Friday, 27 Nov 2026 | 02:46 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Kids UPI Payment Without Bank Account | Airtel Valuation

  • Hindi News
  • Business
  • Kids UPI Payment Without Bank Account | Airtel Valuation | Russia Oil Purchase

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर कच्चे तेल से जुड़ी रही। अमेरिका की तरफ से मिलने वाली प्रतिबंधों की छूट खत्म होने के बाद भी भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में साफ किया कि रूस से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की खरीद आगे भी जारी रहेगी।

वहीं, पेटीएम ने टीनेजर्स के लिए ‘पेटीएम पॉकेट मनी’ फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए वे बिना खुद का बैंक अकाउंट खोले सुरक्षित डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।
  • BPCL के चौथी तिमाही के नतीजे जारी होंगे।
  • मोटोरोला के दो नए स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 पावर लॉन्च होंगे।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. रूस से कच्चा तेल खरीदता रहेगा भारत: सरकार ने कहा- अमेरिकी प्रतिबंधों से फर्क नहीं, मई में रोजाना खरीदा 23 लाख बैरल क्रूड

अमेरिका की तरफ से मिलने वाली प्रतिबंधों की छूट खत्म होने के बाद भी भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में साफ किया कि रूस से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की खरीद आगे भी जारी रहेगी।

अमेरिकी प्रतिबंधों की छूट खत्म होने से भारत के इम्पोर्ट प्लान पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि भारत का यह फैसला किसी देश की रियायत पर नहीं, बल्कि शुद्ध रूप से व्यापारिक सूझबूझ और देश के आर्थिक हित पर आधारित है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. पेटीएम का पॉकेट मनी फीचर लॉन्च: बच्चे बिना बैंक अकाउंट कर सकेंगे UPI पेमेंट, मंथली लिमिट ₹15000; पैरेंट्स के पास खर्च का पूरा कंट्रोल होगा

पेटीएम ने टीनेजर्स के लिए ‘पेटीएम पॉकेट मनी’ फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए वे बिना खुद का बैंक अकाउंट खोले सुरक्षित डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे।

इस नए फीचर में पैरेंट्स को बच्चों के खर्च पर नजर रखने, मंथली लिमिट तय करने और रीयल-टाइम ट्रैकिंग करने की पूरी सुविधा मिलेगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. अडाणी एंटरप्राइजेस ट्रंप प्रशासन को ₹2,300 करोड़ चुकाएगी: ईरान से गैस खरीदने के मामले में सेटलमेंट हुआ; अमेरिका में $10 बिलियन का निवेश करेंगे

भारतीय कारोबारी गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन का मामला सुलझा लिया है। इसके लिए कंपनी अमेरिकी ट्रेजरी को सेटलमेंट राशि के रूप में 275 मिलियन डॉलर (करीब 2,300 करोड़ रुपए) का भुगतान करेगी।

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने सोमवार को इस समझौते की आधिकारिक घोषणा की। यह मामला ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों के 32 संभावित नागरिक दायित्व उल्लंघनों से जुड़ा हुआ है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. सेंसेक्स 1000 अंक गिरने के बाद रिकवर: डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड 96.33 पर पहुंचा; कच्चा तेल भी 2% बढ़कर 110 डॉलर के पार

मिडिल ईस्ट के तनाव का असर आज सोमवार 18 मई को शेयर बाजार पर भी दिखा। सेंसेक्स सुबह 1000 अंक से ज्यादा गिरकर 74,180 पर आ गया। हालांकि बाद में इसमें रिकवरी आई है और ये 77 अंक (0.10%) की तेजी के साथ 75,315 पर बंद हुआ। निफ्टी भी फ्लैट होकर 23,650 के करीब आ गया। आज के कारोबार में आईटी शेयरों में तेजी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. एयरटेल देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी: मार्केट कैप ₹12 लाख करोड़ के करीब पहुंचा, HDFC बैंक को पीछे छोड़ा

भारती एयरटेल 18 मई को मार्केट कैप के मामले में HDFC बैंक को पीछे छोड़कर भारत की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई। कारोबार के दौरान एयरटेल के शेयरों में 2% तक की तेजी दर्ज की गई, जिससे कंपनी का शेयर ₹1,953.8 के स्तर पर पहुंच गया।

इस तेजी के साथ ही एयरटेल का कुल मार्केट कैप बढ़कर करीब ₹12 लाख करोड़ हो गया, जबकि HDFC बैंक का मार्केट कैप ₹11.8 लाख करोड़ पर आ गया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. वनप्लस 15R स्मार्टफोन ₹7000 महंगा हुआ: स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर और 32 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर, शुरुआती कीमत ₹54,999

टेक कंपनी वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप फोन वनप्लस 15R की कीमत 7 हजार रुपए बढ़ा दी है। वनप्लस ने फोन को दिसंबर-2025 में 47,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था।

अब इसकी कीमत 54,999 रुपए हो गई है। वनप्लस 15R दो वैरिएंट में स्नैपड्रैगन 8 जेन-5 प्रोसेसर, 7400mAh बैटरी और 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

सोमवार को दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पानी की टंकी को ठंडा करने की युक्तियाँ

April 22, 2026/
1:41 pm

22 अप्रैल 2026 को 13:41 IST पर अपडेट किया गया वॉटर टैंक कूलिंग टिप्स: गर्मियों के मौसम में सबसे आम...

Gus Atkinson celebrates taking the wicket of New Zealand's Will O'Rourke (Picture credit: AP)

June 6, 2026/
7:13 pm

आखरी अपडेट:06 जून, 2026, 19:13 IST टीवीके की प्रतिक्रिया तब आई जब अन्नामलाई के ‘वी द लीडर्स’ आंदोलन ने समर्थकों...

छात्रों पर हुई बर्बरता देख भावुक नसीरुद्दीन शाह:कहा- जाहिल देश चलाए, तो चाहेगा पूरा देश जाहिल बने; शबाना आजमी को प्रोटेस्ट में आया था अस्थमा अटैक

July 22, 2026/
9:33 am

बॉलीवुड के सीनियर एक्टर नसीरुद्दीन शाह प्रोटेस्ट के बीच बच्चों के साथ हुई मारपीट और बर्बरता देख भावुक हो गए...

मोहन कैबिनेट ने लखुंदर सिंचाई परियोजना को दी मंजूरी:शाजापुर के लिए 155 करोड़ रुपए स्वीकृत; 9 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी

April 29, 2026/
10:35 am

मध्य प्रदेश की मोहन कैबिनेट ने शाजापुर जिले के लिए लखुंदर उच्च दाब सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को मंजूरी दे दी...

दूल्हा-दुल्हन से बोले मंत्री- अपने पार्टनर के साथ ही जाना:लेडी टीआई और महापौर में तू-तू मैं-मैं; पूर्व मंत्री बोले- मंत्री मनमानी कर रहीं

April 22, 2026/
6:00 am

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर...

तमिलनाडु में कांग्रेस ने छात्रों के गठबंधन, विक्ट्री की पार्टी टीवीके को समर्थन दिया

May 6, 2026/
1:36 pm

अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके की जीत के साथ तमिल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को...

5,000 Indian restaurants on the verge of closure

June 3, 2026/
1:44 pm

द इकोनॉमिस्ट.टोक्यो5 मिनट पहले कॉपी लिंक पूर्वी टोक्यो का ‘हिमालयन कारवां’ रेस्टोरेंट पिछले दो दशकों से चल रहा है। कम...

राजनीति

Kids UPI Payment Without Bank Account | Airtel Valuation

Kids UPI Payment Without Bank Account | Airtel Valuation
  • Hindi News
  • Business
  • Kids UPI Payment Without Bank Account | Airtel Valuation | Russia Oil Purchase

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर कच्चे तेल से जुड़ी रही। अमेरिका की तरफ से मिलने वाली प्रतिबंधों की छूट खत्म होने के बाद भी भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में साफ किया कि रूस से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की खरीद आगे भी जारी रहेगी।

वहीं, पेटीएम ने टीनेजर्स के लिए ‘पेटीएम पॉकेट मनी’ फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए वे बिना खुद का बैंक अकाउंट खोले सुरक्षित डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।
  • BPCL के चौथी तिमाही के नतीजे जारी होंगे।
  • मोटोरोला के दो नए स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 पावर लॉन्च होंगे।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. रूस से कच्चा तेल खरीदता रहेगा भारत: सरकार ने कहा- अमेरिकी प्रतिबंधों से फर्क नहीं, मई में रोजाना खरीदा 23 लाख बैरल क्रूड

अमेरिका की तरफ से मिलने वाली प्रतिबंधों की छूट खत्म होने के बाद भी भारत रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में साफ किया कि रूस से कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की खरीद आगे भी जारी रहेगी।

अमेरिकी प्रतिबंधों की छूट खत्म होने से भारत के इम्पोर्ट प्लान पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि भारत का यह फैसला किसी देश की रियायत पर नहीं, बल्कि शुद्ध रूप से व्यापारिक सूझबूझ और देश के आर्थिक हित पर आधारित है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. पेटीएम का पॉकेट मनी फीचर लॉन्च: बच्चे बिना बैंक अकाउंट कर सकेंगे UPI पेमेंट, मंथली लिमिट ₹15000; पैरेंट्स के पास खर्च का पूरा कंट्रोल होगा

पेटीएम ने टीनेजर्स के लिए ‘पेटीएम पॉकेट मनी’ फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए वे बिना खुद का बैंक अकाउंट खोले सुरक्षित डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे।

इस नए फीचर में पैरेंट्स को बच्चों के खर्च पर नजर रखने, मंथली लिमिट तय करने और रीयल-टाइम ट्रैकिंग करने की पूरी सुविधा मिलेगी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. अडाणी एंटरप्राइजेस ट्रंप प्रशासन को ₹2,300 करोड़ चुकाएगी: ईरान से गैस खरीदने के मामले में सेटलमेंट हुआ; अमेरिका में $10 बिलियन का निवेश करेंगे

भारतीय कारोबारी गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अमेरिकी प्रतिबंधों के उल्लंघन का मामला सुलझा लिया है। इसके लिए कंपनी अमेरिकी ट्रेजरी को सेटलमेंट राशि के रूप में 275 मिलियन डॉलर (करीब 2,300 करोड़ रुपए) का भुगतान करेगी।

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने सोमवार को इस समझौते की आधिकारिक घोषणा की। यह मामला ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों के 32 संभावित नागरिक दायित्व उल्लंघनों से जुड़ा हुआ है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. सेंसेक्स 1000 अंक गिरने के बाद रिकवर: डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड 96.33 पर पहुंचा; कच्चा तेल भी 2% बढ़कर 110 डॉलर के पार

मिडिल ईस्ट के तनाव का असर आज सोमवार 18 मई को शेयर बाजार पर भी दिखा। सेंसेक्स सुबह 1000 अंक से ज्यादा गिरकर 74,180 पर आ गया। हालांकि बाद में इसमें रिकवरी आई है और ये 77 अंक (0.10%) की तेजी के साथ 75,315 पर बंद हुआ। निफ्टी भी फ्लैट होकर 23,650 के करीब आ गया। आज के कारोबार में आईटी शेयरों में तेजी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. एयरटेल देश की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी: मार्केट कैप ₹12 लाख करोड़ के करीब पहुंचा, HDFC बैंक को पीछे छोड़ा

भारती एयरटेल 18 मई को मार्केट कैप के मामले में HDFC बैंक को पीछे छोड़कर भारत की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई। कारोबार के दौरान एयरटेल के शेयरों में 2% तक की तेजी दर्ज की गई, जिससे कंपनी का शेयर ₹1,953.8 के स्तर पर पहुंच गया।

इस तेजी के साथ ही एयरटेल का कुल मार्केट कैप बढ़कर करीब ₹12 लाख करोड़ हो गया, जबकि HDFC बैंक का मार्केट कैप ₹11.8 लाख करोड़ पर आ गया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. वनप्लस 15R स्मार्टफोन ₹7000 महंगा हुआ: स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर और 32 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर, शुरुआती कीमत ₹54,999

टेक कंपनी वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप फोन वनप्लस 15R की कीमत 7 हजार रुपए बढ़ा दी है। वनप्लस ने फोन को दिसंबर-2025 में 47,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था।

अब इसकी कीमत 54,999 रुपए हो गई है। वनप्लस 15R दो वैरिएंट में स्नैपड्रैगन 8 जेन-5 प्रोसेसर, 7400mAh बैटरी और 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

सोमवार को दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket