Tuesday, 06 Oct 2026 | 08:09 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Shraddha kapoor’s upcoming movie Eetha Landed in controversy due to its title

Shraddha kapoor's upcoming movie Eetha Landed in controversy due to its title

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईठा, टाइटल के चलते विवादों से घिर चुकी है। ये फिल्म लीजेंड्री लावणी नृत्यांगना, गायिका और कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर पर बनी है। फिल्म का टीजर जारी होने के बाद NCP (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) ने फिल्म का टाइटल ईठा रखने पर नाराजगी जाहिर की। उनका मानना है कि फिल्म जिस महान कलाकार पर बनी है, टाइटल भी उनसे मिलता जुलता होना चाहिए। अब विठाबाई के परिवार ने भी आपत्ति जाहिर की है।

टीवी 9 की रिपोर्ट के अनुसार, NCP के विरोध को विठाबाई के परिवार का समर्थन मिला है। विठाबाई के बेटों कैलाश और राजेश नारायणगांवकर और पोते मोहित ने ईठा नाम पर आपत्ति जताते हुए फिल्ममेकर्स से टाइटल बदलने की मांग की है। हालांकि इस पूरे विवाद पर मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

बता दें कि NCP के अलावा सांस्कृतिक विभाग के महाराष्ट्र अध्यक्ष बाबा साहेब पाटिल ने टाइटल पर सवाल उठाया है कि लावणी और तमाशा के क्षेत्र में विठाबाई ने बड़ा योगदान दिया है। ऐसे में अगर फिल्म उन पर बनी है, तो टाइटल में उनका नाम क्यों नहीं है।

फिल्म के बारे में-

  • श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ईठा, 28 अगस्त 2026 में रिलीज होने के लिए शेड्यूल है।
  • फिल्म को लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया है, जो इससे पहले छावा, जरा हटके जरा बचके और मिमी जैसी फिल्में बना चुके हैं।
  • फिल्म में रणदीप हुड्डा और अनंत जोशी भी अहम रोल में हैं।
  • फिल्म का टीजर 23 जून को रिलीज हुआ है।

लीजेंड्री कलाकार विठाबाई के बारे में-

  • विठाबाई नारायणगांवकर महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी और तमाशा कलाकार थीं।
  • उनका जन्म 1935 में महाराष्ट्र के एक कलाकार परिवार में हुआ था।
  • उन्होंने बहुत कम उम्र से ही मंच पर प्रस्तुति देना शुरू कर दिया था।
  • अपनी दमदार अदाकारी, गायन और नृत्य के कारण उन्हें ‘लावणी सम्राज्ञी’ (लावणी की महारानी) कहा जाता था।
  • उन्होंने महाराष्ट्र में तमाशा कला को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें कई राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय सम्मान मिले।
  • उनकी जीवनी पर आधारित मराठी शॉर्ट फिल्म विठा (2019) भी बनाई गई, जिसमें उनके संघर्ष और सफलता की कहानी दिखाई गई।
  • 2002 में उनका निधन हो गया, लेकिन आज भी उन्हें महाराष्ट्र की लोककला और लावणी की सबसे महान कलाकारों में गिना जाता है।

इन फिल्मों के टाइटल भी विवादों के बाद बदले गए-

पुराना टाइटल: पद्मावती नया टाइटल: पद्मावत विवाद: राजपूत संगठनों ने फिल्म में रानी पद्मावती के कथित चित्रण पर आपत्ति जताई। सेंसर बोर्ड की सलाह के बाद फिल्म का नाम बदलकर ‘पद्मावत’ कर दिया गया।

पुराना टाइटल: लक्ष्मी बॉम्ब नया टाइटल: लक्ष्मी विवाद: देवी लक्ष्मी के नाम के साथ ‘बॉम्ब’ शब्द जोड़ने पर धार्मिक संगठनों ने विरोध किया। विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने टाइटल बदल दिया।

पुराना टाइटल: राम-लीला नया टाइटल: गोलियों की रासलीला राम-लीला विवाद: भगवान राम के नाम के इस्तेमाल पर कई धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई। इसके बाद फिल्म के नाम में बदलाव किया गया।

पुराना टाइटल: सत्यनारायण की कथा नया टाइटल: सत्यप्रेम की कथा विवाद: भगवान सत्यनारायण के नाम के उपयोग को लेकर विरोध हुआ। धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्माताओं ने टाइटल बदल दिया।

पुराना टाइटल: पृथ्वीराज नया टाइटल: सम्राट पृथ्वीराज विवाद: करणी सेना सहित कई संगठनों ने कहा कि महान शासक पृथ्वीराज चौहान के नाम के साथ ‘सम्राट’ जोड़ा जाना चाहिए। विरोध के बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया।

पुराना टाइटल: मेंटल है क्या नया टाइटल: जजमेंटल है क्या विवाद: मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संगठनों ने ‘मेंटल’ शब्द को अपमानजनक बताया। इसके बाद सेंसर बोर्ड के निर्देश पर नया टाइटल रखा गया।

पुराना टाइटल: लवरात्रि नया टाइटल: लवयात्री विवाद: ‘लवरात्रि’ नाम को नवरात्रि पर्व का अपमान बताते हुए विरोध हुआ। कानूनी विवाद के बाद मेकर्स ने फिल्म का नाम बदल दिया।

पुराना टाइटल: बैटल ऑफ गलवान नया टाइटल: मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस विवाद: गलवान संघर्ष जैसे संवेदनशील सैन्य विषय पर टाइटल को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया।

पुराना टाइटल: घूसखोर पंडत नया टाइटल: (बाद में बदला गया, नया नाम अलग घोषित किया गया) विवाद: ब्राह्मण समाज और कई संगठनों ने टाइटल पर आपत्ति जताई। विरोध बढ़ने के बाद निर्माताओं ने टाइटल बदलने का फैसला लिया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
टमाटर-भंडारण-टिप्स-गर्मियों में-कैसे-टमाटर को बिना फ्रिज के ताजा रखें, देसी-हैक्स टमाटर को ताजा रखने के टिप्स

April 29, 2026/
5:51 pm

29 अप्रैल 2026 को 17:51 IST पर अद्यतन किया गया बिना फ्रिज के टमाटर को ताज़ा कैसे रखें: गर्मी के...

ask search icon

April 1, 2026/
4:08 pm

  Hydrocele Causes and Treatment: अंडकोष में पानी भरने की समस्या को हाइड्रोसील कहा जाता है, जो आमतौर पर संक्रमण,...

कामाख्या देवी मंदिर पहुंचीं उर्फी जावेद:चुनरी के साथ माथे पर लगाया तिलक, नाम बदलकर रीता भारद्वाज रखने के दावे को बताया चुकीं झूठ

July 2, 2026/
7:10 pm

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद हाल ही में असम के गुवाहाटी में स्थित प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर पहुंचीं।...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बालाघाट में चर्चा:महिलाएं बोलीं- संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण से बढ़ेगी राजनीतिक भागीदारी, 16 अप्रैल से विशेष सत्र

April 11, 2026/
6:45 pm

केंद्र सरकार की ओर से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए जा...

हमले की आशंका इसलिए खामेनेई का अंतिम संस्कार रोका:भोपाल में ईरान के प्रतिनिधि का दावा; यह ट्रंप-नेतन्याहू की निजी जंग, बातचीत से पीछे हटने का आरोप

April 27, 2026/
7:57 am

ईरान के सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार में देरी को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। ईरान के सुप्रीम लीडर...

नीदरलैंड्स ने अमेरिका-कनाडा से 86 टन सोना हटाकर लंदन भेजा:बैंक ऑफ इंग्लैड में रखा, कहा- संकट आने पर यहां आसानी से बेचा जा सकेगा

September 3, 2026/
9:01 am

नीदरलैंड्स ने अमेरिका और कनाडा में रखा 86 टन सोना निकालकर लंदन भेज दिया है। डच सेंट्रल बैंक (DNB) ने...

X पर 3 साल बाद लौटे मार्क जुकरबर्ग:मेटा ने लॉन्च किया 'म्यूज स्पार्क 1.1' AI मॉडल, OpenAI और एंथ्रोपिक से मुकाबला

July 10, 2026/
12:17 pm

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने तीन साल से अधिक समय के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वापसी की...

RPSC SI Recruitment 2025 Exam Dates & Admit Card Upload Update

March 26, 2026/
8:22 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी (गृह विभाग) परीक्षा-2025 का आयोजन 5 एवं 6...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Shraddha kapoor’s upcoming movie Eetha Landed in controversy due to its title

Shraddha kapoor's upcoming movie Eetha Landed in controversy due to its title

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ईठा, टाइटल के चलते विवादों से घिर चुकी है। ये फिल्म लीजेंड्री लावणी नृत्यांगना, गायिका और कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर पर बनी है। फिल्म का टीजर जारी होने के बाद NCP (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) ने फिल्म का टाइटल ईठा रखने पर नाराजगी जाहिर की। उनका मानना है कि फिल्म जिस महान कलाकार पर बनी है, टाइटल भी उनसे मिलता जुलता होना चाहिए। अब विठाबाई के परिवार ने भी आपत्ति जाहिर की है।

टीवी 9 की रिपोर्ट के अनुसार, NCP के विरोध को विठाबाई के परिवार का समर्थन मिला है। विठाबाई के बेटों कैलाश और राजेश नारायणगांवकर और पोते मोहित ने ईठा नाम पर आपत्ति जताते हुए फिल्ममेकर्स से टाइटल बदलने की मांग की है। हालांकि इस पूरे विवाद पर मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

बता दें कि NCP के अलावा सांस्कृतिक विभाग के महाराष्ट्र अध्यक्ष बाबा साहेब पाटिल ने टाइटल पर सवाल उठाया है कि लावणी और तमाशा के क्षेत्र में विठाबाई ने बड़ा योगदान दिया है। ऐसे में अगर फिल्म उन पर बनी है, तो टाइटल में उनका नाम क्यों नहीं है।

फिल्म के बारे में-

  • श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ईठा, 28 अगस्त 2026 में रिलीज होने के लिए शेड्यूल है।
  • फिल्म को लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया है, जो इससे पहले छावा, जरा हटके जरा बचके और मिमी जैसी फिल्में बना चुके हैं।
  • फिल्म में रणदीप हुड्डा और अनंत जोशी भी अहम रोल में हैं।
  • फिल्म का टीजर 23 जून को रिलीज हुआ है।

लीजेंड्री कलाकार विठाबाई के बारे में-

  • विठाबाई नारायणगांवकर महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी और तमाशा कलाकार थीं।
  • उनका जन्म 1935 में महाराष्ट्र के एक कलाकार परिवार में हुआ था।
  • उन्होंने बहुत कम उम्र से ही मंच पर प्रस्तुति देना शुरू कर दिया था।
  • अपनी दमदार अदाकारी, गायन और नृत्य के कारण उन्हें ‘लावणी सम्राज्ञी’ (लावणी की महारानी) कहा जाता था।
  • उन्होंने महाराष्ट्र में तमाशा कला को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें कई राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय सम्मान मिले।
  • उनकी जीवनी पर आधारित मराठी शॉर्ट फिल्म विठा (2019) भी बनाई गई, जिसमें उनके संघर्ष और सफलता की कहानी दिखाई गई।
  • 2002 में उनका निधन हो गया, लेकिन आज भी उन्हें महाराष्ट्र की लोककला और लावणी की सबसे महान कलाकारों में गिना जाता है।

इन फिल्मों के टाइटल भी विवादों के बाद बदले गए-

पुराना टाइटल: पद्मावती नया टाइटल: पद्मावत विवाद: राजपूत संगठनों ने फिल्म में रानी पद्मावती के कथित चित्रण पर आपत्ति जताई। सेंसर बोर्ड की सलाह के बाद फिल्म का नाम बदलकर ‘पद्मावत’ कर दिया गया।

पुराना टाइटल: लक्ष्मी बॉम्ब नया टाइटल: लक्ष्मी विवाद: देवी लक्ष्मी के नाम के साथ ‘बॉम्ब’ शब्द जोड़ने पर धार्मिक संगठनों ने विरोध किया। विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने टाइटल बदल दिया।

पुराना टाइटल: राम-लीला नया टाइटल: गोलियों की रासलीला राम-लीला विवाद: भगवान राम के नाम के इस्तेमाल पर कई धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई। इसके बाद फिल्म के नाम में बदलाव किया गया।

पुराना टाइटल: सत्यनारायण की कथा नया टाइटल: सत्यप्रेम की कथा विवाद: भगवान सत्यनारायण के नाम के उपयोग को लेकर विरोध हुआ। धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए निर्माताओं ने टाइटल बदल दिया।

पुराना टाइटल: पृथ्वीराज नया टाइटल: सम्राट पृथ्वीराज विवाद: करणी सेना सहित कई संगठनों ने कहा कि महान शासक पृथ्वीराज चौहान के नाम के साथ ‘सम्राट’ जोड़ा जाना चाहिए। विरोध के बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया।

पुराना टाइटल: मेंटल है क्या नया टाइटल: जजमेंटल है क्या विवाद: मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े संगठनों ने ‘मेंटल’ शब्द को अपमानजनक बताया। इसके बाद सेंसर बोर्ड के निर्देश पर नया टाइटल रखा गया।

पुराना टाइटल: लवरात्रि नया टाइटल: लवयात्री विवाद: ‘लवरात्रि’ नाम को नवरात्रि पर्व का अपमान बताते हुए विरोध हुआ। कानूनी विवाद के बाद मेकर्स ने फिल्म का नाम बदल दिया।

पुराना टाइटल: बैटल ऑफ गलवान नया टाइटल: मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस विवाद: गलवान संघर्ष जैसे संवेदनशील सैन्य विषय पर टाइटल को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया।

पुराना टाइटल: घूसखोर पंडत नया टाइटल: (बाद में बदला गया, नया नाम अलग घोषित किया गया) विवाद: ब्राह्मण समाज और कई संगठनों ने टाइटल पर आपत्ति जताई। विरोध बढ़ने के बाद निर्माताओं ने टाइटल बदलने का फैसला लिया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket