Wednesday, 23 Sep 2026 | 10:17 AM

Trending :

मस्क की नेटवर्थ एक-हफ्ते में रिकॉर्ड ₹33.13 लाख करोड़ घटी:यह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति की कुल संपत्ति से ज्यादा; स्पेसएक्स का शेयर 16% गिरा

दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के कुछ दिनों बाद ही इलॉन मस्क की नेटवर्थ में अब तक की रिकॉर्ड गिरावट आई है। उनकी रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों में आई 16% की गिरावट की वजह से मस्क की नेटवर्थ सिर्फ एक हफ्ते में करीब 350 बिलियन डॉलर यानी 33.13 लाख करोड़ रुपए कम हो गई है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक, स्पेसएक्स के शेयरों में आई गिरावट के बाद इलॉन मस्क की संपत्ति 1.45 ट्रिलियन डॉलर से घटकर अब 1.1 ट्रिलियन डॉलर यानी 104.15 लाख करोड़ पर आ गई है। यह गिरावट इतनी बड़ी है कि इसका कुल साइज दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति लैरी पेज की टोटल नेटवर्थ लगभग 285 बिलियन डॉलर यानी 26.98 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। इसी महीने बने थे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर इलॉन मस्क इसी महीने अपनी रॉकेट, सैटेलाइट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी स्पेसएक्स की अमेरिकी बाजार में लिस्टिंग के बाद दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बने थे। IPO के शुरुआती तीन कारोबारी दिनों में निवेशकों के लगातार निवेश के चलते स्पेसएक्स के शेयर 67% तक उछल गए थे, जिससे कंपनी की वैल्यूएशन 1.8 ट्रिलियन डॉलर (170 लाख करोड़ रुपए) के पार पहुंच गई थी। 3 दिन में ₹87.84 लाख करोड़ मार्केट वैल्यू घटी शुरुआती तेजी के बाद स्पेसएक्स के स्टॉक में लगातार तीन सेशन में गिरावट देखी गई। इस बिकवाली से कंपनी की मार्केट वैल्यू लगभग 928 बिलियन डॉलर यानी करीब 87.84 लाख करोड़ रुपए घट गई। कंपनी की कुल वैल्यूएशन भी अपने हाई लेवल 2.9 ट्रिलियन डॉलर से गिरकर अब सिर्फ 2 ट्रिलियन डॉलर यानी 189 लाख करोड़ रुपए के आस-पास आ गई है। मस्क के नाम पहले भी दर्ज है सबसे बड़ी गिरावट का रिकॉर्ड इलॉन मस्क के लिए व्यक्तिगत संपत्ति का यह पहला बड़ा नुकसान नहीं है। इससे पहले साल 2022 में टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट के दौरान उन्होंने लगभग 165 बिलियन डॉलर यानी 15.62 लाख करोड़ रुपए गंवाए थे। तब भी उनके नाम किसी व्यक्ति द्वारा गंवाई गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत संपत्ति का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। मस्क की संपत्ति का बड़ा हिस्सा स्पेसएक्स में उनकी 38% हिस्सेदारी, टेस्ला में 11% हिस्सेदारी और अन्य स्टार्टअप्स में उनके मालिकाना हक से जुड़ा हुआ है। ₹1.89 लाख करोड़ के नए बॉन्ड लाने की घोषणा से शेयर गिरे पब्लिक कंपनी बनने के बाद सोमवार को स्पेसएक्स को अपने सबसे खराब कारोबारी दिन का सामना करना पड़ा, जब इसके शेयर 16.4% टूट गए। यह गिरावट तब आई जब कंपनी ने अपने AI एक्सपेंशन प्लान के लिए कम से कम 20 बिलियन डॉलर (करीब 1.89 लाख करोड़ रुपए) जुटाने के उद्देश्य से पहली इन्वेस्टमेंट-ग्रेड बॉन्ड ऑफरिंग की घोषणा की। एआई सेक्टर में भारी निवेश को लेकर बाजार में बढ़ी चिंता स्पेसएक्स के इस फंड जुटाने के प्रयास ने ग्लोबल मार्केट में इस चिंता को और बढ़ा दिया है कि क्या बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां एआई सेक्टर में मुकाबला करने के लिए आवश्यक भारी-भरकम निवेश को जारी रख पाएंगी। स्पेसएक्स ने कहा कि उसके पास 100 बिलियन डॉलर (9.46 लाख करोड़) से ज्यादा की नकदी है। इस बिकवाली के बावजूद कंपनी के शेयर कल 156 डॉलर पर बंद हुए, जो इसके IPO प्राइस 135 डॉलर से अब भी ऊपर है। ग्लोबल मार्केट में ठंडा पड़ रहा है AI स्टॉक्स का क्रेज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्पेसएक्स की लिस्टिंग को लेकर जो उत्साह था, वह अब वैश्विक बाजारों में ठंडा पड़ता दिख रहा है। न्यूयॉर्क का नैस्डैक इंडेक्स मंगलवार को 2.21% गिरकर बंद हुआ, जिसमें अल्फाबेट का शेयर 1% गिरा था। यह उतार-चढ़ाव मंगलवार को एशियाई बाजारों में भी देखने मिला, जहां साउथ कोरिया के बेंचमार्क कोस्पी इंडेक्स में एआई चिपमेकर्स की भारी बिकवाली के कारण ट्रेडिंग को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा और इंडेक्स 10% तक टूट गया। इसके अलावा जापान का निक्केई 3.6% और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.82% गिरकर बंद हुआ था। वहीं भारत का सेंसेक्स भी 893 अंक गिरकर 76,200 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 278 अंक गिरकर 23,824 पर बंद हुआ था। क्या होती है इन्वेस्टमेंट-ग्रेड बॉन्ड ऑफरिंग? ये खबर भी पढ़ें… टेलीग्राम 7 दिन बाद चालू, प्ले स्टोर पर वापस आया: NEET परीक्षा में गड़बड़ी के बाद लगा था बैन, मैसेज एडिट पर 30 जून तक रोक रहेगी इंस्टेंट मैसेजिंग एप टेलीग्राम 7 दिन बाद भारत में फिर से चालू हो गया है। नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के नकली और लीक पेपर सर्कुलेट होने के विवाद के बाद केंद्र सरकार ने एप और उससे जुड़ी वेब सर्विसेज को 22 जून तक ब्लॉक कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
BLA का दावा- हमले में 30 पाकिस्तानी जवान मारे गए:विस्फोटकों से भरी गाड़ी कैंप में घुसाकर उड़ाई; पाकिस्तान ने दावे की पुष्टि नहीं की

July 4, 2026/
9:39 pm

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर जिले के जिवानी इलाके...

फिल्म हक के लिए यामी गौतम ने कुरान पढ़ी थी:डायरेक्टर बोले- इस्लामी कानून समझने में टीम को डेढ़ साल लगा था

April 24, 2026/
11:45 am

फिल्म हक की एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने किरदार की तैयारी और फिल्म की प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए करीब...

RBI Cancels Paytm Payments Bank License

April 24, 2026/
8:46 pm

मुंबई28 मिनट पहले कॉपी लिंक पेटीएम पेमेंट्स बैंक का कामकाज आज 24 अप्रैल से पूरी तरह बंद कर दिया गया...

GT Vs KKR IPL 2026 Live

April 17, 2026/
8:23 pm

आखरी अपडेट:17 अप्रैल, 2026, 20:23 IST 131वें संशोधन के बिना, सदन का विस्तार करने और 2026 के बाद की जनगणना...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मस्क की नेटवर्थ एक-हफ्ते में रिकॉर्ड ₹33.13 लाख करोड़ घटी:यह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति की कुल संपत्ति से ज्यादा; स्पेसएक्स का शेयर 16% गिरा

मस्क की नेटवर्थ एक-हफ्ते में रिकॉर्ड ₹33.13 लाख करोड़ घटी:यह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति की कुल संपत्ति से ज्यादा; स्पेसएक्स का शेयर 16% गिरा

दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने के कुछ दिनों बाद ही इलॉन मस्क की नेटवर्थ में अब तक की रिकॉर्ड गिरावट आई है। उनकी रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों में आई 16% की गिरावट की वजह से मस्क की नेटवर्थ सिर्फ एक हफ्ते में करीब 350 बिलियन डॉलर यानी 33.13 लाख करोड़ रुपए कम हो गई है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के मुताबिक, स्पेसएक्स के शेयरों में आई गिरावट के बाद इलॉन मस्क की संपत्ति 1.45 ट्रिलियन डॉलर से घटकर अब 1.1 ट्रिलियन डॉलर यानी 104.15 लाख करोड़ पर आ गई है। यह गिरावट इतनी बड़ी है कि इसका कुल साइज दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति लैरी पेज की टोटल नेटवर्थ लगभग 285 बिलियन डॉलर यानी 26.98 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। इसी महीने बने थे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर इलॉन मस्क इसी महीने अपनी रॉकेट, सैटेलाइट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी स्पेसएक्स की अमेरिकी बाजार में लिस्टिंग के बाद दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बने थे। IPO के शुरुआती तीन कारोबारी दिनों में निवेशकों के लगातार निवेश के चलते स्पेसएक्स के शेयर 67% तक उछल गए थे, जिससे कंपनी की वैल्यूएशन 1.8 ट्रिलियन डॉलर (170 लाख करोड़ रुपए) के पार पहुंच गई थी। 3 दिन में ₹87.84 लाख करोड़ मार्केट वैल्यू घटी शुरुआती तेजी के बाद स्पेसएक्स के स्टॉक में लगातार तीन सेशन में गिरावट देखी गई। इस बिकवाली से कंपनी की मार्केट वैल्यू लगभग 928 बिलियन डॉलर यानी करीब 87.84 लाख करोड़ रुपए घट गई। कंपनी की कुल वैल्यूएशन भी अपने हाई लेवल 2.9 ट्रिलियन डॉलर से गिरकर अब सिर्फ 2 ट्रिलियन डॉलर यानी 189 लाख करोड़ रुपए के आस-पास आ गई है। मस्क के नाम पहले भी दर्ज है सबसे बड़ी गिरावट का रिकॉर्ड इलॉन मस्क के लिए व्यक्तिगत संपत्ति का यह पहला बड़ा नुकसान नहीं है। इससे पहले साल 2022 में टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट के दौरान उन्होंने लगभग 165 बिलियन डॉलर यानी 15.62 लाख करोड़ रुपए गंवाए थे। तब भी उनके नाम किसी व्यक्ति द्वारा गंवाई गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत संपत्ति का रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। मस्क की संपत्ति का बड़ा हिस्सा स्पेसएक्स में उनकी 38% हिस्सेदारी, टेस्ला में 11% हिस्सेदारी और अन्य स्टार्टअप्स में उनके मालिकाना हक से जुड़ा हुआ है। ₹1.89 लाख करोड़ के नए बॉन्ड लाने की घोषणा से शेयर गिरे पब्लिक कंपनी बनने के बाद सोमवार को स्पेसएक्स को अपने सबसे खराब कारोबारी दिन का सामना करना पड़ा, जब इसके शेयर 16.4% टूट गए। यह गिरावट तब आई जब कंपनी ने अपने AI एक्सपेंशन प्लान के लिए कम से कम 20 बिलियन डॉलर (करीब 1.89 लाख करोड़ रुपए) जुटाने के उद्देश्य से पहली इन्वेस्टमेंट-ग्रेड बॉन्ड ऑफरिंग की घोषणा की। एआई सेक्टर में भारी निवेश को लेकर बाजार में बढ़ी चिंता स्पेसएक्स के इस फंड जुटाने के प्रयास ने ग्लोबल मार्केट में इस चिंता को और बढ़ा दिया है कि क्या बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां एआई सेक्टर में मुकाबला करने के लिए आवश्यक भारी-भरकम निवेश को जारी रख पाएंगी। स्पेसएक्स ने कहा कि उसके पास 100 बिलियन डॉलर (9.46 लाख करोड़) से ज्यादा की नकदी है। इस बिकवाली के बावजूद कंपनी के शेयर कल 156 डॉलर पर बंद हुए, जो इसके IPO प्राइस 135 डॉलर से अब भी ऊपर है। ग्लोबल मार्केट में ठंडा पड़ रहा है AI स्टॉक्स का क्रेज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्पेसएक्स की लिस्टिंग को लेकर जो उत्साह था, वह अब वैश्विक बाजारों में ठंडा पड़ता दिख रहा है। न्यूयॉर्क का नैस्डैक इंडेक्स मंगलवार को 2.21% गिरकर बंद हुआ, जिसमें अल्फाबेट का शेयर 1% गिरा था। यह उतार-चढ़ाव मंगलवार को एशियाई बाजारों में भी देखने मिला, जहां साउथ कोरिया के बेंचमार्क कोस्पी इंडेक्स में एआई चिपमेकर्स की भारी बिकवाली के कारण ट्रेडिंग को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा और इंडेक्स 10% तक टूट गया। इसके अलावा जापान का निक्केई 3.6% और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.82% गिरकर बंद हुआ था। वहीं भारत का सेंसेक्स भी 893 अंक गिरकर 76,200 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 278 अंक गिरकर 23,824 पर बंद हुआ था। क्या होती है इन्वेस्टमेंट-ग्रेड बॉन्ड ऑफरिंग? ये खबर भी पढ़ें… टेलीग्राम 7 दिन बाद चालू, प्ले स्टोर पर वापस आया: NEET परीक्षा में गड़बड़ी के बाद लगा था बैन, मैसेज एडिट पर 30 जून तक रोक रहेगी इंस्टेंट मैसेजिंग एप टेलीग्राम 7 दिन बाद भारत में फिर से चालू हो गया है। नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के नकली और लीक पेपर सर्कुलेट होने के विवाद के बाद केंद्र सरकार ने एप और उससे जुड़ी वेब सर्विसेज को 22 जून तक ब्लॉक कर दिया था। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket