Saturday, 08 Aug 2026 | 08:35 PM

Trending :

ट्रेलर रिव्यू: टॉक्सिक:यश का स्वैग और खतरनाक एक्शन खूब, लेकिन कहानी अब भी उलझी; स्टारडम के भरोसे कितनी चलेगी फिल्म सोनाक्षी सिन्हा पर बीजेपी-सनातन विरोधी एजेंडा चलाने का दावा:पोस्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अनफॉलो करने का जिक्र; जानें वायरल दावे की सच्चाई सोनाक्षी सिन्हा पर बीजेपी-सनातन विरोधी एजेंडा चलाने का दावा:पोस्ट में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अनफॉलो करने का जिक्र; जानें वायरल दावे की सच्चाई मूड खराब तो छुट्टी; मानसिक सेहत का इलाज या कामचोरी?:चीन की 'अनहैप्पी लीव' से छिड़ी बहस, उद्योगपति गोयनका बोले- भारत में भी बहस जरूरी अफेयर रूमर्स के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा:कभी पत्नी सुनीता ने अफेयर का हिंट देकर कहा था- मुझे कोमल नाम से नफरत है अफेयर रूमर्स के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा:कभी पत्नी सुनीता ने अफेयर का हिंट देकर कहा था- मुझे कोमल नाम से नफरत है
EXCLUSIVE

Sreesanth Challenges Bhajji to Boxing Ring Fight Over IPL Slapgate

मोहाली में खेले गए मैच में हारने के बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मारा था। – फाइल फोटो

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे चर्चित विवादों में से एक ‘स्लैपगेट’ फिर सुर्खियों में है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी ने उस पुराने विवाद पर अफसोस जताते हुए इसे अपने जीवन के सबसे खराब फैसलों में से एक करार दिया है।

.

21 जून को एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुए पॉडकास्ट में हरभजन सिंह ने इस पूरे विवाद पर गहरा दुख व्यक्त किया। भज्जी का मानना है कि मैदान पर जो कुछ भी हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। अगर उन्हें अतीत की किसी एक गलती को सुधारने का मौका मिले, तो वह इसी घटना को चुनेंगे।

हरभजन ने कहा- वह केवल 5 सेकेंड का गुस्सा था। उस जरा से गुस्से ने इतनी सारी परेशानी, नेगेटिव एनर्जी और टकराव पैदा कर दिया। उस एक पल की वजह से मेरी इमेज बहुत खराब हुई। जब भी मैं उस बारे में सोचता हूं, मुझे लगता है कि वह एक बहुत ही बुरा फैसला था।

इससे पहले पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी को खुलेआम बॉक्सिंग रिंग में मुकाबले की चुनौती दी। श्रीसंत हाल ही में जारी एक विज्ञापन से नाराज बताए जा रहे हैं, जिसे वह 2008 के चर्चित थप्पड़कांड से जोड़कर देख रहे हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान हरभजन सिंह ने अपनी गलती मानी। – फाइल फोटो

श्रीसंत की खुली चुनौती- हिम्मत है तो रिंग में आओ एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में एस श्रीसंत का गुस्सा फूट पड़ा। 18 जून से वायरल हुए इस इंटरव्यू में उन्होंने हरभजन सिंह पर इस विवाद का इस्तेमाल कर लगातार फायदा उठाने और पैसे कमाने का आरोप लगाया। श्रीसंत ने एक पुराने प्रमोशनल पोस्टर का जिक्र किया, जिसमें दोनों बॉक्सिंग ग्लव्स पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या इनमें हिम्मत है कि यही सीन दोहरा सकें?

उन्होंने कहा- क्या भज्जी में मेरे साथ रिंग में आने का दम है? यह एक्टिंग नहीं होगी। मैं अभी बेयर नकल फाइट लीग में हूं। भज्जी, मैं आपको चुनौती दे रहा हूं। अगर आपको उस थप्पड़कांड से इतनी ही दिक्कत है, तो आइए विज्ञापन छोड़ें और सचमुच रिंग में उतरें। मैं इंतजार कर रहा हूं।

श्रीसंत ने अपने इंटरव्यू में इस पुराने प्रमोशनल पोस्टर का जिक्र किया, जिसमें दोनों बॉक्सिंग ग्लव्स पहने नजर आ रहे हैं। - फाइल फोटो

श्रीसंत ने अपने इंटरव्यू में इस पुराने प्रमोशनल पोस्टर का जिक्र किया, जिसमें दोनों बॉक्सिंग ग्लव्स पहने नजर आ रहे हैं। – फाइल फोटो

2 पॉइंट्स में जानिए, क्या था साल 2008 का थप्पड़कांड….

  1. मैदान पर फूट-फूटकर रोते हुए दिखे श्रीसंत: यह पूरा विवाद साल 2008 में IPL के पहले सीजन के दौरान शुरू हुआ था। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मोहाली में खेले गए एक मुकाबले के बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। मैदान पर फूट-फूटकर रोते हुए श्रीसंत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
  2. हार के बाद श्रीसंत पर भड़के थे हरभजन: 25 अप्रैल, 2008 को मोहाली में पंजाब के हाथों मुंबई इंडियंस की 66 रनों से हार के बाद हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ जड़ा था। मैच के बाद दोनों टीमें हाथ मिला रही थीं। बाद में पता चला कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हरभजन उस करारी हार के बाद श्रीसंत के हंसने और टिप्पणी करने से भड़क गए थे। श्रीसंत ने कहा था, ‘हार्ड लक’। इस घटना के बाद हरभजन सिंह को पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया गया था और उनकी भारी आलोचना हुई थी।
नीरव मोदी ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट में इस मामले का जिक्र किया था। - फाइल फोटो

नीरव मोदी ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट में इस मामले का जिक्र किया था। – फाइल फोटो

ललित मोदी के बयान से दोबारा मामले ने तूल पकड़ा…

  • सिक्योरिटी कैमरे में घटना कैद हुई: माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट में ललित मोदी ने कहा था, ‘मैं तुम्हें बताता हूं कि क्या हुआ था। मैं तुम्हें वीडियो दूंगा। मैंने उसे संभाल कर रखा है। मैच खत्म हो चुका था, कैमरे बंद कर दिए गए थे, लेकिन मेरे एक सिक्योरिटी कैमरे ने घटना को कैद कर लिया था। उसमें साफ दिख रहा है कि भज्जी ने श्रीसंत को बैक-हैंड यानी थप्पड़ मारा।’
  • हरभजन ने कहा- इधर आओ और उल्टा थप्पड़ जड़ दिया: मोदी ने आगे कहा- भज्जी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। यह मैदान पर हुआ था और मैं वहां था। जैसे ही टीमों ने खेलना बंद किया, खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे और हाई-फाइव कर रहे थे। जब बात श्रीसंत और भज्जी की आई तो हरभजन ने उनसे कहा, ‘इधर आओ’ और उन्हें एक उल्टा थप्पड़ जड़ा।
  • आजीवन प्रतिबंध लगाना चाहते थे अधिकारी: ललित मोदी ने कहा- मैंने हरभजन को आजीवन प्रतिबंध से बचाया। अधिकारियों का एक वर्ग यह भी चाहता था कि अनुभवी ऑफ स्पिनर पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया जाए। मैंने उन दोनों को बैठाया और मीटिंग में ही भज्जी को सजा देनी पड़ी। मैंने उसे 8 मैचों के लिए सजा दी।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

थप्पड़ कांड के वीडियो पर भड़कीं श्रीसंत की पत्नी:बोलीं- ललित मोदी-क्लार्क को शर्म आनी चाहिए, दोनों खिलाड़ी अब आगे बढ़ चुके

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत का थप्पड़ कांड 17 साल बाद फिर सुर्खियों में है। IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने हरभजन सिंह का श्रीसंत को थप्पड़ मारते का वीडियो जारी किया। इस पर श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ललित मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क पर भड़की हैं। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
2 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जली:उमरिया में टूटी 11 केवी लाइन से भड़की आग, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

April 12, 2026/
5:38 pm

उमरिया जिले की चंदिया तहसील के मझगंवा गांव में गेहूं के खेत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।...

google-color.svg

May 19, 2026/
11:45 pm

Last Updated:May 19, 2026, 23:45 IST गर्मियों में मिलने वाला जामुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें...

फिल्म फ्लॉप हुई तो रोती हुई घर गईं सोनाली सहगल:हिमांश कोहली ने कहा- ‘यारियां’ के बाद लगा, अब सब खत्म हो गया

August 1, 2026/
5:30 am

फिल्म ‘आर्य भट्ट का जीरो’ खुद पर भरोसा और सपनों के लिए संघर्ष की कहानी है। दैनिक भास्कर से बातचीत...

Swiggy Instamart HPCL LPG Cylinder Delivery Launch

July 15, 2026/
3:12 pm

बेंगलुरु9 मिनट पहले कॉपी लिंक स्विगी के क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट ने LPG सिलेंडर की डिलीवरी शुरू करने के लिए...

राजनीति

Sreesanth Challenges Bhajji to Boxing Ring Fight Over IPL Slapgate

Sreesanth Challenges Bhajji to Boxing Ring Fight Over IPL Slapgate

मोहाली में खेले गए मैच में हारने के बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मारा था। – फाइल फोटो

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे चर्चित विवादों में से एक ‘स्लैपगेट’ फिर सुर्खियों में है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी ने उस पुराने विवाद पर अफसोस जताते हुए इसे अपने जीवन के सबसे खराब फैसलों में से एक करार दिया है।

.

21 जून को एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुए पॉडकास्ट में हरभजन सिंह ने इस पूरे विवाद पर गहरा दुख व्यक्त किया। भज्जी का मानना है कि मैदान पर जो कुछ भी हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। अगर उन्हें अतीत की किसी एक गलती को सुधारने का मौका मिले, तो वह इसी घटना को चुनेंगे।

हरभजन ने कहा- वह केवल 5 सेकेंड का गुस्सा था। उस जरा से गुस्से ने इतनी सारी परेशानी, नेगेटिव एनर्जी और टकराव पैदा कर दिया। उस एक पल की वजह से मेरी इमेज बहुत खराब हुई। जब भी मैं उस बारे में सोचता हूं, मुझे लगता है कि वह एक बहुत ही बुरा फैसला था।

इससे पहले पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी को खुलेआम बॉक्सिंग रिंग में मुकाबले की चुनौती दी। श्रीसंत हाल ही में जारी एक विज्ञापन से नाराज बताए जा रहे हैं, जिसे वह 2008 के चर्चित थप्पड़कांड से जोड़कर देख रहे हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान हरभजन सिंह ने अपनी गलती मानी। – फाइल फोटो

श्रीसंत की खुली चुनौती- हिम्मत है तो रिंग में आओ एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में एस श्रीसंत का गुस्सा फूट पड़ा। 18 जून से वायरल हुए इस इंटरव्यू में उन्होंने हरभजन सिंह पर इस विवाद का इस्तेमाल कर लगातार फायदा उठाने और पैसे कमाने का आरोप लगाया। श्रीसंत ने एक पुराने प्रमोशनल पोस्टर का जिक्र किया, जिसमें दोनों बॉक्सिंग ग्लव्स पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या इनमें हिम्मत है कि यही सीन दोहरा सकें?

उन्होंने कहा- क्या भज्जी में मेरे साथ रिंग में आने का दम है? यह एक्टिंग नहीं होगी। मैं अभी बेयर नकल फाइट लीग में हूं। भज्जी, मैं आपको चुनौती दे रहा हूं। अगर आपको उस थप्पड़कांड से इतनी ही दिक्कत है, तो आइए विज्ञापन छोड़ें और सचमुच रिंग में उतरें। मैं इंतजार कर रहा हूं।

श्रीसंत ने अपने इंटरव्यू में इस पुराने प्रमोशनल पोस्टर का जिक्र किया, जिसमें दोनों बॉक्सिंग ग्लव्स पहने नजर आ रहे हैं। - फाइल फोटो

श्रीसंत ने अपने इंटरव्यू में इस पुराने प्रमोशनल पोस्टर का जिक्र किया, जिसमें दोनों बॉक्सिंग ग्लव्स पहने नजर आ रहे हैं। – फाइल फोटो

2 पॉइंट्स में जानिए, क्या था साल 2008 का थप्पड़कांड….

  1. मैदान पर फूट-फूटकर रोते हुए दिखे श्रीसंत: यह पूरा विवाद साल 2008 में IPL के पहले सीजन के दौरान शुरू हुआ था। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मोहाली में खेले गए एक मुकाबले के बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। मैदान पर फूट-फूटकर रोते हुए श्रीसंत की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
  2. हार के बाद श्रीसंत पर भड़के थे हरभजन: 25 अप्रैल, 2008 को मोहाली में पंजाब के हाथों मुंबई इंडियंस की 66 रनों से हार के बाद हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ जड़ा था। मैच के बाद दोनों टीमें हाथ मिला रही थीं। बाद में पता चला कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हरभजन उस करारी हार के बाद श्रीसंत के हंसने और टिप्पणी करने से भड़क गए थे। श्रीसंत ने कहा था, ‘हार्ड लक’। इस घटना के बाद हरभजन सिंह को पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया गया था और उनकी भारी आलोचना हुई थी।
नीरव मोदी ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट में इस मामले का जिक्र किया था। - फाइल फोटो

नीरव मोदी ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट में इस मामले का जिक्र किया था। – फाइल फोटो

ललित मोदी के बयान से दोबारा मामले ने तूल पकड़ा…

  • सिक्योरिटी कैमरे में घटना कैद हुई: माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट में ललित मोदी ने कहा था, ‘मैं तुम्हें बताता हूं कि क्या हुआ था। मैं तुम्हें वीडियो दूंगा। मैंने उसे संभाल कर रखा है। मैच खत्म हो चुका था, कैमरे बंद कर दिए गए थे, लेकिन मेरे एक सिक्योरिटी कैमरे ने घटना को कैद कर लिया था। उसमें साफ दिख रहा है कि भज्जी ने श्रीसंत को बैक-हैंड यानी थप्पड़ मारा।’
  • हरभजन ने कहा- इधर आओ और उल्टा थप्पड़ जड़ दिया: मोदी ने आगे कहा- भज्जी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। यह मैदान पर हुआ था और मैं वहां था। जैसे ही टीमों ने खेलना बंद किया, खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे और हाई-फाइव कर रहे थे। जब बात श्रीसंत और भज्जी की आई तो हरभजन ने उनसे कहा, ‘इधर आओ’ और उन्हें एक उल्टा थप्पड़ जड़ा।
  • आजीवन प्रतिबंध लगाना चाहते थे अधिकारी: ललित मोदी ने कहा- मैंने हरभजन को आजीवन प्रतिबंध से बचाया। अधिकारियों का एक वर्ग यह भी चाहता था कि अनुभवी ऑफ स्पिनर पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया जाए। मैंने उन दोनों को बैठाया और मीटिंग में ही भज्जी को सजा देनी पड़ी। मैंने उसे 8 मैचों के लिए सजा दी।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

थप्पड़ कांड के वीडियो पर भड़कीं श्रीसंत की पत्नी:बोलीं- ललित मोदी-क्लार्क को शर्म आनी चाहिए, दोनों खिलाड़ी अब आगे बढ़ चुके

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत का थप्पड़ कांड 17 साल बाद फिर सुर्खियों में है। IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने हरभजन सिंह का श्रीसंत को थप्पड़ मारते का वीडियो जारी किया। इस पर श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ललित मोदी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क पर भड़की हैं। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket