Tuesday, 28 Jul 2026 | 11:39 PM

Trending :

यूक्रेन में जहाज पर हमलें में 13 भारतीय फंसे:भारत ने सुरक्षित वापसी की अपील की, 15 क्रू मेंबर सवार थे मस्क ने X मनी फीचर लॉन्च किया:US में यूजर्स एप में ही खोल सकेंगे बैंक अकाउंट, बिल पेमेंट और मनी ट्रांसफर भी कर सकेंगे मस्क ने X मनी फीचर लॉन्च किया:US में यूजर्स एप में ही खोल सकेंगे बैंक अकाउंट, बिल पेमेंट और मनी ट्रांसफर भी कर सकेंगे India Response Pakistan Cross Border Terrorism Student Protest Statement चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा 4,000 क्विंटल तय:केंद्र ने अधिकतम 30 दिन स्टॉक रखने का आदेश दिया; 1 अगस्त से 30 नवंबर तक लागू रहेंगे नियम चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक सीमा 4,000 क्विंटल तय:केंद्र ने अधिकतम 30 दिन स्टॉक रखने का आदेश दिया; 1 अगस्त से 30 नवंबर तक लागू रहेंगे नियम
EXCLUSIVE

North Korea’s mysterious ‘football diplomacy’, Women’s Asian Cup

North Korea's mysterious 'football diplomacy', Women's Asian Cup
  • Hindi News
  • Sports
  • North Korea’s Mysterious ‘football Diplomacy’, Women’s Asian Cup

सिडनी/प्योंगयोंग1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सितंबर 2024 में नॉर्थ कोरिया की नेशनल महिला फुटबॉल टीम ने U-20 विमंस वर्ल्ड कप जीता था। – फाइल फोटो

दुनिया के सबसे रहस्यमयी देशों में शुमार नॉर्थ कोरिया एक बार फिर सुर्खियों में है। एक मार्च से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहे विमंस एशियन कप में नॉर्थ कोरिया की महिला फुटबॉल टीम हिस्सा लेने जा रही है। लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से लगभग गायब रहने के 16 साल बाद वर्ल्ड नंबर-9 टीम टूर्नामेंट में उतर रही है।

नॉर्थ कोरिया के महिला फुटबॉल की कहानी 1986 में शुरू हुई थी। कहा जाता है कि जब फीफा कांग्रेस में महिलाओं के लिए वर्ल्ड कप की मांग उठी, तो नॉर्थ कोरियाई प्रतिनिधियों ने इसे अपनी गिरती राजनीतिक साख को बचाने के एक मौके के तौर पर देखा। नॉर्थ कोरिया ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत महिलाओं के खेल में भारी निवेश किया।

स्कूल पाठ्यक्रम में फुटबॉल कार्यक्रम जोड़े गए, सेना में महिला टीमें बनाई गईं और देशभर में फुटबॉल से जुड़ी फेसिलिटी तैयार की गईं। तत्कालीन नेता किम जोंग-इल (फुटबॉल प्रेमी) ने महिला फुटबॉल को ‘पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा’ का जरिया बनाया।

2010 तक नॉर्थ कोरिया एशिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक थी। 2011 में टीम की रफ्तार पर तब ब्रेक लग गया, जब वर्ल्ड कप के दौरान पांच खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल हो गईं। तब नॉर्थ कोरिया ने अजीबोगरीब दलील दी थी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों पर बिजली गिरी थी, जिसके इलाज के लिए उन्हें ‘कस्तूरी मृग’ की ग्रंथियों से बनी प्राकृतिक दवा दी गई थी।

फीफा ने इस दलील को खारिज कर टीम पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद आर्थिक प्रतिबंधों, राजनीतिक अलगाव और कोरोना के कारण टीम गायब रही। हालांकि बैकग्राउंड में काम जारी रहा। 2013 में ‘प्योंगयोंग इंटरनेशनल फुटबॉल स्कूल’ खोला गया। नॉर्थ कोरिया की अंडर-17 और अंडर-20 टीमें मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन हैं। युवाओं के स्तर पर नॉर्थ कोरिया के पास रिकॉर्ड 14 खिताब हैं।

महिला एशियन कप में उसकी वापसी अहम है। नॉर्थ कोरिया का शुरुआती मैच उज्बेकिस्तान से है। देखना दिलचस्प होगा कि युवा स्तर की सफलता सीनियर मंच पर कितनी प्रभावी साबित होती है।

सफल खिलाड़ी ‘नेशनल हीरो’ थीं, इनाम में घर दिए जाते थे

नॉर्थ कोरिया ने 2001 से 2008 के बीच तीन एशियन कप खिताब जीते। प्योंगयोंग के 1.5 लाख की क्षमता वाले स्टेडियम में महिला फुटबॉल मैच देखने भीड़ उमड़ती थी। सफल खिलाड़ियों को ‘नेशनल हीरो’ माना जाता। खिलाड़ियों को सफलता के बदले अपार्टमेंट और राजधानी में रहने का अवसर मिलता था, जहां जीवन स्तर ग्रामीण इलाकों से बेहतर माना जाता है। सरकार ने डाक टिकट, पोस्टर और टीवी धारावाहिकों के जरिए महिला फुटबॉल को राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक के रूप में पेश किया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
NEET UG 2026 Cancelled Live: The National Testing Agency (NTA) on Tuesday announced the cancellation of the NEET-UG 2026 examination, conducted on May 3

May 12, 2026/
4:48 pm

आखरी अपडेट:12 मई, 2026, 16:42 IST माना जाता है कि वरिष्ठ नेता एसपी वेलुमणि और सी वे षणमुगम के नेतृत्व...

DC Vs KKR Live Score, IPL 2026

May 8, 2026/
8:23 pm

आखरी अपडेट:08 मई, 2026, 20:23 IST महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री और शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने पूर्व एआईएमआईएम सांसद...

Sidhu Moosewala New Song Announcement After Barota Success

March 26, 2026/
1:20 pm

सिद्धू मूसेवाला का नया गाना जल्दी रिलीज किया जाएगा। फाइल फोटो। दिवंगत पंजाबी सिंगर सुखदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के फेंस...

इजराइल की ईरान पर एयरस्ट्राइक देखें PHOTO-VIDEO:तेहरान समेत कई शहरों में धुएं का गुबार, ईरान के फाइटर जेट्स ने भी उड़ान भरी

February 28, 2026/
1:53 pm

इजराइल ने शनिवार को ईरान पर हमला कर दिया। राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में धमाके हुए। आसमान में धुएं...

Rashmika Mandanna Struggle Success Story; Kirik Party Pushpa Animal

July 17, 2026/
4:30 am

3 मिनट पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र कॉपी लिंक रिजेक्शन, ट्रोलिंग और संघर्ष के बाद रश्मिका बनीं पैन इंडिया स्टार। आज रश्मिका...

KKR's Cameron Green. (AP Photo)

May 8, 2026/
9:59 pm

आखरी अपडेट:08 मई, 2026, 21:59 IST भाजपा के भीतर सुवेंदु अधिकारी के उदय के पीछे निर्णायक कारकों में से एक...

पैट मैक्ग्रा की सौंदर्य प्रसाधन कंपनी संकट में:मैडोना-रिहाना इनकी क्लाइंट रहीं, किचन में बनाए उत्पादों से 9 हजार करोड़ की कंपनी खड़ी की

February 17, 2026/
12:47 pm

लंदन की अश्वेत लड़की पैट मैक्ग्रा, जिसने मां के किचन से शुरू करके पेरिस-मिलान के सबसे बड़े रैम्प तक मेकअप...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

North Korea’s mysterious ‘football diplomacy’, Women’s Asian Cup

North Korea's mysterious 'football diplomacy', Women's Asian Cup
  • Hindi News
  • Sports
  • North Korea’s Mysterious ‘football Diplomacy’, Women’s Asian Cup

सिडनी/प्योंगयोंग1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सितंबर 2024 में नॉर्थ कोरिया की नेशनल महिला फुटबॉल टीम ने U-20 विमंस वर्ल्ड कप जीता था। – फाइल फोटो

दुनिया के सबसे रहस्यमयी देशों में शुमार नॉर्थ कोरिया एक बार फिर सुर्खियों में है। एक मार्च से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहे विमंस एशियन कप में नॉर्थ कोरिया की महिला फुटबॉल टीम हिस्सा लेने जा रही है। लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से लगभग गायब रहने के 16 साल बाद वर्ल्ड नंबर-9 टीम टूर्नामेंट में उतर रही है।

नॉर्थ कोरिया के महिला फुटबॉल की कहानी 1986 में शुरू हुई थी। कहा जाता है कि जब फीफा कांग्रेस में महिलाओं के लिए वर्ल्ड कप की मांग उठी, तो नॉर्थ कोरियाई प्रतिनिधियों ने इसे अपनी गिरती राजनीतिक साख को बचाने के एक मौके के तौर पर देखा। नॉर्थ कोरिया ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत महिलाओं के खेल में भारी निवेश किया।

स्कूल पाठ्यक्रम में फुटबॉल कार्यक्रम जोड़े गए, सेना में महिला टीमें बनाई गईं और देशभर में फुटबॉल से जुड़ी फेसिलिटी तैयार की गईं। तत्कालीन नेता किम जोंग-इल (फुटबॉल प्रेमी) ने महिला फुटबॉल को ‘पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा’ का जरिया बनाया।

2010 तक नॉर्थ कोरिया एशिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक थी। 2011 में टीम की रफ्तार पर तब ब्रेक लग गया, जब वर्ल्ड कप के दौरान पांच खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल हो गईं। तब नॉर्थ कोरिया ने अजीबोगरीब दलील दी थी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों पर बिजली गिरी थी, जिसके इलाज के लिए उन्हें ‘कस्तूरी मृग’ की ग्रंथियों से बनी प्राकृतिक दवा दी गई थी।

फीफा ने इस दलील को खारिज कर टीम पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद आर्थिक प्रतिबंधों, राजनीतिक अलगाव और कोरोना के कारण टीम गायब रही। हालांकि बैकग्राउंड में काम जारी रहा। 2013 में ‘प्योंगयोंग इंटरनेशनल फुटबॉल स्कूल’ खोला गया। नॉर्थ कोरिया की अंडर-17 और अंडर-20 टीमें मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन हैं। युवाओं के स्तर पर नॉर्थ कोरिया के पास रिकॉर्ड 14 खिताब हैं।

महिला एशियन कप में उसकी वापसी अहम है। नॉर्थ कोरिया का शुरुआती मैच उज्बेकिस्तान से है। देखना दिलचस्प होगा कि युवा स्तर की सफलता सीनियर मंच पर कितनी प्रभावी साबित होती है।

सफल खिलाड़ी ‘नेशनल हीरो’ थीं, इनाम में घर दिए जाते थे

नॉर्थ कोरिया ने 2001 से 2008 के बीच तीन एशियन कप खिताब जीते। प्योंगयोंग के 1.5 लाख की क्षमता वाले स्टेडियम में महिला फुटबॉल मैच देखने भीड़ उमड़ती थी। सफल खिलाड़ियों को ‘नेशनल हीरो’ माना जाता। खिलाड़ियों को सफलता के बदले अपार्टमेंट और राजधानी में रहने का अवसर मिलता था, जहां जीवन स्तर ग्रामीण इलाकों से बेहतर माना जाता है। सरकार ने डाक टिकट, पोस्टर और टीवी धारावाहिकों के जरिए महिला फुटबॉल को राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक के रूप में पेश किया था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket