Saturday, 14 Nov 2026 | 08:58 PM

Trending :

नारियल पानी में नींबू और नमक मिलाकर पीने से क्या होगा? ऐसा करना फायदेमंद या नुकसानदायक

authorimg

Last Updated:

Coconut Water Benefits: नारियल पानी में नींबू और नमक मिलाकर पीना गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने और ताजगी देने में मदद कर सकता है. यह एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक की तरह काम करता है, लेकिन ज्यादा नमक या नींबू मिलाने से कुछ लोगों को नुकसान भी हो सकता है. इसलिए इसे हमेशा संतुलित मात्रा में ही पीना चाहिए.

Zoom

नारियल पानी में नींबू और नमक मिलाकर पीने से शरीर को फायदा मिलता है.

Coconut Water with Lemon and Salt: गर्मी के मौसम में नारियल पानी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह हाइड्रेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है. नारियल पानी एक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक की तरह काम करता है और इसका सेवन करने से कई फायदे मिल सकते हैं. कई लोग नारियल पानी का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू और थोड़ा नमक मिला लेते हैं. इससे नारियल पानी का स्वाद बेहतर हो जाता है. ऐसे में सवाल है कि क्या नींबू, नमक और नारियल पानी का कॉम्बिनेशन सच में फायदेमंद है या फिर इससे शरीर को नुकसान हो सकता है? इस बारे में डाइटिशियन से जान लेते हैं.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि नारियल पानी में प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम पाए जाते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं. जब इसमें नींबू मिलाया जाता है, तो विटामिन C की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे शरीर को ताजगी और एनर्जी महसूस हो सकती है. थोड़ा सा नमक मिलाने से नारियल पानी नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक की तरह काम करने लगता है. ज्यादा पसीना आने, धूप में रहने या कमजोरी महसूस होने पर यह शरीर को जल्दी रिफ्रेश कर सकता है.

डाइटिशियन के मुताबिक नारियल पानी में नींबू और नमक मिलाया जाए, तो यह पाचन के लिए भी फायदेमंद बन जाता है. कई लोगों को नारियल पानी में नींबू मिलाकर पीने से पेट हल्का महसूस होता है और शरीर में ठंडक बनी रहती है. वर्कआउट के बाद या गर्मी से घर लौटने पर इसे पीना शरीर को तुरंत राहत दे सकता है. यही वजह है कि कई लोग इसे गर्मियों का हेल्दी ड्रिंक मानते हैं. हालांकि नारियल पानी में नमक ज्यादा नहीं मिलाना चाहिए, वरना यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

एक्सपर्ट की मानें तो अगर नारियल पानी में अधिक नमक मिला दिया जाए, तो शरीर में सोडियम बढ़ सकता है, जो हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. वहीं बहुत ज्यादा नींबू डालने से कुछ लोगों को एसिडिटी, पेट में जलन या खटास की समस्या भी हो सकती है. इसलिए इसे संतुलित मात्रा में ही पीना बेहतर माना जाता है. अगर सही मात्रा में नींबू और नमक मिलाया जाए, तो नारियल पानी का यह कॉम्बिनेशन गर्मियों में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने, थकान कम करने और तुरंत ताजगी देने में मदद करता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
केरल के सीएम पर जल्द ही ऐलान, राहुल गांधी के कांग्रेस नेताओं के साथ हंगामा, जानिए रेस में कौन-कौन से नाम

May 12, 2026/
5:43 pm

केरल के नए मुख्यमंत्री: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल के अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर पार्टी...

सट्टेबाजी का दबाव खिलाड़ियों को तोड़ रहा:टारगेट पूरे करने के लिए एथलीट्स को परिजनों की हत्या की धमकी; अपशब्दों की बौछार

April 7, 2026/
11:18 am

एक कॉलेज बास्केटबॉल खिलाड़ी मैच शुरू होने से पहले अपना मोबाइल खोलता है। स्क्रीन पर अजनबी का संदेश दिखता है,‘सुनो,...

केरल विधानसभा चुनाव: CM विजयन को बुजुगों से बड़ी आस:राज्य में इन पर सबसे ज्यादा खर्च; इस चुनाव में 'कैश' स्कीम्स की भूमिका भी अहम

March 15, 2026/
11:04 am

चुनावों में विचारधारा और कोर वोट बैंक बिना किसी तनाव के कैसे काम करते हैं, इसे गहराई से समझने के...

कंप्रेशर टंकी फटने से पंचर दुकानदार की मौके पर मौत:सतना में हवा भरते समय धमाका, अधिक दबाव से हादसे की आशंका

May 1, 2026/
5:11 pm

सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र के राजौला में शुक्रवार दोपहर एक हादसा हुआ। बाइक में हवा भरते समय कंप्रेशर...

आशा भोसले को पोती जनाई भोसले ने दी श्रद्धांजलि:लिखा- यह आखिरी राज जिसे हम साथ साझा कर रहे, इससे पहले कि आप विदा हो जाएं

April 24, 2026/
7:28 pm

सिंगर आशा भोसले के निधन के बाद उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया है।...

कांतारा मिमिकरी विवाद:कर्नाटक हाईकोर्ट ने रणवीर सिंह का माफीनामा कबूल किया, 4 हफ्तों के अंदर चामुंडेश्वरी मंदिर जाकर माफी मांगनी होगी

April 27, 2026/
4:32 pm

फिल्म कांतारा में दिखाए गए देवता को भूत कहने पर कानूनी पचड़े में फंसे रणवीर सिंह को कर्नाटक हाईकोर्ट से...

Josh Hazlewood celebrate with teammates the wicket of Delhi Capitals' KL Rahul (Picture credit: AP)

April 27, 2026/
9:04 pm

आखरी अपडेट:27 अप्रैल, 2026, 21:04 IST राजनीतिक दिग्गजों ने 29 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए मतदाताओं से अपनी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

नारियल पानी में नींबू और नमक मिलाकर पीने से क्या होगा? ऐसा करना फायदेमंद या नुकसानदायक

authorimg

Last Updated:

Coconut Water Benefits: नारियल पानी में नींबू और नमक मिलाकर पीना गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने और ताजगी देने में मदद कर सकता है. यह एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक की तरह काम करता है, लेकिन ज्यादा नमक या नींबू मिलाने से कुछ लोगों को नुकसान भी हो सकता है. इसलिए इसे हमेशा संतुलित मात्रा में ही पीना चाहिए.

Zoom

नारियल पानी में नींबू और नमक मिलाकर पीने से शरीर को फायदा मिलता है.

Coconut Water with Lemon and Salt: गर्मी के मौसम में नारियल पानी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह हाइड्रेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है. नारियल पानी एक इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक की तरह काम करता है और इसका सेवन करने से कई फायदे मिल सकते हैं. कई लोग नारियल पानी का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नींबू और थोड़ा नमक मिला लेते हैं. इससे नारियल पानी का स्वाद बेहतर हो जाता है. ऐसे में सवाल है कि क्या नींबू, नमक और नारियल पानी का कॉम्बिनेशन सच में फायदेमंद है या फिर इससे शरीर को नुकसान हो सकता है? इस बारे में डाइटिशियन से जान लेते हैं.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि नारियल पानी में प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम पाए जाते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं. जब इसमें नींबू मिलाया जाता है, तो विटामिन C की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे शरीर को ताजगी और एनर्जी महसूस हो सकती है. थोड़ा सा नमक मिलाने से नारियल पानी नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक की तरह काम करने लगता है. ज्यादा पसीना आने, धूप में रहने या कमजोरी महसूस होने पर यह शरीर को जल्दी रिफ्रेश कर सकता है.

डाइटिशियन के मुताबिक नारियल पानी में नींबू और नमक मिलाया जाए, तो यह पाचन के लिए भी फायदेमंद बन जाता है. कई लोगों को नारियल पानी में नींबू मिलाकर पीने से पेट हल्का महसूस होता है और शरीर में ठंडक बनी रहती है. वर्कआउट के बाद या गर्मी से घर लौटने पर इसे पीना शरीर को तुरंत राहत दे सकता है. यही वजह है कि कई लोग इसे गर्मियों का हेल्दी ड्रिंक मानते हैं. हालांकि नारियल पानी में नमक ज्यादा नहीं मिलाना चाहिए, वरना यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

एक्सपर्ट की मानें तो अगर नारियल पानी में अधिक नमक मिला दिया जाए, तो शरीर में सोडियम बढ़ सकता है, जो हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है. वहीं बहुत ज्यादा नींबू डालने से कुछ लोगों को एसिडिटी, पेट में जलन या खटास की समस्या भी हो सकती है. इसलिए इसे संतुलित मात्रा में ही पीना बेहतर माना जाता है. अगर सही मात्रा में नींबू और नमक मिलाया जाए, तो नारियल पानी का यह कॉम्बिनेशन गर्मियों में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने, थकान कम करने और तुरंत ताजगी देने में मदद करता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket