Friday, 30 Oct 2026 | 08:38 PM

Trending :

EXCLUSIVE

पहले टी-20 में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 7 विकेट हराया:शाई होप के नाबाद 65 रन, होल्डर-जोसेफ ने 3-3 विकेट लिए

जमैका के किंग्स्टन में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 19.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में कप्तान शाई होप ने अहम भूमिका निभाई और 53 गेंदों पर नाबाद 65 रन की पारी खेली। उनकी कप्तानी पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 4 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
कामिंदु मेंडिस और कुसल मेंडिस ने संभाली श्रीलंका की पारी श्रीलंका के लिए कामिंदु मेंडिस सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 39 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। कप्तान कुसल मेंडिस ने 23 गेंदों में 36 रन बनाकर दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। निसांका 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 43 रन पर लसित क्रूसपुले बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। टीम का तीसरा विकेट 49 रन पर गिरा, जबकि कुसल मेंडिस 65 रन के कुल स्कोर पर आउट हुए। कांमिंदु और दासुन के बीच 59 रन की साझेदारी इसके बाद कामिंदु मेंडिस और दासुन शनाका ने पांचवें विकेट के लिए 48 गेंदों में 59 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी संभाली। कामिंदु ने 51 और शनाका ने 23 गेंदों पर 22 रन बनाए। इनके आउट होने के बाद श्रीलंका कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सका और 20 ओवर में 9 विकेट पर 147 रन ही बना सका। होल्डर-जोसेफ ने 3-3 विकेट लिए वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर और शमर जोसेफ ने 3-3 विकेट लिए, जबकि रोस्टन चेज को 1 विकेट मिला।
लसिथ क्रूसपुले को मिला मौका श्रीलंका ने मैच से एक दिन पहले अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी थी। नए हेड कोच गैरी कस्टर्न के आने के बाद मैच से पहले टीम का एलान करने का ट्रेंड बढ़ा है। टीम 6 बल्लेबाज और 5 गेंदबाजों के कॉम्बिनेशन के साथ उतरी। इसमें तीन तेज गेंदबाज और दो फ्रंट-लाइन स्पिनर्स शामिल थे। युवा खिलाड़ी लसिथ क्रूसपुले को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। यह उनके करियर का सिर्फ दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच है। ब्रैंडन किंग और शाई होप ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई
वेस्टइंडीज के सामने जीत हासिल करने के लिए 148 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम के लिए ब्रैंडन किंग और कैप्टन शाई होप ने शानदार शुरुआत की। इन दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 67 रन जोड़े। इसके बाद ब्रैंडन किंग 22 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि दूसरी तरफ से शाई होप ने एक छोर संभाले रखा और आखिर तक बैटिंग करके 54 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 65 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर (9 गेंदों पर 17 रन), रोस्टन चेज (26 गेंदों पर 16 रन) और रोवमैन पॉवेल (06 गेंदों पर नाबाद 10 रन) ने भी कुछ अहम रन जोड़े। इन्हीं सब के दम पर वेस्टइंडीज ने 19.2 ओवर में 148 रनों का टारगेट हासिल करके 7 विकेट से जीत दर्ज की। वानिंदु हसरंगा ने 2 विकेट लिए
श्रीलंकाई टीम के लिए सिर्फ वानिंदु हसरंगा (4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट) और ईशान मलिंगा (4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट) ही अपनी गेंदबाज़ी से सफलता हासिल कर पाए। ध्यान दें कि ये मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका पर 1-0 की बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ने गुडाकेश मोती को ड्रॉप किया, 4 तेज गेंदबाजों को खिलाया दूसरी ओर, मेजबान वेस्टइंडीज ने पिच की कंडीशन को देखते हुए एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल किया। टीम 4 तेज गेंदबाजों के अटैक के साथ मैदान पर उतरी। इस रणनीति के कारण स्पिनर गुडाकेश मोती को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा। श्रीलंका की टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), लसिथ क्रूसपुले, पवन रथनायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंता चमीरा, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका। वेस्टइंडीज की टीम: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, शमर जोसेफ।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
PBKS Vs DC LIVE Score IPL 2026

May 11, 2026/
10:34 pm

आखरी अपडेट:11 मई, 2026, 22:34 IST पश्चिम एशिया में तनातनी के बीच तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने भी सर्वदलीय...

arw img

April 12, 2026/
3:23 pm

X किचन से लौंग-लहसुन आउट, सौंफ-इलायची इन! बुजुर्गों को लू से बचाएंगे ये नुस्खे   Ayurvedic Summer Health Tips For...

हर्षिता गौर ने ‘मिर्जापुर’ पहले ठुकराया था:एक्सेल ऑफिस इस उम्मीद में पहुंचीं कि फरहान अख्तर की नजर पड़ेगी और हीरोइन बना देंगे

August 30, 2026/
4:30 am

‘मिर्जापुर’ में डिंपी पंडित का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाने वालीं हर्षिता गौर अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में नजर आएंगी।...

मरने से पहले वीडियो बनाकर पत्नी-ससुराल पर आरोप:भोपाल से पार्टनर समेत तीन गिरफ्तार; एक साल पहले हुई थी शादी

April 25, 2026/
9:05 pm

शिवपुरी में आत्महत्या करने वाले 28 वर्षीय युवक ने मरने से पहले एक वीडियो बनाकर अपनी आपबीती रिकॉर्ड की थी।...

राजनीति

पहले टी-20 में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 7 विकेट हराया:शाई होप के नाबाद 65 रन, होल्डर-जोसेफ ने 3-3 विकेट लिए

पहले टी-20 में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 7 विकेट हराया:शाई होप के नाबाद 65 रन, होल्डर-जोसेफ ने 3-3 विकेट लिए

जमैका के किंग्स्टन में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 19.2 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में कप्तान शाई होप ने अहम भूमिका निभाई और 53 गेंदों पर नाबाद 65 रन की पारी खेली। उनकी कप्तानी पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 4 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
कामिंदु मेंडिस और कुसल मेंडिस ने संभाली श्रीलंका की पारी श्रीलंका के लिए कामिंदु मेंडिस सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 39 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। कप्तान कुसल मेंडिस ने 23 गेंदों में 36 रन बनाकर दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े। निसांका 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 43 रन पर लसित क्रूसपुले बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। टीम का तीसरा विकेट 49 रन पर गिरा, जबकि कुसल मेंडिस 65 रन के कुल स्कोर पर आउट हुए। कांमिंदु और दासुन के बीच 59 रन की साझेदारी इसके बाद कामिंदु मेंडिस और दासुन शनाका ने पांचवें विकेट के लिए 48 गेंदों में 59 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी संभाली। कामिंदु ने 51 और शनाका ने 23 गेंदों पर 22 रन बनाए। इनके आउट होने के बाद श्रीलंका कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सका और 20 ओवर में 9 विकेट पर 147 रन ही बना सका। होल्डर-जोसेफ ने 3-3 विकेट लिए वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर और शमर जोसेफ ने 3-3 विकेट लिए, जबकि रोस्टन चेज को 1 विकेट मिला।
लसिथ क्रूसपुले को मिला मौका श्रीलंका ने मैच से एक दिन पहले अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी थी। नए हेड कोच गैरी कस्टर्न के आने के बाद मैच से पहले टीम का एलान करने का ट्रेंड बढ़ा है। टीम 6 बल्लेबाज और 5 गेंदबाजों के कॉम्बिनेशन के साथ उतरी। इसमें तीन तेज गेंदबाज और दो फ्रंट-लाइन स्पिनर्स शामिल थे। युवा खिलाड़ी लसिथ क्रूसपुले को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। यह उनके करियर का सिर्फ दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच है। ब्रैंडन किंग और शाई होप ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई
वेस्टइंडीज के सामने जीत हासिल करने के लिए 148 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम के लिए ब्रैंडन किंग और कैप्टन शाई होप ने शानदार शुरुआत की। इन दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 67 रन जोड़े। इसके बाद ब्रैंडन किंग 22 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि दूसरी तरफ से शाई होप ने एक छोर संभाले रखा और आखिर तक बैटिंग करके 54 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 65 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर (9 गेंदों पर 17 रन), रोस्टन चेज (26 गेंदों पर 16 रन) और रोवमैन पॉवेल (06 गेंदों पर नाबाद 10 रन) ने भी कुछ अहम रन जोड़े। इन्हीं सब के दम पर वेस्टइंडीज ने 19.2 ओवर में 148 रनों का टारगेट हासिल करके 7 विकेट से जीत दर्ज की। वानिंदु हसरंगा ने 2 विकेट लिए
श्रीलंकाई टीम के लिए सिर्फ वानिंदु हसरंगा (4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट) और ईशान मलिंगा (4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट) ही अपनी गेंदबाज़ी से सफलता हासिल कर पाए। ध्यान दें कि ये मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रीलंका पर 1-0 की बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज ने गुडाकेश मोती को ड्रॉप किया, 4 तेज गेंदबाजों को खिलाया दूसरी ओर, मेजबान वेस्टइंडीज ने पिच की कंडीशन को देखते हुए एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को शामिल किया। टीम 4 तेज गेंदबाजों के अटैक के साथ मैदान पर उतरी। इस रणनीति के कारण स्पिनर गुडाकेश मोती को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा। श्रीलंका की टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), लसिथ क्रूसपुले, पवन रथनायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, दुष्मंता चमीरा, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका। वेस्टइंडीज की टीम: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, शमर जोसेफ।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket