Saturday, 31 Oct 2026 | 04:39 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Vaibhav Suryas Big Innings Hope

Vaibhav Suryas Big Innings Hope

दांबुला2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वनडे ट्राई सीरीज में आज इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच मुकाबला होगा। दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में यह मैच सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा। फाइनल पहुंचने के लिए भारत का यह मैच जीतना जरूरी है।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे।

हेड टु हेड में दोनों टीमें बराबर

पिछले 6 मैच के हेड-टु-हेड में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए बराबरी पर हैं। दोनों ने 2-2 मैच जीते हैं। 2 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

पिछला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 4 रन से हार गई थी। जबकि, श्रीलंका पिछला मैच जीतकर आ रही है। उसने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया था।

गायकवाड भारत के टॉप स्कोरर

इस ट्राई सीरीज में ऋतुराज गायकवाड ने भारत-ए के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 83.50 की औसत से 167 रन बनाए हैं। वे एक अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। ऋतुराज ने पहले मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ ही 101 रन बनाए थे।

वहीं गेंदबाजी में अनुकूल रॉय ने 2 मैचों में टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने महज 4.87 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। उनका एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन 49 रन देकर 2 विकेट है।

श्रीलंका-ए के अविष्का फर्नांडो टॉप स्कोरर

श्रीलंका-ए के लिए इस ट्राई सीरीज में अविष्का फर्नांडो ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 2 मैचों में 153 रन बनाए हैं। पिछले मैच में अफगानिस्तान-ए के खिलाफ शतक (108* रन) लगाया था।

गेंदबाजी में चमिका गुणासेकरा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 3.69 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे।

तीनों टीमों के 2-2 पॉाइंट्स

श्रीलंका-ए, इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए अब तक 2-2 मैच खेल हैं। तीनों टीमें 1 जीत और 1 हार के साथ 2-2 अंक की बराबरी पर हैं। नेट रन रेट के लिहाज से श्रीलंका-ए पहले, भारत-ए दूसरे और अफगानिस्तान-ए तीसरे स्थान पर है।

अभी तीन मैच बाकी हैं। तीनों टीमों को 2-2 मुकाबले खेलने हैं। बचे दोनों मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं अंक बराबर रहने पर नेट रन रेट के आधार पर टॉप-2 टीमें 21 जून को फाइनल खेलेंगी।

पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन

दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद देती है, लेकिन यहां बड़े स्कोर कम ही देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन है, जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर 172 रन रहता है।

शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, जबकि गेंद पुरानी होने पर स्पिनर प्रभावी साबित होते हैं। आंकड़ों के अनुसार यहां 63.1% विकेट तेज गेंदबाजों और 36.9% विकेट स्पिनरों ने लिए हैं। 59 वनडे मैचों में 31 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।

बारिश के 50% चांस

भारत-ए और श्रीलंका-ए मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दांबुला में मैच के दिन लगभग ढाई घंटे बारिश की आशंका है। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। यहां 50 से 58 प्रतिशत बारिश के आसार हैं।

पॉसिबल प्लेइंग-11

इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान और विपराज निगम।

श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला ( विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, अहान विक्रमसिंघे, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और चमिका गुणासेकरा।

—————————————

ट्राई सीरीज से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

अफगानिस्तान-ए ने इंडिया-ए को 4 रन से हराया

अफगानिस्तान-ए ने श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन सीरीज के दूसरे मैच में आज इंडिया-ए को 4 रन से हरा दिया। यह मैच दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। डकवर्थ लुईस नियम से अफगानिस्तान ने मैच को 4 रन से जीत लिया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
यूपी के इंजीनियर और उसकी पत्नी को फांसी होगी:बच्चों का यौन शोषण करके वीडियो बनाकर बेचता था; जज बोले- मरते दम तक फंदे पर लटकाओ

February 20, 2026/
3:41 pm

उत्तर प्रदेश के बांदा कोर्ट ने शुक्रवार को बच्चों का यौन शोषण करने वाले पति-पत्नी को फांसी की सजा सुनाई।...

मोदी बोले- भारत एवरेस्ट तक उड़ने वाला हेलिकॉप्टर बनाएगा:फ्रांस स्पेशल पार्टनर; मैक्रों बोले- दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के CEO भारतीय

February 17, 2026/
5:42 am

पीएम मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने मुंबई में जॉइंट प्रेस...

रायसेन में शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों में वर्चस्व की लड़ाई:भोपाल-सागर हाईवे पर 20 लोग भिड़े, सड़क पर लाठी-डंडे चले; बोलेरो में तोड़फोड़

April 6, 2026/
10:14 pm

रायसेन के सागर रोड स्थित पठारी में सोमवार शाम दो शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई खुलकर...

भारत बोला- PAK राष्ट्रपति का बयान नफरत फैलाने वाला:हमारे मामलों में दखल न दें; जरदारी बोले थे- वाराणसी की मस्जिद खतरे में, कार्रवाई रोकी जाए

June 21, 2026/
12:30 am

पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के भारत की मस्जिद को लेकर दिए भड़काऊ बयान पर भारत ने रिएक्शन दिया है।...

authorimg

March 24, 2026/
12:06 pm

Dentist Success Story: डेंटिस्ट आमतौर पर अस्पतालों में या अपने क्लिनिकों में बैठते हैं और दांतों की बीमारियों का का...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Vaibhav Suryas Big Innings Hope

Vaibhav Suryas Big Innings Hope

दांबुला2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

वनडे ट्राई सीरीज में आज इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच मुकाबला होगा। दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में यह मैच सुबह 10:00 बजे से खेला जाएगा। फाइनल पहुंचने के लिए भारत का यह मैच जीतना जरूरी है।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में अब तक एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे।

हेड टु हेड में दोनों टीमें बराबर

पिछले 6 मैच के हेड-टु-हेड में इंडिया-ए और श्रीलंका-ए बराबरी पर हैं। दोनों ने 2-2 मैच जीते हैं। 2 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला।

पिछला मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ 4 रन से हार गई थी। जबकि, श्रीलंका पिछला मैच जीतकर आ रही है। उसने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया था।

गायकवाड भारत के टॉप स्कोरर

इस ट्राई सीरीज में ऋतुराज गायकवाड ने भारत-ए के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 83.50 की औसत से 167 रन बनाए हैं। वे एक अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। ऋतुराज ने पहले मैच में श्रीलंका-ए के खिलाफ ही 101 रन बनाए थे।

वहीं गेंदबाजी में अनुकूल रॉय ने 2 मैचों में टीम के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने महज 4.87 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। उनका एक पारी में बेस्ट प्रदर्शन 49 रन देकर 2 विकेट है।

श्रीलंका-ए के अविष्का फर्नांडो टॉप स्कोरर

श्रीलंका-ए के लिए इस ट्राई सीरीज में अविष्का फर्नांडो ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 2 मैचों में 153 रन बनाए हैं। पिछले मैच में अफगानिस्तान-ए के खिलाफ शतक (108* रन) लगाया था।

गेंदबाजी में चमिका गुणासेकरा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान-ए के खिलाफ 3.69 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे।

तीनों टीमों के 2-2 पॉाइंट्स

श्रीलंका-ए, इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए अब तक 2-2 मैच खेल हैं। तीनों टीमें 1 जीत और 1 हार के साथ 2-2 अंक की बराबरी पर हैं। नेट रन रेट के लिहाज से श्रीलंका-ए पहले, भारत-ए दूसरे और अफगानिस्तान-ए तीसरे स्थान पर है।

अभी तीन मैच बाकी हैं। तीनों टीमों को 2-2 मुकाबले खेलने हैं। बचे दोनों मैच जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं अंक बराबर रहने पर नेट रन रेट के आधार पर टॉप-2 टीमें 21 जून को फाइनल खेलेंगी।

पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन

दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद देती है, लेकिन यहां बड़े स्कोर कम ही देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 215 रन है, जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर 172 रन रहता है।

शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, जबकि गेंद पुरानी होने पर स्पिनर प्रभावी साबित होते हैं। आंकड़ों के अनुसार यहां 63.1% विकेट तेज गेंदबाजों और 36.9% विकेट स्पिनरों ने लिए हैं। 59 वनडे मैचों में 31 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।

बारिश के 50% चांस

भारत-ए और श्रीलंका-ए मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दांबुला में मैच के दिन लगभग ढाई घंटे बारिश की आशंका है। तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। यहां 50 से 58 प्रतिशत बारिश के आसार हैं।

पॉसिबल प्लेइंग-11

इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान और विपराज निगम।

श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला ( विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, अहान विक्रमसिंघे, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज और चमिका गुणासेकरा।

—————————————

ट्राई सीरीज से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

अफगानिस्तान-ए ने इंडिया-ए को 4 रन से हराया

अफगानिस्तान-ए ने श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन सीरीज के दूसरे मैच में आज इंडिया-ए को 4 रन से हरा दिया। यह मैच दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। डकवर्थ लुईस नियम से अफगानिस्तान ने मैच को 4 रन से जीत लिया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket