Wednesday, 07 Oct 2026 | 08:35 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Gold Monetization Scheme New Update

Gold Monetization Scheme New Update
  • Hindi News
  • Business
  • Gold Monetization Scheme New Update | Jewelers Collection Partners India

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अब आप अपने सोने को बैंक लॉकर की तरह ज्वेलर्स (सर्राफा व्यापारी) के पास भी जमा कर सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक, सरकार अगले दो हफ्तों के में एक नई और अपडेटेड ‘गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम’ (GMS) का एलान कर सकती है।

नई स्कीम में देशभर के सराफा व्यापारियों को ‘कलेक्शन पार्टनर्स’ के रूप में शामिल किया जा सकता है, जिससे वे आम लोगों से सोना जमा कर सकेंगे। इससे पहले सिर्फ बैंकों को ही सोना जमा करने की अनुमति थी।

नई स्कीम से 1000 टन सोना जुटाने की उम्मीद

‘ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन’ (AIJGF) ने कहा है कि नए फ्रेमवर्क के तहत ज्वेलर्स को कलेक्शन पार्टनर बनाने से घरों में रखे सोने को इकट्ठा करने में तेजी आएगी। इससे उम्मीद है कि सरकार बाजार से 1000 टन से ज्यादा सोना जुटा सकेगी।

भारत के सराफा व्यापारियों और ज्वेलरी एसोसिएशन्स ने सरकार से इस योजना के नियमों में बदलाव करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि देश में सोने की डिमांड और इस सेक्टर से जुड़े लोगों की रोजी-रोटी पर कोई असर न पड़े, साथ ही विदेशों से होने वाला सोने का आयात भी कम हो जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने का सिर्फ 5% हिस्सा भी इस नई स्कीम में जमा होता है, तो इससे देश के बाजार में करीब 90 अरब डॉलर (लगभग 8.57 लाख करोड़ रुपए) की नकदी आ जाएगी।

सरकार का यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के बाद आया है, जिसमें उन्होंने देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की बात कही थी।

नई गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम से के फायदे

  • घर बैठे सोने से कमाई: घरों में बेकार पड़ा सोना अब बैंक लॉकर में रखने के बजाय इस स्कीम में जमा करके हर साल 2.25% से 2.5% तक ब्याज कमाया जा सकेगा।
  • सुविधा: पहले सोना जमा करने के लिए सिर्फ चुनिंदा बैंकों में जाना पड़ता था, जो काफी झंझट भरा था। अब लोग अपने आस-पास के भरोसेमंद ज्वेलर्स के पास जाकर आसानी से सोना जमा कर सकेंगे।
  • लॉकर के खर्च से मुक्ति: घर में सोना रखने पर चोरी का डर रहता है और बैंक लॉकर के लिए हर साल किराया देना पड़ता है। इस स्कीम में सोना पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और लॉकर का खर्च भी बचेगा।
  • मैच्योरिटी पर विकल्प: जब स्कीम का समय पूरा होगा (मैच्योरिटी पर), तो आम आदमी के पास विकल्प होगा कि वह रुपए या फिर फिजिकल गोल्ड के रूप में अपनी रकम वापस ले सके।
  • टैक्स और कागजी कार्रवाई का डर कम होगा: नई स्कीम का ढांचा इस तरह तैयार किया जा रहा है जिससे आम परिवारों को पुराने सोने पर टैक्स स्क्रूटनी (जांच) और पुराने बिल या दस्तावेज दिखाने का डर कम हो सके।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'धुरंधर द रिवेंज' में छाई हरियाणा की बहू:वकील वीना के किरदार में दिखीं, 6 साल पहले नारनौल में हुई थी शादी

March 22, 2026/
5:00 am

हरियाणा के नारनौल की बहू एक्ट्रेस भाषा सुंबली इन दिनों बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ में अपनी एक्टिंग से छाई...

PM बोले- अखिलेश मेरे मित्र, मदद कर देते हैं:स्पीकर बिड़ला ने कहा- माइक सिर्फ आपका बंद होता है, राहुल मुस्कुराए; संसद के टॉप-5 मोमेंट्स

April 16, 2026/
3:43 pm

संसद के विशेष सत्र के दौरान केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन बिल पेश...

DGCA Grounds VSR Planes | Ajit Pawar Flight Accident Audit

February 24, 2026/
10:11 pm

नई दिल्ली/पुणे12 मिनट पहले कॉपी लिंक बारामती में 28 जनवरी को VSR वेंचर्स का प्लेन क्रैश हुआ था, जिसमें महाराष्ट्र...

फिल्म 'काला हिरण' का फर्स्ट लुक रिलीज:नाम बदलकर सलमान खान और लॉरेंस का जिक्र किया गया; देखें वीडियो

June 12, 2026/
10:40 am

सलमान खान के चर्चित काला हिरण मामले से प्रेरित फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ का फर्स्ट लुक जारी...

फेक वीडियो फैलाने वालों पर भड़के राहुल रॉय:कहा- सड़कों पर रहने वाला लावारिस नहीं, मेरे पास घर-गाड़ी है, पैसे मांगने वालों पर भरोसा न करें

May 4, 2026/
10:33 am

वायरल वीडियो से सुर्खियों में आए राहुल रॉय को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। एक्टर वीडियो पर...

विधानसभा चुनाव 2026 लाइव: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी गुड़िया में ममता बनर्जी पर भड़के अमित शाह

April 15, 2026/
6:50 am

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स कमीशन (सीसीआई) पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान शॉकगा। वहीं तमिलनाडु...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Gold Monetization Scheme New Update

Gold Monetization Scheme New Update
  • Hindi News
  • Business
  • Gold Monetization Scheme New Update | Jewelers Collection Partners India

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अब आप अपने सोने को बैंक लॉकर की तरह ज्वेलर्स (सर्राफा व्यापारी) के पास भी जमा कर सकेंगे। सूत्रों के मुताबिक, सरकार अगले दो हफ्तों के में एक नई और अपडेटेड ‘गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम’ (GMS) का एलान कर सकती है।

नई स्कीम में देशभर के सराफा व्यापारियों को ‘कलेक्शन पार्टनर्स’ के रूप में शामिल किया जा सकता है, जिससे वे आम लोगों से सोना जमा कर सकेंगे। इससे पहले सिर्फ बैंकों को ही सोना जमा करने की अनुमति थी।

नई स्कीम से 1000 टन सोना जुटाने की उम्मीद

‘ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन’ (AIJGF) ने कहा है कि नए फ्रेमवर्क के तहत ज्वेलर्स को कलेक्शन पार्टनर बनाने से घरों में रखे सोने को इकट्ठा करने में तेजी आएगी। इससे उम्मीद है कि सरकार बाजार से 1000 टन से ज्यादा सोना जुटा सकेगी।

भारत के सराफा व्यापारियों और ज्वेलरी एसोसिएशन्स ने सरकार से इस योजना के नियमों में बदलाव करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि देश में सोने की डिमांड और इस सेक्टर से जुड़े लोगों की रोजी-रोटी पर कोई असर न पड़े, साथ ही विदेशों से होने वाला सोने का आयात भी कम हो जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने का सिर्फ 5% हिस्सा भी इस नई स्कीम में जमा होता है, तो इससे देश के बाजार में करीब 90 अरब डॉलर (लगभग 8.57 लाख करोड़ रुपए) की नकदी आ जाएगी।

सरकार का यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के बाद आया है, जिसमें उन्होंने देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की बात कही थी।

नई गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम से के फायदे

  • घर बैठे सोने से कमाई: घरों में बेकार पड़ा सोना अब बैंक लॉकर में रखने के बजाय इस स्कीम में जमा करके हर साल 2.25% से 2.5% तक ब्याज कमाया जा सकेगा।
  • सुविधा: पहले सोना जमा करने के लिए सिर्फ चुनिंदा बैंकों में जाना पड़ता था, जो काफी झंझट भरा था। अब लोग अपने आस-पास के भरोसेमंद ज्वेलर्स के पास जाकर आसानी से सोना जमा कर सकेंगे।
  • लॉकर के खर्च से मुक्ति: घर में सोना रखने पर चोरी का डर रहता है और बैंक लॉकर के लिए हर साल किराया देना पड़ता है। इस स्कीम में सोना पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और लॉकर का खर्च भी बचेगा।
  • मैच्योरिटी पर विकल्प: जब स्कीम का समय पूरा होगा (मैच्योरिटी पर), तो आम आदमी के पास विकल्प होगा कि वह रुपए या फिर फिजिकल गोल्ड के रूप में अपनी रकम वापस ले सके।
  • टैक्स और कागजी कार्रवाई का डर कम होगा: नई स्कीम का ढांचा इस तरह तैयार किया जा रहा है जिससे आम परिवारों को पुराने सोने पर टैक्स स्क्रूटनी (जांच) और पुराने बिल या दस्तावेज दिखाने का डर कम हो सके।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket