Monday, 24 Aug 2026 | 02:31 PM

Trending :

India Womens Cricket Team Faces England & West Indies in Cardiff Warm-ups

  • Hindi News
  • Sports
  • India Womens Cricket Team Faces England & West Indies In Cardiff Warm ups

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की मौजूदा चैंपियन है। टीम ने 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 32 रन से हराया था।

ICC ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। मुख्य टूर्नामेंट से पहले सभी 12 टीमें 6 से 10 जून के बीच अभ्यास मैच खेलेंगी। भारतीय महिला टीम अपने दोनों वॉर्म-अप मैच कार्डिफ में खेलेगी।

टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड और वेस्टइंडीज से होगा। टूर्नामेंट 12 जून से एजबेस्टन में शुरू होगा। भारत अपना पहला ग्रुप मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

टीम इंडिया 8 जून को वेस्टइंडीज और 10 जून को इंग्लैंड से भिड़ेगी

भारतीय महिला टीम के लिए ये वॉर्म-अप मैच अहम होंगे। भारत 8 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला अभ्यास मैच खेलेगा।

इसके बाद 10 जून को टीम इंडिया का सामना मेजबान इंग्लैंड से होगा। दोनों मैच कार्डिफ में खेले जाएंगे। भारतीय खिलाड़ियों के पास इंग्लैंड की परिस्थितियों और पिचों को समझने का अच्छा मौका होगा।

कार्डिफ, डर्बी और लॉफबरो में खेले जाएंगे 12 मैच

ICC ने अभ्यास मैचों के लिए इंग्लैंड के डर्बी, लॉफबरो और कार्डिफ को चुना है। 6 जून से शुरू होने वाले वॉर्म-अप मैचों के पहले दिन आठ टीमें मैदान पर उतरेंगी।

इसमें पिछली फाइनलिस्ट टीमें साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड भी शामिल हैं। नीदरलैंड्स की टीम इस बार डेब्यू करेगी और पहले अभ्यास मैच में स्कॉटलैंड से भिड़ेगी।

12 जून से शुरू होगा असली रोमांच

महिला टी-20 वर्ल्ड कप का मुख्य राउंड 12 जून से एजबेस्टन में शुरू होगा। 2026 का वर्ल्ड कप इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जा रहा है। भारत को ग्रुप-1 में रखा गया है।

इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की टीमें भी हैं। ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड शामिल हैं।

चार देशों ने अब तक घोषित नहीं किए स्क्वॉड

वर्ल्ड कप शुरू होने में एक महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन पाकिस्तान, आयरलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज ने अब तक अपने आधिकारिक स्क्वॉड घोषित नहीं किए हैं।

ICC के नियमों के अनुसार, टूर्नामेंट से एक महीने पहले टीम घोषित करना अनिवार्य होता है। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में बाद में बदलाव की गुंजाइश रहती है। भारतीय टीम अपने खिलाड़ियों के नाम पहले ही घोषित कर चुकी है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
JNU में प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पत्थर-जूते फेंके:UGC रेगुलेशन लागू करने की मांग कर रहा था छात्रसंघ; यूनिवर्सिटी ने कोर्ट ऑर्डर का उल्लंघन बताया

February 26, 2026/
9:02 pm

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी(JNU) में स्टूडेंट यूनियन के प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस पर पत्थर फेंके,...

एनिमेशन का स्वर्णिम साल, फिल्मों की कमाई 1800 करोड़ तक:सिल्वर स्क्रीन पर गढ़े गए किरदारों का राज, इनकी कहानियां हर उम्र को जोड़ रहीं, भाषा-सरहदें भी छोटी पड़ीं

March 7, 2026/
1:05 pm

एनिमेशन फिल्मों के लिए 2026 बेहद खास माना जा रहा है। इस साल कई बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं...

बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत को ED ने गिरफ्तार किया:नगर निगम में अवैध भर्ती का आरोप; 150 लोगों को नौकरी दिलाई, पैसे-फ्लैट लिए

May 12, 2026/
1:11 am

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और TMC नेता सुजीत बोस को नगर निगम भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने...

सिंगरौली में बेमौसम बारिश से किसानों को चिंता:गेहूं की फसल पककर तैयार, नुकसान की आशंका; अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना

April 1, 2026/
10:08 am

सिंगरौली जिले में बुधवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। बैढ़न सहित जिले के कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश...

ध्रुव राठी बोले- मोदी जहां भी जाएं, उन्हें शर्मिंदा करें:भड़कीं एक्ट्रेस गुल पनाग; बोलीं- विदेशी धरती पर प्रधानमंत्री पद का मजाक उड़ाना गलत

May 22, 2026/
5:30 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग ने सोशल मीडिया पर यूट्यूबर ध्रुव राठी के एक पोस्ट की आलोचना की है। ध्रुव राठी...

राजनीति

India Womens Cricket Team Faces England & West Indies in Cardiff Warm-ups

India Womens Cricket Team Faces England & West Indies in Cardiff Warm-ups
  • Hindi News
  • Sports
  • India Womens Cricket Team Faces England & West Indies In Cardiff Warm ups

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की मौजूदा चैंपियन है। टीम ने 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 32 रन से हराया था।

ICC ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। मुख्य टूर्नामेंट से पहले सभी 12 टीमें 6 से 10 जून के बीच अभ्यास मैच खेलेंगी। भारतीय महिला टीम अपने दोनों वॉर्म-अप मैच कार्डिफ में खेलेगी।

टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड और वेस्टइंडीज से होगा। टूर्नामेंट 12 जून से एजबेस्टन में शुरू होगा। भारत अपना पहला ग्रुप मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

टीम इंडिया 8 जून को वेस्टइंडीज और 10 जून को इंग्लैंड से भिड़ेगी

भारतीय महिला टीम के लिए ये वॉर्म-अप मैच अहम होंगे। भारत 8 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला अभ्यास मैच खेलेगा।

इसके बाद 10 जून को टीम इंडिया का सामना मेजबान इंग्लैंड से होगा। दोनों मैच कार्डिफ में खेले जाएंगे। भारतीय खिलाड़ियों के पास इंग्लैंड की परिस्थितियों और पिचों को समझने का अच्छा मौका होगा।

कार्डिफ, डर्बी और लॉफबरो में खेले जाएंगे 12 मैच

ICC ने अभ्यास मैचों के लिए इंग्लैंड के डर्बी, लॉफबरो और कार्डिफ को चुना है। 6 जून से शुरू होने वाले वॉर्म-अप मैचों के पहले दिन आठ टीमें मैदान पर उतरेंगी।

इसमें पिछली फाइनलिस्ट टीमें साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड भी शामिल हैं। नीदरलैंड्स की टीम इस बार डेब्यू करेगी और पहले अभ्यास मैच में स्कॉटलैंड से भिड़ेगी।

12 जून से शुरू होगा असली रोमांच

महिला टी-20 वर्ल्ड कप का मुख्य राउंड 12 जून से एजबेस्टन में शुरू होगा। 2026 का वर्ल्ड कप इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जा रहा है। भारत को ग्रुप-1 में रखा गया है।

इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की टीमें भी हैं। ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड शामिल हैं।

चार देशों ने अब तक घोषित नहीं किए स्क्वॉड

वर्ल्ड कप शुरू होने में एक महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन पाकिस्तान, आयरलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज ने अब तक अपने आधिकारिक स्क्वॉड घोषित नहीं किए हैं।

ICC के नियमों के अनुसार, टूर्नामेंट से एक महीने पहले टीम घोषित करना अनिवार्य होता है। हालांकि, विशेष परिस्थितियों में बाद में बदलाव की गुंजाइश रहती है। भारतीय टीम अपने खिलाड़ियों के नाम पहले ही घोषित कर चुकी है।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket