Tuesday, 13 Oct 2026 | 05:46 PM

Trending :

EXCLUSIVE

3 इडियट्स के 'चतुर' सोनम वांगचुक के समर्थन में आए:एक्टर ओमी वैद्य बोले- मैं नहीं चाहता कि फुंसुख वांगडू मर जाए, वह जिंदा रहें

फिल्म 3 इडियट्स में ‘चतुर रामलिंगम’ का किरदार निभाने वाले एक्टर ओमी वैद्य ने सोनम वांगचुक के समर्थन में लोगों से आगे आने की अपील की। ओमी वैद्य ने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि आज मैं आपसे एक जरूरी बात करना चाहता हूं। मैं अक्सर ऐसे वीडियो नहीं बनाता, इसलिए मेरी बात ध्यान से सुनिए। क्या आपको पता है कि 3 इडियट्स में आमिर खान का किरदार फुंसुख वांगडू असल जिंदगी के लद्दाख के इंजीनियर, इनोवेटर, शिक्षक और समाज सुधारक सोनम वांगचुक से प्रेरित था? ओमी ने आगे कहा, मैं उनसे मिल चुका हूं। वह बहुत ही दिलचस्प और सादगी पसंद इंसान हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई बेहतरीन काम किए हैं। इसलिए मैं आपसे कहूंगा कि उनके बारे में जानिए और देखिए कि इस समय वह क्या कर रहे हैं। फिलहाल सोनम वांगचुक लंबे समय से भूख हड़ताल पर हैं। कई हफ्ते बीत चुके हैं और उनका ब्लड शुगर काफी कम हो गया है। मुझे नहीं पता कि आपने इसके बारे में सुना है या नहीं, या मीडिया इस पर कितनी खबर दिखा रहा है, लेकिन यह बहुत गंभीर मामला है। वह भूख हड़ताल क्यों कर रहे हैं? क्योंकि उन्हें भारत की शिक्षा व्यवस्था, लद्दाख से जुड़े कुछ मुद्दों और पर्यावरण की चिंता है। आप उनकी बात से सहमत हों या नहीं, लेकिन मैं इतना जरूर कहना चाहता हूं कि मैं नहीं चाहता कि यह इंसान मर जाए। मेरे लिए वह एक प्रेरणादायक व्यक्ति हैं और मैं चाहता हूं कि वह सुरक्षित रहें और जिंदा रहें।
एक्टर ने लोगों से अपील करते हुए कहा, हम सब आम लोग हैं और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत व्यस्त रहते हैं। कई बार हमारे पास ऐसे मुद्दों पर ध्यान देने का समय नहीं होता, लेकिन अगर आप थोड़ा समय निकालकर इस मामले को समझेंगे, तो हो सकता है कि आपको भी उनकी कुछ बातें सही लगें। शायद आप, आपके परिवार या आपके दोस्तों ने भी ऐसी समस्याओं का सामना किया हो। इसलिए मैं आपसे बस इतना कहना चाहता हूं कि कुछ मिनट रुकिए। अपने काम या घर की जिम्मेदारियों से थोड़ा समय निकालिए और देखिए कि इस समय क्या हो रहा है। मुझे लगता है कि यह जानना बहुत जरूरी है। क्योंकि मैं नहीं चाहता कि फुंसुख वांगडू मर जाए, और मुझे लगता है कि आप भी ऐसा नहीं चाहेंगे। जनप्रतिनिधियों तक बात पहुंचाने को कहा ओमी ने आगे कहा कि आइए, हम सब मिलकर जो कर सकते हैं, वह करें। इस मैसेज को सोशल मीडिया पर शेयर करें, रीपोस्ट करें और इंस्टाग्राम पर भी लोगों तक पहुंचाएं। अगर आपको सच में इस मुद्दे की चिंता है, तो अपने स्थानीय जनप्रतिनिधियों या सरकार के जिम्मेदार अधिकारियों तक भी अपनी बात पहुंचाइए और उनसे इस मामले में कार्रवाई की मांग कीजिए। सोनम वांगचुक और उनसे जुड़े ये मुद्दे बहुत महत्वपूर्ण हैं। मुझे लगता है कि इन पर ध्यान दिया जाना चाहिए और उम्मीद है कि आप भी ऐसा ही सोचेंगे। मैंने जो यह मैसेज आपको दिया है, उसे दिल से स्वीकार कीजिए। बहुत-बहुत धन्यवाद। 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे हैं सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर 28 जून 2026 से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का 17वां दिन है। वह देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षाओं में कथित धांधली (जैसे NEET परीक्षा विवाद) और पेपर लीक मामलों के खिलाफ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में पूरी जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने देश के नागरिकों से इस मुद्दे पर एकजुट होने और आगामी 20 जुलाई को प्रस्तावित ‘संसद मार्च’ में शामिल होने की अपील की है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अवॉर्ड शो में राजपाल का अपमान; सपोर्ट में आए सलमान:कहा- दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे, क्या फर्क पड़ता है

April 7, 2026/
2:18 pm

मुंबई में हुए एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान एक्टर राजपाल यादव पर कसे गए तंज के बाद अब सुपरस्टार सलमान...

मार्च 2026 हॉलिडे ट्रिप इन बजट: जंग के बीच फॉरेन ट्रिप कैसे हुई कैंसिल? मार्च में भारत के इन स्थानों का अन्वेषण करें

March 5, 2026/
9:48 pm

भारत में घूमने के लिए सर्वोत्तम स्थान: यदि अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण आपकी विदेशी यात्रा रुक गई है, तो चिंता...

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ जारी की रैली तो भड़की टीएमसी, बीजेपी सरकार के खिलाफ झूठ बोला डॉक्युमेंट

March 28, 2026/
10:05 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता...

असम विधानसभा चुनाव 2026: 'असम में जाएगी भाजपा सरकार', महाराष्ट्र के सीएम अंतिम संस्कार ने जोर से कहा!

March 31, 2026/
9:24 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)...

भागवत बोले- विज्ञान और धर्म दोनों से नहीं मिली शांति:राजा से विज्ञान तक सब मॉडल फेल; दुनिया अब भारत के ज्ञान से उम्मीद लगा रही

April 21, 2026/
2:09 pm

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि 2000 साल तक शासन, धर्म और विज्ञान...

पद्म भूषण मिलने के बाद भावुक हुईं सिंगर अल्का याग्निक:कहा- मुश्किल दौर से गुजर रही हूं; 2 साल पहले अचानक सुनाई देना बंद हुआ, सिंगिंग छोड़ी

June 24, 2026/
10:47 am

सिंगर अल्का याग्निक को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। सम्मान लेने से पहले...

धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹1,466.47 करोड़ हुआ:14वें दिन भारत में फिल्म ने ₹20.10 करोड़ कमाए

April 2, 2026/
11:05 am

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का दुनिया भर में कलेक्शन करीब 1,466.47 करोड़ हो गया है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क...

राजनीति

3 इडियट्स के 'चतुर' सोनम वांगचुक के समर्थन में आए:एक्टर ओमी वैद्य बोले- मैं नहीं चाहता कि फुंसुख वांगडू मर जाए, वह जिंदा रहें

3 इडियट्स के 'चतुर' सोनम वांगचुक के समर्थन में आए:एक्टर ओमी वैद्य बोले- मैं नहीं चाहता कि फुंसुख वांगडू मर जाए, वह जिंदा रहें

फिल्म 3 इडियट्स में ‘चतुर रामलिंगम’ का किरदार निभाने वाले एक्टर ओमी वैद्य ने सोनम वांगचुक के समर्थन में लोगों से आगे आने की अपील की। ओमी वैद्य ने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि आज मैं आपसे एक जरूरी बात करना चाहता हूं। मैं अक्सर ऐसे वीडियो नहीं बनाता, इसलिए मेरी बात ध्यान से सुनिए। क्या आपको पता है कि 3 इडियट्स में आमिर खान का किरदार फुंसुख वांगडू असल जिंदगी के लद्दाख के इंजीनियर, इनोवेटर, शिक्षक और समाज सुधारक सोनम वांगचुक से प्रेरित था? ओमी ने आगे कहा, मैं उनसे मिल चुका हूं। वह बहुत ही दिलचस्प और सादगी पसंद इंसान हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई बेहतरीन काम किए हैं। इसलिए मैं आपसे कहूंगा कि उनके बारे में जानिए और देखिए कि इस समय वह क्या कर रहे हैं। फिलहाल सोनम वांगचुक लंबे समय से भूख हड़ताल पर हैं। कई हफ्ते बीत चुके हैं और उनका ब्लड शुगर काफी कम हो गया है। मुझे नहीं पता कि आपने इसके बारे में सुना है या नहीं, या मीडिया इस पर कितनी खबर दिखा रहा है, लेकिन यह बहुत गंभीर मामला है। वह भूख हड़ताल क्यों कर रहे हैं? क्योंकि उन्हें भारत की शिक्षा व्यवस्था, लद्दाख से जुड़े कुछ मुद्दों और पर्यावरण की चिंता है। आप उनकी बात से सहमत हों या नहीं, लेकिन मैं इतना जरूर कहना चाहता हूं कि मैं नहीं चाहता कि यह इंसान मर जाए। मेरे लिए वह एक प्रेरणादायक व्यक्ति हैं और मैं चाहता हूं कि वह सुरक्षित रहें और जिंदा रहें।
एक्टर ने लोगों से अपील करते हुए कहा, हम सब आम लोग हैं और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत व्यस्त रहते हैं। कई बार हमारे पास ऐसे मुद्दों पर ध्यान देने का समय नहीं होता, लेकिन अगर आप थोड़ा समय निकालकर इस मामले को समझेंगे, तो हो सकता है कि आपको भी उनकी कुछ बातें सही लगें। शायद आप, आपके परिवार या आपके दोस्तों ने भी ऐसी समस्याओं का सामना किया हो। इसलिए मैं आपसे बस इतना कहना चाहता हूं कि कुछ मिनट रुकिए। अपने काम या घर की जिम्मेदारियों से थोड़ा समय निकालिए और देखिए कि इस समय क्या हो रहा है। मुझे लगता है कि यह जानना बहुत जरूरी है। क्योंकि मैं नहीं चाहता कि फुंसुख वांगडू मर जाए, और मुझे लगता है कि आप भी ऐसा नहीं चाहेंगे। जनप्रतिनिधियों तक बात पहुंचाने को कहा ओमी ने आगे कहा कि आइए, हम सब मिलकर जो कर सकते हैं, वह करें। इस मैसेज को सोशल मीडिया पर शेयर करें, रीपोस्ट करें और इंस्टाग्राम पर भी लोगों तक पहुंचाएं। अगर आपको सच में इस मुद्दे की चिंता है, तो अपने स्थानीय जनप्रतिनिधियों या सरकार के जिम्मेदार अधिकारियों तक भी अपनी बात पहुंचाइए और उनसे इस मामले में कार्रवाई की मांग कीजिए। सोनम वांगचुक और उनसे जुड़े ये मुद्दे बहुत महत्वपूर्ण हैं। मुझे लगता है कि इन पर ध्यान दिया जाना चाहिए और उम्मीद है कि आप भी ऐसा ही सोचेंगे। मैंने जो यह मैसेज आपको दिया है, उसे दिल से स्वीकार कीजिए। बहुत-बहुत धन्यवाद। 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे हैं सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर 28 जून 2026 से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आज उनकी भूख हड़ताल का 17वां दिन है। वह देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षाओं में कथित धांधली (जैसे NEET परीक्षा विवाद) और पेपर लीक मामलों के खिलाफ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में पूरी जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने देश के नागरिकों से इस मुद्दे पर एकजुट होने और आगामी 20 जुलाई को प्रस्तावित ‘संसद मार्च’ में शामिल होने की अपील की है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket