Monday, 14 Sep 2026 | 03:12 AM

Trending :

EXCLUSIVE

पंजाब के टूरिस्टों ने हिमाचल में तलवारें चलाईं:एक लोकल का हाथ, दूसरे का गाल काटा; लोग बोले- चिट्‌टे के नशे में थे

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार में पंजाब से आए टूरिस्टों ने कथित तौर पर तलवारें लहराईं और स्थानीय लोगों पर हमला किया। इस घटना में एक व्यक्ति के हाथ में गंभीर चोटें आई, जबकि दूसरे का तलवार से गाल कट गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वारदात के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। लोगों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों का पुलिस के साथ भी विवाद हो गया। लोगों का आरोप था कि पुलिस रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ रही है। आरोपियों ने पुलिस को 5 लाख रुपए की पेशकश की थी। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल भी नहीं करवाया, जबकि सभी आरोपी चिट्‌टे के नशे में थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उनका मेडिकल भी करवाया गया। इसके बाद उन्हें जमानती बॉन्ड के बाद छोड़ा गया है। लुधियाना के रहने वाले हैं आरोपी पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनकी पहचान मंदीप सिंह, प्रदीप सिंह, जश्नप्रीत और प्रीतपाल के रूप में हुई है। चारों युवक घूमने के लिए हिमाचल आए थे। बंजार में 10 मई की शाम को इनकी गाड़ी से एक व्यक्ति को टक्कर लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों और टूरिस्टों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते पंजाब के 2 टूरिस्ट ने गाड़ी से तलवार निकाली और दो स्थानीय लोगों को घायल किया दिया। तब मौके पर लोकल लोग जुटे और पुलिस भी पहुंची। बंजार में तनावपूर्ण माहौल बना घटना के बाद बंजार क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया। देर रात को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कुल्लू के सैंज थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। आरोपियों ने 2 लोकल्स को हथियार से हमला कर घायल किया है, फिर भी पुलिस उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है। आरोपियों को थाने लाया गया, लेकिन उनके मोबाइल तक उनसे नहीं लिए गए, जिनसे वे लगातार बात करते रहे। सुबह 4 बजे तक थाने में डटे रहे लोग बताया जा रहा है कि लोग 11 मई की अलसुबह 4 बजे तक थाने में डटे रहे और उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ बहस चलती रही। यह मामला 3 दिन पहले का है, लेकिन इसके विवाद से जुड़े वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में भी एक व्यक्ति तलवार के साथ नजर आ रहा है। इनकी गाड़ी के भीतर भी हथियार नजर आ रहे हैं। तलवारों के साथ हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। पुलिस बोली- हमने तलवारें बरामद कीं कुल्लू के सैंज थाना में जांच अधिकारी किशोरी लाल ने बताया कि पुलिस ने विवाद के तुरंत बाद चारों युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाने के बाद आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 281, 125(A), 115(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और तलवारें भी बरामद कर दी है। पुलिस ने चारों आरोपियों को जमानती बांड के बाद छोड़ा है। ॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… मनाली में पंजाब के टूरिस्ट ने सड़क पर फेंका कूड़ा,VIDEO:SDM ने लगाई फटकार, स्वच्छता का महत्व समझाया, पर्यटक ने खुद उठाया हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल मनाली के एसडीएम ने नेशनल हाईवे पर कूड़ा फेंकने वाले पंजाब के एक टूरिस्ट को स्वच्छता का ऐसा पाठ पढ़ाया, जिसके बाद पर्यटक ने खुद ही सड़क पर फेंका हुआ कूड़ा उठाया और माफी मांगी। अब इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Profit Jumps 16 Percent, Asset Quality Improves

July 18, 2026/
8:23 pm

नई दिल्ली7 मिनट पहले कॉपी लिंक ICICI बैंक लिमिटेड ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए अपने स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल...

सुष्मिता देव का कहना है कि वह टीएमसी के इस्तीफे के बाद असम से राजनीति करने की इच्छुक हैं विशेष | न्यूज18

June 10, 2026/
6:39 pm

एक विशेष बातचीत में, सुष्मिता देव ने तृणमूल कांग्रेस से अपने इस्तीफे और अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में खुलकर...

US President Donald Trump waves prior boarding Air Force One at Joint Base Andrews, Maryland, on May 12, 2026 as he departs for a 3-day state visit to China. (Photo: AFP)

May 13, 2026/
11:57 am

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 11:57 IST राज्यपाल आरवी आर्लेकर के 13 मई या उससे पहले इसे आयोजित करने के निर्देशों...

राजस्थान में बारिश से 4°C तक गिरा तापमान:यूपी में आंधी से 2 मौतें; कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, केदारनाथ में -11 डिग्री पारा

March 17, 2026/
5:08 am

देश भर के राज्यों में पिछले दो दिनों से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौरा जारी है। राजस्थान के कई...

Google Preferred Source CTA

August 7, 2026/
6:21 pm

‘गजनी’ और ‘लगान’ फेम एक्टर प्रदीप रावत की शुक्रवार शाम मुंबई में प्रेयर मीट आयोजित की गई, जिसमें एक्टर अखिलेंद्र...

हल्का बदलने से किसान को कम मिला मुआवजा:बैतूल उपभोक्ता आयोग ने ब्याज और क्षतिपूर्ति सहित राशि लौटाने के निर्देश दिया

April 9, 2026/
8:53 pm

बैतूल उपभोक्ता आयोग ने गुरुवार को किसानों के पक्ष में एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। आयोग ने बैंकों को फसल...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

पंजाब के टूरिस्टों ने हिमाचल में तलवारें चलाईं:एक लोकल का हाथ, दूसरे का गाल काटा; लोग बोले- चिट्‌टे के नशे में थे

पंजाब के टूरिस्टों ने हिमाचल में तलवारें चलाईं:एक लोकल का हाथ, दूसरे का गाल काटा; लोग बोले- चिट्‌टे के नशे में थे

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार में पंजाब से आए टूरिस्टों ने कथित तौर पर तलवारें लहराईं और स्थानीय लोगों पर हमला किया। इस घटना में एक व्यक्ति के हाथ में गंभीर चोटें आई, जबकि दूसरे का तलवार से गाल कट गया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वारदात के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया। लोगों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों का पुलिस के साथ भी विवाद हो गया। लोगों का आरोप था कि पुलिस रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़ रही है। आरोपियों ने पुलिस को 5 लाख रुपए की पेशकश की थी। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल भी नहीं करवाया, जबकि सभी आरोपी चिट्‌टे के नशे में थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उनका मेडिकल भी करवाया गया। इसके बाद उन्हें जमानती बॉन्ड के बाद छोड़ा गया है। लुधियाना के रहने वाले हैं आरोपी पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनकी पहचान मंदीप सिंह, प्रदीप सिंह, जश्नप्रीत और प्रीतपाल के रूप में हुई है। चारों युवक घूमने के लिए हिमाचल आए थे। बंजार में 10 मई की शाम को इनकी गाड़ी से एक व्यक्ति को टक्कर लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों और टूरिस्टों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते पंजाब के 2 टूरिस्ट ने गाड़ी से तलवार निकाली और दो स्थानीय लोगों को घायल किया दिया। तब मौके पर लोकल लोग जुटे और पुलिस भी पहुंची। बंजार में तनावपूर्ण माहौल बना घटना के बाद बंजार क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया। देर रात को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कुल्लू के सैंज थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। आरोपियों ने 2 लोकल्स को हथियार से हमला कर घायल किया है, फिर भी पुलिस उन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट दे रही है। आरोपियों को थाने लाया गया, लेकिन उनके मोबाइल तक उनसे नहीं लिए गए, जिनसे वे लगातार बात करते रहे। सुबह 4 बजे तक थाने में डटे रहे लोग बताया जा रहा है कि लोग 11 मई की अलसुबह 4 बजे तक थाने में डटे रहे और उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ बहस चलती रही। यह मामला 3 दिन पहले का है, लेकिन इसके विवाद से जुड़े वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में भी एक व्यक्ति तलवार के साथ नजर आ रहा है। इनकी गाड़ी के भीतर भी हथियार नजर आ रहे हैं। तलवारों के साथ हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। पुलिस बोली- हमने तलवारें बरामद कीं कुल्लू के सैंज थाना में जांच अधिकारी किशोरी लाल ने बताया कि पुलिस ने विवाद के तुरंत बाद चारों युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल करवाने के बाद आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 281, 125(A), 115(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और तलवारें भी बरामद कर दी है। पुलिस ने चारों आरोपियों को जमानती बांड के बाद छोड़ा है। ॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… मनाली में पंजाब के टूरिस्ट ने सड़क पर फेंका कूड़ा,VIDEO:SDM ने लगाई फटकार, स्वच्छता का महत्व समझाया, पर्यटक ने खुद उठाया हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल मनाली के एसडीएम ने नेशनल हाईवे पर कूड़ा फेंकने वाले पंजाब के एक टूरिस्ट को स्वच्छता का ऐसा पाठ पढ़ाया, जिसके बाद पर्यटक ने खुद ही सड़क पर फेंका हुआ कूड़ा उठाया और माफी मांगी। अब इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket