Monday, 24 Aug 2026 | 11:20 PM

Trending :

Jannik Sinner Youngest Italian Open Winner

  • Hindi News
  • Career
  • Jannik Sinner Youngest Italian Open Winner | WHO Ebola Global Emergency

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. वीडी सतीशन केरलम के 13वें मुख्यमंत्री बने

  • 18 मई को कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरलम के 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
  • राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मुख्यमंत्री के अलावा 20 कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई।
  • केरलम की कैबिनेट में 14 विधायकों ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली।
  • कांग्रेस के तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।
  • सतीशन के शपथ कार्यक्रम में राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन और बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर शामिल हुए।
  • ऐसा 64 साल के बाद हुआ है, जब पूरे मंत्रीमंडल को एक साथ शपथ दिलाई गई हो। इससे पहले राज्य के तीसरे कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे आर शंकर ने 1962 में पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी।
  • वी डी सतीशन का पूरा नाम वडास्‍सेरी दामोदरन सतीशन है और वे एर्नाकुलम जिले की पारावूर सीट से विधायक हैं।

2. BCCI अब RTI के दायरे में नहीं आएगा

  • 18 मई को केंद्रीय सूचना आयोग, यानी CIC ने कहा कि BCCI एक सार्वजनिक प्राधिकरण यानी पब्लिक अथॉरिटी नहीं है।
  • इस फैसले का मतलब है कि BCCI अब RTI एक्ट के तहत जानकारी देने के लिए बाध्य नहीं है।
  • CIC ने अपने 2018 के पुराने आदेश को उलट दिया है।
  • सूचना आयुक्त पी. आर. रमेश ने कहा कि सरकार BCCI को न फंड देती है, न इसे नियंत्रित करती है। इसलिए यह सरकारी संस्था नहीं है।
  • यह फैसला एक RTI अपील के बाद आया, जिसमें BCCI से खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूछी गई थी।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

3. भारत और स्वीडन की स्पेस एजेंसीज ने MoU साइन किया

  • 17 मई को पीएम नरेंद्र मोदी और स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टरसन ने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बैठक की।
  • दोनों देशों की स्पेस एजेंसीज ने ‘वीनस ऑर्बिटर मिशन’ को लेकर एक समझौता ज्ञापन, यानी MoU पर साइन किए।
  • भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO और स्वीडन की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी SNSA के बीच ये MoU हुआ है।
  • मिशन का उद्देश्य पृथ्‍वी के पड़ोसी ग्रह शुक्र (वीनस) के वातावरण, सतह और जियोलॉजिकल गतिविधियों का अध्ययन करना है।
  • स्वीडन इस मिशन के लिए वीनसियन न्यूट्रल्स एनालाइजर (VNA) नामक वैज्ञानिक उपकरण तैयार करके ISRO को देगा।
  • भारत मार्च 2028 में ‘वीनस ऑर्बिटर मिशन’ लॉन्च करेगा।
  • पीएम मोदी ने स्वीडिश कंपनियों को ‘मेक इन इंडिया’, ‘नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन’ और ‘नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन’ में शामिल होने का न्योता दिया।
  • भारत और स्वीडन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्वांटम कंप्यूटिंग के सेक्टर्स में भी पार्टनरशिप की।
  • मोदी 8 साल बाद स्वीडन पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने 2018 में स्वीडन का दौरा किया था।
पीएम मोदी को स्वीडन में ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. जैनिक सिनर ने इटालियन ओपन जीता

  • 17 मई को वर्ल्ड नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने इटालियन ओपन 2026 का खिताब जीता।
  • 24 साल के सिनर ने रोम में हुए फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रुड को हराया।
  • इस जीत के साथ जैनिक ने सभी 9 ‘ATP मास्टर्स 1000’ खिताब जीतकर ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ पूरा कर लिया है।
  • सिनर करियर गोल्डन मास्टर्स पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले नोवाक जोकोविच ने ये उपलब्धि हासिल की थी।
  • सिनर ने 24 साल की उम्र में गोल्डन मास्टर्स पूरा किया है, जबकि 2018 में 31 साल की उम्र में गोल्डन मास्टर्स पूरा किया था।
जैनिक सिनर ने 7 साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया था।

5. WHO ने इबोला वायरस को महामारी घोषित किया

  • 17 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन, यानी WHO ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) और युगांडा में इबोला वायरस के तेजी से फैलते प्रकोप को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है।
  • कांगो के पूर्वी इटुरी प्रांत में इबोला से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। 246 संदिग्ध मामले सामने आए हैं।
  • इबोला वायरस संक्रमित व्यक्ति या जानवर के शारीरिक तरल पदार्थों जैसे खून, लार, पसीने या उल्टी के सीधे संपर्क में आने से फैलता है।
  • WHO ने सभी देशों को अलर्ट रहने और बॉर्डर पर स्क्रीनिंग करने की एड्वाइजरी जारी की है।
  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बार इबोला का ‘बुंडीबुग्यो स्ट्रेन’ मिला है, जबकि कांगो में पहले ज्यादातर मामले ‘जायरे स्ट्रेन’ के रहे हैं।
  • इबोला वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं है। हालांकि, WHO ने कहा है कि ये वायरस कोविड-19 जितना खतरनाक नहीं है।
  • भारत में 2014 के बाद इबोला का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
  • दुनिया में इबोला वायरस का पहला मामला 1976 में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में ही सामने आया था।
पूरी दुनिया में इबोला वायरस डिसीज (EVD) से पीड़ित मरीजों में औसतन 25% की मौत हुई है।

मिसलीनियस (MISCELLENEOUS)

6. ब्रिटेन की प्रूडेंशियल कंपनी खरीदेगी भारती लाइफ में 75% हिस्सेदारी

  • 18 मई को ब्रिटिश बीमा कंपनी प्रूडेंशियल (Prudential plc) ने भारत की एक प्रमुख प्राइवेट जीवन बीमा कंपनी ‘भारती लाइफ’ में 75% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया।
  • प्रूडेंशियल ये हिस्सेदारी भारती लाइफ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और 360 ONE Asset Management से खरीदेगी।
  • ये डील 3,500 करोड़ से 4,200 करोड़ रुपए तक में हो सकती है।
  • सुनील भारती मित्तल भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हैं।
  • डील के बाद, प्रूडेंशियल भारत में अपनी सर्विस का विस्तार करेगी और नई बीमा स्कीम्स लाएगी।
  • प्रूडेंशियल (Prudential plc) एक प्रमुख ब्रिटिश मल्टीनेशनल फाइनेंस कंपनी है, जो मुख्य रूप से लाइफ इन्शोयोरेंस करती है। भारत में ये ब्रांड ‘ICICI प्रूडेंशियल’ के जरिए अपनी सेवाएं प्रदान करता है।

7. शेरपा कामी रीता ने 32वीं बार माउंट एवरेस्ट चढ़कर रिकॉर्ड बनाया

  • 17 मई को नेपाल के पर्वतारोही शेरपा कामी रीता ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट ऐवरेस्‍ट (8,849 मीटर) पर 32वीं बार चढ़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • 56 वर्षीय कामी रीता को एवरेस्ट मैन भी कहा जाता है। इससे पहले उन्होंने 27 मई 2025 को 31वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया था।
  • रीता इससे पहले K2, ल्होत्से, चो ओयू और मनास्लु सहित कई अन्य 8,000 मीटर से ऊंची चोटियों पर चढ़ चुके हैं।
  • रीता ने 1992 में पर्वतारोहण करियर शुरू किया था और पहली बार 1994 में एवरेस्ट की चोटी फतह की थी।

  • शेरपा रीता ने दुनिया के छठे सबसे ऊंचे पर्वत ‘चो ओयू’ पर आठ बार चढ़ाई की है।
  • माउंट एवरेस्ट पर पहली चढ़ाई 1953 में एडमंड हिलेरी और शेरपा तेनजिंग नोर्गे ने की थी।
शेरपा रीता 8,000 मीटर से ज्यादा के पर्वतों पर 40 से ज्यादा सफल चढ़ाई कर चुके हैं।

आज का इतिहास

  • 1904 में टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा का निधन हुआ।
  • 1971 में भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी पोर्ट वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ।
  • 1979 में हिंदी के साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी का निधन हुआ।

———————–

ये खबर भी पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
जिम्बाब्वे टीम का पहला बैच हरारे के लिए रवाना:वेस्टइंडीज टीम अब भी फंसी, एयरस्पेस बंद होने से भारत में अटके थे क्रिकेटर्स

March 5, 2026/
3:56 pm

जिम्बाब्वे टीम का पहला बैच बुधवार को अपने घर हरारे के लिए रवाना हो गया है। जिम्बाब्वे की टीम को...

TCS को चौथी तिमाही में ₹13,718 करोड़ का मुनाफा:सालाना आधार पर प्रॉफिट 12% बढ़ा, टोटल इनकम 9% बढ़कर ₹71,455 करोड़ पर पहुंची

April 9, 2026/
4:46 pm

देश की सबसे बड़ी आईटी (IT) कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने गुरुवार को अपने चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे...

Petrol Ethanol Sugar Rumour Fake Video

June 24, 2026/
1:10 am

नई दिल्ली5 घंटे पहले कॉपी लिंक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो है, जिसमें एथेनॉल की वजह से फ्यूल टैंक के...

Left Govt Ends, Congress Returns

May 4, 2026/
4:33 pm

2 मिनट पहलेलेखक: ऐश्वर्य राज कॉपी लिंक केरलम विधानसभा चुनाव में पिनराई विजयन की अगुवाई वाले लेफ्ट एलायंस LDF को...

Renuka Shahane Success Story; Casting Couch

August 21, 2026/
4:30 am

3 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक अपनी शर्तों पर फैसले लेकर रेणुका शहाणे ने थिएटर से फिल्मों, टीवी और...

comscore_image

March 17, 2026/
6:47 pm

  आजकल बढ़ता वजन और बार-बार लगने वाली शुगर क्रेविंग्स लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है. ऐसे में...

रायसेन: 16 यात्री और 5 बाइक से लदी नाव पलटी:चार युवकों ने नर्मदा नदी में कूदकर सभी को बचाया; रमपुरा से रिछावर घाट जा रही थी नाव

March 30, 2026/
9:13 pm

रायसेन जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रमपुरा घाट पर सोमवार को नर्मदा नदी में बड़ा हादसा टल गया।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Jannik Sinner Youngest Italian Open Winner

Jannik Sinner Youngest Italian Open Winner
  • Hindi News
  • Career
  • Jannik Sinner Youngest Italian Open Winner | WHO Ebola Global Emergency

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. वीडी सतीशन केरलम के 13वें मुख्यमंत्री बने

  • 18 मई को कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरलम के 13वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
  • राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मुख्यमंत्री के अलावा 20 कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई।
  • केरलम की कैबिनेट में 14 विधायकों ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली।
  • कांग्रेस के तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।
  • सतीशन के शपथ कार्यक्रम में राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन और बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर शामिल हुए।
  • ऐसा 64 साल के बाद हुआ है, जब पूरे मंत्रीमंडल को एक साथ शपथ दिलाई गई हो। इससे पहले राज्य के तीसरे कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे आर शंकर ने 1962 में पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी।
  • वी डी सतीशन का पूरा नाम वडास्‍सेरी दामोदरन सतीशन है और वे एर्नाकुलम जिले की पारावूर सीट से विधायक हैं।

2. BCCI अब RTI के दायरे में नहीं आएगा

  • 18 मई को केंद्रीय सूचना आयोग, यानी CIC ने कहा कि BCCI एक सार्वजनिक प्राधिकरण यानी पब्लिक अथॉरिटी नहीं है।
  • इस फैसले का मतलब है कि BCCI अब RTI एक्ट के तहत जानकारी देने के लिए बाध्य नहीं है।
  • CIC ने अपने 2018 के पुराने आदेश को उलट दिया है।
  • सूचना आयुक्त पी. आर. रमेश ने कहा कि सरकार BCCI को न फंड देती है, न इसे नियंत्रित करती है। इसलिए यह सरकारी संस्था नहीं है।
  • यह फैसला एक RTI अपील के बाद आया, जिसमें BCCI से खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया पूछी गई थी।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

3. भारत और स्वीडन की स्पेस एजेंसीज ने MoU साइन किया

  • 17 मई को पीएम नरेंद्र मोदी और स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टरसन ने द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बैठक की।
  • दोनों देशों की स्पेस एजेंसीज ने ‘वीनस ऑर्बिटर मिशन’ को लेकर एक समझौता ज्ञापन, यानी MoU पर साइन किए।
  • भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO और स्वीडन की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी SNSA के बीच ये MoU हुआ है।
  • मिशन का उद्देश्य पृथ्‍वी के पड़ोसी ग्रह शुक्र (वीनस) के वातावरण, सतह और जियोलॉजिकल गतिविधियों का अध्ययन करना है।
  • स्वीडन इस मिशन के लिए वीनसियन न्यूट्रल्स एनालाइजर (VNA) नामक वैज्ञानिक उपकरण तैयार करके ISRO को देगा।
  • भारत मार्च 2028 में ‘वीनस ऑर्बिटर मिशन’ लॉन्च करेगा।
  • पीएम मोदी ने स्वीडिश कंपनियों को ‘मेक इन इंडिया’, ‘नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन’ और ‘नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन’ में शामिल होने का न्योता दिया।
  • भारत और स्वीडन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्वांटम कंप्यूटिंग के सेक्टर्स में भी पार्टनरशिप की।
  • मोदी 8 साल बाद स्वीडन पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने 2018 में स्वीडन का दौरा किया था।
पीएम मोदी को स्वीडन में ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

पीएम मोदी को स्वीडन में ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. जैनिक सिनर ने इटालियन ओपन जीता

  • 17 मई को वर्ल्ड नंबर वन टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने इटालियन ओपन 2026 का खिताब जीता।
  • 24 साल के सिनर ने रोम में हुए फाइनल में नॉर्वे के कैस्पर रुड को हराया।
  • इस जीत के साथ जैनिक ने सभी 9 ‘ATP मास्टर्स 1000’ खिताब जीतकर ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ पूरा कर लिया है।
  • सिनर करियर गोल्डन मास्टर्स पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले नोवाक जोकोविच ने ये उपलब्धि हासिल की थी।
  • सिनर ने 24 साल की उम्र में गोल्डन मास्टर्स पूरा किया है, जबकि 2018 में 31 साल की उम्र में गोल्डन मास्टर्स पूरा किया था।
जैनिक सिनर ने 7 साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया था।

जैनिक सिनर ने 7 साल की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया था।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

5. WHO ने इबोला वायरस को महामारी घोषित किया

  • 17 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन, यानी WHO ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) और युगांडा में इबोला वायरस के तेजी से फैलते प्रकोप को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है।
  • कांगो के पूर्वी इटुरी प्रांत में इबोला से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। 246 संदिग्ध मामले सामने आए हैं।
  • इबोला वायरस संक्रमित व्यक्ति या जानवर के शारीरिक तरल पदार्थों जैसे खून, लार, पसीने या उल्टी के सीधे संपर्क में आने से फैलता है।
  • WHO ने सभी देशों को अलर्ट रहने और बॉर्डर पर स्क्रीनिंग करने की एड्वाइजरी जारी की है।
  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बार इबोला का ‘बुंडीबुग्यो स्ट्रेन’ मिला है, जबकि कांगो में पहले ज्यादातर मामले ‘जायरे स्ट्रेन’ के रहे हैं।
  • इबोला वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं है। हालांकि, WHO ने कहा है कि ये वायरस कोविड-19 जितना खतरनाक नहीं है।
  • भारत में 2014 के बाद इबोला का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
  • दुनिया में इबोला वायरस का पहला मामला 1976 में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में ही सामने आया था।
पूरी दुनिया में इबोला वायरस डिसीज (EVD) से पीड़ित मरीजों में औसतन 25% की मौत हुई है।

पूरी दुनिया में इबोला वायरस डिसीज (EVD) से पीड़ित मरीजों में औसतन 25% की मौत हुई है।

मिसलीनियस (MISCELLENEOUS)

6. ब्रिटेन की प्रूडेंशियल कंपनी खरीदेगी भारती लाइफ में 75% हिस्सेदारी

  • 18 मई को ब्रिटिश बीमा कंपनी प्रूडेंशियल (Prudential plc) ने भारत की एक प्रमुख प्राइवेट जीवन बीमा कंपनी ‘भारती लाइफ’ में 75% हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया।
  • प्रूडेंशियल ये हिस्सेदारी भारती लाइफ वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड और 360 ONE Asset Management से खरीदेगी।
  • ये डील 3,500 करोड़ से 4,200 करोड़ रुपए तक में हो सकती है।
  • सुनील भारती मित्तल भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हैं।
  • डील के बाद, प्रूडेंशियल भारत में अपनी सर्विस का विस्तार करेगी और नई बीमा स्कीम्स लाएगी।
  • प्रूडेंशियल (Prudential plc) एक प्रमुख ब्रिटिश मल्टीनेशनल फाइनेंस कंपनी है, जो मुख्य रूप से लाइफ इन्शोयोरेंस करती है। भारत में ये ब्रांड ‘ICICI प्रूडेंशियल’ के जरिए अपनी सेवाएं प्रदान करता है।

7. शेरपा कामी रीता ने 32वीं बार माउंट एवरेस्ट चढ़कर रिकॉर्ड बनाया

  • 17 मई को नेपाल के पर्वतारोही शेरपा कामी रीता ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट ऐवरेस्‍ट (8,849 मीटर) पर 32वीं बार चढ़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • 56 वर्षीय कामी रीता को एवरेस्ट मैन भी कहा जाता है। इससे पहले उन्होंने 27 मई 2025 को 31वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया था।
  • रीता इससे पहले K2, ल्होत्से, चो ओयू और मनास्लु सहित कई अन्य 8,000 मीटर से ऊंची चोटियों पर चढ़ चुके हैं।
  • रीता ने 1992 में पर्वतारोहण करियर शुरू किया था और पहली बार 1994 में एवरेस्ट की चोटी फतह की थी।
  • रीता ने 1992 में पर्वतारोहण करियर शुरू किया था और पहली बार 1994 में एवरेस्ट की चोटी फतह की थी।
  • शेरपा रीता ने दुनिया के छठे सबसे ऊंचे पर्वत ‘चो ओयू’ पर आठ बार चढ़ाई की है।
  • माउंट एवरेस्ट पर पहली चढ़ाई 1953 में एडमंड हिलेरी और शेरपा तेनजिंग नोर्गे ने की थी।
शेरपा रीता 8,000 मीटर से ज्यादा के पर्वतों पर 40 से ज्यादा सफल चढ़ाई कर चुके हैं।

शेरपा रीता 8,000 मीटर से ज्यादा के पर्वतों पर 40 से ज्यादा सफल चढ़ाई कर चुके हैं।

आज का इतिहास

  • 1904 में टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी टाटा का निधन हुआ।
  • 1971 में भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी पोर्ट वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ।
  • 1979 में हिंदी के साहित्यकार हजारी प्रसाद द्विवेदी का निधन हुआ।

———————–

ये खबर भी पढ़ें..

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket