Thursday, 09 Jul 2026 | 10:10 AM

Trending :

Prime Minister Narendra Modi arrived in Melbourne, Australia

मेलबर्न12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी बुधवार को भारतीय समयानुसार रात करीब 8 बजे मेलबर्न पहुंचे।

पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। गुरुवार को वह भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हिस्सा ले रहे हैं। यहां उन्होंने दोनों देशों के प्रमुख कारोबारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ महीने पहले भारत ने न्यूक्लियर सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोल दिया है। हमने 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के बिजनेस को नए मार्केट एक्सेस का लाभ मिला है। लेकिन हम यहीं नहीं रुकेंगे। अब हम व्यापक ‘सीका’ (CECA) समझौता करने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं।

इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ मीटिंग करेंगे। मीटिंग में दोनों नेताओं के बीच ट्रेड डील पर बातचीत होगी।

मोदी मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में कम्युनिटी मीट कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसमें करीब 40 हजार भारतवंशियों के शामिल होने का अनुमान है। यहीं से 11 जुलाई को वह न्यूजीलैंड रवाना होंगे।

मेलबर्न में पीएम मोदी के स्वागत की 3 तस्वीरें…

मेलबर्न में भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का वेलकम किया।

प्रसिद्ध डिडगेरिडू वादक रॉन मरे और फेमस तबला वादक डॉ. सैम इवांस की ने प्रस्तुति देकर पीएम का स्वागत किया।

पीएम का सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा ने "वंदे मातरम" की प्रस्तुति के साथ हार्दिक स्वागत किया।

पीएम का सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा ने “वंदे मातरम” की प्रस्तुति के साथ हार्दिक स्वागत किया।

दोनों देशों के बीच डिफेंस डील भी संभव

पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच डिफेंस डील संभव है। इसके साथ ही दोनों देशों के प्रधानमंत्री भारत-ऑस्ट्रेलिया के कई कारोबारियों से भी मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं.…

लाइव अपडेट्स

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी ने कहा- छोटे शहरों को स्टेकहोल्डर बनाना होगा

पीएम मोदी बोले कि इन सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए एक महत्वपूर्ण आयाम पर ध्यान देना होगा। हमें हमारे राज्यों, छोटे शहरों, यूनिवर्सिटीज, उद्योगों, सभी को स्टेकहोल्डर बनाना होगा। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के क्रिटिकल मिनरल स्ट्रेंथ को ओडिशा और गुजरात की मैन्युफैक्चरिंग कैपेबिलिटी से जोड़ सकते हैं।

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी बोले- एजुकेशन और स्किल्स में दोनों देशों के बीच नेचुरल सिनर्जी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि आपका ट्रस्ट भी बढ़े और आपका कैपिटल भी बढ़े। एजुकेशन और स्किल्स में दोनों देशों के बीच नेचुरल सिनर्जी है। डीकिन यूनिवर्सिटी और वोलोंगोंग यूनिवर्सिटी ने गिफ्ट सिटी में कैंपस खोलकर नया अध्याय शुरू किया है।

यह भारत के प्रति उनके कॉन्फिडेंस का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हम स्टूडेंट मोबिलिटी को टैलेंट पार्टनरशिप में बदलें।

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी ने कहा- भारत में पेंशन की बचत एक पवित्र अमानत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पेंशन फंड्स आज 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक एसेट्स मैनेज करते हैं। भारत में पेंशन की बचत को एक पवित्र अमानत माना जाता है। हम इसे सिर्फ कैपिटल नहीं, करोड़ों परिवारों का भरोसा मानते हैं। भारत आपके फंड्स को सेफ, स्टेबल और सस्टेनेबल ग्रोथ का अवसर देता है।

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी बोले- भारत ने AI और सेमीकंडक्टर में 10 बिलियन डॉलर का सहयोग दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम मिलकर लो कार्बन एल्युमिनियम, ग्रीन आयरन और क्लीन मैन्युफैक्चरिंग पर काम कर सकते हैं। AI मिशन, क्वांटम मिशन और सेमीकंडक्टर प्रोग्राम के तहत भारत सरकार ने 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा का सहयोग दिया है। हम डेटा सेंटर, AI, क्वांटम, सेमीकंडक्टर और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के सेक्टर में मिलकर ग्लोबल सॉल्यूशन तैयार कर सकते हैं।

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री ने कहा- भारत ने न्यूक्लियर सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोल दिया

कारोबारियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कुछ महीने पहले भारत ने न्यूक्लियर सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोल दिया है। हमने 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया के विशाल यूरेनियम भंडार भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा को नई गति दे सकते हैं। हमारे लिए इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के हिस्टोरिक मौके हैं।

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने कहा देशों के बिजनेस को नए मार्केट एक्सेसेज का लाभ मिला है

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बिजनेस को नए मार्केट एक्सेस का लाभ मिला है। लेकिन हम यहीं नहीं रुकेंगे। अब हम व्यापक ‘सीका’ (CECA) समझौता करने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इन प्रयासों से दोनों देशों की सरकारों ने एक नया रनवे तैयार किया है। इस पर इन्वेस्टमेंट और इनोवेशन का विमान उड़ान भरने को तैयार है। आप सभी को इसे नई ऊंचाई पर ले जाना है।

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- दुनिया अनिश्चिचतता और एनर्जी क्राइसिस के दौर से गुजर रही

मेलबर्न में कारोबारियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की बिजनेस पावर और बिजनेस एम्बिशन के दर्शन एकसाथ हो रहे हैं। आज दुनिया अनिश्चितता, सप्लाई चेन डिसरप्शन और एनर्जी क्राइसिस के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया का ट्रस्टेड पार्टनर के रूप में आगे बढ़ना स्वाभाविक और जरूरी है।

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

5 भारतीय प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों ने किया ऑस्ट्रेलिया का दौरा

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

4 साल में दोगुना हुआ भारत का ऑस्ट्रेलिया को निर्यात

ऑस्ट्रेलिया-इंडिया इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड ट्रेड एग्रीमेंट (ECTA) से दोनों देशों को एक-दूसरे के बाजारों तक बेहतर पहुंच मिली है। पिछले चार साल में कारोबार दोगुना हुआ है। फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में यह करीब चार अरब अमेरिकी डॉलर था, जो बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 8.5 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच गया।

ECTA भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) है, जो 2 अप्रैल 2022 को साइन हुआ था। 29 दिसंबर 2022 से लागू है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और सेवाओं को आसान बनाना है।

ऑस्ट्रेलिया ने अधिकांश भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क खत्म या काफी कम कर दिया। भारत ने भी चरणबद्ध तरीके से कई ऑस्ट्रेलियाई उत्पादों पर शुल्क कम करने पर सहमति दी है।

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय पीएम और राष्ट्रपति ने कब-कब किया ऑस्ट्रेलिया का दौरा

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन में भाग लिया।

01:06 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को धमकी मिली थी

पीएम मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जान से मारने की धमकी मिली थी। ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस मोदी को दी गई धमकी की जांच कर रही है। द ऑस्ट्रेलिया टुडे की 4 जुलाई की रिपोर्ट में दावा किया गया कि धमकी फेसबुक पर ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम के प्रचार से जुड़ी एक पोस्ट के नीचे लिखी गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्ट के नीचे अबू मुस्तफा नाम के फेसबुक अकाउंट से लिखा गया, ‘स्टेडियम की छत कार्यक्रम के दौरान बंद रहनी चाहिए, नहीं तो वह ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आएगा।’ धमकी सामने आते ही जानकारी ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस को दे दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर

01:02 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भारत को परमाणु ऊर्जा के लिए यूरेनियम चाहिए, ऑस्ट्रेलिया के पास पर्याप्त भंडार

भारत परमाणु ऊर्जा उत्पादन बढ़ाना चाहता है। घरेलू यूरेनियम भंडार सीमित हैं और सभी रिएक्टरों की जरूरत पूरी नहीं कर पाते। 2070 के नेट-जीरो लक्ष्य और स्वच्छ ऊर्जा के लिए परमाणु ऊर्जा का हिस्सा बढ़ाना भारत की रणनीति का हिस्सा है। ऑस्ट्रेलिया दुनिया के सबसे बड़े यूरेनियम भंडार वाले देशों में है।

12:56 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया में विदेशी राष्ट्रअध्यक्षों से जुड़े 4 किस्से

12:54 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे थे पीएम

पीएम मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो एकसाथ मंदिर पहुंचे।

इससे पहले पीएम मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के योग्याकार्ता स्थित देश के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी उनके साथ गए। दोनों ने मंदिर के संरक्षण-जीर्णोद्धार परियोजना का उद्घाटन किया। पीएम ने मंदिर में दर्शन भी किए।

उन्होंने मंदिर परिसर में अपने संबोधन में कहा- मुझे किसी न किसी रूप में हमेशा भगवान शिव से जुड़ने का मौका मिला है। सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ धाम और उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाद प्रम्बानन मंदिर के विकास का मौका मिलना मेरा सौभाग्य है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
यूक्रेन ने रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन अटैक किया:1000 से ज्यादा ड्रोन दागे, ऑयल डिपो में धमाका, एक की मौत

June 18, 2026/
4:09 pm

यूक्रेन ने गुरुवार को रूस पर युद्ध शुरू होने के बाद का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। रूस के रक्षा...

Rajesh Mehta SEBI Ban | Rajesh Exports Revenue Fraud Allegations

June 4, 2026/
5:06 pm

मुंबई58 मिनट पहले कॉपी लिंक सेबी ने गोल्ड रिफाइनिंग कंपनी राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर राजेश मेहता पर शेयर बाजार में...

मटर पनीर कोफ्ता रेसिपी

June 10, 2026/
2:17 pm

10 जून 2026 को 14:17 IST पर अद्यतन किया गया मटर पनीर कोफ्ता रेसिपी: मटर पनीर कोफ्ता रेसिपी: मटके में...

President Murmu Flies LCH Prachand at Vayu Shakti 2026 Jaisalmer

February 26, 2026/
5:51 am

पाकिस्तान बॉर्डर के पास राजस्थान के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज (जैसलमेर) में भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ‘वायु शक्ति-2026’...

Israel hit oil depots in Iran on March 7, triggering huge blazes and setting off an initial surge in oil prices. (Image Courtesy: Arash Khamooshi/New York Times)

March 26, 2026/
10:17 am

आखरी अपडेट:26 मार्च, 2026, 10:17 IST दिल्ली विधानसभा में नाटकीय विरोध प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री के 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आवास...

राजनीति

Prime Minister Narendra Modi arrived in Melbourne, Australia

Prime Minister Narendra Modi arrived in Melbourne, Australia

मेलबर्न12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी बुधवार को भारतीय समयानुसार रात करीब 8 बजे मेलबर्न पहुंचे।

पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। गुरुवार को वह भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हिस्सा ले रहे हैं। यहां उन्होंने दोनों देशों के प्रमुख कारोबारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ महीने पहले भारत ने न्यूक्लियर सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोल दिया है। हमने 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के बिजनेस को नए मार्केट एक्सेस का लाभ मिला है। लेकिन हम यहीं नहीं रुकेंगे। अब हम व्यापक ‘सीका’ (CECA) समझौता करने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं।

इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ मीटिंग करेंगे। मीटिंग में दोनों नेताओं के बीच ट्रेड डील पर बातचीत होगी।

मोदी मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में कम्युनिटी मीट कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसमें करीब 40 हजार भारतवंशियों के शामिल होने का अनुमान है। यहीं से 11 जुलाई को वह न्यूजीलैंड रवाना होंगे।

मेलबर्न में पीएम मोदी के स्वागत की 3 तस्वीरें…

मेलबर्न में भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का वेलकम किया।

मेलबर्न में भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का वेलकम किया।

प्रसिद्ध डिडगेरिडू वादक रॉन मरे और फेमस तबला वादक डॉ. सैम इवांस की ने प्रस्तुति देकर पीएम का स्वागत किया।

प्रसिद्ध डिडगेरिडू वादक रॉन मरे और फेमस तबला वादक डॉ. सैम इवांस की ने प्रस्तुति देकर पीएम का स्वागत किया।

पीएम का सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा ने "वंदे मातरम" की प्रस्तुति के साथ हार्दिक स्वागत किया।

पीएम का सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा ने “वंदे मातरम” की प्रस्तुति के साथ हार्दिक स्वागत किया।

दोनों देशों के बीच डिफेंस डील भी संभव

पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच डिफेंस डील संभव है। इसके साथ ही दोनों देशों के प्रधानमंत्री भारत-ऑस्ट्रेलिया के कई कारोबारियों से भी मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं.…

लाइव अपडेट्स

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी ने कहा- छोटे शहरों को स्टेकहोल्डर बनाना होगा

पीएम मोदी बोले कि इन सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए एक महत्वपूर्ण आयाम पर ध्यान देना होगा। हमें हमारे राज्यों, छोटे शहरों, यूनिवर्सिटीज, उद्योगों, सभी को स्टेकहोल्डर बनाना होगा। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के क्रिटिकल मिनरल स्ट्रेंथ को ओडिशा और गुजरात की मैन्युफैक्चरिंग कैपेबिलिटी से जोड़ सकते हैं।

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी बोले- एजुकेशन और स्किल्स में दोनों देशों के बीच नेचुरल सिनर्जी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि आपका ट्रस्ट भी बढ़े और आपका कैपिटल भी बढ़े। एजुकेशन और स्किल्स में दोनों देशों के बीच नेचुरल सिनर्जी है। डीकिन यूनिवर्सिटी और वोलोंगोंग यूनिवर्सिटी ने गिफ्ट सिटी में कैंपस खोलकर नया अध्याय शुरू किया है।

यह भारत के प्रति उनके कॉन्फिडेंस का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हम स्टूडेंट मोबिलिटी को टैलेंट पार्टनरशिप में बदलें।

16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी ने कहा- भारत में पेंशन की बचत एक पवित्र अमानत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पेंशन फंड्स आज 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक एसेट्स मैनेज करते हैं। भारत में पेंशन की बचत को एक पवित्र अमानत माना जाता है। हम इसे सिर्फ कैपिटल नहीं, करोड़ों परिवारों का भरोसा मानते हैं। भारत आपके फंड्स को सेफ, स्टेबल और सस्टेनेबल ग्रोथ का अवसर देता है।

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी बोले- भारत ने AI और सेमीकंडक्टर में 10 बिलियन डॉलर का सहयोग दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम मिलकर लो कार्बन एल्युमिनियम, ग्रीन आयरन और क्लीन मैन्युफैक्चरिंग पर काम कर सकते हैं। AI मिशन, क्वांटम मिशन और सेमीकंडक्टर प्रोग्राम के तहत भारत सरकार ने 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा का सहयोग दिया है। हम डेटा सेंटर, AI, क्वांटम, सेमीकंडक्टर और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के सेक्टर में मिलकर ग्लोबल सॉल्यूशन तैयार कर सकते हैं।

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री ने कहा- भारत ने न्यूक्लियर सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोल दिया

कारोबारियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कुछ महीने पहले भारत ने न्यूक्लियर सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोल दिया है। हमने 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया के विशाल यूरेनियम भंडार भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा को नई गति दे सकते हैं। हमारे लिए इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के हिस्टोरिक मौके हैं।

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने कहा देशों के बिजनेस को नए मार्केट एक्सेसेज का लाभ मिला है

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बिजनेस को नए मार्केट एक्सेस का लाभ मिला है। लेकिन हम यहीं नहीं रुकेंगे। अब हम व्यापक ‘सीका’ (CECA) समझौता करने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इन प्रयासों से दोनों देशों की सरकारों ने एक नया रनवे तैयार किया है। इस पर इन्वेस्टमेंट और इनोवेशन का विमान उड़ान भरने को तैयार है। आप सभी को इसे नई ऊंचाई पर ले जाना है।

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोदी बोले- दुनिया अनिश्चिचतता और एनर्जी क्राइसिस के दौर से गुजर रही

मेलबर्न में कारोबारियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की बिजनेस पावर और बिजनेस एम्बिशन के दर्शन एकसाथ हो रहे हैं। आज दुनिया अनिश्चितता, सप्लाई चेन डिसरप्शन और एनर्जी क्राइसिस के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया का ट्रस्टेड पार्टनर के रूप में आगे बढ़ना स्वाभाविक और जरूरी है।

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

5 भारतीय प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों ने किया ऑस्ट्रेलिया का दौरा

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

4 साल में दोगुना हुआ भारत का ऑस्ट्रेलिया को निर्यात

ऑस्ट्रेलिया-इंडिया इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड ट्रेड एग्रीमेंट (ECTA) से दोनों देशों को एक-दूसरे के बाजारों तक बेहतर पहुंच मिली है। पिछले चार साल में कारोबार दोगुना हुआ है। फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में यह करीब चार अरब अमेरिकी डॉलर था, जो बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 8.5 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच गया।

ECTA भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) है, जो 2 अप्रैल 2022 को साइन हुआ था। 29 दिसंबर 2022 से लागू है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और सेवाओं को आसान बनाना है।

ऑस्ट्रेलिया ने अधिकांश भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क खत्म या काफी कम कर दिया। भारत ने भी चरणबद्ध तरीके से कई ऑस्ट्रेलियाई उत्पादों पर शुल्क कम करने पर सहमति दी है।

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय पीएम और राष्ट्रपति ने कब-कब किया ऑस्ट्रेलिया का दौरा

48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन में भाग लिया।

01:06 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को धमकी मिली थी

पीएम मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जान से मारने की धमकी मिली थी। ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस मोदी को दी गई धमकी की जांच कर रही है। द ऑस्ट्रेलिया टुडे की 4 जुलाई की रिपोर्ट में दावा किया गया कि धमकी फेसबुक पर ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम के प्रचार से जुड़ी एक पोस्ट के नीचे लिखी गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्ट के नीचे अबू मुस्तफा नाम के फेसबुक अकाउंट से लिखा गया, ‘स्टेडियम की छत कार्यक्रम के दौरान बंद रहनी चाहिए, नहीं तो वह ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आएगा।’ धमकी सामने आते ही जानकारी ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस को दे दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर

01:02 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भारत को परमाणु ऊर्जा के लिए यूरेनियम चाहिए, ऑस्ट्रेलिया के पास पर्याप्त भंडार

भारत परमाणु ऊर्जा उत्पादन बढ़ाना चाहता है। घरेलू यूरेनियम भंडार सीमित हैं और सभी रिएक्टरों की जरूरत पूरी नहीं कर पाते। 2070 के नेट-जीरो लक्ष्य और स्वच्छ ऊर्जा के लिए परमाणु ऊर्जा का हिस्सा बढ़ाना भारत की रणनीति का हिस्सा है। ऑस्ट्रेलिया दुनिया के सबसे बड़े यूरेनियम भंडार वाले देशों में है।

12:56 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया में विदेशी राष्ट्रअध्यक्षों से जुड़े 4 किस्से

12:54 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे थे पीएम

पीएम मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो एकसाथ मंदिर पहुंचे।

पीएम मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो एकसाथ मंदिर पहुंचे।

इससे पहले पीएम मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के योग्याकार्ता स्थित देश के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी उनके साथ गए। दोनों ने मंदिर के संरक्षण-जीर्णोद्धार परियोजना का उद्घाटन किया। पीएम ने मंदिर में दर्शन भी किए।

उन्होंने मंदिर परिसर में अपने संबोधन में कहा- मुझे किसी न किसी रूप में हमेशा भगवान शिव से जुड़ने का मौका मिला है। सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ धाम और उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाद प्रम्बानन मंदिर के विकास का मौका मिलना मेरा सौभाग्य है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket