Friday, 30 Oct 2026 | 09:36 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Indian Oil 1 Month Crude Oil Stock

Indian Oil 1 Month Crude Oil Stock

नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया है। इससे पहले 15 मई, शुक्रवार को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

सोने-चांदी के दाम में 19 मई को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,338 रुपए बढ़कर 1.59 लाख रुपए हो गया है। वहीं, 1 किलो चांदी का दाम 673 रुपए बढ़कर 2.69 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे बढ़े:4 दिन पहले ₹3-3 बढ़ाए थे; 15 राज्यों में पेट्रोल ₹100 लीटर पार, डीजल 17 में ₹90 से ऊपर

देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया है। इससे पहले 15 मई, शुक्रवार को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। यानी पांच दिन के भीतर में यह दूसरी बढ़ोतरी है।

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपए लीटर के ऊपर बिक रहा है। वहीं 17 में डीजल का दाम 90 रुपए लीटर से ज्यादा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. सोना ₹1,338 बढ़कर ₹1.59 लाख पर पहुंचा:इस साल ₹26 हजार महंगा हो चुका; चांदी ₹673 बढ़कर ₹2.69 लाख किलो हुई

सोने-चांदी के दाम में 19 मई को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,338 रुपए बढ़कर 1.59 लाख रुपए हो गया है।

वहीं, 1 किलो चांदी का दाम 673 रुपए बढ़कर 2.69 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 2.68 लाख रुपए पर थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. इंडियन ऑयल के पास 1 महीने का कच्चा तेल स्टॉक: ईरान जंग के कारण अब भी 50% सप्लाई प्रभावित; मुनाफा 81% बढ़कर ₹15,176 करोड़ रहा

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) के पास एक महीने से ज्यादा का क्रूड ऑयल स्टॉक है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बावजूद देश में कच्चे तेल की कोई कमी नहीं होगी।

हालांकि, हॉर्मुज रूट बंद होने से LPG के स्टॉक में थोड़ी कमी आई है, लेकिन पूरे देश में इसकी सप्लाई को मैनेज किया जा रहा है। इस रूट से भारत की 50% एनर्जी सप्लाई और खाड़ी देशों से आने वाली 90% LPG सप्लाई जुड़ी है, जो फिलहाल बाधित चल रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. डॉलर के मुकाबले रुपया 96.67 पर आया, यह ऑलटाइम लो: दिसंबर-2025 में पहली बार 90 के स्तर के पार गया था; महंगाई बढ़ने का खतरा

रुपया 19 मई को डॉलर के मुकाबले 40 पैसे गिरकर पहली बार 96.67 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इससे पहले सोमवार को रुपया 96.29 के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले कुछ दिनों से रुपए में लगातार गिरावट जारी है।

साल 2026 की शुरुआत से ही रुपया दबाव में है। पिछले साल दिसंबर 2025 में पहली बार रुपया 90 के स्तर के पार गया था। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. दुनिया की टॉप-100 कंपनियों में एक भी भारतीय नहीं: रिलायंस, एयरटेल और TCS की मार्केट वैल्यू घटी; शेयर मार्केट में लगातार गिरावट का असर

मार्केट वैल्यू के आधार पर दुनिया की टॉप-100 कंपनियों की लिस्ट में अब भारत की एक भी कंपनी नहीं बची है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 की शुरुआत तक इस ग्लोबल लिस्ट में भारत की तीन कंपनियां- रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक और TCS शामिल थीं, लेकिन अब इस लिस्ट में एक भी कंपनी शामिल नहीं है।

घरेलू शेयर बाजार में लगातार गिरावट के कारण इन भारतीय कंपनियों की वैल्यू घटी है। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्लोबल रैंकिंग में 106वें स्थान पर आ गई है। यह कंपनी 2025 की शुरुआत में 57वें और 2026 की शुरुआत में 73वें स्थान पर आ गई थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. पेप्सिको 2030 तक भारत में ₹5,700 करोड़ निवेश करेगी: मध्य प्रदेश, असम और तमिलनाडु में नए प्लांट लगेंगे; फूड-स्नैक्स बिजनेस को बढ़ाने पर फोकस

फूड और बेवरेजेस सेक्टर की दिग्गज ग्लोबल कंपनी पेप्सिको साल 2030 तक भारत में ₹5,700 करोड़ का निवेश करेगी। कंपनी इस राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपने फूड्स बिजनेस की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए करेगी।

यह जानकारी पेप्सिको इंडिया और साउथ एशिया के सीईओ (CEO) जागृत कोटेचा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान दी। पेप्सिको के लिए भारत दुनिया के टॉप 13 मार्केट्स में शामिल है, जिसके चलते कंपनी यहां लगातार अपने कदम बढ़ा रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

सोमवार को दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने आलोचना के बीच संगठन की अपंजीकृत स्थिति का बचाव किया, खड़गे की आलोचना की

June 15, 2026/
7:09 pm

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने संगठन की अपंजीकृत स्थिति का बचाव करते हुए कहा कि हिंदू धर्म सहित कई संस्थाएं...

कैप नंबर-122 वैभव सूर्यवंशी,37 साल पुराना सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा:इंटरनेशनल डेब्यू करने पर पिता को किया फोन, मैच से पहले दी थी ये सलाह

July 5, 2026/
10:23 am

वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसी के साथ वैभव ने सचिन तेंदुलकर का 37 साल...

महापौर निधि का कानून में प्रावधान नहीं:ग्वालियर हाईकोर्ट में सरकार का जवाब, 6 मई को अगली सुनवाई; महापौर ने बताया भेदभावपूर्ण फैसला

April 30, 2026/
9:33 am

ग्वालियर में महापौर निधि पर रोक को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है।...

इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही:चांदी की कीमत ₹14326 कम होकर ₹2.43 लाख किलो हुई, सोना ₹6438 सस्ता हुआ

June 13, 2026/
11:07 am

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट...

तस्वीरों में धार हादसा, एक एंबुलेंस में 4-4 लोग:कोई पिकअप के नीचे दबा, कोई सड़क पर पड़ा रहा, अस्पताल में शव ढूंढते रहे परिजन

April 29, 2026/
10:38 pm

मध्य प्रदेश के धार में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद सामने आई तस्वीरें घटनास्थल की भयावहता बयां कर रही...

तिलक नगर में मवेशियों से भरी गाड़ी पकड़ी:हिंदूवादियो ने रोका, हंगामे के बाद पुलिस पहुंची, तीन के खिलाफ एफआईआर

April 23, 2026/
10:25 am

इंदौर के तिलक नगर इलाके में बुधवार को मवेशियों से भरी एक लोडिंग गाड़ी को रोककर तीन लोगों को पुलिस...

नम्मा बेंगलुरु में राजनीतिक भूचाल | निर्बाध उत्तराधिकार या आगे तूफान? | सही स्टैंड

May 28, 2026/
9:03 pm

एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव में, शासन और पार्टी की आंतरिक गतिशीलता पर चिंताओं के बीच, डीके शिवकुमार सिद्धारमैया से कर्नाटक...

राजनीति

Indian Oil 1 Month Crude Oil Stock

Indian Oil 1 Month Crude Oil Stock

नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया है। इससे पहले 15 मई, शुक्रवार को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

सोने-चांदी के दाम में 19 मई को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,338 रुपए बढ़कर 1.59 लाख रुपए हो गया है। वहीं, 1 किलो चांदी का दाम 673 रुपए बढ़कर 2.69 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।

पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे बढ़े:4 दिन पहले ₹3-3 बढ़ाए थे; 15 राज्यों में पेट्रोल ₹100 लीटर पार, डीजल 17 में ₹90 से ऊपर

देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति लीटर और महंगा हो गया है। इससे पहले 15 मई, शुक्रवार को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। यानी पांच दिन के भीतर में यह दूसरी बढ़ोतरी है।

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपए लीटर के ऊपर बिक रहा है। वहीं 17 में डीजल का दाम 90 रुपए लीटर से ज्यादा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. सोना ₹1,338 बढ़कर ₹1.59 लाख पर पहुंचा:इस साल ₹26 हजार महंगा हो चुका; चांदी ₹673 बढ़कर ₹2.69 लाख किलो हुई

सोने-चांदी के दाम में 19 मई को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,338 रुपए बढ़कर 1.59 लाख रुपए हो गया है।

वहीं, 1 किलो चांदी का दाम 673 रुपए बढ़कर 2.69 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत 2.68 लाख रुपए पर थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. इंडियन ऑयल के पास 1 महीने का कच्चा तेल स्टॉक: ईरान जंग के कारण अब भी 50% सप्लाई प्रभावित; मुनाफा 81% बढ़कर ₹15,176 करोड़ रहा

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) के पास एक महीने से ज्यादा का क्रूड ऑयल स्टॉक है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बावजूद देश में कच्चे तेल की कोई कमी नहीं होगी।

हालांकि, हॉर्मुज रूट बंद होने से LPG के स्टॉक में थोड़ी कमी आई है, लेकिन पूरे देश में इसकी सप्लाई को मैनेज किया जा रहा है। इस रूट से भारत की 50% एनर्जी सप्लाई और खाड़ी देशों से आने वाली 90% LPG सप्लाई जुड़ी है, जो फिलहाल बाधित चल रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. डॉलर के मुकाबले रुपया 96.67 पर आया, यह ऑलटाइम लो: दिसंबर-2025 में पहली बार 90 के स्तर के पार गया था; महंगाई बढ़ने का खतरा

रुपया 19 मई को डॉलर के मुकाबले 40 पैसे गिरकर पहली बार 96.67 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इससे पहले सोमवार को रुपया 96.29 के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले कुछ दिनों से रुपए में लगातार गिरावट जारी है।

साल 2026 की शुरुआत से ही रुपया दबाव में है। पिछले साल दिसंबर 2025 में पहली बार रुपया 90 के स्तर के पार गया था। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा बढ़ गया है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. दुनिया की टॉप-100 कंपनियों में एक भी भारतीय नहीं: रिलायंस, एयरटेल और TCS की मार्केट वैल्यू घटी; शेयर मार्केट में लगातार गिरावट का असर

मार्केट वैल्यू के आधार पर दुनिया की टॉप-100 कंपनियों की लिस्ट में अब भारत की एक भी कंपनी नहीं बची है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 की शुरुआत तक इस ग्लोबल लिस्ट में भारत की तीन कंपनियां- रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक और TCS शामिल थीं, लेकिन अब इस लिस्ट में एक भी कंपनी शामिल नहीं है।

घरेलू शेयर बाजार में लगातार गिरावट के कारण इन भारतीय कंपनियों की वैल्यू घटी है। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्लोबल रैंकिंग में 106वें स्थान पर आ गई है। यह कंपनी 2025 की शुरुआत में 57वें और 2026 की शुरुआत में 73वें स्थान पर आ गई थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. पेप्सिको 2030 तक भारत में ₹5,700 करोड़ निवेश करेगी: मध्य प्रदेश, असम और तमिलनाडु में नए प्लांट लगेंगे; फूड-स्नैक्स बिजनेस को बढ़ाने पर फोकस

फूड और बेवरेजेस सेक्टर की दिग्गज ग्लोबल कंपनी पेप्सिको साल 2030 तक भारत में ₹5,700 करोड़ का निवेश करेगी। कंपनी इस राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपने फूड्स बिजनेस की मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए करेगी।

यह जानकारी पेप्सिको इंडिया और साउथ एशिया के सीईओ (CEO) जागृत कोटेचा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान दी। पेप्सिको के लिए भारत दुनिया के टॉप 13 मार्केट्स में शामिल है, जिसके चलते कंपनी यहां लगातार अपने कदम बढ़ा रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

सोमवार को दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket