Sunday, 14 Jun 2026 | 03:51 AM

Trending :

Bangladesh Ram Statue Project Halted Amidst Fundamentalist Pressure कॉन्टैक्ट लेंस सुरक्षा: आपकी आँखों में कांटेक्ट लेंस क्या हैं? जान लें कि इसे काफी देर तक सुरक्षित रखा जा सकता है क्रिकेटर ऋषभ पंत ने किए आदि कैलाश के दर्शन:आईटीबीपी जवानों के साथ मिलकर बढ़ाया हौसला, स्थानीय लोगों और प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं एंथ्रोपिक का सबसे एडवांस्ड AI मॉडल दुनियाभर में बंद:अमेरिकी सरकार को साइबर हमले का डर, विदेशी नागरिकों तक पहुंच रोकने का आदेश दिया था एंथ्रोपिक का सबसे एडवांस्ड AI मॉडल दुनियाभर में बंद:अमेरिकी सरकार को साइबर हमले का डर, विदेशी नागरिकों तक पहुंच रोकने का आदेश दिया था कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का पारंपरिक इलाज- चॉकलेट से इलाज! 3 लाख करोड़ रुपए का इलाज करा चुके हैं ‘जड़ी-मजबूत की रानी’ पद्मश्री यानुंग जामोह
EXCLUSIVE

Fuel Shortage Denied, 1.26 Cr LPG Cylinders Distributed

नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच केंद्र सरकार ने देश में ईंधन की कमी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। सरकार ने सोमवार को नागरिकों को आश्वासन दिया कि देश में पेट्रोल, डीजल या रसोई गैस (LPG) की कोई कमी नहीं है। यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को ईंधन पर निर्भरता कम करने और बचत करने की अपील के एक दिन बाद आया है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और तेल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में रुकावट जरूर आई है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। हालांकि, भारत सरकार ने आम उपभोक्ताओं को बिना किसी असुविधा के ईंधन की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं।

क्रूड इन्वेंट्री पर्याप्त, रिफाइनरीज में काम जारी

सुजाता शर्मा ने जानकारी दी कि भारत के पास कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) का पर्याप्त भंडार है। उन्होंने बताया कि हमारी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और इनमें कोई रुकावट नहीं है।

देश के किसी भी पेट्रोल पंप या एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर स्टॉक खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और घरों में खाना पकाने के लिए एलपीजी की सप्लाई निरंतर की जा रही है।

3 दिन में 1.26 करोड़ एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी

एलपीजी सप्लाई के आंकड़े साझा करते हुए शर्मा ने बताया कि देश भर में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क सामान्य रूप से काम कर रहा है। पिछले तीन दिनों में 1.14 करोड़ एलपीजी बुकिंग के मुकाबले 1.26 करोड़ घरों में सिलेंडर पहुंचाए गए।

इसके अलावा पिछले तीन दिनों में 17,000 टन से ज्यादा कॉमर्शियल एलपीजी की बिक्री हुई। इसी अवधि में 762 टन से ज्यादा ऑटो एलपीजी बेची गई। पिछले तीन दिनों में 1,400 से ज्यादा (5 किलो वाले) छोटे सिलेंडर भी बेचे गए।

52 हजार उपभोक्ताओं ने छोड़ा रसोई गैस कनेक्शन

गैस सप्लाई और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर शर्मा ने बताया कि अब तक करीब 52,300 पीएनजी (PNG) उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 93 कैंप आयोजित किए, जिनमें 2,100 से अधिक सिलेंडर बेचे गए।

वर्तमान में 6.7 लाख पीएनजी कनेक्शनों में गैस चालू की जा चुकी है और 2.68 लाख कनेक्शनों के लिए शुरुआती इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। 7.29 लाख से ज्यादा नए ग्राहकों ने पीएनजी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

नियम तोड़ने वाले 76 डिस्ट्रीब्यूटर्स सस्पेंड किए गए

सरकार ने ईंधन की कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती दिखाई है। पिछले तीन दिनों में करीब 1,500 छापेमारी और निरीक्षण किए गए हैं। इसके आधार पर तेल कंपनियों ने 382 डिस्ट्रीब्यूटर्स पर जुर्माना लगाया है, जबकि 76 डिस्ट्रीब्यूटर्स को सस्पेंड कर दिया गया है।

इसके अलावा, 1 मई से अब तक पेट्रोकेमिकल और फार्मा इंडस्ट्री के लिए 4,600 टन प्रोपलीन और 1,700 टन ब्यूटाइल एक्रिलेट की बिक्री की गई है।

पीएम मोदी की अपील- ईंधन का इस्तेमाल कम करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए पेट्रोलियम उत्पादों के सावधानीपूर्वक उपयोग का सुझाव दिया था।

पीएम ने कहा था कि आज समय की मांग है कि पेट्रोल, गैस और डीजल का उपयोग बहुत संयम से किया जाए। हमें आयातित पेट्रो उत्पादों का उपयोग केवल जरूरत के अनुसार ही करना चाहिए। इससे न केवल विदेशी मुद्रा बचेगी, बल्कि युद्ध के प्रतिकूल प्रभाव भी कम होंगे।

भारत ने सौर ऊर्जा और इथेनॉल में प्रगति की

प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत सोलर एनर्जी प्रोडक्शन में दुनिया के लीडिंग देशों में शामिल हो गया है। साथ ही पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग में भी जरूरी ग्रोथ हासिल की है।

सरकार एलपीजी कवरेज बढ़ाने, पाइप्ड गैस सप्लाई के विस्तार और सीएनजी बेस्ड सिस्टम को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। इन्हीं प्रयासों के कारण भारत दुनिया के बड़े ऊर्जा संकट से निपटने में सक्षम है।

मेट्रो और इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल बढ़े

सरकार ने नागरिकों से पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता धीरे-धीरे कम करने का आग्रह किया है। संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने सुझाव दिया कि जहां भी संभव हो, लोगों को मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना चाहिए।

इसके अलावा कारपूलिंग, माल ढुलाई के लिए रेलवे और व्यक्तिगत उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि देश पर आर्थिक बोझ कम हो सके।

क्या होता है इथेनॉल ब्लेंडिंग और पीएनजी?

  • इथेनॉल ब्लेंडिंग: पेट्रोल में गन्ने या अनाज से बने इथेनॉल को मिलाना। इससे कच्चे तेल का आयात कम होता है और प्रदूषण भी घटता है। भारत तेजी से 20% ब्लेंडिंग के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।
  • पीएनजी (PNG): पाइप्ड नेचुरल गैस, यह रसोई गैस (LPG) की तरह सिलेंडर में नहीं आती, बल्कि पाइप के जरिए सीधे किचन तक पहुंचती है। यह एलपीजी के मुकाबले सुरक्षित और किफायती मानी जाती है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बच्‍चों के लिए सिर्फ 1 घंटे स्‍क्रीन-टाइम का नियम बनेगा:QS वर्ल्‍ड रैंकिंग में IIT दिल्‍ली 6 लिस्‍ट में शामिल; 26 मार्च के करेंट अफेयर्स

March 26, 2026/
4:30 am

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… नेशनल...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: मोदी के मास्टरस्ट्रोक से पहले पार्टी संकल्प पत्र की घोषणा, बंगाल में 6 सीटों का ऐलान

April 9, 2026/
5:08 pm

भाजपा शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के लिए संकल्प पत्र की घोषणा कर रही है। संकल्प पत्र की घोषणा सबसे पहले...

Sikar NRI Maama Bharat 1 Crore Mayra

March 12, 2026/
10:06 am

सीकर56 मिनट पहले कॉपी लिंक दुबई रहने वाले मामा ने अपने भांजे की शादी में करीब एक करोड़ रुपए का...

पहली बार भारत आएगी जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम:अक्टूबर में 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी; यह पहली बाइलेटरल सीरीज

May 7, 2026/
8:10 am

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच अक्टूबर में तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।...

अशोकनगर में एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी:साड़ी से फंदा बनाकर एक साथ आत्महत्या की, दोनों की एक दो साल की बेटी

April 16, 2026/
7:17 pm

अशोकनगर जिले के ईसागढ़ तहसील में गुरुवार सुबह पति-पत्नी के शव फंदे पर लटके मिले। 25 साल के युवक और...

Jill Biden expressed the pain of the White House.

June 9, 2026/
3:20 pm

वॉशिंगटन50 मिनट पहले कॉपी लिंक जिल ने हालिया इंटरव्यू में अपनी चुप्पी को पीढ़ीगत बताया। उन्होंने कहा, ‘हम इसी तरह...

Chhattisgarh Assembly: Religion Bill Discussion

March 19, 2026/
10:59 am

रायपुर6 घंटे पहले कॉपी लिंक छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज धर्म स्वातंत्र्य बिल, 2026 पास हो गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में...

ईशान किशन को एक्टर अनुपम खेर ने कहा थैंक यू:सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बोले- ईशान के अंदर कभी हार न मानने की शक्ति

April 17, 2026/
1:28 pm

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन को थैंक यू बोला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक...

खड़ी फसल में आग, 50 एकड़ में लगा गेहूं खाक:रायसेन में फायर ब्रिगेड का पानी हुआ खत्म, 25 से ज्यादा ट्रैक्टर चलाए तब पाया काबू

April 1, 2026/
1:33 pm

रायसेन में बुधवार दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। आग में करीब 50 एकड़ में लगी...

राजनीति

Fuel Shortage Denied, 1.26 Cr LPG Cylinders Distributed

Fuel Shortage Denied, 1.26 Cr LPG Cylinders Distributed

नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच केंद्र सरकार ने देश में ईंधन की कमी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। सरकार ने सोमवार को नागरिकों को आश्वासन दिया कि देश में पेट्रोल, डीजल या रसोई गैस (LPG) की कोई कमी नहीं है। यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को ईंधन पर निर्भरता कम करने और बचत करने की अपील के एक दिन बाद आया है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और तेल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण ग्लोबल एनर्जी सप्लाई में रुकावट जरूर आई है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। हालांकि, भारत सरकार ने आम उपभोक्ताओं को बिना किसी असुविधा के ईंधन की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं।

क्रूड इन्वेंट्री पर्याप्त, रिफाइनरीज में काम जारी

सुजाता शर्मा ने जानकारी दी कि भारत के पास कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) का पर्याप्त भंडार है। उन्होंने बताया कि हमारी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और इनमें कोई रुकावट नहीं है।

देश के किसी भी पेट्रोल पंप या एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर स्टॉक खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और घरों में खाना पकाने के लिए एलपीजी की सप्लाई निरंतर की जा रही है।

3 दिन में 1.26 करोड़ एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी

एलपीजी सप्लाई के आंकड़े साझा करते हुए शर्मा ने बताया कि देश भर में डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क सामान्य रूप से काम कर रहा है। पिछले तीन दिनों में 1.14 करोड़ एलपीजी बुकिंग के मुकाबले 1.26 करोड़ घरों में सिलेंडर पहुंचाए गए।

इसके अलावा पिछले तीन दिनों में 17,000 टन से ज्यादा कॉमर्शियल एलपीजी की बिक्री हुई। इसी अवधि में 762 टन से ज्यादा ऑटो एलपीजी बेची गई। पिछले तीन दिनों में 1,400 से ज्यादा (5 किलो वाले) छोटे सिलेंडर भी बेचे गए।

52 हजार उपभोक्ताओं ने छोड़ा रसोई गैस कनेक्शन

गैस सप्लाई और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर शर्मा ने बताया कि अब तक करीब 52,300 पीएनजी (PNG) उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 93 कैंप आयोजित किए, जिनमें 2,100 से अधिक सिलेंडर बेचे गए।

वर्तमान में 6.7 लाख पीएनजी कनेक्शनों में गैस चालू की जा चुकी है और 2.68 लाख कनेक्शनों के लिए शुरुआती इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। 7.29 लाख से ज्यादा नए ग्राहकों ने पीएनजी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

नियम तोड़ने वाले 76 डिस्ट्रीब्यूटर्स सस्पेंड किए गए

सरकार ने ईंधन की कालाबाजारी और नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती दिखाई है। पिछले तीन दिनों में करीब 1,500 छापेमारी और निरीक्षण किए गए हैं। इसके आधार पर तेल कंपनियों ने 382 डिस्ट्रीब्यूटर्स पर जुर्माना लगाया है, जबकि 76 डिस्ट्रीब्यूटर्स को सस्पेंड कर दिया गया है।

इसके अलावा, 1 मई से अब तक पेट्रोकेमिकल और फार्मा इंडस्ट्री के लिए 4,600 टन प्रोपलीन और 1,700 टन ब्यूटाइल एक्रिलेट की बिक्री की गई है।

पीएम मोदी की अपील- ईंधन का इस्तेमाल कम करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए पेट्रोलियम उत्पादों के सावधानीपूर्वक उपयोग का सुझाव दिया था।

पीएम ने कहा था कि आज समय की मांग है कि पेट्रोल, गैस और डीजल का उपयोग बहुत संयम से किया जाए। हमें आयातित पेट्रो उत्पादों का उपयोग केवल जरूरत के अनुसार ही करना चाहिए। इससे न केवल विदेशी मुद्रा बचेगी, बल्कि युद्ध के प्रतिकूल प्रभाव भी कम होंगे।

भारत ने सौर ऊर्जा और इथेनॉल में प्रगति की

प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत सोलर एनर्जी प्रोडक्शन में दुनिया के लीडिंग देशों में शामिल हो गया है। साथ ही पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग में भी जरूरी ग्रोथ हासिल की है।

सरकार एलपीजी कवरेज बढ़ाने, पाइप्ड गैस सप्लाई के विस्तार और सीएनजी बेस्ड सिस्टम को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। इन्हीं प्रयासों के कारण भारत दुनिया के बड़े ऊर्जा संकट से निपटने में सक्षम है।

मेट्रो और इलेक्ट्रिक व्हीकल का इस्तेमाल बढ़े

सरकार ने नागरिकों से पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता धीरे-धीरे कम करने का आग्रह किया है। संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने सुझाव दिया कि जहां भी संभव हो, लोगों को मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना चाहिए।

इसके अलावा कारपूलिंग, माल ढुलाई के लिए रेलवे और व्यक्तिगत उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि देश पर आर्थिक बोझ कम हो सके।

क्या होता है इथेनॉल ब्लेंडिंग और पीएनजी?

  • इथेनॉल ब्लेंडिंग: पेट्रोल में गन्ने या अनाज से बने इथेनॉल को मिलाना। इससे कच्चे तेल का आयात कम होता है और प्रदूषण भी घटता है। भारत तेजी से 20% ब्लेंडिंग के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।
  • पीएनजी (PNG): पाइप्ड नेचुरल गैस, यह रसोई गैस (LPG) की तरह सिलेंडर में नहीं आती, बल्कि पाइप के जरिए सीधे किचन तक पहुंचती है। यह एलपीजी के मुकाबले सुरक्षित और किफायती मानी जाती है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket