Sunday, 23 Aug 2026 | 10:55 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Gaikwad 1000 Chepauk Runs | Klaasen 2000 IPL Runs; Dhoni CSK Photoshoot

चेन्नई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने हेनरिक क्लासन और अभिषेक शर्मा की पारियों की बदौलत टीम ने 19 पारियों में टारगेट हासिल कर लिया।

सोमवार को इनिंग्स ब्रेक में एमएस धोनी ने टीम के साथ ग्रुप फोटोशूट कराकर फैंस को खास पल दिया। क्लासन ने सिर्फ 58 पारियों में 2 हजार IPL रन पूरे किए। वहीं ऋतुराज गायकवाड ने चेपॉक में अपने 1000 IPL रन बनाए।

हैदराबाद-पंजाब मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स

1. क्लासन 58 पारियों में 2 हजार IPL रन पूरे किए

हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासन ने IPL में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 58 पारियों में हासिल की। इस लिस्ट में टॉप पर 47 पारी के साथ साई सुदर्शन हैं।

क्लासन ने IPL में 2000 रन बनाने के लिए सिर्फ 1214 गेंदें खेलीं। वह सबसे कम गेंदों में यह आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाजों की सूची में 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर 1120 बॉल के साथ आंद्रे रसल हैं।

2. चेन्नई ने 3 साल बाद चेपॉक में पहले बल्लेबाजी चुनी

चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक में 3 साल बाद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इससे पहले CSK ने 14 मई 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेपॉक में पहले बैटिंग चुनी थी।

3. CSK ने पहले ओवर में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया

चेन्नई ने पारी के पहले ओवर में 17 रन बनाए। यह IPL में CSK का पहले ओवर में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले टीम ने 2015 में कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन्स में पहले ओवर में 19 रन बनाए थे।

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग जोड़ी का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। टीम का ओपनिंग रनरेट 9.08 रहा, जो इस सीजन सबसे कम है। वहीं औसत 25.84 रहा, जो सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स (24.33) से बेहतर है।

4. इस सीजन पावरप्ले में गायकवाड का स्ट्राइक रेट सबसे कम

ऋतुराज गायकवाड का IPL 2026 में पावरप्ले के दौरान स्ट्राइक रेट 124.6 रहा है। कम से कम 100 गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में यह इस सीजन सबसे कम स्ट्राइक रेट है।

5. गायकवाड ने चेपॉक में पूरे किए 1000 IPL रन

रुतुराज गायकवाड ने चेपॉक मैदान पर IPL में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। वह इस मैदान पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले चेन्नई के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं।

गायकवाड ने 20 गेंदों की पारी में 71.42 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। IPL 2026 में 20 या उससे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में यह दूसरा सबसे कम स्ट्राइक रेट रहा। इससे पहले लखनऊ के अर्शिन कुलकर्णी ने RCB के खिलाफ 70.93 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।

6. कमिंस कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में दूसरे नंबर पर

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस IPL में कप्तान रहते हुए 42 विकेट ले चुके हैं। वह कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

7. अभिषेक शर्मा ने पूरे किए 500+ रन

अभिषेक शर्मा IPL में 500+ रन बनाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले डेविड वॉर्नर 6 बार, जबकि शिखर धवन, केन विलियमसन, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन एक-एक बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

8. कम्बोज ने इस सीजन 30 सिक्स दिए

चेन्नई के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज इस सीजन 30 सिक्स दे चुके हैं। कम्बोज ने इस मामले में कगिसो रबाडा, युजवेंद्र चहल और वनिंदु हसरंगा की बराबरी कर ली। IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड राशिद खान के नाम है, जिन्होंने 2025 में 33 सिक्स दिए थे।

यहां से टॉप-5 मोमेंट्स…

1. संजू ने पहली गेंद पर सिक्स लगाकर खाता खोला

चेन्नई के ओपनर संजू सैमसन ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। नीतीश ने मिडिल स्टंप पर लेंथ बॉल डाली, जिस पर संजू क्रीज में पीछे रहकर शानदार स्ट्रेट शॉट खेला। गेंद सीधे साइटस्क्रीन के ऊपर स्टैंड्स में जाकर गिरी।

संजू ने सिक्स लगाकर खाता खोला।

संजू ने सिक्स लगाकर खाता खोला।

2. उर्विल ने कमिंस के ओवर में लगातार दो सिक्स लगाए

उर्विल पटेल ने पैट कमिंस के खिलाफ आते ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने तीसरे ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। पहले शॉर्ट गेंद को डीप मिडविकेट स्टैंड्स में पहुंचाया, फिर पैड्स पर मिली फुल टॉस को डीप स्क्वेयर लेग के बाहर भेज दिया।

उर्विल ने 8 बॉल पर 13 रन बनाए।

उर्विल ने 8 बॉल पर 13 रन बनाए।

3. आखिरी ओवर में विकेट को लेकर कन्फ्यूजन

चेन्नई की पारी के आखिरी ओवर में विकेट को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई। शुरुआत में स्कोरकार्ड में प्रफुल हिंगे को प्रशांत वीर का कैच एंड बोल्ड विकेट नहीं दिया गया था, लेकिन बाद में स्कोर अपडेट हुआ और आखिरी गेंद पर प्रशांत को आउट करार दिया गया।

प्रशांत वीर 11 रन बनाकर आउट हुए।

प्रशांत वीर 11 रन बनाकर आउट हुए।

4. धोनी ने ग्रुप फोटोशूट कराया

चेपॉक में CSK के आखिरी लीग मैच के दौरान एमएस धोनी इनिंग्स ब्रेक में मैदान पर आए और पूरी टीम के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। इसके बाद वे ड्रेसिंग रूम लौट गए। फैंस के लिए यह पल बेहद खास रहा, क्योंकि धोनी के भविष्य और संभावित आखिरी IPL सीजन को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं।

चेन्नई टीम के साथ एम एस धोनी।

चेन्नई टीम के साथ एम एस धोनी।

5. संजू और क्लासन के बीच बहस हुई

चेन्नई के विकेटकीपर संजू सैमसन ने विकेट के पीछे शानदार फुर्ती दिखाते हुए हेनरिक क्लासन को स्टंप आउट किया। 14.3 ओवर में नूर अहमद ने ओवर द विकेट आकर गुगली डाली। क्लासन लेग साइड हटकर इनसाइड-आउट शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले को बीट करती हुई निकल गई।

क्लासन का पिछला पैर हवा में था और उसी समय संजू ने तेजी से बेल्स उड़ा दीं। रिप्ले में भी साफ दिखा कि क्लासन का पैर क्रीज के अंदर वापस नहीं आया था। संजू अपने स्टंपिंग को लेकर इतने आश्वस्त थे कि बेल्स उड़ाते ही उछलकर जश्न मनाने लगे।

आउट होने के बाद क्लासन और संजू के बीच बहस भी देखने को मिली। क्लासन पवेलियन लौटते समय संजू से कुछ कहते नजर आए। उन्होंने पीछे मुड़कर भी जवाब दिया। हालांकि मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ा।

क्लासन 26 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए।

———————————————-

IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया

चेपॉक में सोमवार को खेले गए IPL 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
गैरेज में नहीं,ड्राइंग रूम में सजती हैं करोड़ों की कारें:लग्जरी स्टोरेज रईसों का स्टेटस सिंबल, महामारी में घर में रहने की आदत ने इस ट्रेंड को हवा दी

March 10, 2026/
3:19 pm

अब अमीरी दिखाने का तरीका बदल रहा है। पहले लग्जरी चीजों को सुरक्षित अलमारियों या गैरेज में रखा जाता था,...

गेहूं खरीद का कोटा बढ़ाने केंद्र से मांगी मदद:सीएम बोले- वैश्विक परिस्थितियों के कारण गेहूं एक्सपोर्ट नहीं हो पाया, जूट इम्पोर्ट में भी दिक्कत

April 23, 2026/
12:23 am

मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण गेहूं के...

वर्ल्ड अपडेट्स:हांगकांग में 5 बुकसेलर्स गिरफ्तार: सरकार विरोधी 'देशद्रोही' किताबें बेचने का आरोप

July 16, 2026/
10:50 am

हांगकांग में सरकार विरोधी ‘देशद्रोही’ सामग्री वाली किताबें बेचने के आरोप में राष्ट्रीय सुरक्षा पुलिस ने पांच बुकसेलर्स को गिरफ्तार...

Mumbai Lawrence Gang Member Lookout Notice

February 21, 2026/
11:26 am

मुंबई27 मिनट पहले कॉपी लिंक रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ₹1,300...

World News Updates; Trump Pakistan China

April 8, 2026/
9:18 am

9 मिनट पहले कॉपी लिंक ईरान संकट के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का X पोस्ट विवादों में आ...

तस्वीर का विवरण

May 24, 2026/
4:32 pm

पंजाबी राजमा बनाने की सामग्री: 1 कप राजमा, 2 प्याज, 3 टमाटर, 1 छोटा अदरक-लहसुन पेस्ट, 2 हरी मिर्च, 1...

राजनीति

Gaikwad 1000 Chepauk Runs | Klaasen 2000 IPL Runs; Dhoni CSK Photoshoot

Gaikwad 1000 Chepauk Runs | Klaasen 2000 IPL Runs; Dhoni CSK Photoshoot

चेन्नई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने हेनरिक क्लासन और अभिषेक शर्मा की पारियों की बदौलत टीम ने 19 पारियों में टारगेट हासिल कर लिया।

सोमवार को इनिंग्स ब्रेक में एमएस धोनी ने टीम के साथ ग्रुप फोटोशूट कराकर फैंस को खास पल दिया। क्लासन ने सिर्फ 58 पारियों में 2 हजार IPL रन पूरे किए। वहीं ऋतुराज गायकवाड ने चेपॉक में अपने 1000 IPL रन बनाए।

हैदराबाद-पंजाब मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स

1. क्लासन 58 पारियों में 2 हजार IPL रन पूरे किए

हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासन ने IPL में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 58 पारियों में हासिल की। इस लिस्ट में टॉप पर 47 पारी के साथ साई सुदर्शन हैं।

क्लासन ने IPL में 2000 रन बनाने के लिए सिर्फ 1214 गेंदें खेलीं। वह सबसे कम गेंदों में यह आंकड़ा छूने वाले बल्लेबाजों की सूची में 5वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पहले नंबर पर 1120 बॉल के साथ आंद्रे रसल हैं।

2. चेन्नई ने 3 साल बाद चेपॉक में पहले बल्लेबाजी चुनी

चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक में 3 साल बाद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इससे पहले CSK ने 14 मई 2023 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेपॉक में पहले बैटिंग चुनी थी।

3. CSK ने पहले ओवर में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया

चेन्नई ने पारी के पहले ओवर में 17 रन बनाए। यह IPL में CSK का पहले ओवर में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले टीम ने 2015 में कोलकाता के खिलाफ ईडन गार्डन्स में पहले ओवर में 19 रन बनाए थे।

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग जोड़ी का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। टीम का ओपनिंग रनरेट 9.08 रहा, जो इस सीजन सबसे कम है। वहीं औसत 25.84 रहा, जो सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स (24.33) से बेहतर है।

4. इस सीजन पावरप्ले में गायकवाड का स्ट्राइक रेट सबसे कम

ऋतुराज गायकवाड का IPL 2026 में पावरप्ले के दौरान स्ट्राइक रेट 124.6 रहा है। कम से कम 100 गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में यह इस सीजन सबसे कम स्ट्राइक रेट है।

5. गायकवाड ने चेपॉक में पूरे किए 1000 IPL रन

रुतुराज गायकवाड ने चेपॉक मैदान पर IPL में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। वह इस मैदान पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले चेन्नई के प्रमुख बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं।

गायकवाड ने 20 गेंदों की पारी में 71.42 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। IPL 2026 में 20 या उससे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में यह दूसरा सबसे कम स्ट्राइक रेट रहा। इससे पहले लखनऊ के अर्शिन कुलकर्णी ने RCB के खिलाफ 70.93 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।

6. कमिंस कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में दूसरे नंबर पर

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस IPL में कप्तान रहते हुए 42 विकेट ले चुके हैं। वह कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

7. अभिषेक शर्मा ने पूरे किए 500+ रन

अभिषेक शर्मा IPL में 500+ रन बनाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले डेविड वॉर्नर 6 बार, जबकि शिखर धवन, केन विलियमसन, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन एक-एक बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

8. कम्बोज ने इस सीजन 30 सिक्स दिए

चेन्नई के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज इस सीजन 30 सिक्स दे चुके हैं। कम्बोज ने इस मामले में कगिसो रबाडा, युजवेंद्र चहल और वनिंदु हसरंगा की बराबरी कर ली। IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड राशिद खान के नाम है, जिन्होंने 2025 में 33 सिक्स दिए थे।

यहां से टॉप-5 मोमेंट्स…

1. संजू ने पहली गेंद पर सिक्स लगाकर खाता खोला

चेन्नई के ओपनर संजू सैमसन ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। नीतीश ने मिडिल स्टंप पर लेंथ बॉल डाली, जिस पर संजू क्रीज में पीछे रहकर शानदार स्ट्रेट शॉट खेला। गेंद सीधे साइटस्क्रीन के ऊपर स्टैंड्स में जाकर गिरी।

संजू ने सिक्स लगाकर खाता खोला।

संजू ने सिक्स लगाकर खाता खोला।

2. उर्विल ने कमिंस के ओवर में लगातार दो सिक्स लगाए

उर्विल पटेल ने पैट कमिंस के खिलाफ आते ही आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने तीसरे ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। पहले शॉर्ट गेंद को डीप मिडविकेट स्टैंड्स में पहुंचाया, फिर पैड्स पर मिली फुल टॉस को डीप स्क्वेयर लेग के बाहर भेज दिया।

उर्विल ने 8 बॉल पर 13 रन बनाए।

उर्विल ने 8 बॉल पर 13 रन बनाए।

3. आखिरी ओवर में विकेट को लेकर कन्फ्यूजन

चेन्नई की पारी के आखिरी ओवर में विकेट को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई। शुरुआत में स्कोरकार्ड में प्रफुल हिंगे को प्रशांत वीर का कैच एंड बोल्ड विकेट नहीं दिया गया था, लेकिन बाद में स्कोर अपडेट हुआ और आखिरी गेंद पर प्रशांत को आउट करार दिया गया।

प्रशांत वीर 11 रन बनाकर आउट हुए।

प्रशांत वीर 11 रन बनाकर आउट हुए।

4. धोनी ने ग्रुप फोटोशूट कराया

चेपॉक में CSK के आखिरी लीग मैच के दौरान एमएस धोनी इनिंग्स ब्रेक में मैदान पर आए और पूरी टीम के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई। इसके बाद वे ड्रेसिंग रूम लौट गए। फैंस के लिए यह पल बेहद खास रहा, क्योंकि धोनी के भविष्य और संभावित आखिरी IPL सीजन को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं।

चेन्नई टीम के साथ एम एस धोनी।

चेन्नई टीम के साथ एम एस धोनी।

5. संजू और क्लासन के बीच बहस हुई

चेन्नई के विकेटकीपर संजू सैमसन ने विकेट के पीछे शानदार फुर्ती दिखाते हुए हेनरिक क्लासन को स्टंप आउट किया। 14.3 ओवर में नूर अहमद ने ओवर द विकेट आकर गुगली डाली। क्लासन लेग साइड हटकर इनसाइड-आउट शॉट खेलने गए, लेकिन गेंद बल्ले को बीट करती हुई निकल गई।

क्लासन का पिछला पैर हवा में था और उसी समय संजू ने तेजी से बेल्स उड़ा दीं। रिप्ले में भी साफ दिखा कि क्लासन का पैर क्रीज के अंदर वापस नहीं आया था। संजू अपने स्टंपिंग को लेकर इतने आश्वस्त थे कि बेल्स उड़ाते ही उछलकर जश्न मनाने लगे।

आउट होने के बाद क्लासन और संजू के बीच बहस भी देखने को मिली। क्लासन पवेलियन लौटते समय संजू से कुछ कहते नजर आए। उन्होंने पीछे मुड़कर भी जवाब दिया। हालांकि मामला ज्यादा आगे नहीं बढ़ा।

क्लासन 26 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए।

क्लासन 26 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए।

———————————————-

IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंची, चेन्नई को 5 विकेट से हराया

चेपॉक में सोमवार को खेले गए IPL 2026 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket