Friday, 16 Oct 2026 | 01:07 PM

Trending :

बॉबी देओल ने वैभव सूर्यवंशी को दी सलाह:बोले- जब कोई अच्छा खेलता है, जलन भी होने लगती है; लोगों पर ध्यान न दें

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। बॉबी देओल ने कहा कि वैभव एक असाधारण प्रतिभा हैं और भगवान उन्हें बुरी नजर से बचाए। न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में जब उनसे वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘वह एक फिनॉमेनन हैं। जब कोई इतना अच्छा खेलता है तो हर कोई उसे देखने लगता है। जलन भी होती है। कभी-कभी अपनों की नजर लग जाती है।’ वैभव को सलाह देते हुए बॉबी ने कहा, ‘मैं यही चाहता हूं कि वह जिस तरह खेल रहा है, वैसे ही खेलता रहे। ज्यादा न सोचे कि लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं।’ बॉबी ने कहा कि उन्हें वैभव के 97 रन पर आउट होने का दुख हुआ था। उन्होंने बताया कि वह मैच अपने फोन पर देख रहे थे। एक्टर ने यह भी कहा कि वह IPL के पहले सीजन से ही राजस्थान रॉयल्स के सपोर्टर रहे हैं, क्योंकि वह शेन वॉर्न के बहुत बड़े फैन थे।
अमिताभ बच्चन भी वैभव सूर्यवंशी के फैन हो गए हैं। उन्होंने X पर वैभव की तारीफ करते हुए लिखा- ‘15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्या। इस उम्र में तो हम बंटों और गुल्ली-डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे।’ वैभव IPL में सबसे कम गेंद पर हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने सूर्यवंशी ने शुक्रवार को 440 गेंद में अपने 1000 IPL रन पूरे किए। वे IPL में सबसे कम गेंद में हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने हजार रन बनाने के लिए 545 गेंद खेली थी। सूर्यवंशी एक सीजन में पावरप्ले में 500+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ पावरप्ले में 31 रन बनाए। इसके साथ ही वह एक IPL सीजन के पावरप्ले में 500 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस सीजन में पावरप्ले में 233.63 के स्ट्राइक रेट से 521 रन बनाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर के नाम था, जिन्होंने 2016 में पावरप्ले में 467 रन बनाए थे। सूर्यवंशी IPL में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय बने सूर्यवंशी ने न्यू चंडीगढ़ में IPL में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। वे अपनी 23वीं पारी में इस आंकड़े तक पहुंचे। वे IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बने। उन्होंने साईं सुदर्शन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इसके लिए 25 पारी खेली थी। ओवरऑल IPL में सबसे कम पारी में हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों में वे शॉन मार्श (21 पारी) और लेंडल सिमंस (23 पारी) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। IPL के एक सीजन के प्लेऑफ में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज सूर्यवंशी ने क्वालीफायर-2 के मुकाबले में 7 छक्के लगाए। इसके साथ ही वे IPL के एक सीजन में प्लेऑफ में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मैहर में 'आपकी पुलिस आपके द्वार' जन चौपाल:ग्रामीणों को कानून, सुरक्षा और साइबर अपराधों की जानकारी दी गई

April 28, 2026/
8:51 pm

मैहर जिले के ग्राम जीतनगर में मंगलवार शाम करीब 5 बजे पुलिस द्वारा ‘जन चौपाल आपकी पुलिस आपके द्वार’ कार्यक्रम...

‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज:भगवान राम-सीता के विवाह की झलक दिखी; श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह ने आवाज दी

September 14, 2026/
11:42 am

अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हो गया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही...

arw img

April 20, 2026/
10:21 am

X सेहत का असली खजाना है अंजीर, कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल, हड्डियां बनेंगी मजबूत   Benefits of Figs: साधारण दिखने वाला...

अमेरिका- कैलिफोर्निया में डिज्नीलैंड के पास केमिकल टैंक लीक:जहरीली गैस-टैंक फटने का खतरा; 40 हजार लोगों ने घर छोड़ा, स्कूल बंद, शेल्टर फुल

May 24, 2026/
3:01 am

अमेरिका के कैलिफोर्निया में केमिकल टैंक लीक हो गया। डिज्नीलैंड थीम पार्क से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर...

सिंगरौली में चलती बाइक में लगी आग, VIDEO:पूरी बाइक जलकर खाक; राइडर ने कूदकर बचाई जान; शिवधाम मंदिर के सामने हादसा

April 15, 2026/
6:35 pm

सिंगरौली के बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र में शिवधाम मंदिर के सामने एक चलती पल्सर बाइक में अचानक आग लग गई।...

Pakistan-Afghanistan Border Clash: 8 Posts Captured

February 26, 2026/
10:34 pm

इस्लामाबाद20 मिनट पहले कॉपी लिंक तालिबान का पाकिस्तान पर हमले का यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। अफगानिस्तान ने...

राजनीति

बॉबी देओल ने वैभव सूर्यवंशी को दी सलाह:बोले- जब कोई अच्छा खेलता है, जलन भी होने लगती है; लोगों पर ध्यान न दें

बॉबी देओल ने वैभव सूर्यवंशी को दी सलाह:बोले- जब कोई अच्छा खेलता है, जलन भी होने लगती है; लोगों पर ध्यान न दें

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। बॉबी देओल ने कहा कि वैभव एक असाधारण प्रतिभा हैं और भगवान उन्हें बुरी नजर से बचाए। न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में जब उनसे वैभव सूर्यवंशी की शानदार बल्लेबाजी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘वह एक फिनॉमेनन हैं। जब कोई इतना अच्छा खेलता है तो हर कोई उसे देखने लगता है। जलन भी होती है। कभी-कभी अपनों की नजर लग जाती है।’ वैभव को सलाह देते हुए बॉबी ने कहा, ‘मैं यही चाहता हूं कि वह जिस तरह खेल रहा है, वैसे ही खेलता रहे। ज्यादा न सोचे कि लोग मेरे बारे में क्या कहते हैं।’ बॉबी ने कहा कि उन्हें वैभव के 97 रन पर आउट होने का दुख हुआ था। उन्होंने बताया कि वह मैच अपने फोन पर देख रहे थे। एक्टर ने यह भी कहा कि वह IPL के पहले सीजन से ही राजस्थान रॉयल्स के सपोर्टर रहे हैं, क्योंकि वह शेन वॉर्न के बहुत बड़े फैन थे।
अमिताभ बच्चन भी वैभव सूर्यवंशी के फैन हो गए हैं। उन्होंने X पर वैभव की तारीफ करते हुए लिखा- ‘15 साल की उम्र का अद्भुत सूर्या। इस उम्र में तो हम बंटों और गुल्ली-डंडा भी ठीक से नहीं खेल पा रहे थे।’ वैभव IPL में सबसे कम गेंद पर हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने सूर्यवंशी ने शुक्रवार को 440 गेंद में अपने 1000 IPL रन पूरे किए। वे IPL में सबसे कम गेंद में हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने हजार रन बनाने के लिए 545 गेंद खेली थी। सूर्यवंशी एक सीजन में पावरप्ले में 500+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ पावरप्ले में 31 रन बनाए। इसके साथ ही वह एक IPL सीजन के पावरप्ले में 500 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस सीजन में पावरप्ले में 233.63 के स्ट्राइक रेट से 521 रन बनाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर के नाम था, जिन्होंने 2016 में पावरप्ले में 467 रन बनाए थे। सूर्यवंशी IPL में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय बने सूर्यवंशी ने न्यू चंडीगढ़ में IPL में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। वे अपनी 23वीं पारी में इस आंकड़े तक पहुंचे। वे IPL में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बने। उन्होंने साईं सुदर्शन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इसके लिए 25 पारी खेली थी। ओवरऑल IPL में सबसे कम पारी में हजार रन बनाने वाले खिलाड़ियों में वे शॉन मार्श (21 पारी) और लेंडल सिमंस (23 पारी) के बाद तीसरे नंबर पर हैं। IPL के एक सीजन के प्लेऑफ में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज सूर्यवंशी ने क्वालीफायर-2 के मुकाबले में 7 छक्के लगाए। इसके साथ ही वे IPL के एक सीजन में प्लेऑफ में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket