Thursday, 08 Oct 2026 | 05:58 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Summer Health Mistakes (Do’s and Don’ts); Food Habits

Summer Health Mistakes (Do's and Don'ts); Food Habits

21 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

गर्मियों में लोग कई ऐसी छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जो सेहत पर बड़ा असर डालती हैं। बहुत ठंडा पानी पीना, कम पानी पीना, धूप में बिना तैयारी निकलना, ये गलतियां तुरंत असर नहीं दिखातीं। लेकिन डिहाइड्रेशन, थकान, स्किन प्रॉब्लम्स और पाचन संबंधी दिक्कतों का कारण बन सकती हैं।

इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज बात करेंगे कि गर्मियों में लोग आमतौर पर कौन-सी गलतियां करते हैं और इनसे बचने के लिए क्या करें?

एक्सपर्ट:

डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ

डॉ. रोहित शर्मा, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर

सवाल- गर्मियों में लोग खानपान संबंधी क्या गलतियां करते हैं?

जवाब- लोग गर्मी से तुरंत राहत पाने के लिए ऐसे फूड खाते हैं, जो शरीर को फायदे की बजाय नुकसान पहुंचाते हैं। ग्राफिक में खानपान से जुड़ी कॉमन गलतियां देखिए-

इसका सॉल्यूशन क्या है?

गर्मियों में हल्का, ताजा और पानी से भरपूर भोजन लें, जो आसानी से पच सके और शरीर का तापमान संतुलित रखे। गलत खानपान से-

  • डिहाइड्रेशन हो सकता है।
  • पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
  • थकान बढ़ सकती है।
  • इसलिए समझदारी से भोजन चुनना जरूरी है। कुछ बातों का खास ख्याल रखें-
  • डाइट में मौसमी फल, सब्जियां शामिल करें।
  • घर का ताजा बना खाना खाएं।
  • ज्यादा तेल-मसाले वाले खाने से बचें।
  • दिन में छोटी-छोटी कई मील लें। एक साथ ज्यादा न खाएं।
  • डाइट में दही, छाछ और सलाद शामिल करें।

सवाल- गर्मियों में लोग हाइड्रेशन से जुड़ी क्या गलतियां करते हैं?

जवाब- सबसे कॉमन गलती यह है कि लोग पानी पीने के लिए प्यास लगने का इंतजार करते हैं। ग्राफिक में हाइड्रेशन से जुड़ी कॉमन गलतियां देखिए-

इसका सॉल्यूशन क्या है?

शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए सही हाइड्रेशन जरूरी है। सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि सही तरीके से और सही समय पर लिक्विड लेना जरूरी होता है। कुछ बातों का खास ख्याल रखें-

  • उबला हुआ या फिल्टर किया पानी पिएं।
  • हर आधे घंटे में थोड़ा पानी पिएं।
  • छाछ, नारियल पानी या नींबू-पानी लेते रहें।
  • बाहर जाते समय पानी साथ रखें।
  • बहुत ठंडा पानी न पिएं।
  • ज्यादा पसीना आए तो ORS या नमक-चीनी का घोल लें।

सवाल- गर्मियों में लोग हाइजीन (साफ-सफाई) से जुड़ी क्या गलतियां करते हैं?

जवाब- गर्मियों में हाइजीन से जुड़ी छोटी लापरवाहियां बड़ी समस्याओं का कारण बनती हैं। इससे इन्फेक्शन और फूड पॉइजनिंग का रिस्क बढ़ता है। हाइजीन से जुड़ी कॉमन गलतियां ग्राफिक में देखिए-

इसका सॉल्यूशन क्या है?

गर्मियों में इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए पर्सनल और फूड हाइजीन बनाए रखें। साथ ही कुछ बाताें का खास ख्याल रखें-

  • बाहर से आने के बाद और खाना खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं।
  • ज्यादा देर तक बाहर रखा खाना और कटे फल न खाएं।
  • घर का ताजा और हल्का खाना खाएं, बासी भोजन से बचें।
  • टॉयलेट, किचन और पानी रखने की जगह की रेगुलर सफाई करें।
  • सड़क किनारे खुले में मिलने वाले फूड और दूषित पानी से बचें।
  • संभव हो तो रोज शाम को नहाएं।
  • बुखार, उल्टी, दस्त या स्किन पर इन्फेक्शन के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

सवाल- गर्मियों में लोग घर से बाहर निकलते समय क्या गलतियां करते हैं?

जवाब- कई बार लोग बिना तैयारी के धूप में निकलते हैं। इससे हीट स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ग्राफिक में कॉमन गलतियां देखिए-

इसका सॉल्यूशन क्या है?

गर्मियों में बाहर निकलते समय शरीर को धूप और गर्म हवा से बचाना जरूरी है। सही तैयारी से हीट स्ट्रेस और डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है। कुछ बाताें का ध्यान रखें-

  • 12-4 बजे के बीच बाहर न निकलें।
  • अगर निकलें तो हल्का खाना खाकर जाएं।
  • हमेशा पानी की बोतल साथ रखें।
  • टोपी, छाता, गमछे या दुपट्टे से सिर ढकें।
  • घर आकर तुरंत ठंडा पानी न पिएं।

सवाल- गर्मियों में कपड़े पहनने के मामले में लोग क्या गलतियां करते हैं?

जवाब- गर्मियों में लोग फैशन के कारण ऐसे कपड़े पहनते हैं, जो शरीर की गर्मी बढ़ाते हैं। गर्मियाें में पहनावे से जुड़ी कॉमन गलतियां ग्राफिक में देखिए-

इसका सॉल्यूशन क्या है?

सही कपड़े शरीर को ठंडा और आरामदायक रखते हैं। कपड़ों का चुनाव सिर्फ फैशन के अनुसार नहीं, मौसम के मुताबिक भी होना चाहिए। कुछ बातों का ध्यान रखें-

  • ढीले-ढाले कॉटन के कपड़े पहनें।
  • हल्के रंग (जैसे सफेद या पेस्टल) के कपड़े चुनें।
  • ज्यादा पसीना आने पर कपड़े बदलें।
  • ब्रीदेबल कपड़े चुनें, जिससे शरीर में पसीना न जमा हो।
  • सिर ढकने के लिए गमछा या स्टाल रखें।

सवाल- गर्मियों में लोग वर्कआउट और फिजिकल एक्टिविटी के दौरान क्या गलतियां करते हैं?

जवाब- गर्मियों में वर्कआउट रूटीन में बदलाव करना जरूरी है। कुछ लोग इसे इग्नोर कर देते हैं। इससे शरीर पर अतिरिक्त प्रेशर पड़ता है और डिहाइड्रेशन या हीट एग्जॉशन का रिस्क बढ़ जाता है। ग्राफिक में कॉमन गलतियां देखिए-

इसका सॉल्यूशन क्या है?

गर्मियों में वर्कआउट का समय और तरीका बदलना जरूरी है। इसलिए कुछ बाताें का खास ख्याल रखें-

  • सुबह या शाम को एक्सरसाइज करें।
  • इस दौरान बीच-बीच में पानी जरूर पिएं।
  • हल्की और कम ड्यूरेशन की एक्सरसाइज करें।
  • बीच-बीच में ब्रेक लें।
  • थकान या चक्कर आए तो एक्सरसाइज तुरंत बंद कर दें।

सवाल- गर्मियों में लोग नींद और रूटीन से जुड़ी क्या गलतियां करते हैं?

जवाब- गर्मियों में लोग नींद और रोजमर्रा की दिनचर्या को संतुलित नहीं रख पाते। इससे शरीर की रिकवरी और एनर्जी लेवल पर नेगेटिव असर पड़ता है। नींद और रूटीन से जुड़ी कॉमन गलतियां ग्राफिक में देखिए-

इसका सॉल्यूशन क्या है?

शरीर को रिकवर करने और एनर्जी बनाए रखने के लिए पर्याप्त व अच्छी नींद लेना जरूरी है। इसके लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखें-

  • रोज एक ही समय पर सोने-जागने की आदत डालें।
  • कमरे को ठंडा और हवादार रखें।
  • सोने से कम-से-कम 2 घंटे पहले खाना खाएं।
  • डिनर में हल्का और सुपाच्य भोजन लें।
  • स्क्रीन टाइम कम करें।
  • 7-8 घंटे की नींद पूरी करें।

सवाल- गर्मियों में स्किन और सन प्रोटेक्शन को लेकर लोग क्या गलतियां करते हैं?

जवाब- गर्मियों में लोग स्किन की बेसिक केयर को नजरअंदाज कर देते हैं। इससे टैनिंग, सनबर्न और स्किन डैमेज की समस्या बढ़ती है। कॉमन गलतियां ग्राफिक में देखिए-

इसका सॉल्यूशन क्या है?

गर्मियों में तेज धूप से स्किन को नुकसान होता है। सही देखभाल से टैनिंग और डैमेज से बचा जा सकता है। कुछ बाताें का खास ख्याल रखें-

  • बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं।
  • हर 2-3 घंटे में दोबारा सनस्क्रीन लगाएं।
  • धूप में सनग्लासेस का इस्तेमाल करें।
  • चेहरे को ढककर बाहर निकलें।
  • पर्याप्त पानी पिएं।
  • पानी से भरपूर फल खाएं।
  • पसीने के बाद चेहरा साफ करें।

कुल मिलाकर गर्मियों में सही आदतें अपनाना ही बचाव है। छोटी-छोटी सावधानियां आपको बड़ी समस्याओं से बचा सकती हैं।

……………………..

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बढ़ता मसल्स पेन: इन 10 संकेतों को इग्नोर न करें, लाइफस्टाइल में करें ये 9 जरूरी बदलाव

गर्मियों की तपिश के कारण डिहाइड्रेशन के साथ बॉडी मसल्स भी प्रभावित होती हैं। इसके कारण बॉडी पेन होता है। अक्सर लोग इसे सामान्य दर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस का इशारा हो सकता है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
PCB ने गेंदबाज नसीम शाह पर जुर्माना लगाया:मुख्यमंत्री मरियम नवाज पर कमेंट किया था; बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन माना

March 31, 2026/
10:13 am

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया है।...

दतिया में खतरनाक कट बंद होगा, हादसों के कारण फैसला:हाईवे पर लगेंगी नई हाईमास्क लाइटें, आवारा गोवंश हटाने के लिए चलाया जाएगा अभियान

April 26, 2026/
9:31 am

दतिया में सड़क हादसों के बढ़ते आंकड़ों ने प्रशासन की नींद तोड़ दी है। वर्ष 2025 में गोराघाट बॉर्डर से...

Leech Therapy for Skin Infections & Hair Loss

April 7, 2026/
7:36 am

जोंक की तरह खून चूसना…. . ये कहावत कई बार सुनी होगी, लेकिन जोंक सिर्फ खून ही नहीं चूसती। झड़ते...

California Indian Woman Murder | Sacramento Shooting Suicide Case

September 13, 2026/
4:43 am

कैलिफोर्निया48 मिनट पहले कॉपी लिंक शालिनी सैक्रामेंटो के आर्डन आर्केड इलाके में एक शॉपिंग प्लाजा में काम करती थी। अमेरिका...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Summer Health Mistakes (Do’s and Don’ts); Food Habits

Summer Health Mistakes (Do's and Don'ts); Food Habits

21 मिनट पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

गर्मियों में लोग कई ऐसी छोटी-छोटी गलतियां करते हैं, जो सेहत पर बड़ा असर डालती हैं। बहुत ठंडा पानी पीना, कम पानी पीना, धूप में बिना तैयारी निकलना, ये गलतियां तुरंत असर नहीं दिखातीं। लेकिन डिहाइड्रेशन, थकान, स्किन प्रॉब्लम्स और पाचन संबंधी दिक्कतों का कारण बन सकती हैं।

इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज बात करेंगे कि गर्मियों में लोग आमतौर पर कौन-सी गलतियां करते हैं और इनसे बचने के लिए क्या करें?

एक्सपर्ट:

डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ

डॉ. रोहित शर्मा, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर

सवाल- गर्मियों में लोग खानपान संबंधी क्या गलतियां करते हैं?

जवाब- लोग गर्मी से तुरंत राहत पाने के लिए ऐसे फूड खाते हैं, जो शरीर को फायदे की बजाय नुकसान पहुंचाते हैं। ग्राफिक में खानपान से जुड़ी कॉमन गलतियां देखिए-

इसका सॉल्यूशन क्या है?

गर्मियों में हल्का, ताजा और पानी से भरपूर भोजन लें, जो आसानी से पच सके और शरीर का तापमान संतुलित रखे। गलत खानपान से-

  • डिहाइड्रेशन हो सकता है।
  • पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
  • थकान बढ़ सकती है।
  • इसलिए समझदारी से भोजन चुनना जरूरी है। कुछ बातों का खास ख्याल रखें-
  • डाइट में मौसमी फल, सब्जियां शामिल करें।
  • घर का ताजा बना खाना खाएं।
  • ज्यादा तेल-मसाले वाले खाने से बचें।
  • दिन में छोटी-छोटी कई मील लें। एक साथ ज्यादा न खाएं।
  • डाइट में दही, छाछ और सलाद शामिल करें।

सवाल- गर्मियों में लोग हाइड्रेशन से जुड़ी क्या गलतियां करते हैं?

जवाब- सबसे कॉमन गलती यह है कि लोग पानी पीने के लिए प्यास लगने का इंतजार करते हैं। ग्राफिक में हाइड्रेशन से जुड़ी कॉमन गलतियां देखिए-

इसका सॉल्यूशन क्या है?

शरीर को ठंडा और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए सही हाइड्रेशन जरूरी है। सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि सही तरीके से और सही समय पर लिक्विड लेना जरूरी होता है। कुछ बातों का खास ख्याल रखें-

  • उबला हुआ या फिल्टर किया पानी पिएं।
  • हर आधे घंटे में थोड़ा पानी पिएं।
  • छाछ, नारियल पानी या नींबू-पानी लेते रहें।
  • बाहर जाते समय पानी साथ रखें।
  • बहुत ठंडा पानी न पिएं।
  • ज्यादा पसीना आए तो ORS या नमक-चीनी का घोल लें।

सवाल- गर्मियों में लोग हाइजीन (साफ-सफाई) से जुड़ी क्या गलतियां करते हैं?

जवाब- गर्मियों में हाइजीन से जुड़ी छोटी लापरवाहियां बड़ी समस्याओं का कारण बनती हैं। इससे इन्फेक्शन और फूड पॉइजनिंग का रिस्क बढ़ता है। हाइजीन से जुड़ी कॉमन गलतियां ग्राफिक में देखिए-

इसका सॉल्यूशन क्या है?

गर्मियों में इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए पर्सनल और फूड हाइजीन बनाए रखें। साथ ही कुछ बाताें का खास ख्याल रखें-

  • बाहर से आने के बाद और खाना खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं।
  • ज्यादा देर तक बाहर रखा खाना और कटे फल न खाएं।
  • घर का ताजा और हल्का खाना खाएं, बासी भोजन से बचें।
  • टॉयलेट, किचन और पानी रखने की जगह की रेगुलर सफाई करें।
  • सड़क किनारे खुले में मिलने वाले फूड और दूषित पानी से बचें।
  • संभव हो तो रोज शाम को नहाएं।
  • बुखार, उल्टी, दस्त या स्किन पर इन्फेक्शन के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

सवाल- गर्मियों में लोग घर से बाहर निकलते समय क्या गलतियां करते हैं?

जवाब- कई बार लोग बिना तैयारी के धूप में निकलते हैं। इससे हीट स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ग्राफिक में कॉमन गलतियां देखिए-

इसका सॉल्यूशन क्या है?

गर्मियों में बाहर निकलते समय शरीर को धूप और गर्म हवा से बचाना जरूरी है। सही तैयारी से हीट स्ट्रेस और डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है। कुछ बाताें का ध्यान रखें-

  • 12-4 बजे के बीच बाहर न निकलें।
  • अगर निकलें तो हल्का खाना खाकर जाएं।
  • हमेशा पानी की बोतल साथ रखें।
  • टोपी, छाता, गमछे या दुपट्टे से सिर ढकें।
  • घर आकर तुरंत ठंडा पानी न पिएं।

सवाल- गर्मियों में कपड़े पहनने के मामले में लोग क्या गलतियां करते हैं?

जवाब- गर्मियों में लोग फैशन के कारण ऐसे कपड़े पहनते हैं, जो शरीर की गर्मी बढ़ाते हैं। गर्मियाें में पहनावे से जुड़ी कॉमन गलतियां ग्राफिक में देखिए-

इसका सॉल्यूशन क्या है?

सही कपड़े शरीर को ठंडा और आरामदायक रखते हैं। कपड़ों का चुनाव सिर्फ फैशन के अनुसार नहीं, मौसम के मुताबिक भी होना चाहिए। कुछ बातों का ध्यान रखें-

  • ढीले-ढाले कॉटन के कपड़े पहनें।
  • हल्के रंग (जैसे सफेद या पेस्टल) के कपड़े चुनें।
  • ज्यादा पसीना आने पर कपड़े बदलें।
  • ब्रीदेबल कपड़े चुनें, जिससे शरीर में पसीना न जमा हो।
  • सिर ढकने के लिए गमछा या स्टाल रखें।

सवाल- गर्मियों में लोग वर्कआउट और फिजिकल एक्टिविटी के दौरान क्या गलतियां करते हैं?

जवाब- गर्मियों में वर्कआउट रूटीन में बदलाव करना जरूरी है। कुछ लोग इसे इग्नोर कर देते हैं। इससे शरीर पर अतिरिक्त प्रेशर पड़ता है और डिहाइड्रेशन या हीट एग्जॉशन का रिस्क बढ़ जाता है। ग्राफिक में कॉमन गलतियां देखिए-

इसका सॉल्यूशन क्या है?

गर्मियों में वर्कआउट का समय और तरीका बदलना जरूरी है। इसलिए कुछ बाताें का खास ख्याल रखें-

  • सुबह या शाम को एक्सरसाइज करें।
  • इस दौरान बीच-बीच में पानी जरूर पिएं।
  • हल्की और कम ड्यूरेशन की एक्सरसाइज करें।
  • बीच-बीच में ब्रेक लें।
  • थकान या चक्कर आए तो एक्सरसाइज तुरंत बंद कर दें।

सवाल- गर्मियों में लोग नींद और रूटीन से जुड़ी क्या गलतियां करते हैं?

जवाब- गर्मियों में लोग नींद और रोजमर्रा की दिनचर्या को संतुलित नहीं रख पाते। इससे शरीर की रिकवरी और एनर्जी लेवल पर नेगेटिव असर पड़ता है। नींद और रूटीन से जुड़ी कॉमन गलतियां ग्राफिक में देखिए-

इसका सॉल्यूशन क्या है?

शरीर को रिकवर करने और एनर्जी बनाए रखने के लिए पर्याप्त व अच्छी नींद लेना जरूरी है। इसके लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखें-

  • रोज एक ही समय पर सोने-जागने की आदत डालें।
  • कमरे को ठंडा और हवादार रखें।
  • सोने से कम-से-कम 2 घंटे पहले खाना खाएं।
  • डिनर में हल्का और सुपाच्य भोजन लें।
  • स्क्रीन टाइम कम करें।
  • 7-8 घंटे की नींद पूरी करें।

सवाल- गर्मियों में स्किन और सन प्रोटेक्शन को लेकर लोग क्या गलतियां करते हैं?

जवाब- गर्मियों में लोग स्किन की बेसिक केयर को नजरअंदाज कर देते हैं। इससे टैनिंग, सनबर्न और स्किन डैमेज की समस्या बढ़ती है। कॉमन गलतियां ग्राफिक में देखिए-

इसका सॉल्यूशन क्या है?

गर्मियों में तेज धूप से स्किन को नुकसान होता है। सही देखभाल से टैनिंग और डैमेज से बचा जा सकता है। कुछ बाताें का खास ख्याल रखें-

  • बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं।
  • हर 2-3 घंटे में दोबारा सनस्क्रीन लगाएं।
  • धूप में सनग्लासेस का इस्तेमाल करें।
  • चेहरे को ढककर बाहर निकलें।
  • पर्याप्त पानी पिएं।
  • पानी से भरपूर फल खाएं।
  • पसीने के बाद चेहरा साफ करें।

कुल मिलाकर गर्मियों में सही आदतें अपनाना ही बचाव है। छोटी-छोटी सावधानियां आपको बड़ी समस्याओं से बचा सकती हैं।

……………………..

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बढ़ता मसल्स पेन: इन 10 संकेतों को इग्नोर न करें, लाइफस्टाइल में करें ये 9 जरूरी बदलाव

गर्मियों की तपिश के कारण डिहाइड्रेशन के साथ बॉडी मसल्स भी प्रभावित होती हैं। इसके कारण बॉडी पेन होता है। अक्सर लोग इसे सामान्य दर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह इलेक्ट्रोलाइट इम्बैलेंस का इशारा हो सकता है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket