Saturday, 05 Sep 2026 | 06:02 PM

Trending :

एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं यह देसी चीज, पेट की चर्बी होने लगेगी गायब, शुगर पर भी लगेगी लगाम

authorimg

Last Updated:

Apple Cider Vinegar Benefits: अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, भूख कंट्रोल रहती है और पाचन में मदद मिलती है. हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा और एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए.

Zoom

एप्पल साइडर विनेगर का सही सेवन करने से पेट की चर्बी तेजी से कम हो सकती है.

ACV Drink Health Benefits: आज के समय में मोटापा सबसे गंभीर समस्या बन गया है. मोटापे की वजह से बड़ी संख्या में लोग डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं. अगर आपके पेट की चर्बी तेजी से बढ़ रही है और शुगर लेवल अनकंट्रोल हो रहा है, तो एक देसी तरीका इन दोनों पर लगाम लगा सकता है. इसके लिए आपको एक गिलास पानी और 1-2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर (ACV) की जरूरत होगी. इसे हिंदी में सेब का सिरका कहा जाता है. सेब से बना यह सिरका सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और कई समस्याओं से राहत दिलाने में असरदार माना जाता है.

गाजियाबाद के रंजना न्यूट्रीग्लो क्लीनिक की डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया एप्पल साइडर विनेगर को सही मात्रा में पानी में मिलाकर पीने से वजन कम करने, पाचन सुधारने और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. इसे सेब के रस को फर्मेंट करके बनाया जाता है. इसमें एसिटिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और कुछ पावरफुल एंजाइम्स होते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म और पाचन तंत्र को सपोर्ट कर सकते हैं. एप्पल साइडर विनेगर भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसे पीने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार खाने की आदत कम हो सकती है.

एप्पल साइडर विनेगर के फायदे

डाइटिशियन ने बताया एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और फैट स्टोरेज कम कर होने लगता है. इससे ओवरईटिंग की आदत पर कंट्रोल होता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को सपोर्ट मिलता है. शुगर के मरीजों के लिए भी सेब का सिरका फायदेमंद होता है, क्योंकि यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बूस्ट कर सकता है. खाने से पहले सेब का सिरका लेने से शुगर स्पाइक्स से बचने में मदद मिल सकती है. हालांकि यह डायबिटीज का दवा का विकल्प नहीं है. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फायदेमंद है, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बिना इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

किस तरह करना चाहिए सेवन

एक्सपर्ट के मुताबिक एप्पल साइडर विनेगर को कभी भी सीधे नहीं पीना चाहिए. इसका सेवन करने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में 1 से 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और फिर इसे पी लें. चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा शहद मिला सकते हैं. इसे सुबह खाली पेट या खाने से पहले पिया जा सकता है. ध्यान रखने वाली बात यह है कि इसका ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, वरना पेट में जलन या एसिडिटी हो सकती है. जिन लोगों को अल्सर, गैस्ट्रिक समस्या या किडनी से जुड़ी बीमारी है, वे इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें. गर्भवती महिलाएं और नियमित दवा लेने वाले लोग भी सावधानी से यूज करें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
वर्ल्ड अपडेट्स:एक्टर मैथ्यू पैरी की मौत के मामले में भारतीय मूल की महिला को 15 साल की सजा, ड्रग्स बेचा था

April 9, 2026/
12:01 pm

हॉलीवुड के मशहूर टीवी शो ‘फ्रेंड्स’ के अभिनेता मैथ्यू पैरी की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में अदालत ने भारतीय...

आर्मी का सपना टूटा, एस्पिरेंट्स में एसके बनकर छाए:अभिलाष थपलियाल बोले- आउटसाइडर होने का सबसे बड़ा स्ट्रगल, इंडस्ट्री में अपना काम खुद बताना पड़ता है

April 3, 2026/
5:30 am

अभिलाष थपलियाल इन दिनों वेब सीरीज ‘एस्पिरेंट्स’ के सीजन 3 को लेकर चर्चा में हैं, जहां उनका ‘एसके’ का किरदार...

‘अनुराग कश्यप ने ट्रेलर कहा बकवास:सुमित गहलावत बोले- सबकी अपनी सोच है, द केरला स्टोरी 2 का बीफ सीन हर कोई देखें

February 27, 2026/
6:30 am

‘द केरल स्टोरी’ के पहले भाग ने देशभर में तीखी बहस को जन्म दिया था। फिल्म को लेकर राजनीतिक, सामाजिक...

महाकाल की शरण में सांसद-एक्टर रवि किशन:भस्म आरती के बाद किए दिव्य दर्शन, गोरखपुर की खुशहाली की मांगी कामना

April 22, 2026/
8:23 am

भोजपुरी और हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता एवं गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने बुधवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में...

आशा भोसले को याद कर संगीत जगत के सितारे भावुक:उदित, अनु, हरिहरन समेत दिग्गजों ने यादें साझा कीं, कहा- उनकी विरासत हमेशा अमर रहेगी

April 13, 2026/
6:16 pm

आशा भोसले के निधन के बाद संगीत जगत में शोक की लहर है। कई दिग्गजों ने उनसे जुड़ी यादें साझा...

PM Modi Mann Ki Baat: Women Reservation, Heatwave Talk

April 26, 2026/
6:00 am

3 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड करेंगे। पीएम इस बार...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

एक गिलास पानी में मिलाकर पिएं यह देसी चीज, पेट की चर्बी होने लगेगी गायब, शुगर पर भी लगेगी लगाम

authorimg

Last Updated:

Apple Cider Vinegar Benefits: अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, भूख कंट्रोल रहती है और पाचन में मदद मिलती है. हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा और एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए.

Zoom

एप्पल साइडर विनेगर का सही सेवन करने से पेट की चर्बी तेजी से कम हो सकती है.

ACV Drink Health Benefits: आज के समय में मोटापा सबसे गंभीर समस्या बन गया है. मोटापे की वजह से बड़ी संख्या में लोग डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं. अगर आपके पेट की चर्बी तेजी से बढ़ रही है और शुगर लेवल अनकंट्रोल हो रहा है, तो एक देसी तरीका इन दोनों पर लगाम लगा सकता है. इसके लिए आपको एक गिलास पानी और 1-2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर (ACV) की जरूरत होगी. इसे हिंदी में सेब का सिरका कहा जाता है. सेब से बना यह सिरका सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है और कई समस्याओं से राहत दिलाने में असरदार माना जाता है.

गाजियाबाद के रंजना न्यूट्रीग्लो क्लीनिक की डाइटिशियन रंजना सिंह ने News18 को बताया एप्पल साइडर विनेगर को सही मात्रा में पानी में मिलाकर पीने से वजन कम करने, पाचन सुधारने और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. इसे सेब के रस को फर्मेंट करके बनाया जाता है. इसमें एसिटिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और कुछ पावरफुल एंजाइम्स होते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म और पाचन तंत्र को सपोर्ट कर सकते हैं. एप्पल साइडर विनेगर भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसे पीने के बाद लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार खाने की आदत कम हो सकती है.

एप्पल साइडर विनेगर के फायदे

डाइटिशियन ने बताया एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और फैट स्टोरेज कम कर होने लगता है. इससे ओवरईटिंग की आदत पर कंट्रोल होता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को सपोर्ट मिलता है. शुगर के मरीजों के लिए भी सेब का सिरका फायदेमंद होता है, क्योंकि यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बूस्ट कर सकता है. खाने से पहले सेब का सिरका लेने से शुगर स्पाइक्स से बचने में मदद मिल सकती है. हालांकि यह डायबिटीज का दवा का विकल्प नहीं है. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फायदेमंद है, लेकिन डॉक्टर की सलाह के बिना इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

किस तरह करना चाहिए सेवन

एक्सपर्ट के मुताबिक एप्पल साइडर विनेगर को कभी भी सीधे नहीं पीना चाहिए. इसका सेवन करने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में 1 से 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और फिर इसे पी लें. चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा शहद मिला सकते हैं. इसे सुबह खाली पेट या खाने से पहले पिया जा सकता है. ध्यान रखने वाली बात यह है कि इसका ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, वरना पेट में जलन या एसिडिटी हो सकती है. जिन लोगों को अल्सर, गैस्ट्रिक समस्या या किडनी से जुड़ी बीमारी है, वे इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें. गर्भवती महिलाएं और नियमित दवा लेने वाले लोग भी सावधानी से यूज करें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket