Thursday, 08 Oct 2026 | 09:53 AM

Trending :

EXCLUSIVE

नाइट क्रीम रात में ही क्यों लगाई जाती है? इसे दिन में लगाएंगे तो क्या होगा, एक्सपर्ट से समझें काम की बात

authorimg

Last Updated:

Night Cream in Daytime Risks: नाइट क्रीम को हमेशा रात में इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. ये क्रीम स्किन रिपेयरिंग और हाइड्रेशन के लिए बनाई जाती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार नाइट क्रीम कभी दिन में नहीं लगानी चाहिए. इससे स्किन ऑयली हो सकती है और सूरज की रोशनी से जलन या पिगमेंटेशन का खतरा बढ़ सकता है. इन क्रीम को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए.

Zoom

नाइट क्रीम को दिन में लगाने से स्किन इरिटेशन या सनबर्न हो सकता है.

Can You Apply Night Cream During Day: कई लोग रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर नाइट क्रीम लगाते हैं. बड़ी संख्या में लोग बेहतर स्किन, एंटी-एजिंग और ग्लो के लिए नाइट क्रीम का उपयोग करते हैं. डॉक्टर की सलाह पर नाइट क्रीम इस्तेमाल करने से लोगों को अच्छा रिजल्ट भी मिलता है. क्या आपने कभी सोचा है कि नाइट क्रीम को सिर्फ रात में लगाने की सलाह क्यों दी जाती है? क्या दिन में नाइट क्रीम लगाने से कोई नुकसान हो सकता है? इस बारे में एक्सपर्ट से फैक्ट जान लेते हैं.

यूपी के कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. युगल राजपूत ने News18 को बताया हमारी स्किन रात के समय खुद को रिपेयर और रिजनरेट करने का काम बहुत तेजी से करती है. इसी वजह से नाइट क्रीम में ऐसे तत्व मिलाए जाते हैं, जो स्किन रिपेयरिंग, हाइड्रेशन और एंटी-एजिंग में मदद करते हैं. कई नाइट क्रीम्स में रेटिनॉल जैसे एक्टिव इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो स्किन सेल टर्नओवर बढ़ाने और फाइन लाइन्स कम करने में मदद करते हैं. कई नाइट क्रीम्स काफी हैवी और ऑयली होती हैं. अगर इन्हें दिन में लगाया जाए, तो त्वचा चिपचिपी महसूस हो सकती है और धूल-मिट्टी आसानी से चिपक सकती है. इसके अलावा कुछ नाइट क्रीम्स में मौजूद रेटिनॉल और एक्सफोलिएटिंग एसिड्स त्वचा को सूरज की रोशनी के प्रति ज्यादा सेंसिटिव बना सकते हैं. इससे सनबर्न, रेडनेस, जलन और पिगमेंटेशन का खतरा बढ़ सकता है.

एक्सपर्ट ने बताया कि रेटिनॉल स्किन केयर का एक लोकप्रिय इंग्रीडिएंट है, लेकिन इसे रात में इस्तेमाल करना चाहिए. दरअसल धूप और UV किरणों के संपर्क में आने पर रेटिनॉल की प्रभावशीलता कम हो सकती है और यह स्किन को बहुत ज्यादा सेंसिटिव बना सकता है. यही वजह है कि नाइट क्रीम को दिन में लगाने पर स्किन इरिटेशन का रिस्क बढ़ जाता है. अगर किसी नाइट क्रीम में रेटिनॉल, AHA या BHA जैसे तत्व मौजूद हों, तो उसे दिन में लगाने से बचना चाहिए. कुछ मॉइस्चराइजिंग नाइट क्रीम्स ऐसी होती हैं, जिनमें एक्टिव इंग्रीडिएंट्स कम होते हैं. ऐसी क्रीम्स को कभी-कभी दिन में इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन उसके साथ सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी माना जाता है, ताकि स्किन को किसी तरह का नुकसान न हो.

डॉक्टर के अनुसार नाइट क्रीम लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करना जरूरी है, ताकि धूल और ऑयल हट जाए. इसके बाद हल्के हाथों से क्रीम को चेहरे और गर्दन पर लगाना चाहिए. शुरुआत में रेटिनॉल वाली क्रीम हफ्ते में 1 से 2 बार ही इस्तेमाल करें, ताकि स्किन धीरे-धीरे उसे सहन करना सीख सके. साथ ही दिन में SPF वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं. नाइट क्रीम को रात में लगाने की सलाह सिर्फ एक ब्यूटी ट्रेंड नहीं बल्कि वैज्ञानिक कारणों पर आधारित है. इसलिए बेहतर रिजल्ट और हेल्दी स्किन के लिए नाइट क्रीम का इस्तेमाल सही समय पर करना जरूरी है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
China Deploys J-20 Stealth Fighters at LAC Airbases

July 30, 2026/
6:07 pm

नई दिल्ली16 मिनट पहले कॉपी लिंक व्यावसायिक सैटेलाइट तस्वीरों में दावा किया गया है कि चीन ने भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण...

एक्टर अजित कुमार की मां का निधन:सीएम विजय और तृषा कृष्णन ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

May 31, 2026/
11:55 am

चेन्नई (तमिलनाडु) में एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का शनिवार को निधन हो गया। वह 85 साल की...

बंगाल में सांसद भूचाल: टीएमसी का हमला- ईडी बनी 'बेहद हताश', बीजेपी-वामपंथी बोले- गठबंधन का नेटवर्क शामिल

April 14, 2026/
4:22 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक 10 दिन पहले I-PAC के संस्थापक विनेश चंदेल की गर्लफ्रेंड ने राजनीति में तूफान...

हरियाणवी सॉन्ग 'कॉलेज वाली छोरी' पर विवाद:कंडक्टर बोले- लड़कियों के लिए गलत शब्द कहे; एक्टर ने कहा- फेमस हुआ, इसलिए कॉन्ट्रोवर्सी कर रहे

June 13, 2026/
5:00 am

हरियाणवी सॉन्ग “कॉलेज वाली छोरी” को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हरियाणा रोडवेज के हिसार डिपो के कंडक्टरों ने...

कनाडा में निहंग को पीटा, दाढ़ी खींची,VIDEO:ड्राइवर की हिमायत में पैसे मांगने गया था, बहस के बाद ट्रांसपोर्ट कंपनी मालिक ने हमला किया

April 29, 2026/
5:25 am

कनाडा में ट्रांसपोर्ट कंपनी के ऑफिस में निहंग के साथ मारपीट की गई। इस दौरान निहंग की दाढ़ी खींची गई।...

अमेरिका में 250 डॉलर के नोट पर ट्रम्प की तस्वीर:150 साल पुराना नियम बदलने की तैयारी, संसद की मंजूरी बाकी

May 29, 2026/
2:54 pm

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाले 250 डॉलर के नोट को जारी करने की तैयारी शुरू हो गई है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

नाइट क्रीम रात में ही क्यों लगाई जाती है? इसे दिन में लगाएंगे तो क्या होगा, एक्सपर्ट से समझें काम की बात

authorimg

Last Updated:

Night Cream in Daytime Risks: नाइट क्रीम को हमेशा रात में इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है. ये क्रीम स्किन रिपेयरिंग और हाइड्रेशन के लिए बनाई जाती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार नाइट क्रीम कभी दिन में नहीं लगानी चाहिए. इससे स्किन ऑयली हो सकती है और सूरज की रोशनी से जलन या पिगमेंटेशन का खतरा बढ़ सकता है. इन क्रीम को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए.

Zoom

नाइट क्रीम को दिन में लगाने से स्किन इरिटेशन या सनबर्न हो सकता है.

Can You Apply Night Cream During Day: कई लोग रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर नाइट क्रीम लगाते हैं. बड़ी संख्या में लोग बेहतर स्किन, एंटी-एजिंग और ग्लो के लिए नाइट क्रीम का उपयोग करते हैं. डॉक्टर की सलाह पर नाइट क्रीम इस्तेमाल करने से लोगों को अच्छा रिजल्ट भी मिलता है. क्या आपने कभी सोचा है कि नाइट क्रीम को सिर्फ रात में लगाने की सलाह क्यों दी जाती है? क्या दिन में नाइट क्रीम लगाने से कोई नुकसान हो सकता है? इस बारे में एक्सपर्ट से फैक्ट जान लेते हैं.

यूपी के कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. युगल राजपूत ने News18 को बताया हमारी स्किन रात के समय खुद को रिपेयर और रिजनरेट करने का काम बहुत तेजी से करती है. इसी वजह से नाइट क्रीम में ऐसे तत्व मिलाए जाते हैं, जो स्किन रिपेयरिंग, हाइड्रेशन और एंटी-एजिंग में मदद करते हैं. कई नाइट क्रीम्स में रेटिनॉल जैसे एक्टिव इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो स्किन सेल टर्नओवर बढ़ाने और फाइन लाइन्स कम करने में मदद करते हैं. कई नाइट क्रीम्स काफी हैवी और ऑयली होती हैं. अगर इन्हें दिन में लगाया जाए, तो त्वचा चिपचिपी महसूस हो सकती है और धूल-मिट्टी आसानी से चिपक सकती है. इसके अलावा कुछ नाइट क्रीम्स में मौजूद रेटिनॉल और एक्सफोलिएटिंग एसिड्स त्वचा को सूरज की रोशनी के प्रति ज्यादा सेंसिटिव बना सकते हैं. इससे सनबर्न, रेडनेस, जलन और पिगमेंटेशन का खतरा बढ़ सकता है.

एक्सपर्ट ने बताया कि रेटिनॉल स्किन केयर का एक लोकप्रिय इंग्रीडिएंट है, लेकिन इसे रात में इस्तेमाल करना चाहिए. दरअसल धूप और UV किरणों के संपर्क में आने पर रेटिनॉल की प्रभावशीलता कम हो सकती है और यह स्किन को बहुत ज्यादा सेंसिटिव बना सकता है. यही वजह है कि नाइट क्रीम को दिन में लगाने पर स्किन इरिटेशन का रिस्क बढ़ जाता है. अगर किसी नाइट क्रीम में रेटिनॉल, AHA या BHA जैसे तत्व मौजूद हों, तो उसे दिन में लगाने से बचना चाहिए. कुछ मॉइस्चराइजिंग नाइट क्रीम्स ऐसी होती हैं, जिनमें एक्टिव इंग्रीडिएंट्स कम होते हैं. ऐसी क्रीम्स को कभी-कभी दिन में इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन उसके साथ सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी माना जाता है, ताकि स्किन को किसी तरह का नुकसान न हो.

डॉक्टर के अनुसार नाइट क्रीम लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करना जरूरी है, ताकि धूल और ऑयल हट जाए. इसके बाद हल्के हाथों से क्रीम को चेहरे और गर्दन पर लगाना चाहिए. शुरुआत में रेटिनॉल वाली क्रीम हफ्ते में 1 से 2 बार ही इस्तेमाल करें, ताकि स्किन धीरे-धीरे उसे सहन करना सीख सके. साथ ही दिन में SPF वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं. नाइट क्रीम को रात में लगाने की सलाह सिर्फ एक ब्यूटी ट्रेंड नहीं बल्कि वैज्ञानिक कारणों पर आधारित है. इसलिए बेहतर रिजल्ट और हेल्दी स्किन के लिए नाइट क्रीम का इस्तेमाल सही समय पर करना जरूरी है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket