Monday, 14 Sep 2026 | 08:51 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Rajasthan Police Nab MBBS Student in Gurugram

गुरुग्राम2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यश का मकान गुरुग्राम के खुरमपुर गांव में है। यहीं रात को राजस्थान पुलिस पहुंची थी।

NEET (UG) पेपर लीक मामले में राजस्थान की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम ने गुरुग्राम से एक MBBS स्टूडेंट को हिरासत में लिया है। पकड़ा गया युवक फर्रुखनगर इलाके के खुरमपुर गांव का रहने वाला यश है। पुलिस टीम को शक है कि यश पेपर लीक नेटवर्क का हिस्सा है।

SOG की टीम ने तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार रात को खुरमपुर गांव में दबिश दी। उस समय यश घर पर ही मौजूद था। पहले उससे घर पर ही पूछताछ की गई, जिसके बाद टीम उसे अपने साथ राजस्थान ले गई।

दरअसल, पेपर लीक की आशंका के चलते NTA ने 12 मई NEET एग्जाम को रद्द करने का फैसला लिया है। अब इस पूरे मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है।

गुरुग्राम में खुरमपुर गांव में यश का मकान।

क्वेश्चन पेपर दूसरों तक पहुंचाने का शक

सूत्रों के मुताबिक, यश पेपर लीक करने वाले मुख्य गिरोह और परीक्षार्थियों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि यश के पास परीक्षा से पहले ही क्वेश्चन पेपर या उसके आंसर आ चुके थे, जिसे उसने अन्य कड़ियों तक पहुंचाया।

राजस्थान में दर्ज मुख्य मुकदमे के तहत अब यश से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि इस रैकेट में शामिल अन्य डॉक्टरों, छात्रों और कोचिंग सेंटरों के मालिकों को बेनकाब किया जा सके। टीम यश के बैंक खातों, मोबाइल कॉल डिटेल और हालिया मुलाकातों को खंगाल रही है ताकि वित्तीय लेन-देन के पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के IG अजयपाल लांबा ने मंगलवार देर रात जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें गुरुग्राम का भी जिक्र था।

गुरुग्राम में डुप्लीकेट सेट तैयार हुए

जांच रिपोर्टों के अनुसार, नासिक की एक प्रिंटिंग प्रेस से पेपर की फिजिकल कॉपी लीक हुई थी, जिसे गुरुग्राम लाया गया। दावा है कि ये कॉपियां गुरुग्राम में डॉक्टर अखलाक अहमद तक भी पहुंचाई गई। गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में इस पेपर के डुप्लीकेट सेट तैयार किए गए।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, MBBS में फर्जी तरीके से एडमिशन कराने के मामले में 3 मई को क्राइम ब्रांच ने गुरुग्राम से सटे दिल्ली के महिपालपुर से डॉ. अखलाक अहमद को अरेस्ट किया था। इसके अलावा 2 अन्य लोगों को भी पकड़ा गया था। डॉ. अखलाक फर्जी नीट पेपर बनाने में भी माहिर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुग्राम के एक अन्य डॉक्टर के पास भी ये लीक पेपर पहुंचा था। हालांकि, अभी इसकी जांच की जा रही है कि क्या अखलाक अहमद ही इस रैकेट में शामिल है या कोई अन्य डॉक्टर इससे जुड़ा था।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सोनाक्षी सिन्हा पर बीजेपी-सनातन विरोधी एजेंडा चलाने का दावा:पोस्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अनफॉलो करने का जिक्र; जानें वायरल दावे की सच्चाई

August 8, 2026/
5:07 pm

सोनाक्षी सिन्हा को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा...

केसी बोकाड़िया बोले- ‘तीसरी बेगम’ में कड़वी सच्चाई दिखाई है:जय सियाराम विवाद, लव जिहाद मुद्दे और सेंसर बोर्ड पर खुलकर बोले फिल्ममेकर

May 15, 2026/
9:30 am

अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रेखा, माधुरी दीक्षित और राजकुमार जैसे बड़े सितारों के साथ काम कर चुके दिग्गज फिल्ममेकर केसी...

CBSE 12th Result 2026 soon at cbseresults.nic.in and cbse.gov.in. (File/Representative Image)

April 21, 2026/
1:30 pm

आखरी अपडेट:21 अप्रैल, 2026, 13:30 IST तेलंगाना: राजनीतिक लड़ाई में एक प्रमुख मुद्दा विवादास्पद हाइड्रा विध्वंस अभियान है केसीआर और...

सेहत का विज्ञान- गर्मियों के लिए समर हेल्थ गाइड:हीट, डिहाइड्रेशन से बचना है तो बदलें खानपान, जानें सही डाइट, न करें 4 गलतियां

April 4, 2026/
4:30 am

गर्मियों में सिर्फ कम खाना ही नहीं, बल्कि सही और समझदारी से खाना ज्यादा जरूरी होता है। तेज गर्मी में...

Share Market Live Today

March 13, 2026/
8:00 am

आखरी अपडेट:मार्च 13, 2026, 08:00 IST मई 2023 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से, व्यापक अटकलें बनी हुई हैं...

रजनीकांत बनाम विजय फैन वॉर? टीवीके नेता की टिप्पणियों के खिलाफ मदुरै में पोस्टर लगाए गए

March 17, 2026/
11:59 am

टीवीके नेता आधव अर्जुन की हालिया टिप्पणी कि द्रमुक ने तमिल फिल्म सुपरस्टार रजनीकांत को “धमकी” दी थी जब उन्होंने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Rajasthan Police Nab MBBS Student in Gurugram

Rajasthan Police Nab MBBS Student in Gurugram

गुरुग्राम2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यश का मकान गुरुग्राम के खुरमपुर गांव में है। यहीं रात को राजस्थान पुलिस पहुंची थी।

NEET (UG) पेपर लीक मामले में राजस्थान की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की टीम ने गुरुग्राम से एक MBBS स्टूडेंट को हिरासत में लिया है। पकड़ा गया युवक फर्रुखनगर इलाके के खुरमपुर गांव का रहने वाला यश है। पुलिस टीम को शक है कि यश पेपर लीक नेटवर्क का हिस्सा है।

SOG की टीम ने तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार रात को खुरमपुर गांव में दबिश दी। उस समय यश घर पर ही मौजूद था। पहले उससे घर पर ही पूछताछ की गई, जिसके बाद टीम उसे अपने साथ राजस्थान ले गई।

दरअसल, पेपर लीक की आशंका के चलते NTA ने 12 मई NEET एग्जाम को रद्द करने का फैसला लिया है। अब इस पूरे मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है।

गुरुग्राम में खुरमपुर गांव में यश का मकान।

गुरुग्राम में खुरमपुर गांव में यश का मकान।

क्वेश्चन पेपर दूसरों तक पहुंचाने का शक

सूत्रों के मुताबिक, यश पेपर लीक करने वाले मुख्य गिरोह और परीक्षार्थियों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि यश के पास परीक्षा से पहले ही क्वेश्चन पेपर या उसके आंसर आ चुके थे, जिसे उसने अन्य कड़ियों तक पहुंचाया।

राजस्थान में दर्ज मुख्य मुकदमे के तहत अब यश से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि इस रैकेट में शामिल अन्य डॉक्टरों, छात्रों और कोचिंग सेंटरों के मालिकों को बेनकाब किया जा सके। टीम यश के बैंक खातों, मोबाइल कॉल डिटेल और हालिया मुलाकातों को खंगाल रही है ताकि वित्तीय लेन-देन के पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के IG अजयपाल लांबा ने मंगलवार देर रात जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें गुरुग्राम का भी जिक्र था।

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) के IG अजयपाल लांबा ने मंगलवार देर रात जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें गुरुग्राम का भी जिक्र था।

गुरुग्राम में डुप्लीकेट सेट तैयार हुए

जांच रिपोर्टों के अनुसार, नासिक की एक प्रिंटिंग प्रेस से पेपर की फिजिकल कॉपी लीक हुई थी, जिसे गुरुग्राम लाया गया। दावा है कि ये कॉपियां गुरुग्राम में डॉक्टर अखलाक अहमद तक भी पहुंचाई गई। गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में इस पेपर के डुप्लीकेट सेट तैयार किए गए।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, MBBS में फर्जी तरीके से एडमिशन कराने के मामले में 3 मई को क्राइम ब्रांच ने गुरुग्राम से सटे दिल्ली के महिपालपुर से डॉ. अखलाक अहमद को अरेस्ट किया था। इसके अलावा 2 अन्य लोगों को भी पकड़ा गया था। डॉ. अखलाक फर्जी नीट पेपर बनाने में भी माहिर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुग्राम के एक अन्य डॉक्टर के पास भी ये लीक पेपर पहुंचा था। हालांकि, अभी इसकी जांच की जा रही है कि क्या अखलाक अहमद ही इस रैकेट में शामिल है या कोई अन्य डॉक्टर इससे जुड़ा था।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket