Sunday, 23 Aug 2026 | 07:00 PM

Trending :

जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 37 लोग घायल:ट्रेन सेवाओं पर असर; सुनामी का खतरा नहीं 'अंग्रेजों के सम्मान में लिखा गया जन गण मन':मुकेश खन्ना बोले- ये राष्ट्रगान नहीं हो सकता; इसमें अंग्रेजों को भाग्य विधाता बताया गया पहली भारतीय महिला मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जयसवाल का निधन:मीना कुमारी की नकल से फेम मिला, बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी थीं पाकिस्तान में 12-12 घंटे बिजली कटौती:लोग सड़कों पर उतरे, रास्ता जाम किया; लगातार कटौती से पानी सप्लाई ठप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर मोहसिन ने सगाई की:मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर की; बोले- पहली नजर में लगा हमसफर मिल गई पाकिस्तान में 12-12 घंटे बिजली कटौती:लोग सड़कों पर उतरे, रास्ता रोका; लगातार कटौती से पानी सप्लाई ठप
EXCLUSIVE

'मैं वापस आऊंगा' को एंटी-नेशनल बताने पर हंसे एआर रहमान:इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया पोस्ट; फिल्म को पाकिस्तान से मिल चुकी तारीफ

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को एंटी-नेशनल बताए जाने पर संगीतकार एआर रहमान ने रिएक्शन दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर फिल्म को एक वर्ग एंटी-नेशनल बता रहा है, क्योंकि इसमें पाकिस्तान को जासूसों और आतंकवादियों के बिना दिखाया गया है। रहमान ने एक ऐसे पोस्ट को अपनि इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, और इस पर हंसने वाले इमोजी (LOL) का इस्तेमाल किया। जासूसों और आतंकवादियों के बिना बताया पाकिस्तान
दरसल रहमान ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर किया, जिसमें लिखा था कि पाकिस्तानमें कोई जासूस या आतंकवादी नहीं है। दर्शक को इस बात से उलझन थी कि आखिर बिना इनके पाकिस्तान कैसे दिखाया जा सकता है, जबकि बाकी फिल्मों में यही सब होता है। इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए एआर रहमान ने लाफ आउट लाउड इमोजी का इस्तेमाल किया। फिल्म को पाकिस्तान से मिल चुकी तारीफ
इससे पहले ‘मैं वापस आऊंगा’ को पाकिस्तान से भी तारीफ मिल चुकी है। पाकिस्तानी फिल्ममेकर उमर नासिर अली ने इस फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए इसे एक बेहद खूबसूरत और गहरी भावनात्मक फिल्म बताया है। उमर नासिर के मुताबिक, यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि वे खुद भी इसी विषय के आसपास एक फिल्म बना रहे हैं। इस बीच फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स का असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी दिख रहा है और फिल्म की कमाई सोमवार को कामकाजी दिन होने के बावजूद बढ़ गई है।
इम्तियाज से जैसी उम्मीद थी, वैसा ही पर्दे पर उतरा
फीचर फिल्मों और विज्ञापनों के मशहूर पाकिस्तानी डायरेक्टर उमर नासिर अली ने इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर एक नोट शेयर किया है। उमर नासिर ने बताया कि ‘मैं वापस आऊंगा’ में जिन भावनाओं को दिखाया गया है, वे उनके दिल के काफी करीब हैं। दरअसल, वे खुद भी बंटवारे के बैकग्राउंड पर ‘चोर आए हम’ नाम से एक फिल्म बना रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म भी यादों, अपनेपन और वतन वापसी की इसी भावना को दिखाती है। उमर ने कहा कि उन्हें इम्तियाज अली से जैसी उम्मीद थी, उन्होंने बिल्कुल वैसा ही शानदार सिनेमा पर्दे पर उतारा है। इम्तियाज-रहमान की सफल जोड़ी
‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म के जरिए निर्देशक इम्तियाज अली और संगीतकार एआर रहमान की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। यह दोनों का पांचवां कोलैबोरेशन है। इससे पहले वे ‘रॉकस्टार’, ‘हाईवे’, ‘तमाशा’ और ‘अमर सिंह चमकीला’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में गीतकार इर्शाद कामिल के साथ मिलकर रहमान ने संगीत तैयार किया है। फिल्म के साउंडट्रैक में ‘क्या कमाल है’, ‘मस्कारा’ और ‘इश्क मस्ताना’ जैसे गाने शामिल हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही थी। पहले दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। हालांकि, दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और माउथ पब्लिसिटी के कारण फिल्म की कमाई में बढ़त देखी गई। सोमवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया, जो पहले दिन से ज्यादा है। फिल्म अब धीरे-धीरे 10 करोड़ रुपए के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि फिल्म के भावुक पहलुओं की वजह से लोग इसे पसंद कर रहे हैं। तीन पीढ़ियों के अधूरे सफर की कहानी
फिल्म की कहानी तीन पीढ़ियों के भावनात्मक सफर को दिखाती है, जिसमें बंटवारे के जख्मों को एक प्रेम कहानी के साथ पेश किया गया है। कहानी पाकिस्तान के सरगोधा से भारत आए एक सिख परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। बंटवारे के समय युवा कीनू (वेदांग रैना) अपनी प्रेमिका अफसाना (शर्वरी) से अलग हो जाता है। करीब 70 साल बाद, 95 साल के हो चुके कीनू (नसीरुद्दीन शाह)अपने जीवन के आखिरी पड़ाव पर एक आखिरी बार सरगोधा वापस जाना चाहते हैं। इस यात्रा में उनका पोता निरवैर (दिलजीत दोसांझ) उनकी मदद करता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ममता के नारे से बीजेपी को सरकार बनाने का मौका मिला? जानें पूरा कानूनी दांव-पेंच

May 5, 2026/
11:41 pm

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बहुमत बहुमत मिलने के बाद पूरे राज्य में भगवामय नजर आ रही है। चुनावी नतीजे...

Indore Cop Assault Viral Video

April 5, 2026/
1:25 pm

युवक को लात मारते हुए एसआई बलराम सिंह तोमर। इंदौर के रेडिसन चौराहे पर ट्रैफिक के एक सब-इंस्पेक्टर (SI) बलराम...

फ्रेंच ओपन- नोवाक जोकोविच तीसरे राउंड में पहुंचे:रायबकिना उलटफेर का शिकार, स्वियातेक-स्वितोलिना अगले दौर में

May 28, 2026/
1:21 pm

सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली है। 39 वर्षीय...

कोरियन ब्यूटी हैक्स: 50 की उम्र में भी दिखेंगे 25 जैसे, किचन में मौजूद हैं इन नी को सेलें, जानें 3 कोरियन ब्यूटी हैक्स

June 20, 2026/
3:07 pm

20 जून 2026 को 15:07 IST पर अद्यतन किया गया कोरियन ब्यूटी हैक्स: कोरियन जैसा ग्लोइंग और ग्लास स्केन पाना...

US President Donald Trump waves prior boarding Air Force One at Joint Base Andrews, Maryland, on May 12, 2026 as he departs for a 3-day state visit to China. (Photo: AFP)

May 13, 2026/
12:51 pm

आखरी अपडेट:13 मई, 2026, 12:51 IST आंतरिक कलह बाद में खुलकर सामने आ गई जब अध्यक्ष जेसीडी प्रभाकर ने अन्नाद्रमुक...

World News Updates; Trump Pakistan China

May 6, 2026/
7:05 am

7 मिनट पहले कॉपी लिंक ब्रिटेन में 36 साल के एक शख्स ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के नाम से फेक...

authorimg

April 19, 2026/
5:54 am

Last Updated:April 19, 2026, 05:54 IST Cow Pica Disease: बोकारो के चास पेट क्लीनिक के डॉ अनिल कुमार ने बताया...

सलमान ने मदर्स डे पर शेयर कीं पुरानी तस्वीरें:दोनों माओं के साथ नजर आए, यूलिया ने भी खान फैमिली संग तस्वीरें पोस्ट कीं

May 11, 2026/
9:38 am

मदर्स डे के मौके पर सलमान खान ने अपनी दोनों माओं सलमा खान और हेलेन (सलीम खान की दूसरी पत्नी)...

राजनीति

'मैं वापस आऊंगा' को एंटी-नेशनल बताने पर हंसे एआर रहमान:इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया पोस्ट; फिल्म को पाकिस्तान से मिल चुकी तारीफ

'मैं वापस आऊंगा' को एंटी-नेशनल बताने पर हंसे एआर रहमान:इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया पोस्ट; फिल्म को पाकिस्तान से मिल चुकी तारीफ

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को एंटी-नेशनल बताए जाने पर संगीतकार एआर रहमान ने रिएक्शन दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर फिल्म को एक वर्ग एंटी-नेशनल बता रहा है, क्योंकि इसमें पाकिस्तान को जासूसों और आतंकवादियों के बिना दिखाया गया है। रहमान ने एक ऐसे पोस्ट को अपनि इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, और इस पर हंसने वाले इमोजी (LOL) का इस्तेमाल किया। जासूसों और आतंकवादियों के बिना बताया पाकिस्तान
दरसल रहमान ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर किया, जिसमें लिखा था कि पाकिस्तानमें कोई जासूस या आतंकवादी नहीं है। दर्शक को इस बात से उलझन थी कि आखिर बिना इनके पाकिस्तान कैसे दिखाया जा सकता है, जबकि बाकी फिल्मों में यही सब होता है। इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए एआर रहमान ने लाफ आउट लाउड इमोजी का इस्तेमाल किया। फिल्म को पाकिस्तान से मिल चुकी तारीफ
इससे पहले ‘मैं वापस आऊंगा’ को पाकिस्तान से भी तारीफ मिल चुकी है। पाकिस्तानी फिल्ममेकर उमर नासिर अली ने इस फिल्म की जमकर तारीफ करते हुए इसे एक बेहद खूबसूरत और गहरी भावनात्मक फिल्म बताया है। उमर नासिर के मुताबिक, यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है क्योंकि वे खुद भी इसी विषय के आसपास एक फिल्म बना रहे हैं। इस बीच फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स का असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी दिख रहा है और फिल्म की कमाई सोमवार को कामकाजी दिन होने के बावजूद बढ़ गई है।
इम्तियाज से जैसी उम्मीद थी, वैसा ही पर्दे पर उतरा
फीचर फिल्मों और विज्ञापनों के मशहूर पाकिस्तानी डायरेक्टर उमर नासिर अली ने इंस्टाग्राम पर फिल्म को लेकर एक नोट शेयर किया है। उमर नासिर ने बताया कि ‘मैं वापस आऊंगा’ में जिन भावनाओं को दिखाया गया है, वे उनके दिल के काफी करीब हैं। दरअसल, वे खुद भी बंटवारे के बैकग्राउंड पर ‘चोर आए हम’ नाम से एक फिल्म बना रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म भी यादों, अपनेपन और वतन वापसी की इसी भावना को दिखाती है। उमर ने कहा कि उन्हें इम्तियाज अली से जैसी उम्मीद थी, उन्होंने बिल्कुल वैसा ही शानदार सिनेमा पर्दे पर उतारा है। इम्तियाज-रहमान की सफल जोड़ी
‘मैं वापस आऊंगा’ फिल्म के जरिए निर्देशक इम्तियाज अली और संगीतकार एआर रहमान की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। यह दोनों का पांचवां कोलैबोरेशन है। इससे पहले वे ‘रॉकस्टार’, ‘हाईवे’, ‘तमाशा’ और ‘अमर सिंह चमकीला’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में गीतकार इर्शाद कामिल के साथ मिलकर रहमान ने संगीत तैयार किया है। फिल्म के साउंडट्रैक में ‘क्या कमाल है’, ‘मस्कारा’ और ‘इश्क मस्ताना’ जैसे गाने शामिल हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही थी। पहले दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। हालांकि, दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और माउथ पब्लिसिटी के कारण फिल्म की कमाई में बढ़त देखी गई। सोमवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया, जो पहले दिन से ज्यादा है। फिल्म अब धीरे-धीरे 10 करोड़ रुपए के आंकड़े की ओर बढ़ रही है। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि फिल्म के भावुक पहलुओं की वजह से लोग इसे पसंद कर रहे हैं। तीन पीढ़ियों के अधूरे सफर की कहानी
फिल्म की कहानी तीन पीढ़ियों के भावनात्मक सफर को दिखाती है, जिसमें बंटवारे के जख्मों को एक प्रेम कहानी के साथ पेश किया गया है। कहानी पाकिस्तान के सरगोधा से भारत आए एक सिख परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। बंटवारे के समय युवा कीनू (वेदांग रैना) अपनी प्रेमिका अफसाना (शर्वरी) से अलग हो जाता है। करीब 70 साल बाद, 95 साल के हो चुके कीनू (नसीरुद्दीन शाह)अपने जीवन के आखिरी पड़ाव पर एक आखिरी बार सरगोधा वापस जाना चाहते हैं। इस यात्रा में उनका पोता निरवैर (दिलजीत दोसांझ) उनकी मदद करता है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket