Thursday, 29 Oct 2026 | 09:37 AM

Trending :

तमन्ना ने अन्नू कपूर के कमेंट पर तोड़ी चुप्पी:बोलीं- मैं इन चीजों पर ध्यान ही नहीं देती; एक्टर ने बॉडी पर दिया था आपत्तिजनक बयान India-Mexico Toll Pass Agreement | TOR Signed ‘जेलर 2’ में कटाना से लड़ीं अपेक्षा पोरवाल:बोलीं- रजनी सर के साथ काम करना सपने जैसा, मिथुन दा- ऋतिक ने एक्शन में मदद की ‘जेलर 2’ में कटाना से लड़ीं अपेक्षा पोरवाल:बोलीं- रजनी सर के साथ काम करना सपने जैसा, मिथुन दा- ऋतिक ने एक्शन में मदद की नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए केसी बोकाडिया:बोले- पहली बार किसी के जाने पर झटका लगा; उनके जैसा कोई दूसरा एक्टर नहीं नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुए केसी बोकाडिया:बोले- पहली बार किसी के जाने पर झटका लगा; उनके जैसा कोई दूसरा एक्टर नहीं
EXCLUSIVE

दावा- सूर्यकुमार यादव से टी-20 कप्तानी छिनेगी:3 महीने पहले टी-20 वर्ल्ड कप जिताया था; आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह मिलनी मुश्किल

भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया जाएगा। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले BCCI, टीम मैनेजमेंट और चयन समिति नए कप्तान चुनने की तैयारी में हैं। सूर्यकुमार की टीम में जगह भी खतरे में हैं। इसी साल 8 मार्च को अहमदाबाद में सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। BCCI ने टीम मैनेजमेंट और सिलेक्शन कमिटी के साथ मिलकर नया कप्तान चुनने का फैसला किया है। इस प्रक्रिया में मुख्य कोच गौतम गंभीर से भी चर्चा की गई है। टीम को नए कप्तान के साथ आगे बढ़ना चाहिए रिपोर्ट में एक BCCI अधिकारी के हवाले से कहा गया है, चयन समिति, BCCI और टीम मैनेजमेंट ने कोच गौतम गंभीर से चर्चा के बाद तय किया है कि अब टीम को नए कप्तान के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता, लेकिन उनकी फॉर्म और भविष्य को देखते हुए आगे बढ़ने का समय आ गया है। अधिकारी ने यह भी कहा, उनका टीम में सिलेक्शन भी मुश्किल हैं और यह फैसला जल्द ही सूर्यकुमार को बता दिया जाएगा। 26 जून से आयरलैंड सीरीज भारत की टीम इस महीने आयरलैंड में दो टी-20 मैच खेलेगी। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर 5 टी-20 मुकाबले होंगे। नए कप्तान की घोषणा इन दौरों से पहले होने की उम्मीद है। IPL में 270 रन ही बना सके सूर्यकुमार की बल्लेबाजी फॉर्म पिछले दो वर्षों से चिंता का विषय रही है। 2026 IPL सीजन में भी उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक अर्धशतक लगाने के बावजूद उन्होंने 13 पारियों में सिर्फ 270 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 20.76 रहा। सूर्या ने बतौर कप्तान 42 टी-20 जीते सूर्या भारत के सबसे सफल टी-20 कप्तानों में शामिल हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 52 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें 42 जीते , 8 हारे और दो मैच नो रिजल्ट रहा। उनका जीत प्रतिशत 80.76% रहा। सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप, 2025 एशिया कप अपने नाम कीं। सूर्या टी-20 में 4 शतक लगा चुके सूर्यकुमार यादव ने 113 मैचों की 107 पारियों में 3272 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.35 और स्ट्राइक रेट 162.94 रहा है। सूर्यकुमार के नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका बेस्ट स्कोर 117 रन है। उन्होंने 297 चौके, 179 छक्के और 58 कैच भी लिए हैं। रोहित के बाद सूर्या को कप्तानी मिली थी वेस्टइंडीज में 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास लिया था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को भारत की टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
रिपोर्ट- ईरान फिर जंग की तैयारी में जुटा:कहा- अमेरिका पर भरोसा नहीं; होर्मुज स्ट्रेट को सबसे बड़ा हथियार बताया

May 27, 2026/
6:54 am

ईरान अमेरिका के साथ संभावित नए युद्ध के लिए तैयारी कर रहा है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक तेहरान...

पंजाबी महिला अमेरिका की जेल में कैद:35 साल बाद अचानक गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर हथकड़ी लगाई; बेटा US आर्मी में अफसर

April 22, 2026/
5:25 am

अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली पंजाबी मूल की कोर्ट इंटरप्रेटर मीनू बत्रा को 35 साल बाद अचानक गिरफ्तार कर...

भाजपा के पहले पश्चिम बंगाल बजट में अल्पसंख्यक मामलों की फंडिंग में कटौती | बंगाल में वोट बैंक पर विरासत?

June 22, 2026/
8:30 pm

पश्चिम बंगाल में भाजपा का पहला बजट कल्याणकारी राजनीति से एक बड़े बदलाव का संकेत देता है, जिसमें कथित तौर...

जयपुर में छाईं ‘गुलाबी क्वीन’ जैस्मीन सैंडलास:‘केसरिया बालम’ की दी प्रस्तुति; बंधेज ड्रेस में आईं नजर, सिंगर के गानों पर नाची मां

October 25, 2026/
12:21 am

पंजाबी संगीत की दुनिया में ‘गुलाबी क्वीन’ के नाम से मशहूर सिंगर जैस्मीन सैंडलास ने जयपुर में अपनी लाइव परफॉर्मेंस...

Punjabi Singer Murdered by NRI Boyfriend

May 20, 2026/
5:00 am

पंजाबी सिंगर इंदर कौर, जिसकी हत्या कर दी गई।- फाइल फोटो पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर की लव स्टोरी...

Akshay Kumar Film Earns 59.40 Cr

June 28, 2026/
3:32 pm

29 मिनट पहले कॉपी लिंक अक्षय कुमार स्टारर कॉमेडी एडवेंचर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के शुरुआती दो...

सलमान खान के लिए लड़की ढूंढने पर अर्जुन बिजलानी बोले:मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है; बताए सिंगल रहने के फायदे

October 17, 2026/
4:30 am

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी रियलिटी शो ‘धमाल विद पति, पत्नी और पंगा सीजन 2’ में...

Jadejas 17th POTM & Archers Record

April 23, 2026/
4:30 am

लखनऊ4 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 32वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

दावा- सूर्यकुमार यादव से टी-20 कप्तानी छिनेगी:3 महीने पहले टी-20 वर्ल्ड कप जिताया था; आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह मिलनी मुश्किल

दावा- सूर्यकुमार यादव से टी-20 कप्तानी छिनेगी:3 महीने पहले टी-20 वर्ल्ड कप जिताया था; आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह मिलनी मुश्किल

भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया जाएगा। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले BCCI, टीम मैनेजमेंट और चयन समिति नए कप्तान चुनने की तैयारी में हैं। सूर्यकुमार की टीम में जगह भी खतरे में हैं। इसी साल 8 मार्च को अहमदाबाद में सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। BCCI ने टीम मैनेजमेंट और सिलेक्शन कमिटी के साथ मिलकर नया कप्तान चुनने का फैसला किया है। इस प्रक्रिया में मुख्य कोच गौतम गंभीर से भी चर्चा की गई है। टीम को नए कप्तान के साथ आगे बढ़ना चाहिए रिपोर्ट में एक BCCI अधिकारी के हवाले से कहा गया है, चयन समिति, BCCI और टीम मैनेजमेंट ने कोच गौतम गंभीर से चर्चा के बाद तय किया है कि अब टीम को नए कप्तान के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता, लेकिन उनकी फॉर्म और भविष्य को देखते हुए आगे बढ़ने का समय आ गया है। अधिकारी ने यह भी कहा, उनका टीम में सिलेक्शन भी मुश्किल हैं और यह फैसला जल्द ही सूर्यकुमार को बता दिया जाएगा। 26 जून से आयरलैंड सीरीज भारत की टीम इस महीने आयरलैंड में दो टी-20 मैच खेलेगी। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर 5 टी-20 मुकाबले होंगे। नए कप्तान की घोषणा इन दौरों से पहले होने की उम्मीद है। IPL में 270 रन ही बना सके सूर्यकुमार की बल्लेबाजी फॉर्म पिछले दो वर्षों से चिंता का विषय रही है। 2026 IPL सीजन में भी उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक अर्धशतक लगाने के बावजूद उन्होंने 13 पारियों में सिर्फ 270 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 20.76 रहा। सूर्या ने बतौर कप्तान 42 टी-20 जीते सूर्या भारत के सबसे सफल टी-20 कप्तानों में शामिल हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 52 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें 42 जीते , 8 हारे और दो मैच नो रिजल्ट रहा। उनका जीत प्रतिशत 80.76% रहा। सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप, 2025 एशिया कप अपने नाम कीं। सूर्या टी-20 में 4 शतक लगा चुके सूर्यकुमार यादव ने 113 मैचों की 107 पारियों में 3272 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.35 और स्ट्राइक रेट 162.94 रहा है। सूर्यकुमार के नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका बेस्ट स्कोर 117 रन है। उन्होंने 297 चौके, 179 छक्के और 58 कैच भी लिए हैं। रोहित के बाद सूर्या को कप्तानी मिली थी वेस्टइंडीज में 2024 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास लिया था। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को भारत की टी-20 टीम की कप्तानी सौंपी गई थी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket