Friday, 10 Jul 2026 | 06:40 AM

Trending :

10 Dead, FIFA World Cup Host

10 Dead, FIFA World Cup Host

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मैक्सिको लंबे समय से संगठित अपराध से जुड़ी हत्याओं और लोगों के लापता होने की घटनाओं से जूझ रहा है। (फाइल फोटो)

मेक्सिको के प्यूब्ला राज्य के तेहुइत्जिंगो में रविवार को 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, हत्या घर में घुसकर की गई। मरन वालों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, पड़ोसियों ने गोलियों की आवाज सुनने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के अंदर कई लोग गोली लगने से घायल मिले। एक महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

तेहुइत्जिंगो करीब 11,300 आबादी वाला शहर है, जो मेक्सिको सिटी से लगभग 208km पर है। मेक्सिको 11 जून से FIFA वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी करने जा रहा है। मेक्सिको सिटी, मॉन्टेरी और ग्वाडलहारा में 13 मैच खेले जाएंगे। राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम 1 लाख सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का ऐलान कर चुकी हैं।

हमलावरों का अब तक कोई सुराग नहीं

प्यूब्ला सरकार ने कहा कि पीड़ितों पर हथियारबंद लोगों ने हमला किया। अब तक किसी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी गई है। हमले की वजह भी साफ नहीं है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। प्यूब्ला के गवर्नर अलेजांद्रो अर्मेंटा ने भी अब तक इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है।

मामले की जांच में नेशनल गार्ड, राज्य का अटॉर्नी जनरल ऑफिस, राज्य और स्थानीय पुलिस के साथ इंटेलिजेंस टीमें भी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि हमले के पीछे कौन है, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

मध्य मेक्सिको में हाल के महीनों में ड्रग कार्टेल से जुड़ी हिंसा बढ़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके चलते 800 से 1,000 परिवार घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं।

फरवरी में मेक्सिको का सबसे बड़ा ड्रग माफिया मारा गया था

मेक्सिको में ड्रग कार्टेल के लीडर के मौत से नाराज समर्थकों ने ग्वाडलाहारा और प्यूर्टो वालार्टा इलाकों में आगजनी की।

मेक्सिको में सेना ने 22 फरवरी को एक ऑपरेशन चलाकर देश के सबसे बड़े ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो को मार गिराया था। इसके बाद देशभर में आगजनी और हिंसा शुरू हो गई थी। मेंचो के समर्थकों ने बदला लेने के लिए हाईवे को जाम कर दिया और गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरु कर दी थी।

तलपला शहर में सेना के ऑपरेशन के दौरान वह घायल हो गया था। उसे एयरलिफ्ट कर मेक्सिको सिटी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस ऑपरेशन में मेंचो के अलावा कम से कम और 9 अपराधी भी मारे गए।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एल मेंचो, जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) का लीडर था। जलिस्को कार्टेल मेक्सिको में ड्रग्स बनाने और बेचने, स्थानीय कारोबारियों से वसूली करने और कई इलाकों में लोगों को डराकर रखने के लिए कुख्यात रहा है।

इस कार्टेल की मौजूदगी अमेरिका के 50 राज्यों में है। अमेरिकी सरकार ने अल मेंचो के ऊपर 136 करोड़ रुपए का इनाम रखा था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प काफी समय से मेक्सिको पर एल मेंचो पर एक्शन लेने का दबाव बना रहे थे।

मेक्सिको में पिछली 4 बड़ी हिंसक घटनाएं…

20 अप्रैल 2026: मेक्सिको सिटी के पास UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट टेओतिहुआकान में फायरिंग हुई। इसमें कनाडा के एक पर्यटक की मौत हुई, जबकि 13 लोग घायल हुए।

23 फरवरी 2026: प्यूब्ला में एक वाहन पर हमला हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई।

15 फरवरी 2026: प्यूब्ला राज्य के हुएहुएतलान एल ग्रांडे 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

25 जनवरी 2026: गुआनाहुआतो के सलामांका में फुटबॉल मैदान के पास फायरिंग में 11 लोगों की हत्या कर दी गई।

16 दिसंबर 2025: गुआनाहुआतो के अपासेओ एल ग्रांडे में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान फायरिंग में 8 लोगों की मौत हो गई।

————–

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
केंद्र ने कॉमर्शियल LPG कोटा 70% से बढ़ाकर 100% किया:इंडस्ट्रीज को भी पहले की खपत का 50% मिलेगा, LPG सप्लाई में सुधार के बाद फैसला

June 25, 2026/
8:36 pm

केंद्र सरकार ने राज्यों को एक बार फिर LPG सप्लाई बढ़ाने का निर्देश दिया है। सरकार ने आज यानी 25...

पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित ने अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा:74.82 मीटर दूर भाला फेंका; दो बार पैरालंपिक में गोल्ड जीत चुके

May 27, 2026/
8:00 pm

पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। बुधवार को बेंगलुरु में उन्होंने 74.82 मीटर का...

असम चुनाव 2026: असम में चुनावी दंगल के बीच जेएमएम और जय भारत पार्टी का गठबंधन, जेडीयू और चाय जनजाति के समर्थकों का जोर

April 6, 2026/
11:38 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित आगामी विधानसभा चुनाव से पहले असम की राजनीति...

Rajasthan & JK Love Story Legal Battle

March 10, 2026/
8:45 am

जोधपुर1 मिनट पहले कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर की एक युवती से दो युवकों की प्रेम कहानी अधर में है। इस मामले...

असम बीजेपी उम्मीदवारों की सूची: असम में बीजेपी ने की फील्डिंग सेट! प्रद्युत बोरदोलोई सहित कई बड़े दांव, क्या उलटी पड़ जाएगी बाजी?

March 19, 2026/
2:14 pm

बीजेपी ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी लंबे समय से इंतजार कर रही वाली की लिस्ट आखिरकार जारी...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

10 Dead, FIFA World Cup Host

10 Dead, FIFA World Cup Host

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मैक्सिको लंबे समय से संगठित अपराध से जुड़ी हत्याओं और लोगों के लापता होने की घटनाओं से जूझ रहा है। (फाइल फोटो)

मेक्सिको के प्यूब्ला राज्य के तेहुइत्जिंगो में रविवार को 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, हत्या घर में घुसकर की गई। मरन वालों में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, पड़ोसियों ने गोलियों की आवाज सुनने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के अंदर कई लोग गोली लगने से घायल मिले। एक महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

तेहुइत्जिंगो करीब 11,300 आबादी वाला शहर है, जो मेक्सिको सिटी से लगभग 208km पर है। मेक्सिको 11 जून से FIFA वर्ल्ड कप की सह-मेजबानी करने जा रहा है। मेक्सिको सिटी, मॉन्टेरी और ग्वाडलहारा में 13 मैच खेले जाएंगे। राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम 1 लाख सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का ऐलान कर चुकी हैं।

हमलावरों का अब तक कोई सुराग नहीं

प्यूब्ला सरकार ने कहा कि पीड़ितों पर हथियारबंद लोगों ने हमला किया। अब तक किसी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी गई है। हमले की वजह भी साफ नहीं है। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। प्यूब्ला के गवर्नर अलेजांद्रो अर्मेंटा ने भी अब तक इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है।

मामले की जांच में नेशनल गार्ड, राज्य का अटॉर्नी जनरल ऑफिस, राज्य और स्थानीय पुलिस के साथ इंटेलिजेंस टीमें भी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि हमले के पीछे कौन है, इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

मध्य मेक्सिको में हाल के महीनों में ड्रग कार्टेल से जुड़ी हिंसा बढ़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके चलते 800 से 1,000 परिवार घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं।

फरवरी में मेक्सिको का सबसे बड़ा ड्रग माफिया मारा गया था

मेक्सिको में ड्रग कार्टेल के लीडर के मौत से नाराज समर्थकों ने ग्वाडलाहारा और प्यूर्टो वालार्टा इलाकों में आगजनी की।

मेक्सिको में ड्रग कार्टेल के लीडर के मौत से नाराज समर्थकों ने ग्वाडलाहारा और प्यूर्टो वालार्टा इलाकों में आगजनी की।

मेक्सिको में सेना ने 22 फरवरी को एक ऑपरेशन चलाकर देश के सबसे बड़े ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो को मार गिराया था। इसके बाद देशभर में आगजनी और हिंसा शुरू हो गई थी। मेंचो के समर्थकों ने बदला लेने के लिए हाईवे को जाम कर दिया और गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरु कर दी थी।

तलपला शहर में सेना के ऑपरेशन के दौरान वह घायल हो गया था। उसे एयरलिफ्ट कर मेक्सिको सिटी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस ऑपरेशन में मेंचो के अलावा कम से कम और 9 अपराधी भी मारे गए।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एल मेंचो, जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) का लीडर था। जलिस्को कार्टेल मेक्सिको में ड्रग्स बनाने और बेचने, स्थानीय कारोबारियों से वसूली करने और कई इलाकों में लोगों को डराकर रखने के लिए कुख्यात रहा है।

इस कार्टेल की मौजूदगी अमेरिका के 50 राज्यों में है। अमेरिकी सरकार ने अल मेंचो के ऊपर 136 करोड़ रुपए का इनाम रखा था। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प काफी समय से मेक्सिको पर एल मेंचो पर एक्शन लेने का दबाव बना रहे थे।

मेक्सिको में पिछली 4 बड़ी हिंसक घटनाएं…

20 अप्रैल 2026: मेक्सिको सिटी के पास UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट टेओतिहुआकान में फायरिंग हुई। इसमें कनाडा के एक पर्यटक की मौत हुई, जबकि 13 लोग घायल हुए।

23 फरवरी 2026: प्यूब्ला में एक वाहन पर हमला हुआ, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई।

15 फरवरी 2026: प्यूब्ला राज्य के हुएहुएतलान एल ग्रांडे 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

25 जनवरी 2026: गुआनाहुआतो के सलामांका में फुटबॉल मैदान के पास फायरिंग में 11 लोगों की हत्या कर दी गई।

16 दिसंबर 2025: गुआनाहुआतो के अपासेओ एल ग्रांडे में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान फायरिंग में 8 लोगों की मौत हो गई।

————–

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket