Tuesday, 06 Oct 2026 | 05:17 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Trump-Xi Meet: Trump china Visit Xi Jinping boeing deals

बीजिंग15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से दूसरी बार मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं की बैठक पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में करीब ₹9 लाख करोड़ की बड़ी बोइंग विमान डील हो सकती है। चीन अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग से बड़ी संख्या में विमान खरीदने का समझौता कर सकता है।

इस मुलाकात में व्यापार और निवेश के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इनमें ताइवान को लेकर बढ़ता तनाव और ईरान से जुड़ी जंग की स्थिति भी शामिल है।

अमेरिका और चीन के बीच पिछले कुछ समय से व्यापार, तकनीक और सुरक्षा को लेकर तनाव बना हुआ है। हालांकि, दोनों देश रिश्तों को बेहतर करने की कोशिश भी कर रहे हैं।

ट्रम्प कल चीनी राष्ट्रपति के साथ बीजिंग स्थित फेमस हैवन टैंपल देखने पहुंचे थे।

ट्रम्प बोले- अमेरिका-चीन के लोगों में आपसी सम्मान है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ स्टेट डिनर में अमेरिका और चीन के ऐतिहासिक रिश्तों का जिक्र किया। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और चीन के लोगों के बीच लंबे समय से आपसी सम्मान की भावना रही है।

ट्रम्प ने आगे बताया कि अमेरिका के संस्थापक नेताओं में से एक बेंजामिन फ्रैंकलिन ने चीनी दार्शनिक कन्फ्यूशियस के विचारों को लोगों तक पहुंचाया था। चीन के लोगों ने अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन की याद में एक स्मारक पत्थर भेंट किया। उस पर उन्हें महान नेता और सेनापति बताया गया था।

साथ ही, ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका में अटलांटिक और प्रशांत महासागर को जोड़ने वाली रेलवे लाइन बिछाने में चीनी मजदूरों का बड़ा योगदान था। वहीं, अमेरिका से चीन जाने वाले यात्रियों ने वहां शिक्षा और आधुनिक चिकित्सा के प्रसार में मदद की।

ट्रम्प ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रूजवेल्ट की मदद से चीन की मशहूर त्सिंगहुआ यूनिवर्सिटी शुरू हुई थी, जहां शी जिनपिंग ने पढ़ाई की।

ट्रम्प ने स्टेट डिनर के दौरान अपने संबोधन के बाद हाथ में ग्लास लेकर टोस्ट किया।

ट्रम्प-जिनपिंग के बीच 4 और अहम मुद्दों पर बातचीत संभव

1. ट्रेड टैरिफ विवाद

अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर अब भी बड़ा मुद्दा है। ट्रम्प पहले चीनी सामान पर भारी टैरिफ की चेतावनी दे चुके हैं। दोनों देश अब व्यापारिक तनाव कम करने पर बातचीत कर सकते हैं।

2. ताइवान और हथियार बिक्री

ताइवान को लेकर भी दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। ट्रम्प ने कहा है कि वह शी जिनपिंग से 11 अरब डॉलर के अमेरिकी हथियार पैकेज पर बात करेंगे। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और अमेरिकी हथियार बिक्री का लगातार विरोध करता रहा है।

3. रेयर अर्थ मिनरल्स और AI

रेयर अर्थ मिनरल्स इलेक्ट्रिक व्हीकल, चिप्स और डिफेंस इंडस्ट्री के लिए बेहद अहम हैं। चीन दुनिया का सबसे बड़ा सप्लायर है, जबकि अमेरिका उसकी निर्भरता कम करना चाहता है। AI और सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी को लेकर भी दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हो चुकी है।

4. सोयाबीन और कृषि व्यापार

चीन अमेरिकी किसानों के लिए बड़ा बाजार है। ट्रेड वॉर के बाद चीन ने अमेरिकी सोयाबीन खरीद घटाई थी। अब ट्रम्प प्रशासन कृषि निर्यात बढ़ाने की कोशिश कर सकता है।

—————–

यह खबर भी पढ़ें…

जिनपिंग ने ट्रम्प से कहा- पार्टनर बनें, कॉम्पटीटर नहीं:ट्रेड वॉर में कोई नहीं जीतता; ट्रम्प बोले- आपसे दोस्ती सम्मान की बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में जिनपिंग ने ट्रम्प का स्वागत किया। इस दौरान ट्रम्प को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका ने लगातार छठी रात ईरान पर एयरस्ट्राइक की:भारत के निवेश वाले चाबहार पोर्ट पर अटैक, मेरिटाइम कंट्रोल टावर को बनाया निशाना

July 17, 2026/
9:35 am

अमेरिका ने लगातार छठी रात ईरान पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि फाइटर...

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का आरोपी UP से गिरफ्तार:शुभम लोणकर गैंग से जुड़ा है प्रदीप; सोशल मीडिया के जरिए बना था अपराधी

April 17, 2026/
5:59 pm

यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई...

अफेयर रूमर्स के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा:कभी पत्नी सुनीता ने अफेयर का हिंट देकर कहा था- मुझे कोमल नाम से नफरत है

August 8, 2026/
4:14 pm

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा, इन दिनों एक्ट्रेस से नाम जुड़ने से चर्चा में हैं। पत्नी सुनीता कई मौकों पर उन पर...

PAK सुप्रीम-कोर्ट का इमरान खान को अस्पताल भेजने का आदेश:आज ही इलाज के लिए ट्रांसफर करने को कहा; मेडिकल बोर्ड भी बनेगा

August 18, 2026/
1:22 pm

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और PTI संस्थापक इमरान खान को इलाज के...

मूवी रिव्यू – ‘है जवानी तो इश्क होना है’:वरुण धवन की कॉमिक टाइमिंग संभालती फिल्म, कमजोर कहानी और लंबाई बनी बड़ी चुनौती

June 5, 2026/
10:39 am

डेविड धवन की फिल्मों को देखने जाते वक्त दर्शक लॉजिक नहीं, हंसी ढूंढते हैं। गलतफहमियां, रिश्तों का गड़बड़झाला, भागदौड़ और...

US ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे भारतीय को राहत:फैमिली कैटेगरी की तारीखें बढ़ीं; 1 अक्टूबर से नए वीजा नंबर मिलेंगे

September 4, 2026/
1:45 am

अमेरिका में स्थायी निवास यानी ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे भारतीय परिवारों के लिए सितंबर का वीजा बुलेटिन राहत...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Trump-Xi Meet: Trump china Visit Xi Jinping boeing deals

Trump-Xi Meet: Trump china Visit Xi Jinping boeing deals

बीजिंग15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से दूसरी बार मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं की बैठक पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में करीब ₹9 लाख करोड़ की बड़ी बोइंग विमान डील हो सकती है। चीन अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग से बड़ी संख्या में विमान खरीदने का समझौता कर सकता है।

इस मुलाकात में व्यापार और निवेश के अलावा कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इनमें ताइवान को लेकर बढ़ता तनाव और ईरान से जुड़ी जंग की स्थिति भी शामिल है।

अमेरिका और चीन के बीच पिछले कुछ समय से व्यापार, तकनीक और सुरक्षा को लेकर तनाव बना हुआ है। हालांकि, दोनों देश रिश्तों को बेहतर करने की कोशिश भी कर रहे हैं।

ट्रम्प कल चीनी राष्ट्रपति के साथ बीजिंग स्थित फेमस हैवन टैंपल देखने पहुंचे थे।

ट्रम्प कल चीनी राष्ट्रपति के साथ बीजिंग स्थित फेमस हैवन टैंपल देखने पहुंचे थे।

ट्रम्प बोले- अमेरिका-चीन के लोगों में आपसी सम्मान है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ स्टेट डिनर में अमेरिका और चीन के ऐतिहासिक रिश्तों का जिक्र किया। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और चीन के लोगों के बीच लंबे समय से आपसी सम्मान की भावना रही है।

ट्रम्प ने आगे बताया कि अमेरिका के संस्थापक नेताओं में से एक बेंजामिन फ्रैंकलिन ने चीनी दार्शनिक कन्फ्यूशियस के विचारों को लोगों तक पहुंचाया था। चीन के लोगों ने अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन की याद में एक स्मारक पत्थर भेंट किया। उस पर उन्हें महान नेता और सेनापति बताया गया था।

साथ ही, ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका में अटलांटिक और प्रशांत महासागर को जोड़ने वाली रेलवे लाइन बिछाने में चीनी मजदूरों का बड़ा योगदान था। वहीं, अमेरिका से चीन जाने वाले यात्रियों ने वहां शिक्षा और आधुनिक चिकित्सा के प्रसार में मदद की।

ट्रम्प ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रूजवेल्ट की मदद से चीन की मशहूर त्सिंगहुआ यूनिवर्सिटी शुरू हुई थी, जहां शी जिनपिंग ने पढ़ाई की।

ट्रम्प ने स्टेट डिनर के दौरान अपने संबोधन के बाद हाथ में ग्लास लेकर टोस्ट किया।

ट्रम्प ने स्टेट डिनर के दौरान अपने संबोधन के बाद हाथ में ग्लास लेकर टोस्ट किया।

ट्रम्प-जिनपिंग के बीच 4 और अहम मुद्दों पर बातचीत संभव

1. ट्रेड टैरिफ विवाद

अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर अब भी बड़ा मुद्दा है। ट्रम्प पहले चीनी सामान पर भारी टैरिफ की चेतावनी दे चुके हैं। दोनों देश अब व्यापारिक तनाव कम करने पर बातचीत कर सकते हैं।

2. ताइवान और हथियार बिक्री

ताइवान को लेकर भी दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। ट्रम्प ने कहा है कि वह शी जिनपिंग से 11 अरब डॉलर के अमेरिकी हथियार पैकेज पर बात करेंगे। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और अमेरिकी हथियार बिक्री का लगातार विरोध करता रहा है।

3. रेयर अर्थ मिनरल्स और AI

रेयर अर्थ मिनरल्स इलेक्ट्रिक व्हीकल, चिप्स और डिफेंस इंडस्ट्री के लिए बेहद अहम हैं। चीन दुनिया का सबसे बड़ा सप्लायर है, जबकि अमेरिका उसकी निर्भरता कम करना चाहता है। AI और सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी को लेकर भी दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हो चुकी है।

4. सोयाबीन और कृषि व्यापार

चीन अमेरिकी किसानों के लिए बड़ा बाजार है। ट्रेड वॉर के बाद चीन ने अमेरिकी सोयाबीन खरीद घटाई थी। अब ट्रम्प प्रशासन कृषि निर्यात बढ़ाने की कोशिश कर सकता है।

—————–

यह खबर भी पढ़ें…

जिनपिंग ने ट्रम्प से कहा- पार्टनर बनें, कॉम्पटीटर नहीं:ट्रेड वॉर में कोई नहीं जीतता; ट्रम्प बोले- आपसे दोस्ती सम्मान की बात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में जिनपिंग ने ट्रम्प का स्वागत किया। इस दौरान ट्रम्प को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket