Wednesday, 14 Oct 2026 | 02:08 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Kamal Haasan Meets TN CM Vijay; OTT Platform, Anti Piracy Team Among 6 Demands

  • Hindi News
  • National
  • Kamal Haasan Meets TN CM Vijay; OTT Platform, Anti Piracy Team Among 6 Demands

तमिलनाडु3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेता और नेता कमल हासन ने शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से मुलाकात की। उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी छह मांगें विजय के सामने रखीं।

हासन ने राज्य सरकार से तमिल फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए सरकारी OTT प्लेटफॉर्म शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे दर्शकों को कम कीमत पर कंटेंट देखने का मौका मिलेगा।

हासन ने सोशल मीडिया पर सीएम विजय के साथ मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भाई विजय से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विजय ने तमिलनाडु के विकास से जुड़े कई सपने बड़े उत्साह के साथ साझा किए। बैठक के दौरान दिखाई गई विनम्रता और स्नेह से उन्हें गर्व महसूस हुआ।

साथ ही कहा कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है और उसे तमिलनाडु सरकार के सहयोग व समर्थन की जरूरत है। उन्होंने अंत में लिखा, ईश्वर करे, अच्छाई हमेशा बनी रहे।

रविवार को CM विजय से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि दर्शकों को कम कीमत पर कंटेंट देखने का मौका मिले।

कमल हासन ने विजय के सामने रखी ये 6 डिमांड…

1. सरकारी तमिल OTT प्लेटफॉर्म शुरू हो- राज्य सरकार से तमिल फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए सरकारी OTT प्लेटफॉर्म शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे दर्शकों को कम कीमत पर कंटेंट देखने का मौका मिलेगा।

2. 4% एंटरटेनमेंट टैक्स हटाया जाए- फिल्म बनाने, रिलीज करने और थिएटर चलाने का खर्च बढ़ गया है। इसलिए 4 % एंटरटेनमेंट टैक्स हटाया जाना चाहिए।

3. एंटी-पायरेसी टीम बनाई जाए- पायरेसी रोकने के लिए तमिलनाडु पुलिस के साइबर क्राइम विभाग में एक विशेष एंटी-पायरेसी टीम बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पायरेसी से कलाकारों, तकनीशियनों और निर्माताओं को भारी नुकसान होता है।

4. थिएटर में रोज 5 शो की अनुमति मिले- उन्होंने राज्यभर के सिनेमाघरों में सभी फिल्मों के लिए रोजाना 5 शो चलाने की अनुमति देने की मांग की।

5. OTT रिलीज से पहले 8 हफ्ते का अंतर हो- थिएटर मालिकों और वितरकों को बनाए रखने के लिए फिल्मों की OTT रिलीज से पहले कम से कम आठ सप्ताह का अंतर अनिवार्य किया जाए।

6. फिल्म प्रोडक्शन इंसेंटिव योजना शुरू हो- राज्य सरकार से फिल्म प्रोडक्शन इंसेंटिव योजना शुरू करने की भी अपील की। इससे तमिलनाडु फिर से देश का प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र बन सकेगा।

2019 में हासन की पार्टी को लोकसभा चुनाव में 4% वोट मिले

कमल हासन राज्यसभा सांसद हैं। उनकी राजनीतिक पार्टी मक्कल नीधि मय्यम (MNM) तमिलनाडु की एक क्षेत्रीय पार्टी है। इसकी शुरुआत उन्होंने 21 फरवरी 2018 को मदुरै में की थी। पार्टी की शुरुआत भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों को केंद्र में रखकर की गई थी।

2019 लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को करीब 4 प्रतिशत वोट मिले थे। इसके बाद उन्होंने 2021 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा, जहां कोयंबटूर साउथ सीट पर उन्हें BJP की वानथी श्रीनिवासन से करीबी मुकाबले में हार मिली। कमल हासन की पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। पार्टी ने उस समय सत्तारूढ़ DMK को समर्थन देते हुए इसे समय की जरूरत बताया था।

—————————————————

फिल्म से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

CM थलापति विजय ने तृषा के लिए बदले नियम:एक्ट्रेस की फिल्म करप्पू के मॉर्निंग शो रखने की स्पेशल परमिशन दी, 3 सालों से था प्रतिबंध

तमिलनाडू के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद थलापति विजय ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा के लिए फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े नियम में बदलाव किया है। विजय ने तृषा कृष्णन की फिल्म करप्पू के लिए सुबह 9 बजे की स्क्रीनिंग रखने की स्पेशल परमिशन दी है, जबकि अब तक साउथ में इस पर प्रतिबंध था।

फिल्म करप्पू के प्रोडक्शन हाउस ड्रीम वॉरियर पिक्चर ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी जानकारी देते हुए थलापति विजय का शुक्रिया अदा किया है। पोस्ट में लिखा गया है, स्पेशल थैंक्स हमारे आदरणीय मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय, करप्पू को सुबह 9 बजे की स्पेशल परमिशन देने के लिए। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
झाबुआ में युवक फंदे पर लटका मिला:पत्नी और मोबाइल घर से गायब, फॉरेंसिक एक्सपर्ट की राय लेने शव रतलाम भेजा

March 15, 2026/
4:13 pm

झाबुआ जिले के ग्राम छोटा बोलासा में एक युवक का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला है। मृतक...

Actor Bhagwan Das Patel Shares Hanuman Ansh Shooting Experience

September 12, 2026/
4:30 am

2 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक ‘हनुमान अंश’ रिलीज के 33वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म...

Kriti Sanon Success Story; Outsider Struggles - GMAT Score

July 23, 2026/
4:30 am

8 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक कृति मानती हैं कि अगर उन्हें शुरुआत में इतनी असफलताएं और रिजेक्शन नहीं...

राजस्थान के स्कूलों में बच्चों के अजीब-अटपटे नाम बदले जाएंगे:प्रिंसिपल 2950 नामों की पेरेंट्स को लिस्ट दिखाएंगे, इच्छा से बदल सकेंगे

April 14, 2026/
1:35 pm

सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शिक्षा विभाग ने एक संवेदनशील और सकारात्मक पहल शुरू की...

ईशान किशन को एक्टर अनुपम खेर ने कहा थैंक यू:सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बोले- ईशान के अंदर कभी हार न मानने की शक्ति

April 17, 2026/
1:28 pm

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन को थैंक यू बोला है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक...

विद्युत जामवाल का देसी मार्शल आर्ट अंदाज:स्वतंत्रता दिवस पर शेयर किया वीडियो, गतका के वड़ा-चक्कर से दिखाया हुनर; 16 अक्टूबर को रिलीज होगी 'स्ट्रीट फाइटर'

August 15, 2026/
4:02 pm

बॉलीवुड एक्टर और मार्शल आर्टिस्ट विद्युत जामवाल अपने फिजिकल हुनर से चर्चा में हैं। स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने सोशल मीडिया...

'वैभव सूर्यवंशी सबका बाप, धुआं-धुआं कर देगा':फैंस बोले- यूपी-बिहारी भाई, नेपाल से लखनऊ को सपोर्ट करने पहुंची लड़कियां

April 22, 2026/
4:18 pm

इकाना स्टेडियम में IPL 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हो रहा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Kamal Haasan Meets TN CM Vijay; OTT Platform, Anti Piracy Team Among 6 Demands

Kamal Haasan Meets TN CM Vijay; OTT Platform, Anti Piracy Team Among 6 Demands
  • Hindi News
  • National
  • Kamal Haasan Meets TN CM Vijay; OTT Platform, Anti Piracy Team Among 6 Demands

तमिलनाडु3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिनेता और नेता कमल हासन ने शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से मुलाकात की। उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी छह मांगें विजय के सामने रखीं।

हासन ने राज्य सरकार से तमिल फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए सरकारी OTT प्लेटफॉर्म शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे दर्शकों को कम कीमत पर कंटेंट देखने का मौका मिलेगा।

हासन ने सोशल मीडिया पर सीएम विजय के साथ मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भाई विजय से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विजय ने तमिलनाडु के विकास से जुड़े कई सपने बड़े उत्साह के साथ साझा किए। बैठक के दौरान दिखाई गई विनम्रता और स्नेह से उन्हें गर्व महसूस हुआ।

साथ ही कहा कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है और उसे तमिलनाडु सरकार के सहयोग व समर्थन की जरूरत है। उन्होंने अंत में लिखा, ईश्वर करे, अच्छाई हमेशा बनी रहे।

रविवार को CM विजय से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि दर्शकों को कम कीमत पर कंटेंट देखने का मौका मिले।

रविवार को CM विजय से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि दर्शकों को कम कीमत पर कंटेंट देखने का मौका मिले।

कमल हासन ने विजय के सामने रखी ये 6 डिमांड…

1. सरकारी तमिल OTT प्लेटफॉर्म शुरू हो- राज्य सरकार से तमिल फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए सरकारी OTT प्लेटफॉर्म शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे दर्शकों को कम कीमत पर कंटेंट देखने का मौका मिलेगा।

2. 4% एंटरटेनमेंट टैक्स हटाया जाए- फिल्म बनाने, रिलीज करने और थिएटर चलाने का खर्च बढ़ गया है। इसलिए 4 % एंटरटेनमेंट टैक्स हटाया जाना चाहिए।

3. एंटी-पायरेसी टीम बनाई जाए- पायरेसी रोकने के लिए तमिलनाडु पुलिस के साइबर क्राइम विभाग में एक विशेष एंटी-पायरेसी टीम बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पायरेसी से कलाकारों, तकनीशियनों और निर्माताओं को भारी नुकसान होता है।

4. थिएटर में रोज 5 शो की अनुमति मिले- उन्होंने राज्यभर के सिनेमाघरों में सभी फिल्मों के लिए रोजाना 5 शो चलाने की अनुमति देने की मांग की।

5. OTT रिलीज से पहले 8 हफ्ते का अंतर हो- थिएटर मालिकों और वितरकों को बनाए रखने के लिए फिल्मों की OTT रिलीज से पहले कम से कम आठ सप्ताह का अंतर अनिवार्य किया जाए।

6. फिल्म प्रोडक्शन इंसेंटिव योजना शुरू हो- राज्य सरकार से फिल्म प्रोडक्शन इंसेंटिव योजना शुरू करने की भी अपील की। इससे तमिलनाडु फिर से देश का प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र बन सकेगा।

2019 में हासन की पार्टी को लोकसभा चुनाव में 4% वोट मिले

कमल हासन राज्यसभा सांसद हैं। उनकी राजनीतिक पार्टी मक्कल नीधि मय्यम (MNM) तमिलनाडु की एक क्षेत्रीय पार्टी है। इसकी शुरुआत उन्होंने 21 फरवरी 2018 को मदुरै में की थी। पार्टी की शुरुआत भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों को केंद्र में रखकर की गई थी।

2019 लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को करीब 4 प्रतिशत वोट मिले थे। इसके बाद उन्होंने 2021 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा, जहां कोयंबटूर साउथ सीट पर उन्हें BJP की वानथी श्रीनिवासन से करीबी मुकाबले में हार मिली। कमल हासन की पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। पार्टी ने उस समय सत्तारूढ़ DMK को समर्थन देते हुए इसे समय की जरूरत बताया था।

—————————————————

फिल्म से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

CM थलापति विजय ने तृषा के लिए बदले नियम:एक्ट्रेस की फिल्म करप्पू के मॉर्निंग शो रखने की स्पेशल परमिशन दी, 3 सालों से था प्रतिबंध

तमिलनाडू के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद थलापति विजय ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा के लिए फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े नियम में बदलाव किया है। विजय ने तृषा कृष्णन की फिल्म करप्पू के लिए सुबह 9 बजे की स्क्रीनिंग रखने की स्पेशल परमिशन दी है, जबकि अब तक साउथ में इस पर प्रतिबंध था।

फिल्म करप्पू के प्रोडक्शन हाउस ड्रीम वॉरियर पिक्चर ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी जानकारी देते हुए थलापति विजय का शुक्रिया अदा किया है। पोस्ट में लिखा गया है, स्पेशल थैंक्स हमारे आदरणीय मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय, करप्पू को सुबह 9 बजे की स्पेशल परमिशन देने के लिए। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket