Thursday, 24 Sep 2026 | 11:03 AM

Trending :

Cape Verde Stuns Uruguay 2-2; Belgium & Iran Draw 0-0

  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup 2026: Cape Verde Stuns Uruguay 2 2; Belgium & Iran Draw 0 0

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को ग्रुप G और H के मुकाबले खेले गए। ग्रुप G में बेल्जियम और ईरान के बीच मैच गोलरहित (0-0) ड्रॉ रहा। वहीं, ग्रुप H में केप वर्डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे को 2-2 की बराबरी पर रोककर बड़ा उलटफेर किया। इस नतीजे के बाद दोनों ग्रुपों में नॉकआउट की दौड़ और रोमांचक हो गई है।

केप वर्डे ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को बराबरी पर रोका

केप वर्डे ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे को 2-2 की बराबरी पर रोककर बड़ा उलटफेर किया। मियामी में खेले गए मुकाबले में केप वर्डे ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए एक अंक हासिल किया। इससे पहले वह स्पेन को भी 0-0 से ड्रॉ पर रोक चुका है।

केविन पिना ने 34 यार्ड की शानदार फ्री-किक पर गोल कर केप वर्डे को बढ़त दिलाई, लेकिन हाफ-टाइम से पहले मैक्सी अराउजो और अगस्टिन कैनोबियो के गोल से उरुग्वे 2-1 से आगे हो गया। दूसरे हाफ में उरुग्वे की डिफेंस की गलती का फायदा उठाकर वरेला ने बराबरी का गोल दाग दिया। इसके बाद उरुग्वे ने जीत के लिए जोर लगाया, लेकिन पिको लोप्स और सिडनी लोप्स कैबरल की अगुआई में केप वर्डे के डिफेंस ने मजबूती से मुकाबला बचाते हुए मैच 2-2 से ड्रॉ करा दिया।

बेल्जियम और ईरान की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाए हैं

लॉस एंजिल्स में खेले गए मुकाबले में बेल्जियम और ईरान ने 0-0 से ड्रॉ खेला। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में थीं, लेकिन मजबूत डिफेंस और गोलकीपिंग के कारण कोई भी गोल नहीं हो सका। इस ड्रॉ के बाद दोनों टीमों के दो मैचों में दो-दो अंक हो गए हैं।

बेल्जियम के लिए स्टार स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू की करीब एक साल बाद शुरुआती एकादश में वापसी हुई। वहीं, ईरान का एक गोल ऑफसाइड के कारण रद्द कर दिया गया। बेल्जियम को 66वें मिनट में बड़ा झटका लगा, जब सेंटर-बैक नाथन नगोय को रेड कार्ड मिला और टीम को आखिरी 24 मिनट 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद ईरान अतिरिक्त खिलाड़ी का फायदा नहीं उठा सका और मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Cricket Australia NOC for Starc

April 23, 2026/
5:29 pm

स्पोर्ट्स डेस्क17 मिनट पहले कॉपी लिंक मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ेंगे। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया...

Sanju Samson; CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE Score Update

April 3, 2026/
5:10 am

स्पोर्ट्स डेस्क15 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL के इस सीजन का 7वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के...

MP में कमर्शियल गैस संकट, कई शहरों में बुकिंग बंद:ईरान-इजराइल युद्ध का असर, भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में होटल-रेस्टोरेंट बंद होने का खतरा

March 10, 2026/
4:43 pm

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच एलपीजी सप्लाई को लेकर मध्यप्रदेश में सतर्कता बढ़ गई है। कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Cape Verde Stuns Uruguay 2-2; Belgium & Iran Draw 0-0

Cape Verde Stuns Uruguay 2-2; Belgium & Iran Draw 0-0
  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup 2026: Cape Verde Stuns Uruguay 2 2; Belgium & Iran Draw 0 0

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को ग्रुप G और H के मुकाबले खेले गए। ग्रुप G में बेल्जियम और ईरान के बीच मैच गोलरहित (0-0) ड्रॉ रहा। वहीं, ग्रुप H में केप वर्डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे को 2-2 की बराबरी पर रोककर बड़ा उलटफेर किया। इस नतीजे के बाद दोनों ग्रुपों में नॉकआउट की दौड़ और रोमांचक हो गई है।

केप वर्डे ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को बराबरी पर रोका

केप वर्डे ने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे को 2-2 की बराबरी पर रोककर बड़ा उलटफेर किया। मियामी में खेले गए मुकाबले में केप वर्डे ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए एक अंक हासिल किया। इससे पहले वह स्पेन को भी 0-0 से ड्रॉ पर रोक चुका है।

केविन पिना ने 34 यार्ड की शानदार फ्री-किक पर गोल कर केप वर्डे को बढ़त दिलाई, लेकिन हाफ-टाइम से पहले मैक्सी अराउजो और अगस्टिन कैनोबियो के गोल से उरुग्वे 2-1 से आगे हो गया। दूसरे हाफ में उरुग्वे की डिफेंस की गलती का फायदा उठाकर वरेला ने बराबरी का गोल दाग दिया। इसके बाद उरुग्वे ने जीत के लिए जोर लगाया, लेकिन पिको लोप्स और सिडनी लोप्स कैबरल की अगुआई में केप वर्डे के डिफेंस ने मजबूती से मुकाबला बचाते हुए मैच 2-2 से ड्रॉ करा दिया।

बेल्जियम और ईरान की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाए हैं

लॉस एंजिल्स में खेले गए मुकाबले में बेल्जियम और ईरान ने 0-0 से ड्रॉ खेला। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत की तलाश में थीं, लेकिन मजबूत डिफेंस और गोलकीपिंग के कारण कोई भी गोल नहीं हो सका। इस ड्रॉ के बाद दोनों टीमों के दो मैचों में दो-दो अंक हो गए हैं।

बेल्जियम के लिए स्टार स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू की करीब एक साल बाद शुरुआती एकादश में वापसी हुई। वहीं, ईरान का एक गोल ऑफसाइड के कारण रद्द कर दिया गया। बेल्जियम को 66वें मिनट में बड़ा झटका लगा, जब सेंटर-बैक नाथन नगोय को रेड कार्ड मिला और टीम को आखिरी 24 मिनट 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। इसके बावजूद ईरान अतिरिक्त खिलाड़ी का फायदा नहीं उठा सका और मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket