Tuesday, 24 Nov 2026 | 11:09 PM

Trending :

पंकज त्रिपाठी बोले- यू-ट्यूब चैनल शुरू कर प्रवचन दूंगा:कहा- मोटिवेशनल स्पीकर बनूंगा; घायल बड़े भाई की सेहत पर दिया अपडेट

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में आईफा के कनेक्स इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई मजेदार सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया कि अगर वे अपना यू-ट्यूब चैनल शुरू करेंगे तो क्या करेंगे, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे मोटिवेशनल स्पीकर बनेंगे। इवेंट में ऑफ कैमरा पंकज त्रिपाठी ने ऑफ कैमरा अपने बड़े भाई की सेहत से जुड़ा अपडेट भी दिया। उन्होंने बताया कि बिहार में हुए हमले के बाद अब उनके भाई की तबीयत पहले से बेहतर है। यू-ट्यूब चैनल पर दूंगा प्रवचन इवेंट के दौरान होस्ट दिया मिर्जा ने पंकज त्रिपाठी से पूछा कि अगर वे कभी यू-ट्यूब पर आते हैं तो उनका कंटेंट कैसा होगा? इस पर पंकज त्रिपाठी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘मैं प्रवचन करूंगा और मोटिवेशनल स्पीकर बनूंगा।’ उन्होंने आगे मजाक करते हुए कहा कि आज के समय में मोटिवेट होने वाले लोग कम बचे हैं और मोटिवेशनल स्पीकर ज्यादा हो गए हैं। दूसरों को मोटिवेट करने वाले को खोजा जा रहा है, लेकिन मोटिवेट होने के लिए कोई बचा ही नहीं है। मेरा नाम ‘ऑथेंटिसिटी कुमार’ है जब पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि क्या उन पर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने या एक्टिंग के दौरान ज्यादा लाउड परफॉर्मेंस देने का दबाव रहता है, तो उन्होंने इससे साफ इनकार किया। उन्होंने कहा, ‘मुझ पर ऐसा कोई दबाव नहीं रहता। मेकर्स मुझे बोलते हैं कि तुम जो करते हो, वही स्क्रीन पर कर दो। मुझे तो उसी अंदाज के पैसे मिलते हैं जो मैं असल में करता हूं।’ उन्होंने अपनी सादगी और ओरिजिनैलिटी पर बात करते हुए खुद को मजाकिया लहजे में ‘ऑथेंटिसिटी कुमार’ बताया। भाई की तबीयत में हो रहा सुधार इवेंट के दौरान पंकज त्रिपाठी ने ऑफ कैमरा अपने बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी की सेहत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके भाई की तबीयत अब पहले से बेहतर है और वे धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में 21 जून को बिहार के गोपालगंज जिले में उनके भाई पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बाद पंकज त्रिपाठी अपने परिवार से मिलने पटना पहुंचे थे। फिलहाल उनके भाई का इलाज पटना के अस्पताल में चल रहा है। जमीनी विवाद में हुआ था कुल्हाड़ी से हमला गोपालगंज पुलिस के मुताबिक, यह घटना माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में हुई थी। पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी पुराने जमीनी विवाद और घर के पास मिट्टी फेंकने की बात को लेकर उनके पड़ोसी राजेश साह ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में उनके पीठ और कंधों पर गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें पहले गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हमले में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सलमान खान ने पैपराजी-ट्रोलर्स को लगाई फटकार:वरुण धवन, नेहा धूपिया ने किया सपोर्ट, एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात बोलीं- सलमान पाखंडी हैं, मेरी मजाक उड़ाया

September 21, 2026/
9:09 am

सलमान खान ने हाल ही में रियलिटी शो बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में पैपराजी और ट्रोलर्स को...

मूवी रिव्यू-'लस्ट स्टोरीज 3':चार कहानियां, चार रंग और रिश्तों की वो बातें जो लोग अक्सर कह नहीं पाते

September 18, 2026/
2:59 pm

अवधि: 2 घंटे 44 मिनट रेटिंग: (3.5/5) स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स निर्देशक: विक्रमादित्य मोटवानी, किरण राव, शकुन बत्रा, विशाल भारद्वाज कलाकार:...

सऊदी ने मक्का के पास हूती ड्रोन मार गिराया:यह इस्लाम का सबसे पवित्र शहर; हूती बोले- मक्का को कोई खतरा नहीं

September 16, 2026/
10:13 am

सऊदी अरब के एयर डिफेंस सिस्टम ने मंगलवार को मक्का के दक्षिण में एक हूती ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट...

breaking news live updates headlines 7 May 2026

May 7, 2026/
12:07 pm

23 मिनट पहले कॉपी लिंक बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को सोहराबुद्दीन शेख, उनकी पत्नी कौसर बी और उनके सहयोगी...

CBSE Class 10 Result 2026 LIVE: CBSE Second Board Examination Result Today at cbseresults.nic.in, Get Latest Updates Here

June 12, 2026/
4:22 pm

आखरी अपडेट:12 जून, 2026, 16:22 IST पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में लगातार मिल रही असफलताओं के बीच गांधी ने गठबंधन...

राजनीति

पंकज त्रिपाठी बोले- यू-ट्यूब चैनल शुरू कर प्रवचन दूंगा:कहा- मोटिवेशनल स्पीकर बनूंगा; घायल बड़े भाई की सेहत पर दिया अपडेट

पंकज त्रिपाठी बोले- यू-ट्यूब चैनल शुरू कर प्रवचन दूंगा:कहा- मोटिवेशनल स्पीकर बनूंगा; घायल बड़े भाई की सेहत पर दिया अपडेट

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में आईफा के कनेक्स इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई मजेदार सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया कि अगर वे अपना यू-ट्यूब चैनल शुरू करेंगे तो क्या करेंगे, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे मोटिवेशनल स्पीकर बनेंगे। इवेंट में ऑफ कैमरा पंकज त्रिपाठी ने ऑफ कैमरा अपने बड़े भाई की सेहत से जुड़ा अपडेट भी दिया। उन्होंने बताया कि बिहार में हुए हमले के बाद अब उनके भाई की तबीयत पहले से बेहतर है। यू-ट्यूब चैनल पर दूंगा प्रवचन इवेंट के दौरान होस्ट दिया मिर्जा ने पंकज त्रिपाठी से पूछा कि अगर वे कभी यू-ट्यूब पर आते हैं तो उनका कंटेंट कैसा होगा? इस पर पंकज त्रिपाठी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘मैं प्रवचन करूंगा और मोटिवेशनल स्पीकर बनूंगा।’ उन्होंने आगे मजाक करते हुए कहा कि आज के समय में मोटिवेट होने वाले लोग कम बचे हैं और मोटिवेशनल स्पीकर ज्यादा हो गए हैं। दूसरों को मोटिवेट करने वाले को खोजा जा रहा है, लेकिन मोटिवेट होने के लिए कोई बचा ही नहीं है। मेरा नाम ‘ऑथेंटिसिटी कुमार’ है जब पंकज त्रिपाठी से पूछा गया कि क्या उन पर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने या एक्टिंग के दौरान ज्यादा लाउड परफॉर्मेंस देने का दबाव रहता है, तो उन्होंने इससे साफ इनकार किया। उन्होंने कहा, ‘मुझ पर ऐसा कोई दबाव नहीं रहता। मेकर्स मुझे बोलते हैं कि तुम जो करते हो, वही स्क्रीन पर कर दो। मुझे तो उसी अंदाज के पैसे मिलते हैं जो मैं असल में करता हूं।’ उन्होंने अपनी सादगी और ओरिजिनैलिटी पर बात करते हुए खुद को मजाकिया लहजे में ‘ऑथेंटिसिटी कुमार’ बताया। भाई की तबीयत में हो रहा सुधार इवेंट के दौरान पंकज त्रिपाठी ने ऑफ कैमरा अपने बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी की सेहत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके भाई की तबीयत अब पहले से बेहतर है और वे धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में 21 जून को बिहार के गोपालगंज जिले में उनके भाई पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसके बाद पंकज त्रिपाठी अपने परिवार से मिलने पटना पहुंचे थे। फिलहाल उनके भाई का इलाज पटना के अस्पताल में चल रहा है। जमीनी विवाद में हुआ था कुल्हाड़ी से हमला गोपालगंज पुलिस के मुताबिक, यह घटना माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में हुई थी। पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी पुराने जमीनी विवाद और घर के पास मिट्टी फेंकने की बात को लेकर उनके पड़ोसी राजेश साह ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में उनके पीठ और कंधों पर गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें पहले गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हमले में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket