Sunday, 23 Aug 2026 | 09:03 PM

Trending :

कार रेसिंग में हादसे का शिकार हुए एक्टर अजित कुमार:बेकाबू होकर दूसरी कार से टकराई गाड़ी, सुरक्षित बचे जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 37 लोग घायल:ट्रेन सेवाओं पर असर; सुनामी का खतरा नहीं 'अंग्रेजों के सम्मान में लिखा गया जन गण मन':मुकेश खन्ना बोले- ये राष्ट्रगान नहीं हो सकता; इसमें अंग्रेजों को भाग्य विधाता बताया गया पहली भारतीय महिला मिमिक्री आर्टिस्ट आशा सिंह जयसवाल का निधन:मीना कुमारी की नकल से फेम मिला, बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रोणाचार्य की पत्नी बनी थीं पाकिस्तान में 12-12 घंटे बिजली कटौती:लोग सड़कों पर उतरे, रास्ता जाम किया; लगातार कटौती से पानी सप्लाई ठप 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्टर मोहसिन ने सगाई की:मंगेतर तमन्ना के साथ तस्वीरें शेयर की; बोले- पहली नजर में लगा हमसफर मिल गई
EXCLUSIVE

Ranjit Kaur Challenges Nihang Manpreet Singh; FIR Filed Controversy

भाभी चुम्मेवाली, जिस पर अश्लील कंटेंट फैलाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा। (फाइल फोटो)

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति जिंदा हंस के खिलाफ निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने लुधियाना में FIR दर्ज करवा दी। निहंग मनप्रीत सिंह का आरोप है कि रंजीत कौर सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट अपलोड कर रही है। जिसका नेगेटिव असर समाज

.

पुलिस ने रात रकीब 9.40 बजे रणजीत कौर व उसके पति के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसएचओ मोती नगर भूपिंदर सिंह ने कहा- एफआईआर में लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर, भाभी चुम्मेवाली ने भी निहंग मनप्रीत सिंह को खुली धमकी दी है कि उनके खिलाफ भी कई सबूत उनके पास आ गए हैं और कुछ सबूत आने वाले हैं। वो जल्दी ही सारे सबूत मीडिया के सामने रखकर उनके कारनामों को उजागर करेंगे।

रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली व उसका पति जिंदा हंस।

FIR में निहंग मनप्रीत सिंह ने लगाए ये आरोप, जानिए..

  • समाज में अश्लीलता फैला रही: मनप्रीत सिंह ने रंजीत कौर और उनके पति जिंदा हंस पर आरोप लगाए कि वो अपने अश्लील कंटेंट और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। वे अपनी वीडियो में जिस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं, उसका समाज और बच्चों पर बहुत ही बुरा व नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
  • पहनावे और शारीरिक प्रदर्शन पर आपत्ति: मनप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि रंजीत कौर जब भी सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो अपलोड करती हैं, तो वे आपत्तिजनक कपड़े पहनती हैं। उनका दावा है कि वीडियो में इस तरह शरीर के अंगों का दिखावा करने से बच्चों की मानसिकता पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।
  • पुलिस प्रशासन के नाम का गलत इस्तेमाल: मनप्रीत सिंह ने कहा कि रंजीत कौर अपनी वीडियो में साफ तौर पर यह कहती हुई दिखाई देती हैं कि उन्हें वीडियो में ऐसी गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने और ऐसे कपड़े पहनने का अधिकार खुद पुलिस के के अफसरों ने दिया है। ।
  • गैर-सामाजिक और आपत्तिजनक कंटेंट: मनप्रीत सिंह ने अपनी शिकायत में एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा गया है कि रंजीत कौर द्वारा अपनी जीभ पर चटनी रखकर अपने पति को चाटने के लिए कहना बेहद गैर-सामाजिक और मर्यादा के खिलाफ है। साथ ही ‘अंख चुम्मे’ जैसे डायलॉग और गलत इशारों की वजह से समाज के बच्चों पर गुरा असर पड़ रहा है।
  • धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप: निहंग मनप्रीत सिंह ने शिकायत में कहा कि रणजीत कौर और उनके पति ने बिना किसी मंजूरी के अपने घर में शिवलिंग स्थापित किया हुआ है। वे गैर-वाजिब तरीके से शिवलिंग की मर्यादा भंग करते हुए डमरू लगाकर ‘बंदर-बांदरी का नाच’ करते हैं, जिससे समूचे हिंदू भाईचारे की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। इसके अलावा, वे उस स्थान पर मीट वगैरह बनाकर भी खाते हैं, जो हिंदू धर्म का सीधा अपमान है।
  • निहंग जत्थेबंदियों को बदनाम करने की साजिश: शिकायत के आखिरी हिस्से में कहा गया है कि इन दोनों द्वारा सोशल मीडिया पर विभिन्न धर्मों को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ विशेष रूप से निहंग जत्थेबंदियों के खिलाफ भी बेहद आपत्तिजनक और गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है।
  • आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज: मनप्रीत सिंह की इस लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने रणजीत कौर और उनके पति जिंदा हंस के खिलाफ आई.टी. एक्ट की धारा 67 और 67(ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपों की मौके पर जांच शुरू कर दी है।
निहंग मनप्रीत सिंह खालसा जानकारी देते हुए।

रणजीत कौर व उसका पति बोला- समय आने सबूत करेंगे पेश

भाभी चुम्मेवाली रंजीत कौर व उसके पति जिंदा हंस ने एक वीडियो जारी करके कहा कि निहंग सिंह उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो भी निहंग मनप्रीत सिंह के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दे चुके हैं। पुलिस ने अभी उस पर पर्चा दर्ज नहीं किया। वहीं उनका कहना है कि निहंग मनप्रीत सिंह के कारनामों के उनके पास कई सबूत हैं, जल्दी ही वो उन सबूतों का खुलासा करेंगे।

निहंग जत्थे ने दी थी भाभी चुम्मेवाली के घर में दबिश

फरीदकोट से आए निहंग जत्थे के मुखी मनप्रीत सिंह खालसा ने कुछ दिन पहले रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली के घर आकर दबिश दी थी। उनका आरोप था कि ये सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डाल रही हैं। उन्हें कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानीं। मजबूर होकर उन्हें फरीदकोट से लुधियाना आना पड़ा। उस दिन भाभी चुम्मेवाली के घर पर जमकर हंगामा हुआ।

रंजीत कौर से भाभी चुम्मे वाली तक का सफर, जानिए…

  • सोशल मीडिया पर रील्स बनाने लगी: कोरोना काल में लुधियाना की रंजीत कौर ने सोशल मीडिया पर रील्स बनानी शुरू की। वह कॉमेडी रील्स बना रही थीं, लेकिन उसे कोई पसंद नहीं कर रहा था। वह काफी रील्स बना चुकी थीं, लेकिन रील वायरल नहीं हुई।
  • रील में एक फॉलोअर को फ्लाइंग किश किया: रंजीत कौर का कहना है कि वह रील्स बना रही थीं, तो एक फॉलोअर्स को रील में उसका नाम लेकर फ्लाइंग किश किया तो कॉमेंट में लोगों ने भाभी चुम्मेवाली लिखना शुरू कर दिया। उसके बाद माइंड में आया कि इसी को अपना टैग बना देती हूं।
  • उसके बाद शुरू की तुकबंदी: रंजीत कौर ने फिर अपने नाम के साथ भाभी चुम्मेवाली का टैग लगा दिया और फिर उसने रील्स बनाते हुए फॉलोअर्स के नाम लेकर तुकबंदी करनी शुरू कर दी। उसके बाद लोगों ने उसे बहुत पसंद किया।
  • दिलजीत दोसांझ की फिल्म में मिला काम: रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली का कहना है कि जब लोगों ने उसकी रील्स को पसंद किया तो फिर दिलजीत दोसांझ ने उन्हें अपनी फिल्म जट एंड जूलियट-3 में एक छोटा सा रोल दिया। उसके बाद वह बहुत फेमस हो गईं।
  • दिलजीत पर भी तुकबंदी की थी: रंजीत कौर का कहना है कि जो तुकबंदी वह अपने फॉलोअर्स का नाम लेकर करती हैं, वही तुकबंदी उन्होंने दिलजीत दोसांझ के लिए भी की थी। जब उन्होंने दिलजीत दोसांझ को आई लव यू बोला तो उन्होंने भी रिप्लाई में आई लव यू बोलकर गले लगाया।

**************

ये खबर भी पढ़ें:

दिलजीत की फिल्म में काम कर चुकी एक्ट्रेस विवादों में: भाभी चुम्मेवाली के नाम से रील्स बनाती, बठिंडा से लुधियाना आकर निहंगों ने माफी मंगवाई

पंजाबी सिंगर एवं एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म जट एंड जूलियट-3 में काम कर चुकीं रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली सोशल मीडिया पर अपनी रील्स को लेकर विवाद में हैं। हर रील के अंत में आंख मारते हुए वह किसी न किसी का नाम लेकर आई लव यू बोलती हैं और फ्लाइंग किस करते हुए कहती हैं, ‘वीरवार है या जुम्मां ले, चक्क भाभी दा चुम्मा’। रंजीत कौर भाभी की यही तुकबंदी अब उनके लिए परेशानी का सबब बन रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
RPSC Recruitment 2026 | Application Correction Window Open

July 18, 2026/
8:59 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2026, निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर्स परीक्षा- 2025 एवं...

चीकू खाने के फायदे

March 14, 2026/
10:45 am

चीकू खाने के फायदे | छवि: फ्रीपिक अक्सर हम सेब, केला या सैंट्रोन के गुणों की चर्चा करते हैं, लेकिन...

सुनहरे दौर में इंग्लैंड की महिला रग्बी टीम:5 ग्रैंड स्लैम, 38 जीत का सिलसिला, 8 बार सिक्स नेशंस कप जीता

May 25, 2026/
3:43 pm

फ्रांस के बॉरदॉ शहर में मैच खत्म होते ही इंग्लैंड की महिला रग्बी टीम (रेड रोजेज) की खिलाड़ी एक-दूसरे से...

दावा- सूर्यकुमार यादव से टी-20 कप्तानी छिनेगी:3 महीने पहले टी-20 वर्ल्ड कप जिताया था; आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह मिलनी मुश्किल

June 3, 2026/
10:15 pm

भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया जाएगा। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले...

Kangana Supports Deepikas 8-Hour Work Demand

April 16, 2026/
7:09 pm

1 घंटे पहले कॉपी लिंक फिल्म इंडस्ट्री में काम के घंटों (वर्किंग आवर्स) को लेकर चल रही बहस के बीच...

राजनीति

Ranjit Kaur Challenges Nihang Manpreet Singh; FIR Filed Controversy

Ranjit Kaur Challenges Nihang Manpreet Singh; FIR Filed Controversy

भाभी चुम्मेवाली, जिस पर अश्लील कंटेंट फैलाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा। (फाइल फोटो)

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति जिंदा हंस के खिलाफ निहंग मनप्रीत सिंह खालसा ने लुधियाना में FIR दर्ज करवा दी। निहंग मनप्रीत सिंह का आरोप है कि रंजीत कौर सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट अपलोड कर रही है। जिसका नेगेटिव असर समाज

.

पुलिस ने रात रकीब 9.40 बजे रणजीत कौर व उसके पति के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसएचओ मोती नगर भूपिंदर सिंह ने कहा- एफआईआर में लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर, भाभी चुम्मेवाली ने भी निहंग मनप्रीत सिंह को खुली धमकी दी है कि उनके खिलाफ भी कई सबूत उनके पास आ गए हैं और कुछ सबूत आने वाले हैं। वो जल्दी ही सारे सबूत मीडिया के सामने रखकर उनके कारनामों को उजागर करेंगे।

रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली व उसका पति जिंदा हंस।

FIR में निहंग मनप्रीत सिंह ने लगाए ये आरोप, जानिए..

  • समाज में अश्लीलता फैला रही: मनप्रीत सिंह ने रंजीत कौर और उनके पति जिंदा हंस पर आरोप लगाए कि वो अपने अश्लील कंटेंट और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। वे अपनी वीडियो में जिस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं, उसका समाज और बच्चों पर बहुत ही बुरा व नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
  • पहनावे और शारीरिक प्रदर्शन पर आपत्ति: मनप्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि रंजीत कौर जब भी सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो अपलोड करती हैं, तो वे आपत्तिजनक कपड़े पहनती हैं। उनका दावा है कि वीडियो में इस तरह शरीर के अंगों का दिखावा करने से बच्चों की मानसिकता पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।
  • पुलिस प्रशासन के नाम का गलत इस्तेमाल: मनप्रीत सिंह ने कहा कि रंजीत कौर अपनी वीडियो में साफ तौर पर यह कहती हुई दिखाई देती हैं कि उन्हें वीडियो में ऐसी गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने और ऐसे कपड़े पहनने का अधिकार खुद पुलिस के के अफसरों ने दिया है। ।
  • गैर-सामाजिक और आपत्तिजनक कंटेंट: मनप्रीत सिंह ने अपनी शिकायत में एक वीडियो का हवाला देते हुए कहा गया है कि रंजीत कौर द्वारा अपनी जीभ पर चटनी रखकर अपने पति को चाटने के लिए कहना बेहद गैर-सामाजिक और मर्यादा के खिलाफ है। साथ ही ‘अंख चुम्मे’ जैसे डायलॉग और गलत इशारों की वजह से समाज के बच्चों पर गुरा असर पड़ रहा है।
  • धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप: निहंग मनप्रीत सिंह ने शिकायत में कहा कि रणजीत कौर और उनके पति ने बिना किसी मंजूरी के अपने घर में शिवलिंग स्थापित किया हुआ है। वे गैर-वाजिब तरीके से शिवलिंग की मर्यादा भंग करते हुए डमरू लगाकर ‘बंदर-बांदरी का नाच’ करते हैं, जिससे समूचे हिंदू भाईचारे की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। इसके अलावा, वे उस स्थान पर मीट वगैरह बनाकर भी खाते हैं, जो हिंदू धर्म का सीधा अपमान है।
  • निहंग जत्थेबंदियों को बदनाम करने की साजिश: शिकायत के आखिरी हिस्से में कहा गया है कि इन दोनों द्वारा सोशल मीडिया पर विभिन्न धर्मों को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ विशेष रूप से निहंग जत्थेबंदियों के खिलाफ भी बेहद आपत्तिजनक और गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया गया है।
  • आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज: मनप्रीत सिंह की इस लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने रणजीत कौर और उनके पति जिंदा हंस के खिलाफ आई.टी. एक्ट की धारा 67 और 67(ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपों की मौके पर जांच शुरू कर दी है।
निहंग मनप्रीत सिंह खालसा जानकारी देते हुए।

निहंग मनप्रीत सिंह खालसा जानकारी देते हुए।

रणजीत कौर व उसका पति बोला- समय आने सबूत करेंगे पेश

भाभी चुम्मेवाली रंजीत कौर व उसके पति जिंदा हंस ने एक वीडियो जारी करके कहा कि निहंग सिंह उन्हें परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो भी निहंग मनप्रीत सिंह के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दे चुके हैं। पुलिस ने अभी उस पर पर्चा दर्ज नहीं किया। वहीं उनका कहना है कि निहंग मनप्रीत सिंह के कारनामों के उनके पास कई सबूत हैं, जल्दी ही वो उन सबूतों का खुलासा करेंगे।

निहंग जत्थे ने दी थी भाभी चुम्मेवाली के घर में दबिश

फरीदकोट से आए निहंग जत्थे के मुखी मनप्रीत सिंह खालसा ने कुछ दिन पहले रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली के घर आकर दबिश दी थी। उनका आरोप था कि ये सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो डाल रही हैं। उन्हें कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानीं। मजबूर होकर उन्हें फरीदकोट से लुधियाना आना पड़ा। उस दिन भाभी चुम्मेवाली के घर पर जमकर हंगामा हुआ।

रंजीत कौर से भाभी चुम्मे वाली तक का सफर, जानिए…

  • सोशल मीडिया पर रील्स बनाने लगी: कोरोना काल में लुधियाना की रंजीत कौर ने सोशल मीडिया पर रील्स बनानी शुरू की। वह कॉमेडी रील्स बना रही थीं, लेकिन उसे कोई पसंद नहीं कर रहा था। वह काफी रील्स बना चुकी थीं, लेकिन रील वायरल नहीं हुई।
  • रील में एक फॉलोअर को फ्लाइंग किश किया: रंजीत कौर का कहना है कि वह रील्स बना रही थीं, तो एक फॉलोअर्स को रील में उसका नाम लेकर फ्लाइंग किश किया तो कॉमेंट में लोगों ने भाभी चुम्मेवाली लिखना शुरू कर दिया। उसके बाद माइंड में आया कि इसी को अपना टैग बना देती हूं।
  • उसके बाद शुरू की तुकबंदी: रंजीत कौर ने फिर अपने नाम के साथ भाभी चुम्मेवाली का टैग लगा दिया और फिर उसने रील्स बनाते हुए फॉलोअर्स के नाम लेकर तुकबंदी करनी शुरू कर दी। उसके बाद लोगों ने उसे बहुत पसंद किया।
  • दिलजीत दोसांझ की फिल्म में मिला काम: रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली का कहना है कि जब लोगों ने उसकी रील्स को पसंद किया तो फिर दिलजीत दोसांझ ने उन्हें अपनी फिल्म जट एंड जूलियट-3 में एक छोटा सा रोल दिया। उसके बाद वह बहुत फेमस हो गईं।
  • दिलजीत पर भी तुकबंदी की थी: रंजीत कौर का कहना है कि जो तुकबंदी वह अपने फॉलोअर्स का नाम लेकर करती हैं, वही तुकबंदी उन्होंने दिलजीत दोसांझ के लिए भी की थी। जब उन्होंने दिलजीत दोसांझ को आई लव यू बोला तो उन्होंने भी रिप्लाई में आई लव यू बोलकर गले लगाया।

**************

ये खबर भी पढ़ें:

दिलजीत की फिल्म में काम कर चुकी एक्ट्रेस विवादों में: भाभी चुम्मेवाली के नाम से रील्स बनाती, बठिंडा से लुधियाना आकर निहंगों ने माफी मंगवाई

पंजाबी सिंगर एवं एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म जट एंड जूलियट-3 में काम कर चुकीं रंजीत कौर भाभी चुम्मेवाली सोशल मीडिया पर अपनी रील्स को लेकर विवाद में हैं। हर रील के अंत में आंख मारते हुए वह किसी न किसी का नाम लेकर आई लव यू बोलती हैं और फ्लाइंग किस करते हुए कहती हैं, ‘वीरवार है या जुम्मां ले, चक्क भाभी दा चुम्मा’। रंजीत कौर भाभी की यही तुकबंदी अब उनके लिए परेशानी का सबब बन रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket