Sunday, 23 Aug 2026 | 08:00 PM

Trending :

कार रेसिंग में हादसे का शिकार हुए एक्टर अजित कुमार:बेकाबू होकर दूसरी कार से टकराई गाड़ी, सुरक्षित बचे जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 37 लोग घायल:ट्रेन सेवाओं पर असर; सुनामी का खतरा नहीं 'अंग्रेजों के सम्मान में लिखा गया जन गण मन':मुकेश खन्ना बोले- ये राष्ट्रगान नहीं हो सकता; इसमें अंग्रेजों को भाग्य विधाता बताया गया पहली भारतीय महिला मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जयसवाल का निधन:मीना कुमारी की नकल से फेम मिला, बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी थीं पाकिस्तान में 12-12 घंटे बिजली कटौती:लोग सड़कों पर उतरे, रास्ता जाम किया; लगातार कटौती से पानी सप्लाई ठप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर मोहसिन ने सगाई की:मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर की; बोले- पहली नजर में लगा हमसफर मिल गई
EXCLUSIVE

क्लासन ने बदली बैटिंग अप्रोच:बोले- अब परिस्थितियों के हिसाब से खेल रहा हूं, IPL में पहली बार 50+ का एवरेज

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासन IPL 2026 में नए अप्रोच के साथ बैटिंग कर रहे हैं। पिछले तीन सीजन के आंकड़े बताते हैं कि उन्होंने इस साल अपने विकेट की वैल्यू बढ़ाई है। इससे उनका बैटिंग एवरेज IPL करियर के बेस्ट 54.88 पर पहुंच गया है। बुधवार को पंजाब के क्लासन ने अर्धशतक लगाया। मैच के बाद उन्होंने ने कहा, मैंने यह सोचना छोड़ दिया है कि मुझे हर बार 300 के स्ट्राइक रेट से खेलना है। मैं अब पार्टनरशिप और परिस्थितियों के हिसाब से खेल रहा हूं। क्लासन फिलहाल टीम और लीग दोनों के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 11 मैचों में अबतक पांच अर्धशतक लगाए हैं। टीम को पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही है। रन बढ़े, एवरेज में उछाल
2024 और 2025 में क्लासन आक्रामक फिनिशर की भूमिका में थे। वे तेजी से रन बनाते थे, लेकिन ज्यादा जोखिम भी लेते थे। 2026 में उन्होंने अपने गेम का अप्रोच थोड़ा बदला है। इस सीजन उनका स्ट्राइक रेट थोड़ा कम हुआ है, लेकिन एवरेज में बड़ा उछाल आया है। इससे साफ है कि क्लासन अब सिर्फ तेजी से रन नहीं बना रहे, बल्कि लंबे समय तक क्रीज पर रहकर मैच खत्म कर रहे हैं। पिछले दो सीजन में वे 5 या 6 नंबर पर बैटिंग करते थे, लेकिन इस सीजन नंबर-4 पर उनकी स्थिरता ने हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है। संन्यास पर बोले- वापसी का इरादा नहीं
अपने इंटरनेशनल रिटायरमेंट पर क्लासन ने कहा कि वे अपने फैसले से खुश हैं। उन्होंने कहा, लाइफ हमेशा वैसी नहीं होती जैसी आप चाहते हैं। मैं 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहता था, लेकिन अब मैं साउथ अफ्रीका में अपने परिवार के साथ समय बिताकर खुश हूं। मैं अब क्रिकेट के नए चैप्टर का आनंद ले रहा हूं। स्पिन के खिलाफ तकनीक और आत्मविश्वास: सबा
स्टार स्पोर्ट्स के शो अमूल क्रिकेट लाइव में पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट सबा करीम ने क्लासन की तारीफ की। उन्होंने कहा, क्लासन ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कड़ी मेहनत की है। वे गेंद की लेंथ को जल्दी भांप लेते हैं और बैक फुट पर जाकर बड़े शॉट्स खेलने में माहिर हैं। पिछले मैच में जल्दी आउट होने के बावजूद उन्होंने जिस तरह की वापसी की है, वह उनकी मेहनत को दर्शाता है। ——————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL का गणित- हैदराबाद नंबर-1, पंजाब दूसरे स्थान पर खिसकी सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। उसने बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स को 33 रन से हराया। वहीं, पंजाब की टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है। राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम में 236 रन चेज कर रही पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन तक ही पहुंच सकी। पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भारत में घुसपैठ के बाद आतंकी हेयर ट्रांसप्लांट कराने पहुंचा:स्लीपर सेल नेटवर्क बनाने आया था; जांच एजेंसी से बोला- कश्मीर देखकर मकसद बदल गए

May 17, 2026/
5:10 pm

भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए घुसपैठ करने वाले लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक पाकिस्तानी आतंकी ने अपना...

भारत को रूसी तेल पर अमेरिकी छूट नहीं मिलेगी:US ट्रेजरी सेक्रेटरी बोले- जनरल लाइसेंस रिन्यू नहीं होगा; 11 अप्रैल तक मिली थी राहत

April 16, 2026/
2:15 am

अमेरिका ने रूस और ईरान से तेल खरीद पर दी जा रही छूट को रोकने का फैसला किया है। अमेरिकी...

तस्वीर का विवरण

March 31, 2026/
7:29 am

गर्मी में तापमान सबसे ज्यादा की वजह से दूध में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। येही दूध को सुझाव...

जीसीसी में नियुक्तियां 14% बढ़ीं, पर जेनजी नहीं टिक रहे:कंपनियां 2.5 गुना तक ज्यादा सैलरी देने को तैयार, हैदराबाद सबसे तेज उभरता हब

April 21, 2026/
12:17 pm

देश के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) में नौकरियों का बाजार फिर चमकने लगा है। साल 2026 की चौथी मार्च तिमाही...

दावा- समुद्र से जिंदा बाहर निकाले गए थे राहुल बनर्जी:वे बात करने की कोशिश कर रहे थे; क्लिनिक ले जाया गया, वहां डॉक्टर नहीं था

April 2, 2026/
5:47 pm

बंगाली सिनेमा के एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी की 29 मार्च को समुद्र में डूबने से मौत हो गई थी। सीरियल...

राजनीति

क्लासन ने बदली बैटिंग अप्रोच:बोले- अब परिस्थितियों के हिसाब से खेल रहा हूं, IPL में पहली बार 50+ का एवरेज

क्लासन ने बदली बैटिंग अप्रोच:बोले- अब परिस्थितियों के हिसाब से खेल रहा हूं, IPL में पहली बार 50+ का एवरेज

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासन IPL 2026 में नए अप्रोच के साथ बैटिंग कर रहे हैं। पिछले तीन सीजन के आंकड़े बताते हैं कि उन्होंने इस साल अपने विकेट की वैल्यू बढ़ाई है। इससे उनका बैटिंग एवरेज IPL करियर के बेस्ट 54.88 पर पहुंच गया है। बुधवार को पंजाब के क्लासन ने अर्धशतक लगाया। मैच के बाद उन्होंने ने कहा, मैंने यह सोचना छोड़ दिया है कि मुझे हर बार 300 के स्ट्राइक रेट से खेलना है। मैं अब पार्टनरशिप और परिस्थितियों के हिसाब से खेल रहा हूं। क्लासन फिलहाल टीम और लीग दोनों के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 11 मैचों में अबतक पांच अर्धशतक लगाए हैं। टीम को पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही है। रन बढ़े, एवरेज में उछाल
2024 और 2025 में क्लासन आक्रामक फिनिशर की भूमिका में थे। वे तेजी से रन बनाते थे, लेकिन ज्यादा जोखिम भी लेते थे। 2026 में उन्होंने अपने गेम का अप्रोच थोड़ा बदला है। इस सीजन उनका स्ट्राइक रेट थोड़ा कम हुआ है, लेकिन एवरेज में बड़ा उछाल आया है। इससे साफ है कि क्लासन अब सिर्फ तेजी से रन नहीं बना रहे, बल्कि लंबे समय तक क्रीज पर रहकर मैच खत्म कर रहे हैं। पिछले दो सीजन में वे 5 या 6 नंबर पर बैटिंग करते थे, लेकिन इस सीजन नंबर-4 पर उनकी स्थिरता ने हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है। संन्यास पर बोले- वापसी का इरादा नहीं
अपने इंटरनेशनल रिटायरमेंट पर क्लासन ने कहा कि वे अपने फैसले से खुश हैं। उन्होंने कहा, लाइफ हमेशा वैसी नहीं होती जैसी आप चाहते हैं। मैं 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहता था, लेकिन अब मैं साउथ अफ्रीका में अपने परिवार के साथ समय बिताकर खुश हूं। मैं अब क्रिकेट के नए चैप्टर का आनंद ले रहा हूं। स्पिन के खिलाफ तकनीक और आत्मविश्वास: सबा
स्टार स्पोर्ट्स के शो अमूल क्रिकेट लाइव में पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट सबा करीम ने क्लासन की तारीफ की। उन्होंने कहा, क्लासन ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कड़ी मेहनत की है। वे गेंद की लेंथ को जल्दी भांप लेते हैं और बैक फुट पर जाकर बड़े शॉट्स खेलने में माहिर हैं। पिछले मैच में जल्दी आउट होने के बावजूद उन्होंने जिस तरह की वापसी की है, वह उनकी मेहनत को दर्शाता है। ——————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… IPL का गणित- हैदराबाद नंबर-1, पंजाब दूसरे स्थान पर खिसकी सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। उसने बुधवार को अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स को 33 रन से हराया। वहीं, पंजाब की टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है। राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम में 236 रन चेज कर रही पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन तक ही पहुंच सकी। पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket