Sunday, 22 Nov 2026 | 04:10 PM

Trending :

PAK Vs BAN 2nd Test; Hasan Ali Head Injury – Litton Das

PAK Vs BAN 2nd Test; Hasan Ali Head Injury - Litton Das
  • Hindi News
  • Sports
  • PAK Vs BAN 2nd Test; Hasan Ali Head Injury Litton Das | Cricket News

स्पोर्ट्स डेस्क9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिर पर चोट लगने के कारण स्ट्रेचर से मैदान से बाहर जाते हसन अली।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली को बांग्लादेश के खिलाफ सिर पर चोट लगने के कारण स्ट्रेचर से मैदान से बाहर जाना पड़ा। हालांकि, पाकिस्तान टीम के लिए राहत की बात यह रही कि वे कुछ समय बाद ही मैदान पर लौट आए और दोबारा गेंदबाजी शुरू कर दी।

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैचौं की सीरीज का दूसरा टेस्ट आज से सिलहट में खेला जा रहा है। बांग्लादेश की पहली पारी 278 रन पर ऑलआउट हो गई है। टीम के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास ने शतक लगाया। उन्होंने 159 गेंदों पर 126 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने 159 बॉल में 126 रन बनाए

मैदान पर ऐसे हुआ हादसा शनिवार को बांग्लादेश के पहली पारी के आठवें ओवर के दौरान जब हसन अली अपनी ही गेंद पर तंजीद हसन तमीम का कैच लपकने के लिए दाईं ओर डाइव लगाए। इस दौरान वे मैदान पर काफी अजीब तरीके से गिरे, जिससे उनके सिर के दाहिने हिस्से पर गंभीर चोट लगी और वे असहज नजर आए।

चोट लगने के बाद हसन अली को काफी चक्कर आने जैसी महसूस हुआ, जिसके तुरंत बाद मेडिकल टीम मैदान पर आई। स्थिति को देखते हुए उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया और उनके ओवर की बची हुई गेंदें सलमान आगा ने डालीं।

पाकिस्तान टीम की चिंताएं हुईं दूर पाकिस्तान क्रिकेट टीम और फैंस के लिए यह चिंता ज्यादा लंबी नहीं रही। हसन अली ठीक होकर मैच के 16वें ओवर की शुरुआत में ही वापस मैदान पर लौट आए। इसके बाद उन्होंने मैच के 19वें ओवर में अपनी गेंदबाजी भी दोबारा शुरू कर दी।

लिटन दास ने 126 रन बनाए लिटन के अलावा बांग्लादेश के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर महमूदुल हसन जॉय बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद तंजीद हसन ने 26 और मोमिनुल हक ने 22 रन बनाए, लेकिन दोनों बड़ी पारी में नहीं बदल सके। कप्तान नजमुल हसन शातों ने 29 रन बनाए, जबकि अनुभवी बल्लेबाज मुस्तफिकुर रहमान 23 रन बनाकर आउट हुए। ताइजुल इस्लाम ने 16 और शोरीफुल इस्लाम ने नाबाद 12 रन का योगदान दिया।

पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद ने 4 और मोहम्मद अब्बास ने 3 विकेट झटके। वहीं हसन अली को 2 विकेट मिले, जबकि साजिद खान ने 1 बल्लेबाज को आउट किया।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

February 24, 2026/
6:17 pm

Last Updated:February 24, 2026, 18:17 IST रोजे में खाने के बीच लंबा अंतराल शरीर के अंदर पाचन तंत्र में बदलाव...

Comedian Praneet Controversy | Devendra Fadnavis Statement FIR

June 12, 2026/
7:14 pm

17 मिनट पहले कॉपी लिंक स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में हुईं आपत्तिजनक बातों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र...

हरियाणा CM सैनी कंगना रनोट संग देखेंगे मूवी:एक दिन पहले दिल्ली में मुलाकात पर बना प्लान; BBV के स्पेशल शो में पहुंचेंगे

June 13, 2026/
6:23 am

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार शाम अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट के साथ उनकी नई फिल्म भारत भाग्य...

जान जोखिम में पर 45,000 की तनख्वाह छोड़ना मुश्किल:खाड़ी से रेमिटेंस बंद हुआ तो डूब जाएगी 2.4 करोड़ परिवारों की इकोनॉमी

April 2, 2026/
6:19 pm

जब सायरन बजता है, तो नॉर्मा टैक्टाकॉन बस दुआ करती हैं। 49 साल की नॉर्मा कतर में घरेलू कामगार हैं।...

बास्केटबॉल दिग्गज कोबे ब्रायंट की सफलता का सीक्रेट:आंख खुलते ही फोन देखने की बजाय 15 मिनट शांत बैठें; मेमोरी बढ़ेगी, तनाव दूर होगा

May 4, 2026/
1:13 pm

भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर खुद के लिए समय नहीं निकाल पाते। ऐसे में दिवंगत बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

PAK Vs BAN 2nd Test; Hasan Ali Head Injury – Litton Das

PAK Vs BAN 2nd Test; Hasan Ali Head Injury - Litton Das
  • Hindi News
  • Sports
  • PAK Vs BAN 2nd Test; Hasan Ali Head Injury Litton Das | Cricket News

स्पोर्ट्स डेस्क9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिर पर चोट लगने के कारण स्ट्रेचर से मैदान से बाहर जाते हसन अली।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली को बांग्लादेश के खिलाफ सिर पर चोट लगने के कारण स्ट्रेचर से मैदान से बाहर जाना पड़ा। हालांकि, पाकिस्तान टीम के लिए राहत की बात यह रही कि वे कुछ समय बाद ही मैदान पर लौट आए और दोबारा गेंदबाजी शुरू कर दी।

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैचौं की सीरीज का दूसरा टेस्ट आज से सिलहट में खेला जा रहा है। बांग्लादेश की पहली पारी 278 रन पर ऑलआउट हो गई है। टीम के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास ने शतक लगाया। उन्होंने 159 गेंदों पर 126 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने 159 बॉल में 126 रन बनाए

बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने 159 बॉल में 126 रन बनाए

मैदान पर ऐसे हुआ हादसा शनिवार को बांग्लादेश के पहली पारी के आठवें ओवर के दौरान जब हसन अली अपनी ही गेंद पर तंजीद हसन तमीम का कैच लपकने के लिए दाईं ओर डाइव लगाए। इस दौरान वे मैदान पर काफी अजीब तरीके से गिरे, जिससे उनके सिर के दाहिने हिस्से पर गंभीर चोट लगी और वे असहज नजर आए।

चोट लगने के बाद हसन अली को काफी चक्कर आने जैसी महसूस हुआ, जिसके तुरंत बाद मेडिकल टीम मैदान पर आई। स्थिति को देखते हुए उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया और उनके ओवर की बची हुई गेंदें सलमान आगा ने डालीं।

पाकिस्तान टीम की चिंताएं हुईं दूर पाकिस्तान क्रिकेट टीम और फैंस के लिए यह चिंता ज्यादा लंबी नहीं रही। हसन अली ठीक होकर मैच के 16वें ओवर की शुरुआत में ही वापस मैदान पर लौट आए। इसके बाद उन्होंने मैच के 19वें ओवर में अपनी गेंदबाजी भी दोबारा शुरू कर दी।

लिटन दास ने 126 रन बनाए लिटन के अलावा बांग्लादेश के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर महमूदुल हसन जॉय बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद तंजीद हसन ने 26 और मोमिनुल हक ने 22 रन बनाए, लेकिन दोनों बड़ी पारी में नहीं बदल सके। कप्तान नजमुल हसन शातों ने 29 रन बनाए, जबकि अनुभवी बल्लेबाज मुस्तफिकुर रहमान 23 रन बनाकर आउट हुए। ताइजुल इस्लाम ने 16 और शोरीफुल इस्लाम ने नाबाद 12 रन का योगदान दिया।

पाकिस्तान की ओर से खुर्रम शहजाद ने 4 और मोहम्मद अब्बास ने 3 विकेट झटके। वहीं हसन अली को 2 विकेट मिले, जबकि साजिद खान ने 1 बल्लेबाज को आउट किया।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket