Sunday, 13 Sep 2026 | 08:47 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Punjab Chandigarh top news; cm Mann brother BJP join | ASI suspended

.

पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर निकाय चुनाव से जुड़ी रही। 8 नगर निगम, 76 नगर काउंसिल व 21 नगर पंचायतों में 26 मई को वोटिंग होगी। इसके बाद 29 मई को रिजल्ट आएगा।

दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें…

इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. पंजाब में निकाय चुनाव का ऐलान, आचार संहिता लागू; खर्च लिमिट तय

पंजाब में निकाय चुनाव का ऐलान हो गया है। 26 मई को वोटिंग होगी, जबकि 29 मई को नतीजे आएंगे। नॉमिनेशन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू होकर 16 मई तक चलेगी। चुनाव आयुक्त डॉ. राज कमल चौधरी ने कहा कि 18 मई को स्क्रूटनी की जाएगी। सारे उम्मीदवारों को उस दिन इलेक्शन दफ्तर जाने की अनुमति होगी। इस दौरान वह रिटर्निंग अफसर के सामने अपने एतराज रख पाएंगे। 19 मई को नामांकन वापस लेने का आखिरी मौका रहेगा।

उन्होंने कहा कि आठ नगर निगमों में इलेक्शन होंगे। इनमें मोहाली, बठिंडा अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला व पठानकोट शामिल है। 76 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायत में भी चुनाव होंगे। 3977 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। सारे इलेक्शन शहर में होंगे।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव करवाने की तैयारी की है। कुल 36,72,932 वोटर हैं। इसमें 18 लाख 990 पुरुष, 17.73 लाख महिलाएं और 226 अन्य हैं। आज से आचार सहिंता लागू हो गई है। इस संबंधी सरकार को पत्र भेजा जा रहा है। इसके बाद ट्रांसफर आदि पर रोक लग गई है। (पढ़ें पूरी खबर)

2. पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट, टॉप 3 में 2 लड़कियां

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर इसे देख सकते हैं। टॉप तीन में इस साल 2 लड़कियां हैं। इसमें फरीदकोट की छात्रा हरलीन शर्मा ने स्टेट में टॉप किया है। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैतो में पढ़ने वाली हरलीन ने 650 में से पूरे 650 अंक हासिल किए हैं।

वहीं, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनौली बस्सी, रूपनगर के छात्र मनिमहेश शर्मा 650 में से 645 अंक हासिल कर दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 99.23% अंक मिले हैं। इसके अलावा श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल खालसा दीवान मॉडल, होशियारपुर की छात्रा रिया रानी को स्टेट में तीसरा स्थान मिला है। उन्होंने 645 अंक हासिल किए हैं। उनके भी 99.23% अंक हैं।

इस साल पास परसेंटेज में अमृतसर टॉप पर रहा, 98.41% बच्चे पास हुए हैं। इस कड़ी में 98.39% के साथ फिरोजपुर दूसरे और 97.99% के साथ पठानकोट तीसरे नंबर पर रहा। सबसे कम परिणाम लुधियाना का रहा, जहां 89.20% बच्चे पास हुए हैं। वहीं स्कूलों की बात करें, तो सरकारी स्कूल प्राइवेट से पीछे रहे। (पढ़ें पूरी खबर)

3. CM मान के भाई BJP में शामिल, प्रधान जाखड़ ने जॉइन कराई पार्टी

पंजाब के CM भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह सोमवार को BJP में शामिल हो गए हैं। उन्हें चंडीगढ़ में हरियाणा के सीएम नायब सैनी और पंजाब BJP प्रधान सुनील जाखड़ ने पार्टी जॉइन कराई। वह लोकसभा और विधानसभा चुनावों में AAP के कैंपेन इंचार्ज रहे।

संगरूर के गांव सतौज के रहने वाले ज्ञान सिंह मान ने साल 2012 के विधानसभा चुनाव से अपना सफर शुरू किया। 2013 में आम आदमी पार्टी के गठन के समय से ही संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया। वह 2014 से 2022 तक संगरूर सांसद कार्यालय के प्रभारी रहे।

2022 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भगवंत मान के चुनाव क्षेत्र धुरी के कार्यालय प्रभारी के रूप में मुख्य भूमिका निभाई। भाजपा में उनकी जॉइनिंग को खासकर मालवा क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने बीए की है। (पढ़ें पूरी खबर)

4. चिट्टा खरीदने वाला ASI सस्पेंड, युवकों ने डायल-112 में डिलीवरी दी

फाजिल्का के अबोहर में ASI को नशीला पदार्थ खरीदना भारी पड़ गया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया है। वहीं नगर थाना-1 में ASI को डीएसपी हरीश कुमार ने पूछताछ के लिए बुलाया है। वहीं विधायक संदीप जाखड़ ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जो खुद कारोबार फैला रहे हैं, वो कैसे नशा को रोकेंगे।

वीडियो में ASI डायल 112 गाड़ी में बैठा दिख रहा है, इसी दौरान दो युवक एक बाइक पर आते हैं और उससे कुछ बाते करते हैं, फिर 500 रुपए लेकर कुछ नशीला पदार्थ देते हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि ASI ने युवकों से चिट्टा खरीदा है, हालांकि अभी इसकी कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।

वहीं इस मामले में एसपी आशवंत सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट करीब 4-5 दिन पुरानी है। जब जांच की गई तो पता चला कि अबोहर सिटी वन के एरिया में एएसआई बलविंदर सिंह जो फाजिल्का 112 हेल्पलाइन नंबर 408 में तैनात है, अपने एक साथी जश्न को फोन कर बुलाता है। वह युवक से 500 रुपए में नशीली वस्तु खरीदता है। जांच के बाद उसे सस्पेंड कर दिया है। एक युवक जश्न की पहचान हुई है, जबकि दूसरे का पता लगाया जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

5. लुधियाना में बाणा उतारने पर युवक की पिटाई

लुधियाना में निहंग बाणा उतारकर पायजामा-टीशर्ट पहनने पर एक युवक की निहंग जत्थे ने पिटाई कर दी। इसकी भनक लगते ही निहंग जत्थे के कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में युवक ने निहंग जत्थे से माफी मांगी और दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कही।

इसके बाद युवक को निहंग जत्थे ने दोबारा बाणा पहनने और अमृतपान की मर्यादा रखने को कहा। निहंगों ने युवकों को कहा कि तेरे को हमने इज्जत दी और तू आशिकी कर रहा। निहंगों ने कहा कि अगर आज एक ने इस तरह बाणा उतार दिया तो कल कई लोग बाणा उतार देंगे।

युवक की पिटाई का वीडियो किसी ने शूट कर दिया और उसे अलग-अलग निहंग जत्थों को शेयर कर दिया। घटना रविवार को लुधियाना के ढोलनवाल में सामने आई। युवक कई सालों से निहंग जत्थे के साथ था और निहंग जत्थे ने उसे अमृतपान करवाकर उसे निहंग सिंह बनाया। (पढ़ें पूरी खबर)

6. फरीदकोट में विवाहिता से गैंगरेप, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी

फरीदकोट के गांव मल्ला में 20 वर्षीय विवाहिता को उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने का डर दिखाकर दो युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बठिंडा के रामपुरा में रहने वाली उसकी मासी ने उसे मिलने के लिए बुलाया था।

महिला ने अपने पति के काम में व्यस्त होने की बात कही, तो उसकी मासी ने उसे सुझाव दिया कि गांव हर रायपुर के दो युवक अक्सर मल्ला गांव आते-जाते हैं। मासी के कहे अनुसार, महिला उन युवकों के साथ उनके बाइक पर बैठकर रामपुरा जाने के लिए तैयार हो गई। महिला का आरोप है कि सफर के दौरान आरोपियों ने उसकी कुछ फोटो और वीडियो बना लिए।

इसके बाद वे उसे डराने लगे कि यदि उसने उनकी बात नहीं मानी, तो वे इन तस्वीरों को इंटरनेट पर वायरल कर देंगे। बदनामी के इसी डर और दबाव का फायदा उठाते हुए दोनों युवकों ने महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता की शिकायत पर थाना बाजाखाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। (पढ़ें पूरी खबर)

7. बेटे को सड़क पर दौड़ाकर गोलियां मारीं, रिटायर्ड फौजी ने खुद भी सल्फास निगला

लुधियाना में रविवार रात घरेलू विवाद में एक रिटायर्ड फौजी पिता ने अपने ही इकलौते बेटे को बीच सड़क गोलियों से भून दिया। उसने बेटे को घर से लेकर सड़क तक गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता घर लौटा और खुद भी जहर (सल्फास) निगल लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। दोनों दूसरी शादी को लेकर झगड़ते थे।

पत्नी की मौत के बाद पिता दूसरी महिला के संपर्क में था और शादी करना चाहता था। जबकि, बेटा इसका विरोध करता था। इनके बीच कई बार झगड़े हो चुके थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और विदेश में रह रहे परिजन को सूचना दे दी है।

मृतकों की पहचान गुरशरण सिंह उर्फ गिन्नी व पिता सुरिंदर सिंह के नाम से हुई। दोनों में पहले झगड़ा हुआ। फिर अचानक पिता ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की दोनाली बंदूक निकाली और फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली की आवाज घर के अंदर से आई। वह भागते हुए चिल्ला रहा था- बचाओ, मेरे पिता मुझे जान से मार देंगे, वह गोली मार रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8. गर्लफ्रेंड के साथ दिखे अर्शदीप, लोग बोले- उन्हें भी पर्सनल जिंदगी जीने दो

मोहाली के रहने वाले भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह और मॉडल समरीन कौर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं चल रही हैं। अब अर्शदीप भी खुलकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आने लगे हैं। कुछ दिन पहले दोनों को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था, जहां अर्शदीप गर्लफ्रेंड का हाथ पकड़े दिखाई दिए थे। वहीं अब दोनों हिमाचल के धर्मशाला की गलियों में घूमते नजर आए हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

कई लोग इसे अर्शदीप की निजी जिंदगी बताते हुए कह रहे हैं कि यह उनका पर्सनल मामला है। अर्शदीप और उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चाएं तब शुरू हुई थीं, जब क्रिकेटर ने स्नैपचैट पर एक फोटो शेयर की थी। उस तस्वीर में एक लड़की के हाथ पर बना टैटू दिखाई दे रहा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

बाद में अर्शदीप ने एक और फोटो शेयर की, जिसमें दो लोग साथ बैठकर बोतल में सॉफ्ट ड्रिंक पीते नजर आ रहे थे। तस्वीर में एक हाथ लड़के का और दूसरा लड़की का दिखाई दे रहा था। हालांकि, अर्शदीप ने इस फोटो के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा था। इसके बाद फैंस के बीच उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर विदेश से…

9. पंजाबी महिला की मनीला में गोली मारकर हत्या

फरीदकोट के गांव घनिएवाला की एक महिला की फिलीपींस की राजधानी मनीला में बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने महिला पर उस समय अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं, जब वह अपने कारोबार के सिलसिले में कलेक्शन के लिए जा रही थीं।

गांव घनिएवाला निवासी सुखवीर कौर बराड़ अपने पति इकबाल सिंह बराड़ के साथ पिछले कई वर्षों से मनीला में रह रही थीं। वहां यह दंपत्ति फाइनांस (वित्त) का कारोबार करता था। रविवार को जब सुखवीर कौर हमेशा की तरह अपने फाइनांस व्यवसाय की कलेक्शन के लिए बाजार की ओर जा रही थीं, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने सुखवीर कौर को निशाना बनाते हुए अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गोलियां लगने के कारण सुखवीर कौर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार होने में कामयाब रहे। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन हमलावरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। (पढ़ें पूरी खबर)

खबर हटके…

10. टोल बचाने के लिए बने नकली कांस्टेबल, एयरफोर्स स्टेशन के पास से पकड़े 3 युवक

पठानकोट में टोल टैक्स बचाने के लिए तीन युवकों ने ऐसा तरीका अपनाया, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। एयरफोर्स स्टेशन के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार में सवार तीन युवकों को रोककर पूछताछ की। इस दौरान युवकों ने खुद को पंजाब पुलिस का कांस्टेबल बताते हुए पुलिस कर्मचारियों को एक आईडी कार्ड दिखाया और कहा कि वे खुफिया ड्यूटी पर तैनात हैं।

शुरुआत में मामला सामान्य लगा, लेकिन जब पुलिस ने आईडी कार्ड की जांच की तो वह फर्जी निकला। इसके बाद तीनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी पुलिस की फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर सुरक्षा बलों और टोल प्लाजा कर्मचारियों को चकमा दे रहे थे।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्हें दो दिन पहले होशियारपुर के एक पेट्रोल पंप के पास पंजाब पुलिस के कांस्टेबल का आई कार्ड मिला था। इसके बाद उन्होंने योजना बनाई कि इस आई कार्ड का इस्तेमाल कर हाईवे पर पड़ने वाले टोल प्लाजा और पुलिस नाकों से बिना रोक-टोक और बिना शुल्क दिए आसानी से निकला जा सकता है। तीनों होशियारपुर के रहने वाले हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

(कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात )

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
आखिरी कैबिनेट मीटिंग के लिए पहुंचे नीतीश:इसके पहले सम्राट चौधरी के साथ अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि; 3 बजे बाद इस्तीफा

April 14, 2026/
5:08 am

बिहार में आज, यानी मंगलवार को नए CM फेस का ऐलान होगा। बीते 20 साल से बिहार के मुख्यमंत्री रहे...

भास्कर अपडेट्स:पी. कुमारन ब्रिटेन में भारत के अगले हाई कमिश्नर होंगे, 1992 बैच के IFS अफसर, जल्द संभालेंगे पद

March 27, 2026/
7:34 am

भारत सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक पी. कुमारन को ब्रिटेन में भारत का अगला हाई कमिश्नर नियुक्त किया है। वह फिलहाल...

तस्वीर का विवरण

April 28, 2026/
8:50 am

सबसे ज्यादा गर्मी छत के रास्ते आती है। अपनी छत पर ‘सोलर रिफ्लैक्ट व्हाइट पेंट’ या चूने की पुताई करवाएं।...

Netherlands Vs Sweden Live Score, FIFA World Cup 2026 Match Today Updates. (FIFA)

June 20, 2026/
10:15 pm

आखरी अपडेट:20 जून, 2026, 22:15 IST बीजेपी मंत्री ओम प्रकाश राजभर का दावा, समाजवादी पार्टी प्रमुख पद छोड़ सकते हैं...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket