Friday, 28 Aug 2026 | 05:58 PM

Trending :

EXCLUSIVE

राम मंदिर चोरी का बचाव कर ट्रोल हुए अनुपम खेर:कहा- मुगलों ने मंदिरों में रेप किए, उनकी लूट के सामने ये मामूली चीज

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में हुई चोरी के बचाव में दिए अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने राम मंदिर में 2 से 7 करोड़ रुपए की अनियमितता को मामूली बात बताया। उन्होंने इसका कनेक्शन सीधे मुगलों से जोड़ते हुए कहा कि मुगलों ने जो देश को लूटा और अत्याचार किए, उसके सामने यह चोरी बहुत छोटी चीज है। इस बयान का वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल होने के बाद लोग उनकी जमकर आलोचना कर हैं। मुगलों की लूट से की राम मंदिर चोरी की तुलना
इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने मंदिर में हुई चोरी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि लोग इसे बहुत बड़ी बात बना रहे हैं और कह रहे हैं कि मंदिर में लूट मची है। एक्टर ने तर्क दिया कि लूट तब मची थी जब मुगलों ने हमारे मंदिरों को तोड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि लूट तब मची थी जब मुगल राजाओं ने ब्राह्मणों को मारकर उनके जनेऊ को इकट्ठा करके तोला था। अनुपम खेर के मुताबिक, इतिहास में महिलाओं के साथ मंदिर रेप हुए, वे बहुत बड़ी समस्याएं थीं। अगर देश उन बड़ी दिक्कतों से उबर सकता है, तो यह चोरी बहुत छोटी चीज है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की आलोचना
अनुपम खेर का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल होते ही लोगों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया। एक यूजर ने लिखा अनुपम जी 1000 साल पुराने इतिहास की बातें करके क्या वे इस तरह की गलत चीजों का समर्थन कर रहे हैं? अगर कोई आपका घर लूट ले और आपको (राम मंदिर मामले की तरह) भावनात्मक रूप से ठेस पहुंचाए, तो क्या यह कहना सही होगा कि इसे किसी का लालच मानकर छोड़ दिया जाए। वहीं, एक अन्य यूजर ने सत्ताधारी पार्टी के गलत कामों और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए बहस में मुगलों का नाम घसीटना बंद करने की सलाह दी। उसनें लिखा कि सरकार का बचाव करने की इतनी क्या मजबूरी है, जबकि मंत्रियों और उनके सहयोगियों का लालच सड़कों और ईंधन से लेकर मंदिर के दान तक हर जगह साफ दिखाई दे रहा है। ट्रोलिंग के बीच एक्टर का क्रिप्टिक पोस्ट
इंटरनेट पर हो रही भारी आलोचना के बीच अनुपम खेर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक संदेश शेयर करके आलोचकों को जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि एक ईमानदार इंसान की सबसे बड़ी दौलत उसकी निडरता होती है। जिसके मन में चोर नहीं होता, उसकी नजर कभी नहीं झुकती। इस पोस्ट को सीधे तौर पर ट्रोलर्स को दिया गया जवाब माना जा रहा है। इसके बाद उन्होंने एक और लंबा पोस्ट लिखकर कहा कि हर किसी का पसंदीदा बनने की कोशिश अक्सर हमें खुद से दूर कर देती है। सबसे जरूरी अपनी नजरों में अच्छा इंसान बने रहना है। राम मंदिर पर बन रही फिल्म में कर रहे काम
अनुपम खेर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी व्यस्त हैं। वे जल्द ही फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा वे अयोध्या मंदिर के इतिहास और निर्माण पर बनने वाली एक फिल्म में भी काम कर रहे हैं। हालांकि, अपनी आगामी फिल्मों की चर्चा के बीच फिलहाल वे अपने इस विवादित बयान और उसके बाद किए गए सोशल मीडिया पोस्ट के कारण लगातार चर्चा में बने हुए हैं। चोरी मामले में 8 लोग हो चुके गिरफ्तार राम मंदिर में चोरी का मामला सबसे पहले 7 जून 2026 को सामने आया था। इस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के लिए एसआईटी (SIT) टीम बनाई थी। इसके बाद 25 जून को मामले की एफआईआर (FIR) दर्ज की गई और इस केस में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
फोर्ब्स लिस्ट- इलॉन मस्क सबसे अमीर लेकिन दान में पीछे:गेट्स और बफेट दान न करते तो दूसरे और तीसरे सबसे अमीर होते

April 22, 2026/
2:17 pm

बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के अमीरों की सूची एक नए नजरिये से जारी की है। अरबपतियों की संपत्ति की...

PM Modi Appeal for Careful Diesel-Petrol Use

May 12, 2026/
11:04 am

भोपाल6 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल का कम उपयोग करने की अपील के बाद मध्यप्रदेश सरकार...

बुरहानपुर में तीन ईदगाहों पर अदा हुई ईद की नमाज:रोजों के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद और बांटी सिवैयां; सुरक्षा में ड्रोन से निगरानी

March 21, 2026/
2:32 pm

बुरहानपुर में मुस्लिम समाज ने शनिवार को ईदुल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। शहर की तीन प्रमुख ईदगाहों...

अमेरिका ने हॉर्मुज में 7 ईरानी नावें डुबोईं:व्यापारिक जहाजों पर हमले का आरोप, ट्रम्प ने ईरान को धरती से मिटाने की धमकी दी

May 5, 2026/
7:08 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि उनकी मिलिट्री ने ईरान के 7 छोटी जहाजों को डुबो दिया...

पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटी:नई दरें 1 जून से लागू होंगी; देश के भीतर ईंधन खरीदने वालों पर कोई असर नहीं

May 31, 2026/
7:32 am

केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और हवाई जहाज के ईंधन पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटा दी है। शनिवार को जारी एक...

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को हराया:6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके, सीरीज 1-1 से बराबर,

March 17, 2026/
4:17 pm

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में साउथ अफ्रीका को 68 रन से हराकर सीरीज में वापसी कर ली है। इस जीत...

2nd PUC Results 2026 Karnataka: Over 7.1 lakh students appeared for the Karnataka class 12 exam this year. (AI Generated Image)

April 7, 2026/
8:18 am

आखरी अपडेट:07 अप्रैल, 2026, 08:18 IST भबनीपुर जैसी सीट के लिए, जहां जनसांख्यिकीय संतुलन हमेशा महत्वपूर्ण रहा है, मतदाता सूची...

NEP Vs USA Live Score: Follow latest updates from the match here. (Picture Credit: IG/cricketassociationofnepal)

May 22, 2026/
12:29 pm

आखरी अपडेट:22 मई, 2026, 12:29 IST इस सप्ताह चिंताएँ तब और बढ़ गईं जब केंद्र ने “राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं” का...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

राम मंदिर चोरी का बचाव कर ट्रोल हुए अनुपम खेर:कहा- मुगलों ने मंदिरों में रेप किए, उनकी लूट के सामने ये मामूली चीज

राम मंदिर चोरी का बचाव कर ट्रोल हुए अनुपम खेर:कहा- मुगलों ने मंदिरों में रेप किए, उनकी लूट के सामने ये मामूली चीज

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में हुई चोरी के बचाव में दिए अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में अनुपम खेर ने राम मंदिर में 2 से 7 करोड़ रुपए की अनियमितता को मामूली बात बताया। उन्होंने इसका कनेक्शन सीधे मुगलों से जोड़ते हुए कहा कि मुगलों ने जो देश को लूटा और अत्याचार किए, उसके सामने यह चोरी बहुत छोटी चीज है। इस बयान का वीडियो एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल होने के बाद लोग उनकी जमकर आलोचना कर हैं। मुगलों की लूट से की राम मंदिर चोरी की तुलना
इंटरव्यू के दौरान अनुपम खेर ने मंदिर में हुई चोरी का बचाव किया। उन्होंने कहा कि लोग इसे बहुत बड़ी बात बना रहे हैं और कह रहे हैं कि मंदिर में लूट मची है। एक्टर ने तर्क दिया कि लूट तब मची थी जब मुगलों ने हमारे मंदिरों को तोड़ा था। उन्होंने आगे कहा कि लूट तब मची थी जब मुगल राजाओं ने ब्राह्मणों को मारकर उनके जनेऊ को इकट्ठा करके तोला था। अनुपम खेर के मुताबिक, इतिहास में महिलाओं के साथ मंदिर रेप हुए, वे बहुत बड़ी समस्याएं थीं। अगर देश उन बड़ी दिक्कतों से उबर सकता है, तो यह चोरी बहुत छोटी चीज है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की आलोचना
अनुपम खेर का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल होते ही लोगों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया। एक यूजर ने लिखा अनुपम जी 1000 साल पुराने इतिहास की बातें करके क्या वे इस तरह की गलत चीजों का समर्थन कर रहे हैं? अगर कोई आपका घर लूट ले और आपको (राम मंदिर मामले की तरह) भावनात्मक रूप से ठेस पहुंचाए, तो क्या यह कहना सही होगा कि इसे किसी का लालच मानकर छोड़ दिया जाए। वहीं, एक अन्य यूजर ने सत्ताधारी पार्टी के गलत कामों और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए बहस में मुगलों का नाम घसीटना बंद करने की सलाह दी। उसनें लिखा कि सरकार का बचाव करने की इतनी क्या मजबूरी है, जबकि मंत्रियों और उनके सहयोगियों का लालच सड़कों और ईंधन से लेकर मंदिर के दान तक हर जगह साफ दिखाई दे रहा है। ट्रोलिंग के बीच एक्टर का क्रिप्टिक पोस्ट
इंटरनेट पर हो रही भारी आलोचना के बीच अनुपम खेर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक संदेश शेयर करके आलोचकों को जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि एक ईमानदार इंसान की सबसे बड़ी दौलत उसकी निडरता होती है। जिसके मन में चोर नहीं होता, उसकी नजर कभी नहीं झुकती। इस पोस्ट को सीधे तौर पर ट्रोलर्स को दिया गया जवाब माना जा रहा है। इसके बाद उन्होंने एक और लंबा पोस्ट लिखकर कहा कि हर किसी का पसंदीदा बनने की कोशिश अक्सर हमें खुद से दूर कर देती है। सबसे जरूरी अपनी नजरों में अच्छा इंसान बने रहना है। राम मंदिर पर बन रही फिल्म में कर रहे काम
अनुपम खेर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी व्यस्त हैं। वे जल्द ही फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा वे अयोध्या मंदिर के इतिहास और निर्माण पर बनने वाली एक फिल्म में भी काम कर रहे हैं। हालांकि, अपनी आगामी फिल्मों की चर्चा के बीच फिलहाल वे अपने इस विवादित बयान और उसके बाद किए गए सोशल मीडिया पोस्ट के कारण लगातार चर्चा में बने हुए हैं। चोरी मामले में 8 लोग हो चुके गिरफ्तार राम मंदिर में चोरी का मामला सबसे पहले 7 जून 2026 को सामने आया था। इस पर उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के लिए एसआईटी (SIT) टीम बनाई थी। इसके बाद 25 जून को मामले की एफआईआर (FIR) दर्ज की गई और इस केस में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket