Thursday, 02 Jul 2026 | 10:12 AM

Trending :

जोकोविच विंबलडन के तीसरे दौर में पहुंचे:सितसिपास को 98 मिनट में सीधे सेटों में हराया; डिफेंडिंग चैंपियन सिनर की भी अगले राउंड में एंट्री जोकोविच विंबलडन के तीसरे दौर में पहुंचे:सितसिपास को 98 मिनट में सीधे सेटों में हराया; डिफेंडिंग चैंपियन सिनर की भी अगले राउंड में एंट्री अश्नूर कौर के लग्जरी घर में घुसा बारिश का पानी:एक्ट्रेस बोलीं- लगी हुई नजर तरक्की में बदले, रणदीप हुड्डा ने मुंह छिपाकर मेट्रो में सफर किया अश्नूर कौर के लग्जरी घर में घुसा बारिश का पानी:एक्ट्रेस बोलीं- लगी हुई नजर तरक्की में बदले, रणदीप हुड्डा ने मुंह छिपाकर मेट्रो में सफर किया सेंसेक्स में 400 अंक की तेजी:77,300 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी सेंसेक्स में 400 अंक की तेजी:77,300 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा; IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
EXCLUSIVE

सुबह खाली पेट पुदीने का पानी पीने से क्या होता है? फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

authorimg

Last Updated:

गर्मियों में सुबह खाली पेट पुदीने का पानी पीना शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन और मुंह की बदबू जैसी समस्याओं में राहत दे सकता है. कई लोग इसे हल्का और ताज़गी भरा समर ड्रिंक मानते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स ज्यादा मात्रा में सेवन से एसिडिटी या पेट की परेशानी का खतरा भी बताते हैं. इसलिए इसे सीमित मात्रा में और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह के साथ ही पीना बेहतर माना जाता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गर्मियों में शरीर को ठंडा और तरोताजा रखने के लिए लोग कई तरह के घरेलू उपाय अपनाते हैं. इन्हीं में से एक है सुबह खाली पेट पुदीने का पानी पीना. पुदीना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि इसे सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसकी ठंडी तासीर शरीर को गर्मी से राहत देने में मदद कर सकती है. यही वजह है कि गर्मियों में पुदीने से बने ड्रिंक, चटनी और पानी का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है.

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह खाली पेट पुदीने का पानी पीने से सबसे बड़ा फायदा पाचन तंत्र को मिल सकता है. कई लोगों को सुबह पेट भारी लगना, गैस या अपच जैसी परेशानियां होती हैं. ऐसे में पुदीना पेट को शांत करने और पाचन बेहतर करने में मदद कर सकता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व पेट में बनने वाली अतिरिक्त गैस को कम करने में सहायक माने जाते हैं. यही कारण है कि कई लोग खाने के बाद भी पुदीना लेना पसंद करते हैं.

शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है
गर्मियों में डिहाइड्रेशन और शरीर में गर्मी बढ़ना आम समस्या बन जाती है. पुदीने का पानी शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकता है. इसे पीने से शरीर ज्यादा फ्रेश महसूस करता है और मुंह की गर्मी या बेचैनी कम हो सकती है. खासकर जो लोग सुबह जल्दी बाहर निकलते हैं या धूप में काम करते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा समर ड्रिंक माना जाता है.

मुंह की बदबू कम करने में मददगार
पुदीने का पानी मुंह की बदबू कम करने में भी मददगार हो सकता है. पुदीने में प्राकृतिक ताजगी देने वाले गुण होते हैं, जो सांसों को फ्रेश रखने में सहायक माने जाते हैं. कई टूथपेस्ट और माउथ फ्रेशनर में भी पुदीने का इस्तेमाल इसी वजह से किया जाता है. सुबह इसका पानी पीने से मुंह ताजा महसूस हो सकता है. कुछ लोग वजन कम करने की कोशिश में भी पुदीने का पानी अपनी डाइट में शामिल करते हैं. हालांकि सिर्फ पुदीना पानी पीने से वजन कम नहीं होता, लेकिन यह शरीर को हल्का और फ्रेश महसूस करा सकता है. कई बार लोग मीठे और ज्यादा कैलोरी वाले ड्रिंक की जगह इसे पीना पसंद करते हैं, जिससे अनहेल्दी चीजों का सेवन कम हो सकता है.

शरीर को रिलैक्स महसूस कराने में मदद करता है
पुदीने में एंटीऑक्सीडेंट और कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को रिलैक्स महसूस कराने में मदद कर सकते हैं. कई लोगों को इसकी खुशबू और स्वाद मानसिक ताजगी देता है. गर्मियों में जब चिड़चिड़ापन और थकान बढ़ जाती है, तब यह शरीर और मन दोनों को हल्का महसूस करा सकता है.

कैसे बनाना है आपको पुदीने का पानी?
पुदीने का पानी बनाना भी बेहद आसान है. इसके लिए रातभर एक गिलास पानी में कुछ ताजी पुदीने की पत्तियां डालकर रख सकते हैं या सुबह हल्का उबालकर ठंडा करके पी सकते हैं. स्वाद के लिए इसमें थोड़ा नींबू भी मिलाया जा सकता है. हालांकि हर चीज की तरह इसका सेवन भी संतुलित मात्रा में करना जरूरी है. बहुत ज्यादा पुदीना कुछ लोगों में एसिडिटी या एलर्जी जैसी परेशानी पैदा कर सकता है. अगर किसी को पहले से पेट या स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्या है, तो नियमित सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर माना जाता है.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सांसद राघव चड्‌ढा का AAP को मैसेज:खामोश कराया गया हूं, हारा नहीं हूं; कल राज्यसभा में उपनेता पद से हटाया गया था

April 3, 2026/
10:15 am

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सांसद राघव चड्‌ढा ने पहली प्रतिक्रिया दी...

DC Vs MI Live Score: Follow latest updates from IPL 2026 match today. (PTI Photo)

April 4, 2026/
2:37 pm

आखरी अपडेट:04 अप्रैल, 2026, 14:37 IST हालांकि हाल के घटनाक्रमों ने राकांपा के भीतर दरार की चर्चा को हवा दे...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: बंगाल रिजल्ट से पहले फुल एक्शन में ये बीजेपी, चुनावी पोल में जीत का अनुमान के बाद तैयार हुआ मास्टर प्लान

May 1, 2026/
3:44 pm

पश्चिम बंगाल में मातृभाषा से पहले बीजेपी पूरी तरह से एक्शन मूड में आ गई है। 4 मई को वाली...

इंपैक्ट फीचर:जेईई-एडवांस्ड 2026 में एलन का ऐतिहासिक कीर्तिमान, एलन के क्लासरूम स्टूडेंट शुभम ऑल इंडिया में टॉपर, टॉप-10 में एलन क्लासरूम से

June 2, 2026/
3:35 pm

जेईई-एडवांस्ड 2026 रिजल्ट्स में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा ने लगातार तीसरे वर्ष ऑल इंडिया रैंक-1 देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया...

खरबूजा के फायदे

May 5, 2026/
6:28 am

Last Updated:May 05, 2026, 06:28 IST गर्मियों में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने के लिए खरबूजा सबसे बेहतरीन फलों...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सुबह खाली पेट पुदीने का पानी पीने से क्या होता है? फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

authorimg

Last Updated:

गर्मियों में सुबह खाली पेट पुदीने का पानी पीना शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन और मुंह की बदबू जैसी समस्याओं में राहत दे सकता है. कई लोग इसे हल्का और ताज़गी भरा समर ड्रिंक मानते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स ज्यादा मात्रा में सेवन से एसिडिटी या पेट की परेशानी का खतरा भी बताते हैं. इसलिए इसे सीमित मात्रा में और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह के साथ ही पीना बेहतर माना जाता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गर्मियों में शरीर को ठंडा और तरोताजा रखने के लिए लोग कई तरह के घरेलू उपाय अपनाते हैं. इन्हीं में से एक है सुबह खाली पेट पुदीने का पानी पीना. पुदीना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही इस्तेमाल नहीं होता, बल्कि इसे सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसकी ठंडी तासीर शरीर को गर्मी से राहत देने में मदद कर सकती है. यही वजह है कि गर्मियों में पुदीने से बने ड्रिंक, चटनी और पानी का इस्तेमाल काफी बढ़ जाता है.

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह खाली पेट पुदीने का पानी पीने से सबसे बड़ा फायदा पाचन तंत्र को मिल सकता है. कई लोगों को सुबह पेट भारी लगना, गैस या अपच जैसी परेशानियां होती हैं. ऐसे में पुदीना पेट को शांत करने और पाचन बेहतर करने में मदद कर सकता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व पेट में बनने वाली अतिरिक्त गैस को कम करने में सहायक माने जाते हैं. यही कारण है कि कई लोग खाने के बाद भी पुदीना लेना पसंद करते हैं.

शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है
गर्मियों में डिहाइड्रेशन और शरीर में गर्मी बढ़ना आम समस्या बन जाती है. पुदीने का पानी शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकता है. इसे पीने से शरीर ज्यादा फ्रेश महसूस करता है और मुंह की गर्मी या बेचैनी कम हो सकती है. खासकर जो लोग सुबह जल्दी बाहर निकलते हैं या धूप में काम करते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा समर ड्रिंक माना जाता है.

मुंह की बदबू कम करने में मददगार
पुदीने का पानी मुंह की बदबू कम करने में भी मददगार हो सकता है. पुदीने में प्राकृतिक ताजगी देने वाले गुण होते हैं, जो सांसों को फ्रेश रखने में सहायक माने जाते हैं. कई टूथपेस्ट और माउथ फ्रेशनर में भी पुदीने का इस्तेमाल इसी वजह से किया जाता है. सुबह इसका पानी पीने से मुंह ताजा महसूस हो सकता है. कुछ लोग वजन कम करने की कोशिश में भी पुदीने का पानी अपनी डाइट में शामिल करते हैं. हालांकि सिर्फ पुदीना पानी पीने से वजन कम नहीं होता, लेकिन यह शरीर को हल्का और फ्रेश महसूस करा सकता है. कई बार लोग मीठे और ज्यादा कैलोरी वाले ड्रिंक की जगह इसे पीना पसंद करते हैं, जिससे अनहेल्दी चीजों का सेवन कम हो सकता है.

शरीर को रिलैक्स महसूस कराने में मदद करता है
पुदीने में एंटीऑक्सीडेंट और कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को रिलैक्स महसूस कराने में मदद कर सकते हैं. कई लोगों को इसकी खुशबू और स्वाद मानसिक ताजगी देता है. गर्मियों में जब चिड़चिड़ापन और थकान बढ़ जाती है, तब यह शरीर और मन दोनों को हल्का महसूस करा सकता है.

कैसे बनाना है आपको पुदीने का पानी?
पुदीने का पानी बनाना भी बेहद आसान है. इसके लिए रातभर एक गिलास पानी में कुछ ताजी पुदीने की पत्तियां डालकर रख सकते हैं या सुबह हल्का उबालकर ठंडा करके पी सकते हैं. स्वाद के लिए इसमें थोड़ा नींबू भी मिलाया जा सकता है. हालांकि हर चीज की तरह इसका सेवन भी संतुलित मात्रा में करना जरूरी है. बहुत ज्यादा पुदीना कुछ लोगों में एसिडिटी या एलर्जी जैसी परेशानी पैदा कर सकता है. अगर किसी को पहले से पेट या स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्या है, तो नियमित सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर माना जाता है.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket