Tuesday, 03 Nov 2026 | 12:51 AM

Trending :

Airtel Overtakes HDFC Bank | Market Cap Nears ₹12 Lakh Crore, Indias 2nd Most Valuable

  • Hindi News
  • Business
  • Airtel Overtakes HDFC Bank | Market Cap Nears ₹12 Lakh Crore, Indias 2nd Most Valuable

मुंबई37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारती एयरटेल 18 मई को मार्केट कैप के मामले में HDFC बैंक को पीछे छोड़कर भारत की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई। कारोबार के दौरान एयरटेल के शेयरों में 2% तक की तेजी दर्ज की गई, जिससे कंपनी का शेयर ₹1,953.8 के स्तर पर पहुंच गया।

इस तेजी के साथ ही एयरटेल का कुल मार्केट कैप बढ़कर करीब ₹12 लाख करोड़ हो गया, जबकि HDFC बैंक का मार्केट कैप ₹11.8 लाख करोड़ पर आ गया था।

वहीं मार्केट बंद होने पर एयरटेल का शेयर 1.66% की तेजी के साथ 1,937 के स्तर पर बंद हुआ। HDFC बैंक का 0.17% की तेजी के साथ 768.80 के स्तर पर बंद हुआ।

क्लोजिंग पर एयरटेल का मार्केट कैप घटकर 11.6 लाख करोड़ रुपए पर आ गया। वहीं HDFC बैंक का मार्केट कैप बढ़कर 11.84 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

पिछले एक हफ्ते में एयरटेल के शेयर 10% चढ़े

पिछले एक सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल के शेयरों में 10% की बढ़त देखने को मिली है। इसी अवधि के दौरान HDFC बैंक के शेयरों में सिर्फ 1% का ही उछाल आया है।

फिलहाल देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है, जिसका मार्केट कैप ₹18.04 लाख करोड़ है।

चेयरमैन के इस्तीफे से HDFC बैंक को नुकसान

प्राइवेट सेक्टर के HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे के बाद से बैंक के शेयरों पर काफी बुरा असर पड़ा है।

पिछले छह महीनों के दौरान HDFC बैंक के शेयरों में 22% की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

चौथी तिमाही में एयरटेल का नेट प्रॉफिट 33.5% घटा

वित्त वर्ष 2026 की जनवरी-मार्च तिमाही (Q4 FY26) में भारती एयरटेल का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 33.5% घटकर ₹7,325 करोड़ रहा है।

पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का पैरेंट ओनर्स को मिलने वाला कंसोलिडेटेड प्रॉफिट ₹11,021.8 करोड़ था। हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी के प्रॉफिट में 10.4% की बढ़ोतरी हुई है।

एयरटेल के ऑपरेशन से रेवेन्यू में 15.6% का उछाल

देश की इस दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी का ऑपरेशंस रेवेन्यू Q4 FY26 में सालाना आधार पर 15.6% बढ़कर ₹55,383.2 करोड़ हो गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹47,876.2 करोड़ था। तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 2.5% की ग्रोथ दर्ज की गई है।

सालाना आधार पर भारती एयरटेल का भारतीय रेवेन्यू 7.7% बढ़कर ₹39,566 करोड़ रहा है। कंपनी के भारतीय मोबाइल रेवेन्यू में 8.3% की ग्रोथ हुई है, जिसका मुख्य कारण बेहतर रियलाइजेशन और बढ़ता हुआ कस्टमर बेस है। इस तिमाही के दौरान एयरटेल का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) ₹257 दर्ज किया गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹245 था।

फ्यूचर प्लान: 56 एज डेटा सेंटर बनाएगी कंपनी

कंपनी के एक टॉप ऑफिशियल ने जानकारी दी है कि भारती एयरटेल इस सेगमेंट में अपने बिजनेस को बड़ा करने के प्लान पर काम कर रही है। इसके तहत अगले 18 से 24 महीनों में 56 एज डेटा सेंटर स्थापित किए जाएंगे। भारती एयरटेल के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के अर्निंग कॉल के दौरान कंपनी के फ्यूचर प्लान्स की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कंपनी डेटा सेंटर्स में निवेश करने, ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क को मजबूत करने और हाल ही में घोषित नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज (NBFC) को बढ़ाने पर फोकस करेगी। कंपनी ने नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज में ₹20,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की है।

क्या होता है एवरेज रेवेन्यू पर यूजर?

एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) टेलीकॉम कंपनियों के लिए कमाई का एक जरूरी पैमाना है। इससे पता चलता है कि कंपनी हर महीने अपने एक औसतन ग्राहक से कितना पैसा कमा रही है। एयरटेल का ARPU ₹245 से बढ़कर ₹257 हो गया है, जो इसकी मजबूत स्थिति को दिखाता है।

क्या होते हैं एज डेटा सेंटर?

ये छोटे डेटा सेंटर होते हैं जो यूजर और डिवाइसेज के करीब स्थित होते हैं। इनका इस्तेमाल डेटा प्रोसेसिंग की स्पीड बढ़ाने और इंटरनेट लैग (देरी) को कम करने के लिए किया जाता है, जिससे ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें…

डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 96.18 पर पहुंचा: कच्चा तेल भी 2% बढ़कर 110 डॉलर के पार; सेंसेक्स 1000 अंक गिरने के बाद रिकवर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच आज सोमवार 18 मई को भारतीय रुपए में रिकॉर्ड गिरावट है। डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे कमजोर होकर 96.18 पर पहुंच गया। कच्चा तेल भी 2% बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका-कनाडा में 2 पंजाबी गैंगस्टर पर कार्रवाई:ढांडा की ₹61 करोड़ की प्रापर्टी होगी सीज, नितिश कौशल मोस्ट वांटेड की लिस्ट में

July 16, 2026/
5:31 am

पंजाब के गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के कनाडा स्थित राइट हैंड नितिश कौशल के खिलाफ FBI ने बड़ी कार्रवाई की है।...

1 अप्रैल से 20% एथेनॉल मिक्स पेट्रोल अनिवार्य:तेल कंपनियों को E20 पेट्रोल बेचना होगा, पुरानी गाड़ियों के माइलेज पर असर संभव

February 26, 2026/
6:08 pm

केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से देशभर में E20 पेट्रोल की बिक्री अनिवार्य कर दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस...

Airlines ATF Price Hike | Govt Meeting Indigo Fare Increase

April 3, 2026/
2:16 pm

नई दिल्ली32 मिनट पहले कॉपी लिंक एयरलाइंस के लिए जेट-फ्यूल सबसे बड़ा खर्च होता है। कुल ऑपरेटिंग खर्च में इसकी...

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में आज तीन मैच:न्यूजीलैंड Vs स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया के सामने पाकिस्तान; श्रीलंका-आयरलैंड के लिए करो या मरो मुकाबला

June 23, 2026/
4:30 am

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तीन मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड का सामना स्कॉटलैंड...

रूस का यूक्रेन पर मिसाइल हमला:भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल की स्टील कंपनी को निशाना बनाया, 2 की मौत

August 17, 2026/
11:32 am

रूस ने शनिवार रात यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल की कंपनी आर्सेलरमित्तल के स्टील प्लांट...

Eid ul-Fitr 2026 Moon Sighting Date, Timing LIVE: Saudi Arabia, UAE To Celebrate Festival On March 20

March 19, 2026/
8:51 am

आखरी अपडेट:मार्च 19, 2026, 08:51 IST मध्य केरल में चर्च-प्रभावित निर्वाचन क्षेत्रों से लेकर जिलों में व्यापक सामाजिक पहुंच तक,...

निगम मुख्यालय बेसमेंट में असुरक्षित EV चार्जिंग:इंदौर घटना के बाद ग्वालियर में भी लापरवाही, नया स्टेशन खाली

March 21, 2026/
5:17 am

ग्वालियर नगर निगम मुख्यालय के बेसमेंट में सरकारी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के चार्ज किए जा रहे...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Airtel Overtakes HDFC Bank | Market Cap Nears ₹12 Lakh Crore, Indias 2nd Most Valuable

Airtel Overtakes HDFC Bank | Market Cap Nears ₹12 Lakh Crore, Indias 2nd Most Valuable
  • Hindi News
  • Business
  • Airtel Overtakes HDFC Bank | Market Cap Nears ₹12 Lakh Crore, Indias 2nd Most Valuable

मुंबई37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारती एयरटेल 18 मई को मार्केट कैप के मामले में HDFC बैंक को पीछे छोड़कर भारत की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई। कारोबार के दौरान एयरटेल के शेयरों में 2% तक की तेजी दर्ज की गई, जिससे कंपनी का शेयर ₹1,953.8 के स्तर पर पहुंच गया।

इस तेजी के साथ ही एयरटेल का कुल मार्केट कैप बढ़कर करीब ₹12 लाख करोड़ हो गया, जबकि HDFC बैंक का मार्केट कैप ₹11.8 लाख करोड़ पर आ गया था।

वहीं मार्केट बंद होने पर एयरटेल का शेयर 1.66% की तेजी के साथ 1,937 के स्तर पर बंद हुआ। HDFC बैंक का 0.17% की तेजी के साथ 768.80 के स्तर पर बंद हुआ।

क्लोजिंग पर एयरटेल का मार्केट कैप घटकर 11.6 लाख करोड़ रुपए पर आ गया। वहीं HDFC बैंक का मार्केट कैप बढ़कर 11.84 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

पिछले एक हफ्ते में एयरटेल के शेयर 10% चढ़े

पिछले एक सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल के शेयरों में 10% की बढ़त देखने को मिली है। इसी अवधि के दौरान HDFC बैंक के शेयरों में सिर्फ 1% का ही उछाल आया है।

फिलहाल देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है, जिसका मार्केट कैप ₹18.04 लाख करोड़ है।

चेयरमैन के इस्तीफे से HDFC बैंक को नुकसान

प्राइवेट सेक्टर के HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे के बाद से बैंक के शेयरों पर काफी बुरा असर पड़ा है।

पिछले छह महीनों के दौरान HDFC बैंक के शेयरों में 22% की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

चौथी तिमाही में एयरटेल का नेट प्रॉफिट 33.5% घटा

वित्त वर्ष 2026 की जनवरी-मार्च तिमाही (Q4 FY26) में भारती एयरटेल का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 33.5% घटकर ₹7,325 करोड़ रहा है।

पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का पैरेंट ओनर्स को मिलने वाला कंसोलिडेटेड प्रॉफिट ₹11,021.8 करोड़ था। हालांकि, तिमाही आधार पर कंपनी के प्रॉफिट में 10.4% की बढ़ोतरी हुई है।

एयरटेल के ऑपरेशन से रेवेन्यू में 15.6% का उछाल

देश की इस दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी का ऑपरेशंस रेवेन्यू Q4 FY26 में सालाना आधार पर 15.6% बढ़कर ₹55,383.2 करोड़ हो गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹47,876.2 करोड़ था। तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 2.5% की ग्रोथ दर्ज की गई है।

सालाना आधार पर भारती एयरटेल का भारतीय रेवेन्यू 7.7% बढ़कर ₹39,566 करोड़ रहा है। कंपनी के भारतीय मोबाइल रेवेन्यू में 8.3% की ग्रोथ हुई है, जिसका मुख्य कारण बेहतर रियलाइजेशन और बढ़ता हुआ कस्टमर बेस है। इस तिमाही के दौरान एयरटेल का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) ₹257 दर्ज किया गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹245 था।

फ्यूचर प्लान: 56 एज डेटा सेंटर बनाएगी कंपनी

कंपनी के एक टॉप ऑफिशियल ने जानकारी दी है कि भारती एयरटेल इस सेगमेंट में अपने बिजनेस को बड़ा करने के प्लान पर काम कर रही है। इसके तहत अगले 18 से 24 महीनों में 56 एज डेटा सेंटर स्थापित किए जाएंगे। भारती एयरटेल के एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन गोपाल विट्टल ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के अर्निंग कॉल के दौरान कंपनी के फ्यूचर प्लान्स की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कंपनी डेटा सेंटर्स में निवेश करने, ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क को मजबूत करने और हाल ही में घोषित नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज (NBFC) को बढ़ाने पर फोकस करेगी। कंपनी ने नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज में ₹20,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की है।

क्या होता है एवरेज रेवेन्यू पर यूजर?

एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) टेलीकॉम कंपनियों के लिए कमाई का एक जरूरी पैमाना है। इससे पता चलता है कि कंपनी हर महीने अपने एक औसतन ग्राहक से कितना पैसा कमा रही है। एयरटेल का ARPU ₹245 से बढ़कर ₹257 हो गया है, जो इसकी मजबूत स्थिति को दिखाता है।

क्या होते हैं एज डेटा सेंटर?

ये छोटे डेटा सेंटर होते हैं जो यूजर और डिवाइसेज के करीब स्थित होते हैं। इनका इस्तेमाल डेटा प्रोसेसिंग की स्पीड बढ़ाने और इंटरनेट लैग (देरी) को कम करने के लिए किया जाता है, जिससे ग्राहकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें…

डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 96.18 पर पहुंचा: कच्चा तेल भी 2% बढ़कर 110 डॉलर के पार; सेंसेक्स 1000 अंक गिरने के बाद रिकवर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच आज सोमवार 18 मई को भारतीय रुपए में रिकॉर्ड गिरावट है। डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे कमजोर होकर 96.18 पर पहुंच गया। कच्चा तेल भी 2% बढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket