Tuesday, 22 Sep 2026 | 06:03 PM

Trending :

रायपुर की पिच पर बेंगलुरु को मिल सकता है फायदा:उमेश यादव ने कहा- गेंदबाजी में संघर्ष कर रही मुंबई,10 मई को होगा मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रिवेंज वीक में 10 मई को रायपुर में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में बेंगलुरु का पलड़ा भारी नजर आ रहा है क्योंकि उनकी टीम का संतुलन और गेंदबाजी मुंबई की तुलना में काफी बेहतर हो रही है। नई पिच और बड़े मैदान से गेंदबाजों को मिलेगी मदद
जियोहॉटस्टार के चैंपियंस वाली कमेंट्री शो के एक्सपर्ट उमेश यादव ने कहा, रायपुर में लंबे समय के बाद कोई बड़ा मैच होने जा रहा है। ऐसे में मैदान की विकेट बिल्कुल ताजा होगी और बाउंड्री भी काफी बड़ी है। जानकारों का मानना है कि इस नई परिस्थितियों में गेंदबाजों को काफी मदद मिल सकती है। चूंकि इस सीजन में दोनों टीमें यहां अपना पहला मैच खेलेंगी, इसलिए यह मैदान दोनों के लिए ही नया अनुभव होगा। बेंगलुरु को मिलेगा दूसरे होम ग्राउंड से फायदा
रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम इस सीजन बेंगलुरु का दूसरा होम ग्राउंड है। उमेश यादव ने कहा, टीम वहां थोड़ा पहले पहुंचकर प्रैक्टिस भी कर सकती है। वर्तमान फॉर्म को देखें तो बेंगलुरु की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सुधार हुआ है, जिससे वे विपक्षी टीम पर हावी होने की स्थिति में नजर आ रहे हैं। मुंबई के लिए संतुलन बिठाना बड़ी चुनौती
उमेश ने कहा, मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में अपने सही बैलेंस की तलाश में संघर्ष कर रही है। टीम के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि जब उनके बल्लेबाज रन बना रहे होते हैं, तब गेंदबाजी साथ नहीं दे पाती। मुंबई की गेंदबाजी में गहराई की कमी साफ नजर आ रही है और टीम एक अच्छे स्पिनर की तलाश में है जो अब तक पूरी नहीं हो पाई है। तेज गेंदबाजी और बुमराह की फॉर्म पर सवाल
मुंबई के पेस अटैक में लगातार बदलाव हो रहे हैं। टीम के टॉप गेंदबाज अक्सर बेंच पर बैठे नजर आते हैं और उन्हें सभी मैचों में मौका नहीं मिल रहा है। टीम के सबसे बड़े हथियार जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन भी इस सीजन में वैसा नहीं रहा है जैसा मुंबई उनसे उम्मीद करती है। परफॉर्मेंस में निरंतरता न होना मुंबई के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। बेंगलुरु के पास जीत का बेहतर मौका
उन्होंने आगे कहा, बेंगलुरु को मैच से पहले एक लंबा ब्रेक भी मिला है, जिससे खिलाड़ियों को तरोताजा होने का मौका मिला है। उनके पास संतुलित बॉलिंग और फॉर्म में लौट रहे बल्लेबाज हैं। मुंबई को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत की जरूरत है, लेकिन रायपुर की परिस्थितियों में फिलहाल बेंगलुरु का पलड़ा ज्यादा भारी दिखाई दे रहा है। चैंपियंस वाली कमेंट्री में सुने अनसुने किस्से
चैंपियंस वाली कमेंट्री CTV पर हिंदी में उपलब्ध एक खास डिजिटल फीड है, जिसमें TATA IPL के पूर्व चैंपियन खिलाड़ी लाइव मैच के दौरान खिलाड़ियों की सोच और मैदान से जुड़े अनसुने किस्से साझा करते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ask search icon

April 1, 2026/
11:17 am

होमफोटोलाइफ़फूड रागी या चावल: सेहत के लिए कौन सा डोसा है बेस्ट? जानें दोनों के बेनिफिट्स Last Updated:April 01, 2026,...

राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश:उन पर ब्रिटिश नागरिकता का आरोप, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- CBI जांच करे

April 17, 2026/
12:27 pm

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया...

मोरिंगा पराठा रेसिपी

July 22, 2026/
3:00 pm

22 जुलाई 2026 को 15:00 IST पर अद्यतन किया गया मोरिंगा पराठा रेसिपी: मोरिंगा की सेहत के लिए बेहद गुणकारी...

Golmaal 5 Shooting Starts! Ajay Devgn, Akshay Kumar Entry

April 27, 2026/
7:50 pm

51 मिनट पहले कॉपी लिंक रोहित शेट्टी की कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ के पांचवे पार्ट यानी ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू...

रतलाम में पटवारी 20 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप:जमीन सीमांकन के लिए मांगे थे 30 हजार; तहसील ऑफिस में लोकायुक्त ने पकड़ा

April 16, 2026/
1:36 pm

रतलाम जिले के सैलाना में गुरुवार दोपहर उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने पटवारी कैलाश वरख्या को 20 हजार रुपए की...

बंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए पहला चरण प्रचार समाप्त, 23 अप्रैल को मतदान

April 22, 2026/
9:21 am

बंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव के पहले चरण के प्रचार मंगलवार को समाप्त हो गए, जिसमें खान-पान की परंपरा,...

बंगाल चुनाव में तगाड़ी वोट, तमिलनाडु सबसे पीछे, रात 11 बजे से 41 फीसदी वोट क्या दे रहे संकेत?

April 23, 2026/
12:06 pm

पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं तो विदेशों में आदिवासियों के विरोध का...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

रायपुर की पिच पर बेंगलुरु को मिल सकता है फायदा:उमेश यादव ने कहा- गेंदबाजी में संघर्ष कर रही मुंबई,10 मई को होगा मुकाबला

रायपुर की पिच पर बेंगलुरु को मिल सकता है फायदा:उमेश यादव ने कहा- गेंदबाजी में संघर्ष कर रही मुंबई,10 मई को होगा मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच रिवेंज वीक में 10 मई को रायपुर में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में बेंगलुरु का पलड़ा भारी नजर आ रहा है क्योंकि उनकी टीम का संतुलन और गेंदबाजी मुंबई की तुलना में काफी बेहतर हो रही है। नई पिच और बड़े मैदान से गेंदबाजों को मिलेगी मदद
जियोहॉटस्टार के चैंपियंस वाली कमेंट्री शो के एक्सपर्ट उमेश यादव ने कहा, रायपुर में लंबे समय के बाद कोई बड़ा मैच होने जा रहा है। ऐसे में मैदान की विकेट बिल्कुल ताजा होगी और बाउंड्री भी काफी बड़ी है। जानकारों का मानना है कि इस नई परिस्थितियों में गेंदबाजों को काफी मदद मिल सकती है। चूंकि इस सीजन में दोनों टीमें यहां अपना पहला मैच खेलेंगी, इसलिए यह मैदान दोनों के लिए ही नया अनुभव होगा। बेंगलुरु को मिलेगा दूसरे होम ग्राउंड से फायदा
रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम इस सीजन बेंगलुरु का दूसरा होम ग्राउंड है। उमेश यादव ने कहा, टीम वहां थोड़ा पहले पहुंचकर प्रैक्टिस भी कर सकती है। वर्तमान फॉर्म को देखें तो बेंगलुरु की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सुधार हुआ है, जिससे वे विपक्षी टीम पर हावी होने की स्थिति में नजर आ रहे हैं। मुंबई के लिए संतुलन बिठाना बड़ी चुनौती
उमेश ने कहा, मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन में अपने सही बैलेंस की तलाश में संघर्ष कर रही है। टीम के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि जब उनके बल्लेबाज रन बना रहे होते हैं, तब गेंदबाजी साथ नहीं दे पाती। मुंबई की गेंदबाजी में गहराई की कमी साफ नजर आ रही है और टीम एक अच्छे स्पिनर की तलाश में है जो अब तक पूरी नहीं हो पाई है। तेज गेंदबाजी और बुमराह की फॉर्म पर सवाल
मुंबई के पेस अटैक में लगातार बदलाव हो रहे हैं। टीम के टॉप गेंदबाज अक्सर बेंच पर बैठे नजर आते हैं और उन्हें सभी मैचों में मौका नहीं मिल रहा है। टीम के सबसे बड़े हथियार जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन भी इस सीजन में वैसा नहीं रहा है जैसा मुंबई उनसे उम्मीद करती है। परफॉर्मेंस में निरंतरता न होना मुंबई के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। बेंगलुरु के पास जीत का बेहतर मौका
उन्होंने आगे कहा, बेंगलुरु को मैच से पहले एक लंबा ब्रेक भी मिला है, जिससे खिलाड़ियों को तरोताजा होने का मौका मिला है। उनके पास संतुलित बॉलिंग और फॉर्म में लौट रहे बल्लेबाज हैं। मुंबई को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए जीत की जरूरत है, लेकिन रायपुर की परिस्थितियों में फिलहाल बेंगलुरु का पलड़ा ज्यादा भारी दिखाई दे रहा है। चैंपियंस वाली कमेंट्री में सुने अनसुने किस्से
चैंपियंस वाली कमेंट्री CTV पर हिंदी में उपलब्ध एक खास डिजिटल फीड है, जिसमें TATA IPL के पूर्व चैंपियन खिलाड़ी लाइव मैच के दौरान खिलाड़ियों की सोच और मैदान से जुड़े अनसुने किस्से साझा करते हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket