गांवों में भोज दिया गया। कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे...

इजराइली PM के मेकअप पर ₹4 करोड़ खर्च:2023 जंग के दौरान 3 महीने में बालों पर ₹22 लाख लगे; हेयर स्टाइलिस्ट का नाम छिपाया

September 12, 2026/
11:28 am

इजराइल में प्रधानमंत्री के बालों की स्टाइलिंग और मेकअप पर 2019 से अगस्त 2026 तक करीब 4.7 लाख डॉलर यानी...

अविनाश मिश्रा बोले- मुंबई आना ही सबसे बड़ा खतरा था:उस वक्त जुनून था कि करो या मरो, अब खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे

May 14, 2026/
4:30 am

बिगबॉस फेम और ‘नेवर गिव अप’ एटीट्यूड के लिए मशहूर अविनाश मिश्रा अब खतरों के खिलाड़ी’ में अपना दमखम दिखाने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट करने के 5 सरल उपाय, बीमारियों से होगा बचाव

authorimg

Last Updated:

Summer Health Tips: गर्मी के मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए इम्यूनिटी को बूस्ट रखना बहुत जरूरी है. यदि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो आप बार-बार बीमार हो सकते हैं. ऐसे में बचाव के लिए यहां बताए गए ये 5 उपायों को करें.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी और संक्रमण जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे समय में शरीर की इम्यूनिटी यानी रोगों से लड़ने की क्षमता को मजबूत रखना बहुत जरूरी हो जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ आसान आदतों को अपनाकर इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाया जा सकता है और बीमार पड़ने का खतरा कम किया जा सकता है.

Ayush Department Chhattisgarh के अनुसार, मजबूत इम्यून सिस्टम शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करता है और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखता है. विशेषज्ञों का कहना है कि दवाओं पर निर्भर रहने के बजाय रोजमर्रा की दिनचर्या को सही करना ज्यादा फायदेमंद होता है. हालांकि, अगर किसी को कोई पुरानी बीमारी है, तो इन उपायों को अपनाने से पहले डॉक्टर या आयुष विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है.

पूरी और अच्छी नींद लें
इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लेना जरूरी है. नींद के दौरान शरीर खुद की मरम्मत करता है और इम्यून सिस्टम सक्रिय होता है. अगर नींद पूरी नहीं होती, तो शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो सकती है.

संतुलित आहार लें और चीनी कम करें
स्वस्थ खानपान इम्यून सिस्टम की नींव है. अपने भोजन में फल, सब्जियां, दालें, अनाज, नट्स और दही शामिल करें। ये सभी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. वहीं, ज्यादा चीनी और जंक फूड से दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि ये इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं.

नियमित व्यायाम करें
हर दिन 30 से 45 मिनट तक हल्का व्यायाम, योग, वॉक या एक्सरसाइज करने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर में सूजन कम होती है.

तनाव को कम करें
ज्यादा तनाव लेने से इम्यून सिस्टम पर नकारात्मक असर पड़ता है. इसलिए ध्यान, प्राणायाम, संगीत सुनना या अपनी पसंद की गतिविधियों में समय बिताना फायदेमंद होता है. अच्छा मानसिक स्वास्थ्य शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है.

शरीर को हाइड्रेटेड रखें
पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है. दिनभर में सही मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ या हर्बल टी लेने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और कोशिकाएं बेहतर तरीके से काम करती हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket