Sunday, 03 May 2026 | 11:10 AM

Trending :

EXCLUSIVE

weather MP up rajasthan rain Maharashtra heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

  • Hindi News
  • National
  • Weather MP Up Rajasthan Rain Maharashtra Heatwave Himachal Jammu Kashmir Snowfall

भोपाल/लखनऊ/जयपुर/देहरादून6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़, कुल 8 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई जगह ओले भी गिरे।

राजस्थान ते जयपुर, बीकानेर, जोधपुर सहित कई शहरों में तेज आंधी चली। 11 शहरों में पारा 40 डिग्री से नीचे आ गया। जयपुर के जयसिंहपुरा खोर में तूफान से बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से बाइक सवाल युवक जिंदा जलगया।

उत्तराखंड के देहरादून में ओले गिरे। उत्तरकाशी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का हेलिकॉप्टर ओलावृष्टि के बीच लैंड हुआ। इधर, देश के कई शहरों में अब भी हीटवेव की स्थिति है। शनिवार को महाराष्ट्र और राजस्थान के 4 शहरों में तापमान 44°C के पार रहा।

महाराष्ट्र का वर्धा 44.5°C तापमान के साथ देश में सबसे सबसे गर्म रहा। चंद्रपुर में 44.4°C पारा रहा। राजस्थान के जैसलमेर में 44.4°C और बाड़मेर में 44.3°C तापमान दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ के धमतरी में सड़कों पर पानी की फुहारें छोड़ी गईं।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

4 मई:

जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरलम में बारिश होगी।

बंगाल, असम, मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पश्चिमी राजस्थान में लू का अलर्ट है, वहीं तमिलनाडु पुडुचेरी में उमस भरा मौसम रहेगा।

5 मई:

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल, दक्षिण कर्नाटक में आंधी बारिश का यलो अलर्ट है। राजस्थान में लू चलेगी। साथ ही आंधी-बारिश का भी अलर्ट है।

सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरलम में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

देशभर के मौसम से जुड़ी 4 तस्वीरें…

उत्तराखंड के देहरादून में शनिवार को ओले गिरे।

राजस्थान के पुष्कर में बारिश के बीच बारात टेंट लगाकर निकाली गई।

मध्य प्रदेश के रायसेन में वेयरहाउस की टीन की छत आंधी में उड़ गई।

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पाइप लगाकर ठंडी बौछारें छोड़ीं गईं।

राज्यों से मौसम की खबरें…

मध्य प्रदेश: आधे MP में बारिश-आंधी, ग्वालियर-जबलपुर समेत 27 जिलों में अलर्ट; ओले भी गिर सकते हैं

मध्य प्रधेश में भीषण गर्मी के बीच तेज आंधी के साथ बारिश का दौर जारी है। भोपाल समेत 20 से ज्यादा जिलों में शनिवार को 30 से 50km प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार, 6 मई तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। रविवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: जयपुर में आंधी-बारिश से एक मौत, सैकड़ों पेड़ गिरे; जैसलमेर और फलोदी सबसे गर्म

राजस्थान में रविवार को भी आंधी-बारिश होगी। जयपुर सहित आसपास के इलाकों में सुबह से तेज हवाएं चल रही हैं। बादल गरजने के साथ हल्की बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को जयपुर में आंधी के साथ बारिश में एक मौत हो गई। सैकड़ों की संख्या में पेड़ गिर गए। कई इलाकों में मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: सभी जिलों में आज बारिश के आसार, टिहरी झील में फंसे 30 टूरिस्ट का SDRF ने रेस्क्यू किया

उत्तराखंड के सभी जिलों में रविवार को बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट है। शनिवार को पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और देहरादून में बारिश, तेज हवाओं के साथ ओले भी गिरे। टिहरी झील में अचानक आए आंधी-तूफान के चलते फ्लोटिंग टेंट बह गए। डोबरा-चाटी झील क्षेत्र में करीब 25-30 लोग फंस गए थे, जिनका SDRF टीम ने रेस्क्यू किया। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: फरीदाबाद सहित 8 जिलों में आज आंधी-बारिश, 4 मई से पूरे प्रदेश में मौसम बिगड़ेगा; हिसार सबसे गर्म शहर

हरियाणा के 8 जिलों में रविवार को बारिश के साथ आंधी का अलर्ट है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, यमुनानगर और पंचकूला शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 4 मई से 6 मई तक पूरे हरियाणा में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके कारण लू से राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार को हिसार 41.1°C के साथ सबसे गर्म रहा। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: 24 जिलों में आंधी-बारिश, 50km प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं; 5 मई के बाद सामान्य होगा मौसम

बिहार के 24 जिलों में रविवार को बारिश की संभावना है। इन जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 मई के बाद मौसम सामान्य होगा। फिर चिलचिलाती धूप निकलेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: 8 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, तापमान सामान्य के करीब; हीटवेव से मिली राहत

पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर सहित 8 जिलों में रविवार को गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में करीब 2°C तक बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद तापमान में 3 से 4°C तक गिरावट होगी। पंजाब के अधिकतर इलाकों में 6 मई तक बारिश के आसार हैं। इससे पहले शनिवार को बठिंडा अधिकतम तापमान 40.2°C के साथ राज्य में सबसे गर्म शहर रहा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings Live Score, IPL 2026 Today Match Updates, Scorecard & Commentary(AFP)

April 23, 2026/
7:20 pm

आखरी अपडेट:23 अप्रैल, 2026, 19:20 IST गुरुवार को मुर्शिदाबाद के नौदा इलाके में एक विस्फोट के बाद ताजा तनाव की...

CBSE 12th Result 2026 soon at cbseresults.nic.in and cbse.gov.in. (File/Representative Image)

April 21, 2026/
1:30 pm

आखरी अपडेट:21 अप्रैल, 2026, 13:30 IST तेलंगाना: राजनीतिक लड़ाई में एक प्रमुख मुद्दा विवादास्पद हाइड्रा विध्वंस अभियान है केसीआर और...

दिल्ली हाईकोर्ट बोला- बेरोजगार पत्नी आलसी नहीं:उसके काम को नजरअंदाज करना नाइंसाफी; गृहिणी का योगदान पति को ठीक से काम करने लायक बनाता है

February 23, 2026/
2:41 pm

दिल्ली हाईकोर्ट ने पति-पत्नी के बीच गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले पर कहा कि बेरोजगार पत्नी आलसी नहीं होती।...

कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली गुल, सप्लाई ठप:भोपाल के 75 इलाकों में आज जलप्रदाय नहीं; 25 में बिजली कटौती होगी

May 1, 2026/
12:17 am

भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को...

Congress President Mallikarjun Kharge and party leaders Rahul Gandhi, Jairam Ramesh and KC Venugopal, Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut, NCP(SP) leader Supriya Sule, AAP leader Sanjay Singh, RJD leader Tejashwi Yadav, DMK leader TR Baalu and others during INDIA bloc meeting at Kharge's residence, in New Delhi. (File IMAGE: PTI)

April 17, 2026/
8:45 am

आखरी अपडेट:17 अप्रैल, 2026, 08:45 IST आरडीपीआर और आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे ने मामला उठाते हुए तर्क दिया कि जब्बार...

एमपी के 30 हजार से ज्यादा नर्सिंग छात्रों को झटका:हाईकोर्ट ने कहा-बिना अनुमति नहीं होंगी परीक्षाएं,28 अप्रैल से आयोजित की गईं थी;CBI ने 600 काॅलेज पाए थे अपात्र

April 24, 2026/
8:41 pm

नर्सिंग कॉलेज मान्यता फर्जीवाड़े मामले में एमपी हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक अग्रवाल एवं जस्टिस अविनेंद्र कुमार सिंह की युगलपीठ ने...

राजनीति

weather MP up rajasthan rain Maharashtra heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

weather MP up rajasthan rain Maharashtra heatwave himachal jammu Kashmir snowfall
  • Hindi News
  • National
  • Weather MP Up Rajasthan Rain Maharashtra Heatwave Himachal Jammu Kashmir Snowfall

भोपाल/लखनऊ/जयपुर/देहरादून6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़, कुल 8 राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कई जगह ओले भी गिरे।

राजस्थान ते जयपुर, बीकानेर, जोधपुर सहित कई शहरों में तेज आंधी चली। 11 शहरों में पारा 40 डिग्री से नीचे आ गया। जयपुर के जयसिंहपुरा खोर में तूफान से बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में आने से बाइक सवाल युवक जिंदा जलगया।

उत्तराखंड के देहरादून में ओले गिरे। उत्तरकाशी में सीएम पुष्कर सिंह धामी का हेलिकॉप्टर ओलावृष्टि के बीच लैंड हुआ। इधर, देश के कई शहरों में अब भी हीटवेव की स्थिति है। शनिवार को महाराष्ट्र और राजस्थान के 4 शहरों में तापमान 44°C के पार रहा।

महाराष्ट्र का वर्धा 44.5°C तापमान के साथ देश में सबसे सबसे गर्म रहा। चंद्रपुर में 44.4°C पारा रहा। राजस्थान के जैसलमेर में 44.4°C और बाड़मेर में 44.3°C तापमान दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़ के धमतरी में सड़कों पर पानी की फुहारें छोड़ी गईं।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

4 मई:

जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरलम में बारिश होगी।

बंगाल, असम, मेघालय और सिक्किम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पश्चिमी राजस्थान में लू का अलर्ट है, वहीं तमिलनाडु पुडुचेरी में उमस भरा मौसम रहेगा।

5 मई:

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल, दक्षिण कर्नाटक में आंधी बारिश का यलो अलर्ट है। राजस्थान में लू चलेगी। साथ ही आंधी-बारिश का भी अलर्ट है।

सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और केरलम में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

देशभर के मौसम से जुड़ी 4 तस्वीरें…

उत्तराखंड के देहरादून में शनिवार को ओले गिरे।

उत्तराखंड के देहरादून में शनिवार को ओले गिरे।

राजस्थान के पुष्कर में बारिश के बीच बारात टेंट लगाकर निकाली गई।

राजस्थान के पुष्कर में बारिश के बीच बारात टेंट लगाकर निकाली गई।

मध्य प्रदेश के रायसेन में वेयरहाउस की टीन की छत आंधी में उड़ गई।

मध्य प्रदेश के रायसेन में वेयरहाउस की टीन की छत आंधी में उड़ गई।

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पाइप लगाकर ठंडी बौछारें छोड़ीं गईं।

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पाइप लगाकर ठंडी बौछारें छोड़ीं गईं।

राज्यों से मौसम की खबरें…

मध्य प्रदेश: आधे MP में बारिश-आंधी, ग्वालियर-जबलपुर समेत 27 जिलों में अलर्ट; ओले भी गिर सकते हैं

मध्य प्रधेश में भीषण गर्मी के बीच तेज आंधी के साथ बारिश का दौर जारी है। भोपाल समेत 20 से ज्यादा जिलों में शनिवार को 30 से 50km प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार, 6 मई तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। रविवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: जयपुर में आंधी-बारिश से एक मौत, सैकड़ों पेड़ गिरे; जैसलमेर और फलोदी सबसे गर्म

राजस्थान में रविवार को भी आंधी-बारिश होगी। जयपुर सहित आसपास के इलाकों में सुबह से तेज हवाएं चल रही हैं। बादल गरजने के साथ हल्की बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को जयपुर में आंधी के साथ बारिश में एक मौत हो गई। सैकड़ों की संख्या में पेड़ गिर गए। कई इलाकों में मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: सभी जिलों में आज बारिश के आसार, टिहरी झील में फंसे 30 टूरिस्ट का SDRF ने रेस्क्यू किया

उत्तराखंड के सभी जिलों में रविवार को बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट है। शनिवार को पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और देहरादून में बारिश, तेज हवाओं के साथ ओले भी गिरे। टिहरी झील में अचानक आए आंधी-तूफान के चलते फ्लोटिंग टेंट बह गए। डोबरा-चाटी झील क्षेत्र में करीब 25-30 लोग फंस गए थे, जिनका SDRF टीम ने रेस्क्यू किया। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: फरीदाबाद सहित 8 जिलों में आज आंधी-बारिश, 4 मई से पूरे प्रदेश में मौसम बिगड़ेगा; हिसार सबसे गर्म शहर

हरियाणा के 8 जिलों में रविवार को बारिश के साथ आंधी का अलर्ट है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, यमुनानगर और पंचकूला शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 4 मई से 6 मई तक पूरे हरियाणा में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके कारण लू से राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार को हिसार 41.1°C के साथ सबसे गर्म रहा। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: 24 जिलों में आंधी-बारिश, 50km प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं; 5 मई के बाद सामान्य होगा मौसम

बिहार के 24 जिलों में रविवार को बारिश की संभावना है। इन जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 मई के बाद मौसम सामान्य होगा। फिर चिलचिलाती धूप निकलेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: 8 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, तापमान सामान्य के करीब; हीटवेव से मिली राहत

पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर सहित 8 जिलों में रविवार को गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में करीब 2°C तक बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद तापमान में 3 से 4°C तक गिरावट होगी। पंजाब के अधिकतर इलाकों में 6 मई तक बारिश के आसार हैं। इससे पहले शनिवार को बठिंडा अधिकतम तापमान 40.2°C के साथ राज्य में सबसे गर्म शहर रहा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket