Tuesday, 24 Nov 2026 | 01:49 PM

Trending :

पेट रहेगा साफ, त्वचा करेगी ग्लो… गर्मी में रोज खाएं ये फल, डॉक्टर ने बताए चौंकाने वाले लाभ

ask search icon

Last Updated:

गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी हो जाता है. ऐसे में खरबूजा एक ऐसा फल है, जो न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि पाचन, त्वचा, दिल और आंखों की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. डॉक्टरों के मुताबिक इसमें मौजूद पानी, फाइबर और विटामिन शरीर को दिनभर ऊर्जा देने में मदद करते हैं.

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और दिनभर तरोताजा रखने के लिए खरबूजा खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है. खासतौर पर सुबह के समय इसका सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. वहीं अगर आप इसे दोपहर में खाते हैं, तो यह शरीर को ज्यादा ऊर्जा देने का काम करता है और तेज गर्मी से राहत दिलाने में भी मददगार साबित होता है. गांवों में पुराने समय से ही खेतों में काम करने वाले लोग खरबूजा खाते रहे हैं. माना जाता है कि यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और लंबे समय तक ठंडक बनाए रखता है. गर्म हवाओं और तेज धूप के बीच खरबूजा शरीर को तरोताजा रखने वाला प्राकृतिक फल माना जाता है.

kharbuja

मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि खरबूजा एक प्राकृतिक फल है, जो गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है. तेज धूप और ज्यादा पसीना निकलने की वजह से इस मौसम में शरीर में जल्दी थकावट महसूस होने लगती है और लू लगने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में खरबूजा शरीर को हाइड्रेट रखने और गर्मी से राहत दिलाने के लिए एक बेहतर उपाय माना जाता है.

kharbuja story

डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव आगे बताते हैं कि खरबूजा पाचन के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है. फाइबर पेट को साफ रखने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. गर्मियों में लोग अक्सर भारी और तला-भुना भोजन खा लेते हैं, जिससे कब्ज और गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे समय में खरबूजा पेट को हल्का और ठंडा बनाए रखने में मदद करता है, जिससे शरीर को आराम महसूस होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

kharbuja

खरबूजा खाने से भोजन जल्दी पचने में मदद मिलती है और पेट में होने वाली जलन भी कम होती है. अगर इसे सुबह खाली पेट सीमित मात्रा में खाया जाए, तो पेट साफ रहता है और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है. हालांकि, खरबूजा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए. ऐसा करने से पेट खराब हो सकता है और लूज मोशन जैसी समस्या भी हो सकती है. इसलिए इसे खाने के कुछ समय बाद ही पानी पीना बेहतर माना जाता है.

kharbuja

आज के समय में बढ़ता वजन लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुका है. ऐसे में खरबूजा उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है, जो वजन कम करना चाहते हैं. इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे यह वजन घटाने में मददगार साबित होता है. गर्मियों में भारी स्नैक्स खाने की बजाय खरबूजा खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और अतिरिक्त चर्बी बढ़ने का खतरा भी कम रहता है. सुबह नाश्ते में या फिर शाम को हल्की भूख लगने पर खरबूजा खाना फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है और भूख को कंट्रोल करता है.

kharbuja

खरबूजा केवल शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम ही नहीं करता, बल्कि त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन-ए और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ, मुलायम और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं. गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण त्वचा अक्सर रूखी और बेजान हो जाती है. ऐसे में नियमित रूप से खरबूजा खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और त्वचा में नमी बनी रहती है, जिससे चेहरा ताजा और ग्लोइंग नजर आता है.

kharbuja story

खरबूजा एक ऐसा फल है, जो दिल और आंखों की सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है. इसमें पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है. इसके साथ ही खरबूजे में मौजूद विटामिन-ए आंखों की रोशनी के लिए जरूरी माना जाता है. गर्मियों में शरीर जल्दी थक जाता है और कमजोरी महसूस होने लगती है, लेकिन खरबूजा शरीर को ऊर्जा देने और ताजगी बनाए रखने में मदद करता है.

kharbuja

गर्मी के मौसम में शरीर से लगातार पसीना निकलता रहता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है. खरबूजा लगभग 90 प्रतिशत पानी से भरपूर होता है, इसलिए यह शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने में मदद करता है. जो लोग दिनभर बाहर काम करते हैं, उनके लिए यह फल बेहद फायदेमंद माना जाता है. खरबूजा खाने से शरीर में ताजगी बनी रहती है और बार-बार प्यास भी नहीं लगती. यही वजह है कि डॉक्टर गर्मियों में पानी से भरपूर फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं. खरबूजा खाने का सबसे अच्छा तरीका यह माना जाता है कि इसे ताजा काटकर तुरंत खाया जाए, ताकि इसके सभी पोषक तत्व शरीर को पूरी तरह मिल सकें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Ram Charans Peddi Movie Release Pushed to June

April 15, 2026/
8:44 pm

5 मिनट पहले कॉपी लिंक साउथ एक्टर राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) रिलीज डेट आगे बढ़ा दी...

Operation Safed Sagar Web Series

August 27, 2026/
5:02 am

10 मिनट पहले कॉपी लिंक कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) के अदम्य साहस और एयरफोर्स अफसरों की असल...

15वें दून कप में 26 टीमों ने लिया हिस्सा:अंडर-12 में विल्स यूथ, अंडर-17 में DFA और 50+ में खेलो मास्टर्स ने जीता खिताब

April 27, 2026/
2:02 pm

देहरादून फुटबॉल एकेडमी (DFA) और खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ’15वें दून कप स्टेट...

तमिलनाडु: अन्नामलाई के 'बीजेपी से बाहर निकलने' की बड़ी चर्चा | संविधान 'उद्धारकर्ता' चुप? | कठिन तथ्य | न्यूज18

June 1, 2026/
9:55 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

ट्रम्प बोले- ईरान एनरिच्ड यूरेनियम सौंपने को तैयार:अब सीजफायर डील दोनों देशों को मंजूर; इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी

April 17, 2026/
6:27 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान अपने एनरिच्ड (संवर्धित) यूरेनियम का भंडार अमेरिका को सौंपने के...

पेरेंटिंग- क्या बच्चे को ट्यूशन पढ़ाना जरूरी है:उसके साथ के सारे बच्चे ट्यूशन जाते हैं, कहीं वो लेफ्ट-आउट तो नहीं फील करेगा

February 26, 2026/
4:30 am

सवाल- मैं बनारस से हूं। मेरा 12 साल का बेटा छठवीं क्लास में पढ़ता है। वह पढ़ाई में काफी अच्छा...

क्षेत्रीय फिल्में अब ऑस्कर की रेस तक पहुंच रहीं:41% सफल क्षेत्रीय फिल्मों ने अपनी लागत से 10 गुना या ज्यादा कमाई की

June 6, 2026/
3:59 pm

बाहुबली, आरआरआर, केजीएफ और पुष्पा जैसी ‘पैन-इंडिया’ फिल्मों ने सफलता के नए पैमाने गढ़े हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से...

भास्कर अपडेट्स:पी. कुमारन ब्रिटेन में भारत के अगले हाई कमिश्नर होंगे, 1992 बैच के IFS अफसर, जल्द संभालेंगे पद

March 27, 2026/
7:34 am

भारत सरकार ने वरिष्ठ राजनयिक पी. कुमारन को ब्रिटेन में भारत का अगला हाई कमिश्नर नियुक्त किया है। वह फिलहाल...

राजनीति

पेट रहेगा साफ, त्वचा करेगी ग्लो… गर्मी में रोज खाएं ये फल, डॉक्टर ने बताए चौंकाने वाले लाभ

ask search icon

Last Updated:

गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी हो जाता है. ऐसे में खरबूजा एक ऐसा फल है, जो न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि पाचन, त्वचा, दिल और आंखों की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. डॉक्टरों के मुताबिक इसमें मौजूद पानी, फाइबर और विटामिन शरीर को दिनभर ऊर्जा देने में मदद करते हैं.

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और दिनभर तरोताजा रखने के लिए खरबूजा खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है. खासतौर पर सुबह के समय इसका सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. वहीं अगर आप इसे दोपहर में खाते हैं, तो यह शरीर को ज्यादा ऊर्जा देने का काम करता है और तेज गर्मी से राहत दिलाने में भी मददगार साबित होता है. गांवों में पुराने समय से ही खेतों में काम करने वाले लोग खरबूजा खाते रहे हैं. माना जाता है कि यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और लंबे समय तक ठंडक बनाए रखता है. गर्म हवाओं और तेज धूप के बीच खरबूजा शरीर को तरोताजा रखने वाला प्राकृतिक फल माना जाता है.

kharbuja

मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि खरबूजा एक प्राकृतिक फल है, जो गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है. तेज धूप और ज्यादा पसीना निकलने की वजह से इस मौसम में शरीर में जल्दी थकावट महसूस होने लगती है और लू लगने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में खरबूजा शरीर को हाइड्रेट रखने और गर्मी से राहत दिलाने के लिए एक बेहतर उपाय माना जाता है.

kharbuja story

डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव आगे बताते हैं कि खरबूजा पाचन के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है. फाइबर पेट को साफ रखने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. गर्मियों में लोग अक्सर भारी और तला-भुना भोजन खा लेते हैं, जिससे कब्ज और गैस जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे समय में खरबूजा पेट को हल्का और ठंडा बनाए रखने में मदद करता है, जिससे शरीर को आराम महसूस होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

kharbuja

खरबूजा खाने से भोजन जल्दी पचने में मदद मिलती है और पेट में होने वाली जलन भी कम होती है. अगर इसे सुबह खाली पेट सीमित मात्रा में खाया जाए, तो पेट साफ रहता है और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है. हालांकि, खरबूजा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए. ऐसा करने से पेट खराब हो सकता है और लूज मोशन जैसी समस्या भी हो सकती है. इसलिए इसे खाने के कुछ समय बाद ही पानी पीना बेहतर माना जाता है.

kharbuja

आज के समय में बढ़ता वजन लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुका है. ऐसे में खरबूजा उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है, जो वजन कम करना चाहते हैं. इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे यह वजन घटाने में मददगार साबित होता है. गर्मियों में भारी स्नैक्स खाने की बजाय खरबूजा खाने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है और अतिरिक्त चर्बी बढ़ने का खतरा भी कम रहता है. सुबह नाश्ते में या फिर शाम को हल्की भूख लगने पर खरबूजा खाना फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है और भूख को कंट्रोल करता है.

kharbuja

खरबूजा केवल शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम ही नहीं करता, बल्कि त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें विटामिन-ए और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ, मुलायम और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं. गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण त्वचा अक्सर रूखी और बेजान हो जाती है. ऐसे में नियमित रूप से खरबूजा खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और त्वचा में नमी बनी रहती है, जिससे चेहरा ताजा और ग्लोइंग नजर आता है.

kharbuja story

खरबूजा एक ऐसा फल है, जो दिल और आंखों की सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है. इसमें पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होता है. इसके साथ ही खरबूजे में मौजूद विटामिन-ए आंखों की रोशनी के लिए जरूरी माना जाता है. गर्मियों में शरीर जल्दी थक जाता है और कमजोरी महसूस होने लगती है, लेकिन खरबूजा शरीर को ऊर्जा देने और ताजगी बनाए रखने में मदद करता है.

kharbuja

गर्मी के मौसम में शरीर से लगातार पसीना निकलता रहता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है. खरबूजा लगभग 90 प्रतिशत पानी से भरपूर होता है, इसलिए यह शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने में मदद करता है. जो लोग दिनभर बाहर काम करते हैं, उनके लिए यह फल बेहद फायदेमंद माना जाता है. खरबूजा खाने से शरीर में ताजगी बनी रहती है और बार-बार प्यास भी नहीं लगती. यही वजह है कि डॉक्टर गर्मियों में पानी से भरपूर फलों का सेवन करने की सलाह देते हैं. खरबूजा खाने का सबसे अच्छा तरीका यह माना जाता है कि इसे ताजा काटकर तुरंत खाया जाए, ताकि इसके सभी पोषक तत्व शरीर को पूरी तरह मिल सकें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket