Wednesday, 30 Sep 2026 | 05:23 PM

Trending :

EXCLUSIVE

World News Updates | US Iran Hormuz Oil Prices Nepal Turkish Airlines Breaking News

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। इस्तांबुल से आए टर्किश एयरलाइंस के विमान के टायर में लैंडिंग के दौरान आग लग गई। हालांकि फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग पर काबू पा लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी एसपी राजकुमार सिलवाल ने ANI को बताया कि टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट TK-726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी। उन्होंने कहा कि लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में आग लग गई।

सिलवाल के मुताबिक एयरपोर्ट पर मौजूद फायर इंजन की मदद से आग को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। इसके बाद विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

अधिकारियों के मुताबिक विमान में कुल 278 यात्री और 11 क्रू मेंबर्स सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार यात्रियों में कुछ संयुक्त राष्ट्र (UN) के अधिकारी भी शामिल थे। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

श्रीलंका में नाबालिग से रेप के आरोप में 71 वर्षीय बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार; युवती की मां भी हिरासत में

श्रीलंका के वरिष्ठ बौद्ध भिक्षु पल्लेगामा हेमारथाना थेरो को नाबालिग लड़की से कथित रेप और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 71 साल के भिक्षु को कोलंबो के एक निजी अस्पताल से हिरासत में लिया गया।

हेमारथाना थेरो श्रीलंका के आठ पवित्र बौद्ध स्थलों के प्रमुख संरक्षक हैं। वे अनुराधापुरा के मुख्य पुजारी भी हैं। अनुराधापुरा UNESCO विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक वे उस पवित्र वृक्ष के भी संरक्षक हैं, जिसे बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति वाले बोधि वृक्ष की शाखा से उगा माना जाता है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक पीड़िता अब 15 साल की है। मार्च में नाबालिग के कथित अपहरण और अवैध हिरासत से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान पुलिस को लंबे समय तक यौन शोषण की जानकारी मिली। इसके बाद लड़की को सरकारी संरक्षण केंद्र में रखा गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की की मां को भी गिरफ्तार किया गया है। उस पर शोषण में मदद करने और मामला छिपाने का आरोप है।

भिक्षु पर आरोप है कि 2022 में अनुराधापुरा के एक मंदिर में लड़की के साथ कई बार रेप और यौन उत्पीड़न किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल उन्हें कोलंबो जेल अस्पताल में मेडिकल निगरानी में रखा गया है।

बाल संरक्षण अधिकारियों ने पहले पुलिस की आलोचना की थी कि आरोपी का नाम सामने आने के बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। बाद में अनुराधापुरा के मुख्य मजिस्ट्रेट ने जांच पूरी होने तक भिक्षु को हिरासत में रखने का आदेश दिया।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

March 10, 2026/
11:36 am

होमताजा खबरदेश भारत बनेगा स्पेस मेडिसिन का विश्वगुरु, एम्स और ISRO ने मिलाया हाथ, इन 6….. Last Updated:March 10, 2026,...

स्पेन के जंगल में आग, 12 की मौत, VIDEO:4 लोग कार में जिंदा जले, 19 अब भी लापता; इलेक्ट्रिक वायर से आग की आशंका

July 10, 2026/
5:31 pm

स्पेन के दक्षिणी हिस्से में एंडालूसिया में शुक्रवार को लगी भीषण जंगल की आग में 12 लोगों की मौत हो...

Yashasvi, Shefali Get NADA Notice for Doping Test Failure

May 9, 2026/
5:03 pm

नई दिल्ली31 मिनट पहले कॉपी लिंक भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा को नेशनल डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने...

इंपैक्ट फीचर:एलपीयू ने 2.5 करोड़ रुपए के प्लेसमेंट, उद्योग आधारित डिग्री और वैश्विक तकनीकी अनुभव के साथ इंजीनियरिंग शिक्षा को दी नई दिशा

June 26, 2026/
2:38 pm

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) भविष्य केंद्रित शैक्षणिक व्यवस्था, उद्योग आधारित बी.टेक पाठ्यक्रमों, वैश्विक शैक्षणिक साझेदारियों, अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अनुभव और उत्कृष्ट...

Border Actor Sudesh Berry Statement On PM Modi

July 30, 2026/
1:00 pm

21 मिनट पहले कॉपी लिंक सुदेश बेरी ने ‘बॉर्डर’, ‘घायल’, ‘रिफ्यूजी’, ‘एलओसी कारगिल’ और ‘टैंगो चार्ली’ जैसी कई फिल्मों में...

बागी सांसद संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने विधायकों और विधान पार्षदों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की | अंदर का विवरण

June 22, 2026/
5:04 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

google-color.svg

May 21, 2026/
3:11 pm

अंडे और पनीर दोनों ही पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थ हैं और भारतीय रसोई में इनकी भुर्जी बेहद लोकप्रिय है....

जॉब - शिक्षा

राजनीति

World News Updates | US Iran Hormuz Oil Prices Nepal Turkish Airlines Breaking News

World News Updates | US Iran Hormuz Oil Prices Nepal Turkish Airlines Breaking News

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। इस्तांबुल से आए टर्किश एयरलाइंस के विमान के टायर में लैंडिंग के दौरान आग लग गई। हालांकि फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग पर काबू पा लिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी एसपी राजकुमार सिलवाल ने ANI को बताया कि टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट TK-726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी। उन्होंने कहा कि लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में आग लग गई।

सिलवाल के मुताबिक एयरपोर्ट पर मौजूद फायर इंजन की मदद से आग को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया। इसके बाद विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

अधिकारियों के मुताबिक विमान में कुल 278 यात्री और 11 क्रू मेंबर्स सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार यात्रियों में कुछ संयुक्त राष्ट्र (UN) के अधिकारी भी शामिल थे। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

श्रीलंका में नाबालिग से रेप के आरोप में 71 वर्षीय बौद्ध भिक्षु गिरफ्तार; युवती की मां भी हिरासत में

श्रीलंका के वरिष्ठ बौद्ध भिक्षु पल्लेगामा हेमारथाना थेरो को नाबालिग लड़की से कथित रेप और यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 71 साल के भिक्षु को कोलंबो के एक निजी अस्पताल से हिरासत में लिया गया।

हेमारथाना थेरो श्रीलंका के आठ पवित्र बौद्ध स्थलों के प्रमुख संरक्षक हैं। वे अनुराधापुरा के मुख्य पुजारी भी हैं। अनुराधापुरा UNESCO विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक वे उस पवित्र वृक्ष के भी संरक्षक हैं, जिसे बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति वाले बोधि वृक्ष की शाखा से उगा माना जाता है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक पीड़िता अब 15 साल की है। मार्च में नाबालिग के कथित अपहरण और अवैध हिरासत से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान पुलिस को लंबे समय तक यौन शोषण की जानकारी मिली। इसके बाद लड़की को सरकारी संरक्षण केंद्र में रखा गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की की मां को भी गिरफ्तार किया गया है। उस पर शोषण में मदद करने और मामला छिपाने का आरोप है।

भिक्षु पर आरोप है कि 2022 में अनुराधापुरा के एक मंदिर में लड़की के साथ कई बार रेप और यौन उत्पीड़न किया गया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल उन्हें कोलंबो जेल अस्पताल में मेडिकल निगरानी में रखा गया है।

बाल संरक्षण अधिकारियों ने पहले पुलिस की आलोचना की थी कि आरोपी का नाम सामने आने के बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। बाद में अनुराधापुरा के मुख्य मजिस्ट्रेट ने जांच पूरी होने तक भिक्षु को हिरासत में रखने का आदेश दिया।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket