Wednesday, 04 Nov 2026 | 12:21 PM

Trending :

बिना अधिक मेहनत किए थकान कमजोरी हो रही महसूस, एनीमिया के संकेत तो नहीं? इन फू्ड्स से दूर करें इसकी कमी

authorimg

आज के समय में एनीमिया एक आम स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है, जिसका असर खासतौर पर महिलाओं और बच्चों में ज्यादा देखने को मिलता है. शरीर में आयरन और जरूरी विटामिन्स की कमी होने पर थकान, कमजोरी, चक्कर आना, ध्यान न लगना और चेहरे की रंगत फीकी पड़ने जैसी परेशानियां होने लगती हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि सही खानपान अपनाकर एनीमिया से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है.

संतुलित आहार है सबसे असरदार उपाय

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के मुताबिक, रोजाना पौष्टिक और संतुलित भोजन लेने से शरीर में आयरन, विटामिन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी नहीं होती. इससे न सिर्फ एनीमिया का खतरा कम होता है, बल्कि संपूर्ण सेहत भी बेहतर बनी रहती है. विशेषज्ञ बताते हैं कि महंगे सप्लीमेंट्स की बजाय प्राकृतिक और घरेलू खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना ज्यादा फायदेमंद होता है. खासकर महिलाओं, गर्भवती मांओं और बच्चों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

एनीमिया से बचने के लिए क्या खाएं?

हरी पत्तेदार सब्जियां करें डाइट में शामिल- पालक, मेथी, सरसों का साग और बथुआ जैसी हरी सब्जियां आयरन का बेहतरीन स्रोत मानी जाती हैं. इनका नियमित सेवन शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है. इन्हें हल्का पकाकर या सलाद के रूप में खाना ज्यादा लाभकारी हो सकता है.

प्रोटीन युक्त भोजन बढ़ाए हीमोग्लोबिन- दालें, राजमा, छोले और सोयाबीन जैसे प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ शरीर को ऊर्जा देने के साथ ही हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी मदद करते हैं. शाकाहारी लोगों के लिए ये बेहतरीन विकल्प हैं.

फल भी हैं बेहद जरूरी-केला, अनार, पपीता, संतरा और खजूर जैसे फल आयरन और विटामिन सी से भरपूर होते हैं. विटामिन सी शरीर में आयरन को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है, इसलिए फलों और आयरन युक्त चीजों का साथ में सेवन करना फायदेमंद माना जाता है.

नट्स और बीज से मिलेगी ताकत- अखरोट, अलसी के बीज और कद्दू के बीज शरीर को जरूरी मिनरल्स और हेल्दी फैट्स प्रदान करते हैं. रोजाना थोड़ी मात्रा में इनका सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.

दूध और पनीर भी रखें सेहत का ख्याल- दूध, दही और पनीर कैल्शियम और प्रोटीन के अच्छे स्रोत होते हैं. ये हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ शरीर को जरूरी पोषण भी देते हैं.

खानपान में विविधता है जरूरी- हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि रोजाना की डाइट में अलग-अलग तरह की मौसमी फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए. संतुलित और पौष्टिक भोजन अपनाकर एनीमिया जैसी समस्या से आसानी से बचाव किया जा सकता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ड्रग्स माफिया पर नकेल कसें सभी एसपी:मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए निर्देश, कहा- पेट्रोल-डीजल का संकट नहीं

March 27, 2026/
12:33 am

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा है कि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक त्यौहारों के दौरान कानून और व्यवस्था की कड़ी...

arw img

April 2, 2026/
7:16 am

X कन्नौज का मशहूर गुलकंद, देसी गुलाब से किया जाता है तैयार; जानें खासियत   Kannauj Traditional Gulkand: कन्नौज अपनी...

सिंगरौली बैंक डकैती के बाद एमपी में हाई अलर्ट:छिंदवाड़ा में होटलों पर पुलिस की सघन जांच, किरायेदारों पर भी नजर

April 19, 2026/
11:39 pm

सिंगरौली में हाल ही में हुई बैंक डकैती की वारदात के बाद पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग अलर्ट मोड...

एक्टर इमरान खान पर मुंबई में FIR दर्ज:CJP प्रदर्शन में पुलिस ने डिटेन किया था; रिहाई के बाद गर्लफ्रेंड बोलीं- पुलिस ने कैब नहीं करने दी

October 11, 2026/
5:25 pm

मुंबई पुलिस ने अभिनेता इमरान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शनिवार को वे मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान...

Jalebi Welcome & FCRA License Statement

April 19, 2026/
11:10 pm

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी आठ दिवसीय ऑस्ट्रेलिया यात्रा पूरी कर रविवार देर रात खजुराहो पहुंचे।...

ask search icon

April 1, 2026/
4:32 pm

Last Updated:April 01, 2026, 16:32 IST गर्मी के मौसम में नारियल पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता...

Kerala Lottery Result Today: The first prize winner of Sthree Sakthi SS-516 will take home Rs 1 crore. (Image: Shutterstock)

April 21, 2026/
4:40 pm

आखरी अपडेट:21 अप्रैल, 2026, 16:40 IST वेणुगोपाल ने आरोप लगाया, “देश के सर्वोच्च कार्यकारी पदाधिकारी द्वारा इस तरह के बयान...

विदेशी डिग्री का क्रेज खत्म,घर लौटे 52 लाख चीनी छात्र:कम हुआ विदेश जाने का रुझान; पिछले साल 94% छात्र स्वदेश लौटे

August 10, 2026/
12:16 pm

चीन में विदेश जाकर पढ़ाई करने का चलन तेजी से कम हो रहा है। माता-पिता मानते हैं कि देश के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

बिना अधिक मेहनत किए थकान कमजोरी हो रही महसूस, एनीमिया के संकेत तो नहीं? इन फू्ड्स से दूर करें इसकी कमी

authorimg

आज के समय में एनीमिया एक आम स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है, जिसका असर खासतौर पर महिलाओं और बच्चों में ज्यादा देखने को मिलता है. शरीर में आयरन और जरूरी विटामिन्स की कमी होने पर थकान, कमजोरी, चक्कर आना, ध्यान न लगना और चेहरे की रंगत फीकी पड़ने जैसी परेशानियां होने लगती हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि सही खानपान अपनाकर एनीमिया से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है.

संतुलित आहार है सबसे असरदार उपाय

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के मुताबिक, रोजाना पौष्टिक और संतुलित भोजन लेने से शरीर में आयरन, विटामिन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों की कमी नहीं होती. इससे न सिर्फ एनीमिया का खतरा कम होता है, बल्कि संपूर्ण सेहत भी बेहतर बनी रहती है. विशेषज्ञ बताते हैं कि महंगे सप्लीमेंट्स की बजाय प्राकृतिक और घरेलू खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना ज्यादा फायदेमंद होता है. खासकर महिलाओं, गर्भवती मांओं और बच्चों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

एनीमिया से बचने के लिए क्या खाएं?

हरी पत्तेदार सब्जियां करें डाइट में शामिल- पालक, मेथी, सरसों का साग और बथुआ जैसी हरी सब्जियां आयरन का बेहतरीन स्रोत मानी जाती हैं. इनका नियमित सेवन शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है. इन्हें हल्का पकाकर या सलाद के रूप में खाना ज्यादा लाभकारी हो सकता है.

प्रोटीन युक्त भोजन बढ़ाए हीमोग्लोबिन- दालें, राजमा, छोले और सोयाबीन जैसे प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ शरीर को ऊर्जा देने के साथ ही हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी मदद करते हैं. शाकाहारी लोगों के लिए ये बेहतरीन विकल्प हैं.

फल भी हैं बेहद जरूरी-केला, अनार, पपीता, संतरा और खजूर जैसे फल आयरन और विटामिन सी से भरपूर होते हैं. विटामिन सी शरीर में आयरन को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है, इसलिए फलों और आयरन युक्त चीजों का साथ में सेवन करना फायदेमंद माना जाता है.

नट्स और बीज से मिलेगी ताकत- अखरोट, अलसी के बीज और कद्दू के बीज शरीर को जरूरी मिनरल्स और हेल्दी फैट्स प्रदान करते हैं. रोजाना थोड़ी मात्रा में इनका सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.

दूध और पनीर भी रखें सेहत का ख्याल- दूध, दही और पनीर कैल्शियम और प्रोटीन के अच्छे स्रोत होते हैं. ये हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ शरीर को जरूरी पोषण भी देते हैं.

खानपान में विविधता है जरूरी- हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि रोजाना की डाइट में अलग-अलग तरह की मौसमी फल और सब्जियों को शामिल करना चाहिए. संतुलित और पौष्टिक भोजन अपनाकर एनीमिया जैसी समस्या से आसानी से बचाव किया जा सकता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket