Monday, 14 Sep 2026 | 06:49 AM

Trending :

नीलम ने गोविंदा संग रिश्ते की अफवाहों पर रिएक्शन दिया:बोलीं- उस समय मैं बहुत छोटी थी, उनकी शादी की जानकारी बाद में मिली नीलम ने गोविंदा संग रिश्ते की अफवाहों पर रिएक्शन दिया:बोलीं- उस समय मैं बहुत छोटी थी, उनकी शादी की जानकारी बाद में मिली Andhra Pradesh Paramedical Interns Protest बांग्लादेश बोला- भारत से रिश्ते रीसेट करना चाहते हैं:हसीना के दौर के संबंधों को असहज बताया, विदेश राज्य मंत्री ने कहा- सीधी बातचीत जरूरी ओमान के पास जहाज पर हमला, 14 भारतीय सवार थे:13 का रेस्क्यू हुआ, एक लापता; भारत ने हमले की निंदा की ब्रिटेन के बंटवारे पर साथ आएंगे स्कॉटलैंड, वेल्स-नॉर्दर्न आयरलैंड:तीनों जगहों के नेताओं की कल मीटिंग, अलग होने के पक्ष में
EXCLUSIVE

Lucknow 69000 Teacher Scam Protest

Lucknow 69000 Teacher Scam Protest
  • Hindi News
  • Career
  • Lucknow 69000 Teacher Scam Protest | Candidates Crawl To Ministers House

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैंडिडेट्स कीड़ों की तरह रेंगकर यूपी शिक्षा मंत्री के आवास पहुंच रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।

कैंडिडेट्स यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही कैंडिडेट्स इस तरह से चीफ जस्टिस के ‘कॉकरोज’ वाले बयान का भी प्रतिकात्मक विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार ने कीड़ा समझा, इसीलिए रेंग कर प्रोटेस्ट कर रहे हैं।

18 मई की दोपहर कड़ी धूप में ये प्रोटेस्टर्स सड़क पर रेंगकर लखनऊ में शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पंहुचे और वहां प्रदर्शन किया।

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप

साल 2019 में यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती की परीक्षा करवाई थी। इसका नोटिफिकेशन 2018 में जारी हुआ था। इसी भर्ती में OBC कैटेगरी में टोटल 18,598 सीटें थीं, लेकिन OBC कैंडिडेट्स को सिर्फ 2,637 सीटें ही दी गईं।

प्रोटेस्ट कर रहे कैंडिडेट्स का आरोप है कि OBC को 27% की जगह सिर्फ 3.86% ही रिजर्वेशन दिया गया। इसी तरह से SC कैंडिडेट्स को 21% की जगह 16.6% ही आरक्षण मिला।

कैंडिडेट्स का आरोप है कि इस भर्ती में बेसिक एजुकेशन रूल 1981 और रिजर्वेशन रूल 1994 का उल्लंघन किया गया है। आरक्षित वर्ग की सीटें दूसरों को दी गई हैं।

अगस्त 2021 में कैंडिडेट्स के प्रदर्शन में भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर भी शामिल हुए थे। कैंडिडेट्स लगातार भर्ती की मांग को लेकर समय-समय पर प्रदर्शन करते रहे हैं।

ये मामला 2024 से सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है। प्रदर्शन कर रहे कैंडिडेट्स का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में पेंडिग इस केस में सरकार की तरफ से पैरवी नहीं की जा रही है।

इसकी वजह से मामले में कोई सेटलमेंट नहीं हो पा रहा है और ये केस अब तक सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग ही है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इस केस में सरकार अपना वकील कर इसमें पैरवी करे ताकि मामला जल्द सेटल हो सके।

NCBC और इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माना रिजर्वेशन रूल का पालन नहीं हुआ

69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में नेशनल कमीशन फॉर बैकवर्ड क्लासेज यानी NCBC ने आरक्षण नियमों का पालन नहीं होने पर यूपी सरकार से जवाब मांगा था। साथ ही आयोग ने अपनी रिपोर्ट में बेसिक शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई करने को भी कहा था।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने अगस्त 2024 में ही 69000 शिक्षक भर्ती की पूरी लिस्ट को रद्द करते हुए बेसिक एजुकेशन रूल 1981 और रिजर्वेशन रूल 1994 का पालन करते हुए 3 महीने के अंदर पूरी लिस्ट को जारी करने का आदेश दिया।

सीएम योगी ने कहा- जल्द भर्ती निकलेगी

यूपी गवर्नमेंट ने आखिरी बार 2019 में PRT यानी प्राथमिक शिक्षक के लिए 69,000 भर्ती निकाली थी। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग में प्राथमिक स्तर पर कोई नई शिक्षक भर्ती नहीं निकाली है।

इसी तरह से TGT/PGT यानी माध्यमिक शिक्षक के लिए आखिरी बार 2022 में लगभग 3,539 पदों पर भर्ती निकाली थी। ये भर्ती माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने निकाली थी।

स्कूलों में 46,944 पद खाली, शिक्षा मंत्री बोले- ‘पढ़ाने के लिए पर्याप्त शिक्षक’

इसी साल फरवरी में यूपी शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से भर्ती निकालने से इनकार किया था। विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायक अनिल प्रधान ने पूछा था कि क्या सरकार बेसिक शिक्षा विभाग में नई शिक्षक भर्ती शुरू करने जा रही है। इसके जवाब में मंत्री ने लिखित में बताया था कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सहायक शिक्षकों के 46,944 पद खाली हैं।

हालांकि, सरकार 2022 के बाद TET पास कैंडिडेट्स के लिए नई भर्ती निकालने पर विचार नहीं करेगी। मंत्री ने कहा था कि परिषद के स्कूलों में फिलहाल पर्याप्त शिक्षक और शिक्षामित्र काम कर रहे हैं।

पहले भी कई बार प्रदर्शन हुए, इसी साल 3 बार प्रोटेस्ट

इस मामले को लेकर कई बार प्रोटेस्ट हुए हैं। 18 मई के अलावा, 22 अप्रैल और 2 फरवरी को कैंडिडेट्स ने प्रोटेस्ट किया। पिछले साल भी 25 अक्तूबर 2025 को गुस्साए कैंडिडेट्स ने शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आवास का घेराव किया था और जमकर नारेबाजे की थी।

इसके अलावा भी अगस्त, मई 2025 में प्रदर्शन हुए। 2024 में सितंबर, फरवरी और जनवरी में प्रोटेस्ट हुए। नवंबर 2023 और 2021 में दिसंबर, अगस्त, जुलाई, जून में प्रदर्शन हुए।

स्टोरी – सोनाली राय

—————————-

ये खबर भी पढ़ें…

CBSE ने पर-क्‍वेश्‍चन रीवैल्यूएशन फीस 100 से घटाकर 25 की: एक नंबर भी बढ़ा तो पूरी फीस वापस होगी, छात्रों के विरोध के बाद फैसला

शिक्षा मंत्रालय ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE रीवैल्यूएशन फीस में कटौती की है। अब आंसर शीट की स्कैन कॉपी के लिए 700 की जगह 100 रुपए ही देने होंगे। मार्क्स वेरिफाई या टोटलिंग के लिए 500 की जगह 100 रुपए देने होंगे। वहीं प्रति सवाल दोबारा कॉपी जंचवाने के लिए अब 100 की जगह सिर्फ 25 रुपए ही लगेंगे। शिक्षा मंत्रालय ने 12वीं बोर्ड के रिजल्ट के बाद छात्रों के विरोध के बीच ये फैसला लिया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
एमवाय अस्पताल परिसर में नर्सिंग हॉस्टल तोड़ने का विरोध:प्रबंधन से 6 माह की मांगी मोहलत; बार-बार नोटिस जारी कर परेशान करने का आरोप

April 25, 2026/
12:05 am

इंदौर में शुक्रवार को एमवाय अस्पताल परिसर में वर्किंग नर्सिंग हॉस्टल को तोड़ने पहुंची टीम के सामने विवाद की स्थिति...

Bangladesh Sets Pakistan 000 Run Target; Afridi 00 Wickets

May 12, 2026/
11:14 am

मीरपुर1 मिनट पहले कॉपी लिंक बांग्लादेश ने मीरपुर टेस्ट में पाकिस्तान को 268 रन का टारगेट दिया है। कप्तान नजमुल...

वर्ल्ड अपडेट्स:पोलैंड की नेता ने 'हिटलर' जेलेंस्की की तस्वीर कूड़ेदान में फेंकी

July 14, 2026/
10:55 am

पोलैंड की राजनेता और क्राकोव की मेयर पद की उम्मीदवार मरिआना श्राइबर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर...

ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया की समीक्षा बैठक:नहीं पहुंचे सांसद भरत सिंह कुशवाहा; सड़कों की हालत पर अधिकारियों को लगाई फटकार

April 7, 2026/
12:05 am

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सांसद भरत सिंह कुशवाहा की...

उज्जैन में आधी रात क्रिकेट का रोमांच, CM पहुंचे:विजेता टीम को 1 लाख, क्षीर सागर मैदान बनेगा आधुनिक स्टेडियम

April 20, 2026/
9:31 am

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार देर रात उज्जैन के क्षीर सागर मैदान में आयोजित फिरोजिया ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में...

Rajasthan RPSC Senior Teacher Bharti: 4037 Posts Hike

June 25, 2026/
8:02 pm

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती-2025 में 4037 पदों की बढ़ोतरी की है। अब...

जेन-जी ​के बीच विंटेज वॉच का ट्रेंड; खरीदारी 44% बढ़ी:ग्लोबल सेकेंड-हैंड घड़ी बाजार 27 लाख करोड़ का, 2030 तक 42 लाख करोड़ का अनुमान

April 16, 2026/
11:34 am

ब्रिटेन के जेन-जी युवा इवान फ्राई का जन्म तब हुआ, जब लोग जेब में नोकिया 1100 फोन रखते थे। उस...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Lucknow 69000 Teacher Scam Protest

Lucknow 69000 Teacher Scam Protest
  • Hindi News
  • Career
  • Lucknow 69000 Teacher Scam Protest | Candidates Crawl To Ministers House

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैंडिडेट्स कीड़ों की तरह रेंगकर यूपी शिक्षा मंत्री के आवास पहुंच रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।

कैंडिडेट्स यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही कैंडिडेट्स इस तरह से चीफ जस्टिस के ‘कॉकरोज’ वाले बयान का भी प्रतिकात्मक विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार ने कीड़ा समझा, इसीलिए रेंग कर प्रोटेस्ट कर रहे हैं।

18 मई की दोपहर कड़ी धूप में ये प्रोटेस्टर्स सड़क पर रेंगकर लखनऊ में शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पंहुचे और वहां प्रदर्शन किया।

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप

साल 2019 में यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती की परीक्षा करवाई थी। इसका नोटिफिकेशन 2018 में जारी हुआ था। इसी भर्ती में OBC कैटेगरी में टोटल 18,598 सीटें थीं, लेकिन OBC कैंडिडेट्स को सिर्फ 2,637 सीटें ही दी गईं।

प्रोटेस्ट कर रहे कैंडिडेट्स का आरोप है कि OBC को 27% की जगह सिर्फ 3.86% ही रिजर्वेशन दिया गया। इसी तरह से SC कैंडिडेट्स को 21% की जगह 16.6% ही आरक्षण मिला।

कैंडिडेट्स का आरोप है कि इस भर्ती में बेसिक एजुकेशन रूल 1981 और रिजर्वेशन रूल 1994 का उल्लंघन किया गया है। आरक्षित वर्ग की सीटें दूसरों को दी गई हैं।

अगस्त 2021 में कैंडिडेट्स के प्रदर्शन में भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर भी शामिल हुए थे। कैंडिडेट्स लगातार भर्ती की मांग को लेकर समय-समय पर प्रदर्शन करते रहे हैं।

अगस्त 2021 में कैंडिडेट्स के प्रदर्शन में भीम आर्मी अध्यक्ष चंद्रशेखर भी शामिल हुए थे। कैंडिडेट्स लगातार भर्ती की मांग को लेकर समय-समय पर प्रदर्शन करते रहे हैं।

ये मामला 2024 से सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग है। प्रदर्शन कर रहे कैंडिडेट्स का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में पेंडिग इस केस में सरकार की तरफ से पैरवी नहीं की जा रही है।

इसकी वजह से मामले में कोई सेटलमेंट नहीं हो पा रहा है और ये केस अब तक सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग ही है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इस केस में सरकार अपना वकील कर इसमें पैरवी करे ताकि मामला जल्द सेटल हो सके।

NCBC और इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माना रिजर्वेशन रूल का पालन नहीं हुआ

69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में नेशनल कमीशन फॉर बैकवर्ड क्लासेज यानी NCBC ने आरक्षण नियमों का पालन नहीं होने पर यूपी सरकार से जवाब मांगा था। साथ ही आयोग ने अपनी रिपोर्ट में बेसिक शिक्षा अधिकारियों पर कार्रवाई करने को भी कहा था।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने अगस्त 2024 में ही 69000 शिक्षक भर्ती की पूरी लिस्ट को रद्द करते हुए बेसिक एजुकेशन रूल 1981 और रिजर्वेशन रूल 1994 का पालन करते हुए 3 महीने के अंदर पूरी लिस्ट को जारी करने का आदेश दिया।

सीएम योगी ने कहा- जल्द भर्ती निकलेगी

यूपी गवर्नमेंट ने आखिरी बार 2019 में PRT यानी प्राथमिक शिक्षक के लिए 69,000 भर्ती निकाली थी। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग में प्राथमिक स्तर पर कोई नई शिक्षक भर्ती नहीं निकाली है।

इसी तरह से TGT/PGT यानी माध्यमिक शिक्षक के लिए आखिरी बार 2022 में लगभग 3,539 पदों पर भर्ती निकाली थी। ये भर्ती माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने निकाली थी।

स्कूलों में 46,944 पद खाली, शिक्षा मंत्री बोले- ‘पढ़ाने के लिए पर्याप्त शिक्षक’

इसी साल फरवरी में यूपी शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से भर्ती निकालने से इनकार किया था। विधानसभा में समाजवादी पार्टी के विधायक अनिल प्रधान ने पूछा था कि क्या सरकार बेसिक शिक्षा विभाग में नई शिक्षक भर्ती शुरू करने जा रही है। इसके जवाब में मंत्री ने लिखित में बताया था कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सहायक शिक्षकों के 46,944 पद खाली हैं।

हालांकि, सरकार 2022 के बाद TET पास कैंडिडेट्स के लिए नई भर्ती निकालने पर विचार नहीं करेगी। मंत्री ने कहा था कि परिषद के स्कूलों में फिलहाल पर्याप्त शिक्षक और शिक्षामित्र काम कर रहे हैं।

पहले भी कई बार प्रदर्शन हुए, इसी साल 3 बार प्रोटेस्ट

इस मामले को लेकर कई बार प्रोटेस्ट हुए हैं। 18 मई के अलावा, 22 अप्रैल और 2 फरवरी को कैंडिडेट्स ने प्रोटेस्ट किया। पिछले साल भी 25 अक्तूबर 2025 को गुस्साए कैंडिडेट्स ने शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के आवास का घेराव किया था और जमकर नारेबाजे की थी।

इसके अलावा भी अगस्त, मई 2025 में प्रदर्शन हुए। 2024 में सितंबर, फरवरी और जनवरी में प्रोटेस्ट हुए। नवंबर 2023 और 2021 में दिसंबर, अगस्त, जुलाई, जून में प्रदर्शन हुए।

स्टोरी – सोनाली राय

—————————-

ये खबर भी पढ़ें…

CBSE ने पर-क्‍वेश्‍चन रीवैल्यूएशन फीस 100 से घटाकर 25 की: एक नंबर भी बढ़ा तो पूरी फीस वापस होगी, छात्रों के विरोध के बाद फैसला

शिक्षा मंत्रालय ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE रीवैल्यूएशन फीस में कटौती की है। अब आंसर शीट की स्कैन कॉपी के लिए 700 की जगह 100 रुपए ही देने होंगे। मार्क्स वेरिफाई या टोटलिंग के लिए 500 की जगह 100 रुपए देने होंगे। वहीं प्रति सवाल दोबारा कॉपी जंचवाने के लिए अब 100 की जगह सिर्फ 25 रुपए ही लगेंगे। शिक्षा मंत्रालय ने 12वीं बोर्ड के रिजल्ट के बाद छात्रों के विरोध के बीच ये फैसला लिया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket